logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, प्रदर्शनकारियों ने गोरा बाजार दुकान पर जड़ा ताला; देखें वीडियो जबलपुर। गोरा बाजार क्षेत्र में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर स्थानीय रहवासियों का विरोध रविवार को तेज हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सड़क पर उतर आए और दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुकान में तालाबंदी की कोशिश की, जिसके मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा बताया गया कि पूर्व घोषित तालाबंदी को देखते हुए शराब दुकान संचालक दुकान बंद कर मौके से चला गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बंद दुकान के बाहर अपने ताले लगा दिए। हालांकि, शाम के समय दुकान संचालक ने कथित तौर पर उन तालों को तोड़कर दुकान दोबारा खोल दी और कारोबार शुरू कर दिया इस घटनाक्रम से प्रदर्शनकारी आक्रोशित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दुकान दोबारा खोली गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उग्र आंदोलन और तोड़फोड़ की चेतावनी भी दी है स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि शराब दुकान मुख्य बाजार, मोड़ और मंदिर-मस्जिद के आसपास स्थित है। उनका कहना है कि दुकान के आसपास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। उन्होंने छेड़छाड़ और सड़क हादसों के खतरे का भी आरोप लगायाप्रदर्शन के दौरान शशिकला कोरी, अफसाना अंसारी, सोंद्रा स्वामी, मीना बेन, मुनिया विनोदिया, मनसा पिल्ले, आरती रजक, सुब्रमणि स्वामी, संध्या पिल्ले, विमला ठाकुर, पार्वती पिल्ले, सुनीता कोरी, कंचन धुसिया और मंजू वनराज सहित अन्य लोग मौजूद रहेपुलिस और प्रशासन की समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। अब रहवासियों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र की सुरक्षा और शांति को देखते हुए शराब दुकान को जल्द हटाया जाना चाहिए

1 hr ago
user_Vikram Singh thakur
Vikram Singh thakur
Local News Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
63cdd7a7-7996-4eb5-b59e-88e3406e8509

शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, प्रदर्शनकारियों ने गोरा बाजार दुकान पर जड़ा ताला; देखें वीडियो जबलपुर। गोरा बाजार क्षेत्र में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर स्थानीय रहवासियों का विरोध रविवार को तेज हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सड़क पर उतर आए और दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुकान में तालाबंदी की कोशिश की, जिसके मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा बताया गया कि पूर्व घोषित तालाबंदी को देखते हुए शराब दुकान संचालक दुकान बंद कर मौके से चला गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बंद दुकान के बाहर अपने ताले लगा दिए। हालांकि, शाम के समय दुकान संचालक ने कथित तौर पर उन तालों को तोड़कर दुकान दोबारा खोल दी और कारोबार शुरू कर दिया इस घटनाक्रम से प्रदर्शनकारी आक्रोशित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दुकान दोबारा खोली गई तो आंदोलन को

और तेज किया जाएगा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उग्र आंदोलन और तोड़फोड़ की चेतावनी भी दी है स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि शराब दुकान मुख्य बाजार, मोड़ और मंदिर-मस्जिद के आसपास स्थित है। उनका कहना है कि दुकान के आसपास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। उन्होंने छेड़छाड़ और सड़क हादसों के खतरे का भी आरोप लगायाप्रदर्शन के दौरान शशिकला कोरी, अफसाना अंसारी, सोंद्रा स्वामी, मीना बेन, मुनिया विनोदिया, मनसा पिल्ले, आरती रजक, सुब्रमणि स्वामी, संध्या पिल्ले, विमला ठाकुर, पार्वती पिल्ले, सुनीता कोरी, कंचन धुसिया और मंजू वनराज सहित अन्य लोग मौजूद रहेपुलिस और प्रशासन की समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। अब रहवासियों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र की सुरक्षा और शांति को देखते हुए शराब दुकान को जल्द हटाया जाना चाहिए

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में झंडा गिरने से नाराजगी, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल अजब धाम/फतेहपुर/दमोह। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर रजपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में ध्वजारोहण के दौरान झंडा फहराए जाने के तुरंत बाद नीचे जमीन पर गिर गया। घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी देखी गई। बताया गया कि ध्वजारोहण के दौरान जैसे ही तिरंगा फहराया गया, कुछ ही देर बाद झंडा नीचे गिर गया। इससे वहां मौजूद छात्राओं, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों में असहज स्थिति बन गई। घटना को लेकर छात्रावास की व्यवस्थाओं और ध्वजारोहण की तैयारियों पर सवाल उठने लगे। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर ध्वज की रस्सी, पोल एवं अन्य व्यवस्थाओं की पहले से जांच की जानी चाहिए थी। घटना के बाद लोगों ने संबंधित अधिकारियों से छात्रावास की व्यवस्थाओं की जांच कराने और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
    1
    कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में झंडा गिरने से नाराजगी, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

अजब धाम/फतेहपुर/दमोह। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर रजपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में ध्वजारोहण के दौरान झंडा फहराए जाने के तुरंत बाद नीचे जमीन पर गिर गया। घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी देखी गई।

बताया गया कि ध्वजारोहण के दौरान जैसे ही तिरंगा फहराया गया, कुछ ही देर बाद झंडा नीचे गिर गया। इससे वहां मौजूद छात्राओं, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों में असहज स्थिति बन गई। घटना को लेकर छात्रावास की व्यवस्थाओं और ध्वजारोहण की तैयारियों पर सवाल उठने लगे।

लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर ध्वज की रस्सी, पोल एवं अन्य व्यवस्थाओं की पहले से जांच की जानी चाहिए थी।

घटना के बाद लोगों ने संबंधित अधिकारियों से छात्रावास की व्यवस्थाओं की जांच कराने और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इस देश के लिए शर्मनायक की बात हो नहीं सकती स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा नहीं फिर बीजेपी का झंडा फहराया फहरा के बीजेपी का झंडा फहराया पश्चिम बंगाल में
    1
    इस देश के लिए शर्मनायक की बात हो नहीं सकती स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा नहीं फिर  बीजेपी का झंडा फहराया फहरा के बीजेपी का झंडा फहराया पश्चिम बंगाल में
    user_Javahar raidas
    Javahar raidas
    Farmer बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सहजनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, फोरेंसिक टीम कर रही जांच खेत गया था परिवार, सूने घर से करीब 7 लाख के जेवर व नकदी पार सहजनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, फोरेंसिक टीम कर रही जांच खेत गया था परिवार, सूने घर से करीब 7 लाख के जेवर व नकदी पार 16 अगस्त रविवार पांच बजे स्थानीजनों ने बताया कि विकासखंड नारायणगंज के ग्राम पंचायत चिरईडोंगरी अंतर्गत सहजनी टिकरिया थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीडि़त गिरवन मरावी का परिवार शनिवार दोपहर 12 से 2 बजे के बीच खेत में धान का रोपा लगाने गया था। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। खेत से लौटने पर परिवार को ताला टूटा और सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। परिजनों ने बताया कि चोर घर में रखी अलमारी और बक्से खंगालकर चांदी के तीन करधन, मंगलसूत्र, पायल, कंगन, झुमकी सहित अन्य सोने-चांदी के जेवर ले उड़े। इसके अलावा 20 हजार रुपए नकद भी चोरी हुए हैं। कुल नुकसान 5 से 7 लाख रुपए आंका जा रहा है। टिकरिया पुलिस ने शनिवार को प्राथमिक जांच की, वहीं रविवार को फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। हाईवे से महज एक किलोमीटर दूर हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 0000000000000000000000000000000000
    1
    सहजनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, फोरेंसिक टीम कर रही जांच
खेत गया था परिवार, सूने घर से करीब 7 लाख के जेवर व नकदी पार
सहजनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, फोरेंसिक टीम कर रही जांच
खेत गया था परिवार, सूने घर से करीब 7 लाख के जेवर व नकदी पार
16 अगस्त रविवार पांच बजे स्थानीजनों ने बताया कि विकासखंड नारायणगंज के ग्राम पंचायत चिरईडोंगरी अंतर्गत सहजनी टिकरिया थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पीडि़त गिरवन मरावी का परिवार शनिवार दोपहर 12 से 2 बजे के बीच खेत में धान का रोपा लगाने गया था। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। खेत से लौटने पर परिवार को ताला टूटा और सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला।
परिजनों ने बताया कि चोर घर में रखी अलमारी और बक्से खंगालकर चांदी के तीन करधन, मंगलसूत्र, पायल, कंगन, झुमकी सहित अन्य सोने-चांदी के जेवर ले उड़े। इसके अलावा 20 हजार रुपए नकद भी चोरी हुए हैं। कुल नुकसान 5 से 7 लाख रुपए आंका जा रहा है।
टिकरिया पुलिस ने शनिवार को प्राथमिक जांच की, वहीं रविवार को फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। हाईवे से महज एक किलोमीटर दूर हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
0000000000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 15 अगस्त के उपलक्ष पर वंशिका कंस्ट्रक्शन की पहल, जंत्तीपुर स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग संपतिया उईके और फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कलेक्टर sp की मौजूदगी में हुआ बैग वितरण कार्यक्रम 15 अगस्त के उपलक्ष पर वंशिका कंस्ट्रक्शन की पहल, जंत्तीपुर स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग संपतिया उईके और फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कलेक्टर sp की मौजूदगी में हुआ बैग वितरण कार्यक्रम
    1
    15 अगस्त के उपलक्ष पर वंशिका कंस्ट्रक्शन की पहल, जंत्तीपुर स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग संपतिया उईके और फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कलेक्टर sp की मौजूदगी में हुआ बैग वितरण कार्यक्रम
15 अगस्त के उपलक्ष पर वंशिका कंस्ट्रक्शन की पहल, जंत्तीपुर स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग संपतिया उईके और फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कलेक्टर sp की मौजूदगी में हुआ बैग वितरण कार्यक्रम
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter Mandla, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • श्री राधे श्याम गौशाला बघवार कला में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील दिखाइए अध्यक्ष रैपुरा लखन साहू द्वारा किया गया ध्वजारोहण श्री राधे श्याम गौशाला बघवार कला में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील दिखाइए अध्यक्ष रैपुरा लखन साहू द्वारा किया गया ध्वजारोहण
    1
    श्री राधे श्याम गौशाला बघवार कला में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील दिखाइए अध्यक्ष रैपुरा लखन साहू द्वारा किया गया ध्वजारोहण
श्री राधे श्याम गौशाला बघवार कला में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील दिखाइए अध्यक्ष रैपुरा लखन साहू द्वारा किया गया ध्वजारोहण
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मण्डला में ए.एन.एम. कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने से नाराजगी, संघ ने सीएमएचओ से की कार्रवाई की मांग
    1
    मण्डला में ए.एन.एम. कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने से नाराजगी, संघ ने सीएमएचओ से की कार्रवाई की मांग
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लाल किले पर तिरंगे का हुआ अपमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया
    1
    स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लाल किले पर तिरंगे का हुआ अपमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया
    user_Javahar raidas
    Javahar raidas
    Farmer बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उमराह यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए नारायणगंज के रोशन और मुबारिक अंसारी उमराह यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए नारायणगंज के रोशन और मुबारिक अंसारी देश में अमन-चैन की करेंगे दुआ, समाजजनों ने दी भावभीनी विदाई 16 अगस्त रविवार पांच बजे शौकत अली ने बताया कि मुस्लिम धर्म में आस्था का केंद्र माने जाने वाले पवित्र मक्का-मदीना की उमराह यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी मुकद्दस सफर के लिए नारायणगंज निवासी रोशन अंसारी एवं मुबारिक अंसारी रवाना हुए। उनके प्रस्थान के अवसर पर परिजनों, इष्ट मित्रों और मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें आत्मीयता के साथ भावभीनी विदाई दी और उनके सफल व सुखद सफर के लिए दुआएं मांगी। उमराह यात्रा पर जाने वाले दोनों यात्रियों का समाजजनों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान किया और गले मिलकर उन्हें विदाई दी। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद सभी अकीदतमंदों ने अल्लाह तआला से दुआ की कि वे उनका सफर आसान फरमाएं, उन्हें सुरक्षित मक्का-मदीना पहुंचाएं और उनकी उमराह की इबादत को कुबूल करें। यात्रियों को विदा करते समय वहां का माहौल पूरी तरह से रूहानी और उत्साह से भरा हुआ था। इस मुकद्दस सफर पर रवाना होने से पूर्व रोशन अंसारी और मुबारिक अंसारी ने विदाई देने पहुंचे सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वे मक्का-मदीना के पवित्र दरबार में अपने क्षेत्र व समाज की खुशहाली, मुल्क में अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर उनके परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में भारी खुशी और उल्लास का माहौल है। 00000000000000000000000000000
    1
    उमराह यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए नारायणगंज के रोशन और मुबारिक अंसारी
उमराह यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए नारायणगंज के रोशन और मुबारिक अंसारी
देश में अमन-चैन की करेंगे दुआ, समाजजनों ने दी भावभीनी विदाई
16 अगस्त रविवार पांच बजे शौकत अली ने बताया कि मुस्लिम धर्म में आस्था का केंद्र माने जाने वाले पवित्र मक्का-मदीना की उमराह यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी मुकद्दस सफर के लिए नारायणगंज निवासी रोशन अंसारी एवं मुबारिक अंसारी रवाना हुए। उनके प्रस्थान के अवसर पर परिजनों, इष्ट मित्रों और मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें आत्मीयता के साथ भावभीनी विदाई दी और उनके सफल व सुखद सफर के लिए दुआएं मांगी।
उमराह यात्रा पर जाने वाले दोनों यात्रियों का समाजजनों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान किया और गले मिलकर उन्हें विदाई दी। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद सभी अकीदतमंदों ने अल्लाह तआला से दुआ की कि वे उनका सफर आसान फरमाएं, उन्हें सुरक्षित मक्का-मदीना पहुंचाएं और उनकी उमराह की इबादत को कुबूल करें। यात्रियों को विदा करते समय वहां का माहौल पूरी तरह से रूहानी और उत्साह से भरा हुआ था।
इस मुकद्दस सफर पर रवाना होने से पूर्व रोशन अंसारी और मुबारिक अंसारी ने विदाई देने पहुंचे सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वे मक्का-मदीना के पवित्र दरबार में अपने क्षेत्र व समाज की खुशहाली, मुल्क में अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर उनके परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में भारी खुशी और उल्लास का माहौल है।
00000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मनेरी पेट्रोल पंप पर हथियारों के दम पर ₹93,875 की लूट, 8 पुलिस टीमों ने 4 आरोपियों को दबोचा मनेरी पेट्रोल पंप पर हथियारों के दम पर ₹93,875 की लूट, 8 पुलिस टीमों ने 4 आरोपियों को दबोचा
    1
    मनेरी पेट्रोल पंप पर हथियारों के दम पर ₹93,875 की लूट, 8 पुलिस टीमों ने 4 आरोपियों को दबोचा
मनेरी पेट्रोल पंप पर हथियारों के दम पर ₹93,875 की लूट, 8 पुलिस टीमों ने 4 आरोपियों को दबोचा
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter Mandla, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.