logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहजनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, फोरेंसिक टीम कर रही जांच खेत गया था परिवार, सूने घर से करीब 7 लाख के जेवर व नकदी पार सहजनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, फोरेंसिक टीम कर रही जांच खेत गया था परिवार, सूने घर से करीब 7 लाख के जेवर व नकदी पार 16 अगस्त रविवार पांच बजे स्थानीजनों ने बताया कि विकासखंड नारायणगंज के ग्राम पंचायत चिरईडोंगरी अंतर्गत सहजनी टिकरिया थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीडि़त गिरवन मरावी का परिवार शनिवार दोपहर 12 से 2 बजे के बीच खेत में धान का रोपा लगाने गया था। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। खेत से लौटने पर परिवार को ताला टूटा और सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। परिजनों ने बताया कि चोर घर में रखी अलमारी और बक्से खंगालकर चांदी के तीन करधन, मंगलसूत्र, पायल, कंगन, झुमकी सहित अन्य सोने-चांदी के जेवर ले उड़े। इसके अलावा 20 हजार रुपए नकद भी चोरी हुए हैं। कुल नुकसान 5 से 7 लाख रुपए आंका जा रहा है। टिकरिया पुलिस ने शनिवार को प्राथमिक जांच की, वहीं रविवार को फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। हाईवे से महज एक किलोमीटर दूर हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 0000000000000000000000000000000000

1 hr ago
user_Prahlad Kachhwaha
Prahlad Kachhwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

सहजनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, फोरेंसिक टीम कर रही जांच खेत गया था परिवार, सूने घर से करीब 7 लाख के जेवर व नकदी पार सहजनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, फोरेंसिक टीम कर रही जांच खेत गया था परिवार, सूने घर से करीब 7 लाख के जेवर व नकदी पार 16 अगस्त रविवार पांच बजे स्थानीजनों ने बताया कि विकासखंड नारायणगंज के ग्राम पंचायत चिरईडोंगरी अंतर्गत सहजनी टिकरिया थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीडि़त गिरवन मरावी का परिवार शनिवार दोपहर 12 से 2 बजे के बीच खेत में धान का रोपा लगाने गया था। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। खेत से लौटने पर परिवार को ताला टूटा और सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। परिजनों ने बताया कि चोर घर में रखी अलमारी और बक्से खंगालकर चांदी के तीन करधन, मंगलसूत्र, पायल, कंगन, झुमकी सहित अन्य सोने-चांदी के जेवर ले उड़े। इसके अलावा 20 हजार रुपए नकद भी चोरी हुए हैं। कुल नुकसान 5 से 7 लाख रुपए आंका जा रहा है। टिकरिया पुलिस ने शनिवार को प्राथमिक जांच की, वहीं रविवार को फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। हाईवे से महज एक किलोमीटर दूर हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 0000000000000000000000000000000000

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • तिरंगे की आन-बान-शान का संदेश लेकर निकली मंडला पुलिस एसपी राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली
    1
    तिरंगे की आन-बान-शान का संदेश लेकर निकली मंडला पुलिस
एसपी राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अखंड भारत दिवस पर ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन में दौड़ा देशभक्ति का जोश अखंड भारत दिवस पर ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन में दौड़ा देशभक्ति का जोश 132 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, पुरुष एवं महिला वर्ग में दिए गए नगद पुरस्कार न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शिवाजी प्रखंड, आयुध जिला द्वारा अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 16 अगस्त 2026 को ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन का आयोजन किया गया। देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में कुल 132 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं आयोजन में शामिल 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री माननीय महेंद्र सिंह चौहान, विभाग संयोजक विकल खटीक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती वाणी अहलूवालिया, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, एडवोकेट रूपकमल रजक, पुष्पराज पिल्लई, उपाध्यक्ष संजय कोरी, सहमंत्री राजा ठाकुर, सहमंत्री संजय मिश्रा, तरुण भारद्वाज, अंशु कनोजिया, जिला सेवा प्रमुख अमित शुक्ला, रोहित कपूर, प्रखंड अध्यक्ष रोहित सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष संस्कृति राय, रिंकू ठाकुर, मिंटू कुरील, विक्की पहलवान, उदित खटीक, नितिन नामदेव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा फाउंडेशन से जुड़े महेंद्र विश्वकर्मा, रोहित राणा, काशी प्रसाद वर्मा, शशि रमन स्वामी, राकेश श्रीवास सहित अन्य गणमान्यजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि अखंड भारत दिवस केवल इतिहास को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति संकल्प लेने का दिन है। ‘रन फॉर वंदेमातरम’ के माध्यम से युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य एवं एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
    4
    अखंड भारत दिवस पर ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन में दौड़ा देशभक्ति का जोश
अखंड भारत दिवस पर ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन में दौड़ा देशभक्ति का जोश
132 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, पुरुष एवं महिला वर्ग में दिए गए नगद पुरस्कार
न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी
जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शिवाजी प्रखंड, आयुध जिला द्वारा अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 16 अगस्त 2026 को ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन का आयोजन किया गया। देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में कुल 132 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं आयोजन में शामिल 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री माननीय महेंद्र सिंह चौहान, विभाग संयोजक विकल खटीक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती वाणी अहलूवालिया, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, एडवोकेट रूपकमल रजक, पुष्पराज पिल्लई, उपाध्यक्ष संजय कोरी, सहमंत्री राजा ठाकुर, सहमंत्री संजय मिश्रा, तरुण भारद्वाज, अंशु कनोजिया, जिला सेवा प्रमुख अमित शुक्ला, रोहित कपूर, प्रखंड अध्यक्ष रोहित सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष संस्कृति राय, रिंकू ठाकुर, मिंटू कुरील, विक्की पहलवान, उदित खटीक, नितिन नामदेव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा फाउंडेशन से जुड़े महेंद्र विश्वकर्मा, रोहित राणा, काशी प्रसाद वर्मा, शशि रमन स्वामी, राकेश श्रीवास सहित अन्य गणमान्यजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि अखंड भारत दिवस केवल इतिहास को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति संकल्प लेने का दिन है। ‘रन फॉर वंदेमातरम’ के माध्यम से युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य एवं एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
    user_Mohit Sanghi
    Mohit Sanghi
    Accountant जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ग्राम मै नल जल योजना के तहत पानी पहुचाने बाबाद हमारे ग्राम पंचायत पोंडी के ग्राम छिंदवाह मे नल जल योजना के तहत गाँव मे हर घर में नल तो लग गये है लेकिन आज तक घर मे पानी नही आया हर घर मे नल को लगे 4 साल हो गये लेकिन एक भी दिन पानी नही आया नलो मे पानी का अकाल पड़ा हे
    2
    ग्राम मै नल जल योजना के तहत पानी पहुचाने बाबाद
हमारे ग्राम पंचायत पोंडी के ग्राम छिंदवाह मे नल जल योजना के तहत गाँव मे हर घर में नल तो लग गये है लेकिन आज तक घर मे पानी नही आया हर घर मे नल को लगे 4 साल हो गये लेकिन एक भी दिन पानी नही आया नलो मे पानी का अकाल पड़ा हे
    user_Durgesh Jhariya
    Durgesh Jhariya
    छापरा, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा फहराकर दिया एकता का संदेश* वारासिवनी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय मुस्लिम समाज द्वारा शादी हाल परिसर में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की*। *कार्यक्रम का शुभारंभ जामा मस्जिद अध्यक्ष इकबाल खान द्वारा आन-बान-शान से तिरंगा फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।* *इस अवसर जामा मस्जिद अध्यक्ष इकबाल खान ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता, कौमी एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने देश की प्रगति और भाईचारे के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया।"* *ये रहे उपस्थित* *कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी नजीर खान, अब्दुल रहमान भाई, अरमान खान, नसीम खान, जाहिद भाई (वकील साहब), नजीर कादरी (इमाम, जामा मस्जिद), आसिफ अंसारी, एजाज कुरैशी, मतीन भाई, ताहिर हुसैन सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक एवं बुजुर्गजन उपस्थित रहे*। *कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई। इसके बाद बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं। आयोजन ने देशभक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया*।
    3
    मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा फहराकर दिया एकता का संदेश*
वारासिवनी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय मुस्लिम समाज द्वारा शादी हाल परिसर में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की*।
*कार्यक्रम का शुभारंभ जामा मस्जिद अध्यक्ष इकबाल खान द्वारा आन-बान-शान से तिरंगा फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।*
*इस अवसर जामा मस्जिद अध्यक्ष इकबाल खान ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता, कौमी एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने देश की प्रगति और भाईचारे के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया।"*
*ये रहे उपस्थित*
*कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी नजीर खान, अब्दुल रहमान भाई, अरमान खान, नसीम खान, जाहिद भाई (वकील साहब), नजीर कादरी (इमाम, जामा मस्जिद), आसिफ अंसारी, एजाज कुरैशी, मतीन भाई, ताहिर हुसैन सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक एवं बुजुर्गजन उपस्थित रहे*।
*कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई। इसके बाद बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं। आयोजन ने देशभक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया*।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अहफाज खान आत्महत्या मामले में थाना प्रभारी ने दी जानकारी; 7 पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार सिवनी जिले कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव में हुए अहफाज खान आत्महत्या मामले में थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार 5 आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
    1
    अहफाज खान आत्महत्या मामले में थाना प्रभारी ने दी जानकारी; 7 पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार
सिवनी जिले कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव में हुए अहफाज खान आत्महत्या मामले में थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने  कार्रवाई की है। मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार 5 आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • सिवनी-मंडला रोड पर पिकअप और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार घायल सिवनी। सिवनी-मंडला मार्ग पर पलारी चौराहे के पास मानेगांव मोड़ पर रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    सिवनी-मंडला रोड पर पिकअप और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार घायल
सिवनी। सिवनी-मंडला मार्ग पर पलारी चौराहे के पास मानेगांव मोड़ पर रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
  • बालाघाट के प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग का घर-घर अभियान जारी, 2,882 लोगों की जांच बालाघाट के प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग का घर-घर अभियान जारी, 2,882 लोगों की जांच 169 मरीजों में 125 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 10 गांवों में फॉगिंग व कीटनाशक छिड़काव से रोकथाम तेज जिले के बिरसा विकासखंड के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण और उपचार की कार्यवाही कर रही हैं। आज 8 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए 169 मरीजों में से 125 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 44 मरीज उपचाररत हैं। घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 2,882 लोगों की जांच की गई, जिनमें विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 630 मरीज पाए गए हैं। प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य निगरानी के लिए 20 सर्वेक्षण टीमें, 10 चिकित्सा अधिकारी, 4 एम्बुलेंस और 4 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष निगरानी की जा रही है। सर्वे के दौरान 658 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक, 597 बच्चों को आयरन सिरप, 521 बच्चों को एल्बेंडाजोल तथा 63 बच्चों को मीजल्स का डोज दिया गया। 980 घरों में कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग प्रभावित 10 गांवों के 980 घरों में कीटनाशक छिड़काव, इंडोर-आउटडोर फॉगिंग तथा लार्वा सर्वे किया गया। अधिकारियों द्वारा इन गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई और बच्चों को भोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई तथा बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराया गया। बैहर विकासखंड के 20 और बिरसा विकासखंड के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में सफाई कराई गई। इन केंद्रों के क्रमशः 430 और 1,339 बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया गया। जरूरतमंद परिवारों तक घर पहुंचकर भी भोजन वितरित किया गया। साथ ही बैहर में 347 तथा बिरसा के 4 आंगनबाड़ी केंद्रों के 32 बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को THR का वितरण किया गया। पेयजल स्रोतों की सफाई, क्लोरीनेशन और सुधार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में क्लोरीनेशन, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, जल परीक्षण तथा खराब हैंडपंपों के सुधार का कार्य किया गया। बैहर के 3 ग्रामों में 5 स्थानों और बिरसा के 1 ग्राम में 2 स्थानों पर ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। बैहर के 2 ग्रामों में 11 तथा बिरसा के 2 ग्रामों में 10 जलस्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। जल गुणवत्ता की जांच के लिए बैहर में 3 ग्रामों के 16 तथा बिरसा में 2 ग्रामों के 8 जलस्रोतों से नमूने लिए गए। इसके अलावा बैहर के एक ग्राम में 4 तथा बिरसा के 2 ग्रामों में 3 हैंडपंपों का सुधार कार्य किया गया। जलभराव वाले स्थानों की सफाई जनपद पंचायतों द्वारा जलस्रोतों के आसपास सफाई, दवा छिड़काव, गड्ढों को भरने तथा सड़क मार्ग से कीचड़ हटाने का कार्य कराया गया। बैहर में 4 ग्रामों के 15 स्थानों पर जलस्रोतों के आसपास सफाई, एक ग्राम में 4 स्थानों पर गड्ढे भरने तथा एक ग्राम में 3 स्थानों पर सड़क की सफाई की गई। बिरसा में 5 ग्रामों में नालियों की सफाई तथा 14 ग्रामों में 20 स्थानों पर जलस्रोतों के आसपास सफाई एवं जलभराव वाले गड्ढों को भरने का कार्य किया गया। छात्रावासों में भी विशेष निगरानी जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र के छात्रावास एवं आश्रमों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने और बीमारियों से बचाव के संबंध में समझाइश दी। बैहर के 16 और बिरसा के 26 छात्रावास/आश्रमों में पानी की टंकियों की सफाई कराई गई तथा बच्चों के लिए मच्छरदानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। प्रभावित परिवारों को घर पहुंचाकर राशन प्रभावित ग्रामों में राशन का नियमित वितरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। बैहर विकासखंड के 3 ग्रामों के 40 परिवारों तथा बिरसा के 4 ग्रामों के 94 परिवारों को घर पहुंचकर खाद्यान्न वितरित किया गया। इसके साथ ही सिविल अस्पताल बैहर में उपचाररत परिवारों को कपड़े भी उपलब्ध कराए गए। प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, पोषण, खाद्यान्न वितरण और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम से जुड़े कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में विभागीय टीमें मौके पर रहकर लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य एवं राहत सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।
    1
    बालाघाट के प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग का घर-घर अभियान जारी, 2,882 लोगों की जांच

बालाघाट के प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग का घर-घर अभियान जारी, 2,882 लोगों की जांच
169 मरीजों में 125 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 10 गांवों में फॉगिंग व कीटनाशक छिड़काव से रोकथाम तेज
जिले के बिरसा विकासखंड के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण और उपचार की कार्यवाही कर रही हैं।
आज 8 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए 169 मरीजों में से 125 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 44 मरीज उपचाररत हैं। घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 2,882 लोगों की जांच की गई, जिनमें विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 630 मरीज पाए गए हैं।
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य निगरानी के लिए 20 सर्वेक्षण टीमें, 10 चिकित्सा अधिकारी, 4 एम्बुलेंस और 4 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष निगरानी की जा रही है। सर्वे के दौरान 658 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक, 597 बच्चों को आयरन सिरप, 521 बच्चों को एल्बेंडाजोल तथा 63 बच्चों को मीजल्स का डोज दिया गया।
980 घरों में कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग
प्रभावित 10 गांवों के 980 घरों में कीटनाशक छिड़काव, इंडोर-आउटडोर फॉगिंग तथा लार्वा सर्वे किया गया। अधिकारियों द्वारा इन गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई और बच्चों को भोजन
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई तथा बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराया गया। बैहर विकासखंड के 20 और बिरसा विकासखंड के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में सफाई कराई गई। इन केंद्रों के क्रमशः 430 और 1,339 बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया गया। जरूरतमंद परिवारों तक घर पहुंचकर भी भोजन वितरित किया गया। साथ ही बैहर में 347 तथा बिरसा के 4 आंगनबाड़ी केंद्रों के 32 बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को THR का वितरण किया गया।
पेयजल स्रोतों की सफाई, क्लोरीनेशन और सुधार
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में क्लोरीनेशन, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, जल परीक्षण तथा खराब हैंडपंपों के सुधार का कार्य किया गया। बैहर के 3 ग्रामों में 5 स्थानों और बिरसा के 1 ग्राम में 2 स्थानों पर ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। बैहर के 2 ग्रामों में 11 तथा बिरसा के 2 ग्रामों में 10 जलस्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। जल गुणवत्ता की जांच के लिए बैहर में 3 ग्रामों के 16 तथा बिरसा में 2 ग्रामों के 8 जलस्रोतों से नमूने लिए गए। इसके अलावा बैहर के एक ग्राम में 4 तथा बिरसा के 2 ग्रामों में 3 हैंडपंपों का सुधार कार्य किया गया।
जलभराव वाले स्थानों की सफाई
जनपद पंचायतों द्वारा जलस्रोतों के आसपास सफाई, दवा छिड़काव, गड्ढों को भरने तथा सड़क मार्ग से कीचड़ हटाने का कार्य कराया गया। बैहर में 4 ग्रामों के 15 स्थानों पर जलस्रोतों के आसपास सफाई, एक ग्राम में 4 स्थानों पर गड्ढे भरने तथा एक ग्राम में 3 स्थानों पर सड़क की सफाई की गई। बिरसा में 5 ग्रामों में नालियों की सफाई तथा 14 ग्रामों में 20 स्थानों पर जलस्रोतों के आसपास सफाई एवं जलभराव वाले गड्ढों को भरने का कार्य किया गया।
छात्रावासों में भी विशेष निगरानी
जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र के छात्रावास एवं आश्रमों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने और बीमारियों से बचाव के संबंध में समझाइश दी। बैहर के 16 और बिरसा के 26 छात्रावास/आश्रमों में पानी की टंकियों की सफाई कराई गई तथा बच्चों के लिए मच्छरदानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।
प्रभावित परिवारों को घर पहुंचाकर राशन
प्रभावित ग्रामों में राशन का नियमित वितरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। बैहर विकासखंड के 3 ग्रामों के 40 परिवारों तथा बिरसा के 4 ग्रामों के 94 परिवारों को घर पहुंचकर खाद्यान्न वितरित किया गया। इसके साथ ही सिविल अस्पताल बैहर में उपचाररत परिवारों को कपड़े भी उपलब्ध कराए गए। प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, पोषण, खाद्यान्न वितरण और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम से जुड़े कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में विभागीय टीमें मौके पर रहकर लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य एवं राहत सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।
    user_लोकेश गोखले
    लोकेश गोखले
    Local News Reporter किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • Seoni News: धधकते कंटेनर से NH-44 पर मचा हड़कंप, चार घंटे जाम के बीच पुलिस वाहन भी पलटा
    1
    Seoni News: धधकते कंटेनर से NH-44 पर मचा हड़कंप, चार घंटे जाम के बीच पुलिस वाहन भी पलटा
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मनेरी पेट्रोल पंप पर हथियारों के दम पर ₹93,875 की लूट, 8 पुलिस टीमों ने 4 आरोपियों को दबोचा मनेरी पेट्रोल पंप पर हथियारों के दम पर ₹93,875 की लूट, 8 पुलिस टीमों ने 4 आरोपियों को दबोचा
    1
    मनेरी पेट्रोल पंप पर हथियारों के दम पर ₹93,875 की लूट, 8 पुलिस टीमों ने 4 आरोपियों को दबोचा
मनेरी पेट्रोल पंप पर हथियारों के दम पर ₹93,875 की लूट, 8 पुलिस टीमों ने 4 आरोपियों को दबोचा
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter Mandla, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.