Shuru
Apke Nagar Ki App…
15 अगस्त के उपलक्ष पर वंशिका कंस्ट्रक्शन की पहल, जंत्तीपुर स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग संपतिया उईके और फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कलेक्टर sp की मौजूदगी में हुआ बैग वितरण कार्यक्रम 15 अगस्त के उपलक्ष पर वंशिका कंस्ट्रक्शन की पहल, जंत्तीपुर स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग संपतिया उईके और फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कलेक्टर sp की मौजूदगी में हुआ बैग वितरण कार्यक्रम
Sanjay nanda
15 अगस्त के उपलक्ष पर वंशिका कंस्ट्रक्शन की पहल, जंत्तीपुर स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग संपतिया उईके और फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कलेक्टर sp की मौजूदगी में हुआ बैग वितरण कार्यक्रम 15 अगस्त के उपलक्ष पर वंशिका कंस्ट्रक्शन की पहल, जंत्तीपुर स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग संपतिया उईके और फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कलेक्टर sp की मौजूदगी में हुआ बैग वितरण कार्यक्रम
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सहजनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, फोरेंसिक टीम कर रही जांच खेत गया था परिवार, सूने घर से करीब 7 लाख के जेवर व नकदी पार सहजनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, फोरेंसिक टीम कर रही जांच खेत गया था परिवार, सूने घर से करीब 7 लाख के जेवर व नकदी पार 16 अगस्त रविवार पांच बजे स्थानीजनों ने बताया कि विकासखंड नारायणगंज के ग्राम पंचायत चिरईडोंगरी अंतर्गत सहजनी टिकरिया थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीडि़त गिरवन मरावी का परिवार शनिवार दोपहर 12 से 2 बजे के बीच खेत में धान का रोपा लगाने गया था। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। खेत से लौटने पर परिवार को ताला टूटा और सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। परिजनों ने बताया कि चोर घर में रखी अलमारी और बक्से खंगालकर चांदी के तीन करधन, मंगलसूत्र, पायल, कंगन, झुमकी सहित अन्य सोने-चांदी के जेवर ले उड़े। इसके अलावा 20 हजार रुपए नकद भी चोरी हुए हैं। कुल नुकसान 5 से 7 लाख रुपए आंका जा रहा है। टिकरिया पुलिस ने शनिवार को प्राथमिक जांच की, वहीं रविवार को फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। हाईवे से महज एक किलोमीटर दूर हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 00000000000000000000000000000000001
- 15 अगस्त के उपलक्ष पर वंशिका कंस्ट्रक्शन की पहल, जंत्तीपुर स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग संपतिया उईके और फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कलेक्टर sp की मौजूदगी में हुआ बैग वितरण कार्यक्रम 15 अगस्त के उपलक्ष पर वंशिका कंस्ट्रक्शन की पहल, जंत्तीपुर स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग संपतिया उईके और फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कलेक्टर sp की मौजूदगी में हुआ बैग वितरण कार्यक्रम1
- मण्डला में ए.एन.एम. कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने से नाराजगी, संघ ने सीएमएचओ से की कार्रवाई की मांग1
- छितापार-घंसौर सड़क बदहाल, कीचड़ भरी राह पर चलने को मजबूर ग्रामीण छितापार-घंसौर सड़क बदहाल, कीचड़ भरी राह पर चलने को मजबूर ग्रामीण तीन-चार साल से सड़क निर्माण की मांग, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी घंसौर। तहसील क्षेत्र के ग्राम छितापार से घंसौर को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले तीन-चार वर्षों से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग लगातार शासन-प्रशासन के समक्ष रखते आ रहे हैं, लेकिन 16 अगस्त 2026, रविवार तक सड़क की स्थिति में कोई सुधार नजर नहीं आया है। बारिश के मौसम में सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते दोपहिया वाहनों के साथ पैदल आवागमन करना भी ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है। कीचड़ से भरी सड़क पर वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है, वहीं रोजमर्रा के काम, बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए ग्रामीणों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग किए जाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक ठोस पहल नहीं की गई है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि छितापार से घंसौर तक सड़क का शीघ्र निर्माण या आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बदहाल और कीचड़ भरी सड़क से निजात मिल सके।1
- नागिन सा रूप है तेरा मैं बनके प्रेम सपेरा..1
- अखंड भारत दिवस पर ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन में दौड़ा देशभक्ति का जोश अखंड भारत दिवस पर ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन में दौड़ा देशभक्ति का जोश 132 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, पुरुष एवं महिला वर्ग में दिए गए नगद पुरस्कार न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शिवाजी प्रखंड, आयुध जिला द्वारा अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 16 अगस्त 2026 को ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन का आयोजन किया गया। देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में कुल 132 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं आयोजन में शामिल 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री माननीय महेंद्र सिंह चौहान, विभाग संयोजक विकल खटीक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती वाणी अहलूवालिया, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, एडवोकेट रूपकमल रजक, पुष्पराज पिल्लई, उपाध्यक्ष संजय कोरी, सहमंत्री राजा ठाकुर, सहमंत्री संजय मिश्रा, तरुण भारद्वाज, अंशु कनोजिया, जिला सेवा प्रमुख अमित शुक्ला, रोहित कपूर, प्रखंड अध्यक्ष रोहित सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष संस्कृति राय, रिंकू ठाकुर, मिंटू कुरील, विक्की पहलवान, उदित खटीक, नितिन नामदेव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा फाउंडेशन से जुड़े महेंद्र विश्वकर्मा, रोहित राणा, काशी प्रसाद वर्मा, शशि रमन स्वामी, राकेश श्रीवास सहित अन्य गणमान्यजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि अखंड भारत दिवस केवल इतिहास को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति संकल्प लेने का दिन है। ‘रन फॉर वंदेमातरम’ के माध्यम से युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य एवं एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया।4
- उमराह यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए नारायणगंज के रोशन और मुबारिक अंसारी उमराह यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए नारायणगंज के रोशन और मुबारिक अंसारी देश में अमन-चैन की करेंगे दुआ, समाजजनों ने दी भावभीनी विदाई 16 अगस्त रविवार पांच बजे शौकत अली ने बताया कि मुस्लिम धर्म में आस्था का केंद्र माने जाने वाले पवित्र मक्का-मदीना की उमराह यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी मुकद्दस सफर के लिए नारायणगंज निवासी रोशन अंसारी एवं मुबारिक अंसारी रवाना हुए। उनके प्रस्थान के अवसर पर परिजनों, इष्ट मित्रों और मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें आत्मीयता के साथ भावभीनी विदाई दी और उनके सफल व सुखद सफर के लिए दुआएं मांगी। उमराह यात्रा पर जाने वाले दोनों यात्रियों का समाजजनों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान किया और गले मिलकर उन्हें विदाई दी। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद सभी अकीदतमंदों ने अल्लाह तआला से दुआ की कि वे उनका सफर आसान फरमाएं, उन्हें सुरक्षित मक्का-मदीना पहुंचाएं और उनकी उमराह की इबादत को कुबूल करें। यात्रियों को विदा करते समय वहां का माहौल पूरी तरह से रूहानी और उत्साह से भरा हुआ था। इस मुकद्दस सफर पर रवाना होने से पूर्व रोशन अंसारी और मुबारिक अंसारी ने विदाई देने पहुंचे सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वे मक्का-मदीना के पवित्र दरबार में अपने क्षेत्र व समाज की खुशहाली, मुल्क में अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर उनके परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में भारी खुशी और उल्लास का माहौल है। 000000000000000000000000000001
- शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, प्रदर्शनकारियों ने गोरा बाजार दुकान पर जड़ा ताला; देखें वीडियो जबलपुर। गोरा बाजार क्षेत्र में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर स्थानीय रहवासियों का विरोध रविवार को तेज हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सड़क पर उतर आए और दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुकान में तालाबंदी की कोशिश की, जिसके मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा बताया गया कि पूर्व घोषित तालाबंदी को देखते हुए शराब दुकान संचालक दुकान बंद कर मौके से चला गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बंद दुकान के बाहर अपने ताले लगा दिए। हालांकि, शाम के समय दुकान संचालक ने कथित तौर पर उन तालों को तोड़कर दुकान दोबारा खोल दी और कारोबार शुरू कर दिया इस घटनाक्रम से प्रदर्शनकारी आक्रोशित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दुकान दोबारा खोली गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उग्र आंदोलन और तोड़फोड़ की चेतावनी भी दी है स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि शराब दुकान मुख्य बाजार, मोड़ और मंदिर-मस्जिद के आसपास स्थित है। उनका कहना है कि दुकान के आसपास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। उन्होंने छेड़छाड़ और सड़क हादसों के खतरे का भी आरोप लगायाप्रदर्शन के दौरान शशिकला कोरी, अफसाना अंसारी, सोंद्रा स्वामी, मीना बेन, मुनिया विनोदिया, मनसा पिल्ले, आरती रजक, सुब्रमणि स्वामी, संध्या पिल्ले, विमला ठाकुर, पार्वती पिल्ले, सुनीता कोरी, कंचन धुसिया और मंजू वनराज सहित अन्य लोग मौजूद रहेपुलिस और प्रशासन की समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। अब रहवासियों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र की सुरक्षा और शांति को देखते हुए शराब दुकान को जल्द हटाया जाना चाहिए2