logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उमराह यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए नारायणगंज के रोशन और मुबारिक अंसारी उमराह यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए नारायणगंज के रोशन और मुबारिक अंसारी देश में अमन-चैन की करेंगे दुआ, समाजजनों ने दी भावभीनी विदाई 16 अगस्त रविवार पांच बजे शौकत अली ने बताया कि मुस्लिम धर्म में आस्था का केंद्र माने जाने वाले पवित्र मक्का-मदीना की उमराह यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी मुकद्दस सफर के लिए नारायणगंज निवासी रोशन अंसारी एवं मुबारिक अंसारी रवाना हुए। उनके प्रस्थान के अवसर पर परिजनों, इष्ट मित्रों और मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें आत्मीयता के साथ भावभीनी विदाई दी और उनके सफल व सुखद सफर के लिए दुआएं मांगी। उमराह यात्रा पर जाने वाले दोनों यात्रियों का समाजजनों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान किया और गले मिलकर उन्हें विदाई दी। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद सभी अकीदतमंदों ने अल्लाह तआला से दुआ की कि वे उनका सफर आसान फरमाएं, उन्हें सुरक्षित मक्का-मदीना पहुंचाएं और उनकी उमराह की इबादत को कुबूल करें। यात्रियों को विदा करते समय वहां का माहौल पूरी तरह से रूहानी और उत्साह से भरा हुआ था। इस मुकद्दस सफर पर रवाना होने से पूर्व रोशन अंसारी और मुबारिक अंसारी ने विदाई देने पहुंचे सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वे मक्का-मदीना के पवित्र दरबार में अपने क्षेत्र व समाज की खुशहाली, मुल्क में अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर उनके परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में भारी खुशी और उल्लास का माहौल है। 00000000000000000000000000000

1 hr ago
user_Prahlad Kachhwaha
Prahlad Kachhwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

उमराह यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए नारायणगंज के रोशन और मुबारिक अंसारी उमराह यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए नारायणगंज के रोशन और मुबारिक अंसारी देश में अमन-चैन की करेंगे दुआ, समाजजनों ने दी भावभीनी विदाई 16 अगस्त रविवार पांच बजे शौकत अली ने बताया कि मुस्लिम धर्म में आस्था का केंद्र माने जाने वाले पवित्र मक्का-मदीना की उमराह यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी मुकद्दस सफर के लिए नारायणगंज निवासी रोशन अंसारी एवं मुबारिक अंसारी रवाना हुए। उनके प्रस्थान के अवसर पर परिजनों, इष्ट मित्रों और मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें आत्मीयता के साथ भावभीनी विदाई दी और उनके सफल व सुखद सफर के लिए दुआएं मांगी। उमराह यात्रा पर जाने वाले दोनों यात्रियों का समाजजनों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान किया और गले मिलकर उन्हें विदाई दी। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद सभी अकीदतमंदों ने अल्लाह तआला से दुआ की कि वे उनका सफर आसान फरमाएं, उन्हें सुरक्षित मक्का-मदीना पहुंचाएं और उनकी उमराह की इबादत को कुबूल करें। यात्रियों को विदा करते समय वहां का माहौल पूरी तरह से रूहानी और उत्साह से भरा हुआ था। इस मुकद्दस सफर पर रवाना होने से पूर्व रोशन अंसारी और मुबारिक अंसारी ने विदाई देने पहुंचे सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वे मक्का-मदीना के पवित्र दरबार में अपने क्षेत्र व समाज की खुशहाली, मुल्क में अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर उनके परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में भारी खुशी और उल्लास का माहौल है। 00000000000000000000000000000

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • तिरंगे की आन-बान-शान का संदेश लेकर निकली मंडला पुलिस एसपी राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली
    1
    तिरंगे की आन-बान-शान का संदेश लेकर निकली मंडला पुलिस
एसपी राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ग्राम मै नल जल योजना के तहत पानी पहुचाने बाबाद हमारे ग्राम पंचायत पोंडी के ग्राम छिंदवाह मे नल जल योजना के तहत गाँव मे हर घर में नल तो लग गये है लेकिन आज तक घर मे पानी नही आया हर घर मे नल को लगे 4 साल हो गये लेकिन एक भी दिन पानी नही आया नलो मे पानी का अकाल पड़ा हे
    2
    ग्राम मै नल जल योजना के तहत पानी पहुचाने बाबाद
हमारे ग्राम पंचायत पोंडी के ग्राम छिंदवाह मे नल जल योजना के तहत गाँव मे हर घर में नल तो लग गये है लेकिन आज तक घर मे पानी नही आया हर घर मे नल को लगे 4 साल हो गये लेकिन एक भी दिन पानी नही आया नलो मे पानी का अकाल पड़ा हे
    user_Durgesh Jhariya
    Durgesh Jhariya
    छापरा, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा फहराकर दिया एकता का संदेश* वारासिवनी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय मुस्लिम समाज द्वारा शादी हाल परिसर में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की*। *कार्यक्रम का शुभारंभ जामा मस्जिद अध्यक्ष इकबाल खान द्वारा आन-बान-शान से तिरंगा फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।* *इस अवसर जामा मस्जिद अध्यक्ष इकबाल खान ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता, कौमी एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने देश की प्रगति और भाईचारे के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया।"* *ये रहे उपस्थित* *कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी नजीर खान, अब्दुल रहमान भाई, अरमान खान, नसीम खान, जाहिद भाई (वकील साहब), नजीर कादरी (इमाम, जामा मस्जिद), आसिफ अंसारी, एजाज कुरैशी, मतीन भाई, ताहिर हुसैन सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक एवं बुजुर्गजन उपस्थित रहे*। *कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई। इसके बाद बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं। आयोजन ने देशभक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया*।
    3
    मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा फहराकर दिया एकता का संदेश*
वारासिवनी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय मुस्लिम समाज द्वारा शादी हाल परिसर में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की*।
*कार्यक्रम का शुभारंभ जामा मस्जिद अध्यक्ष इकबाल खान द्वारा आन-बान-शान से तिरंगा फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।*
*इस अवसर जामा मस्जिद अध्यक्ष इकबाल खान ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता, कौमी एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने देश की प्रगति और भाईचारे के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया।"*
*ये रहे उपस्थित*
*कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी नजीर खान, अब्दुल रहमान भाई, अरमान खान, नसीम खान, जाहिद भाई (वकील साहब), नजीर कादरी (इमाम, जामा मस्जिद), आसिफ अंसारी, एजाज कुरैशी, मतीन भाई, ताहिर हुसैन सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक एवं बुजुर्गजन उपस्थित रहे*।
*कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई। इसके बाद बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं। आयोजन ने देशभक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया*।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Seoni News: धधकते कंटेनर से NH-44 पर मचा हड़कंप, चार घंटे जाम के बीच पुलिस वाहन भी पलटा
    1
    Seoni News: धधकते कंटेनर से NH-44 पर मचा हड़कंप, चार घंटे जाम के बीच पुलिस वाहन भी पलटा
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • पोदार प्रेप की शिक्षिकाओं और स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम सफल एवं यादगार बना। *तीन पीढ़ियों (बच्चे, माता-पिता और दादा-दादी/नाना-नानी) ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।* *कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नृत्य, खेल एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।* *बच्चों में भारतीय संस्कार, पारिवारिक प्रेम और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।* *चेयरमैन अंशुल गोयल, डायरेक्टर अमित पांडेय सहित विद्यालय के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।* *पोदार प्रेप की शिक्षिकाओं और स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम सफल एवं यादगार* *सिवनी से मोहित यादव 9584667143*
    1
    पोदार प्रेप की शिक्षिकाओं और स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम सफल एवं यादगार बना।
*तीन पीढ़ियों (बच्चे, माता-पिता और दादा-दादी/नाना-नानी) ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।*
*कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नृत्य, खेल एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।*
*बच्चों में भारतीय संस्कार, पारिवारिक प्रेम और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।*
*चेयरमैन अंशुल गोयल, डायरेक्टर अमित पांडेय सहित विद्यालय के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।*
*पोदार प्रेप की शिक्षिकाओं और स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम सफल एवं यादगार*
*सिवनी से मोहित यादव 9584667143*
    user_News Nation 81
    News Nation 81
    Dist.News रिपोर्टर 9584667143 सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
  • देशभक्ति और भक्ति के संगम से निकली भव्य कावड़ यात्रा, 14 किमी पैदल चलकर भसियागढ़ में किया जलाभिषेक
    1
    देशभक्ति और भक्ति के संगम से निकली भव्य कावड़ यात्रा, 14 किमी पैदल चलकर भसियागढ़ में किया जलाभिषेक
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • NH-44 पर चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान सिवनी। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बंजारी घाटी के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिवनी से जबलपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और तुरंत कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर तेज लपटों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर से धमाके जैसी तेज आवाजें भी सुनाई दीं, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी पर चले गए। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। आग के कारण NH-44 पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। जलते कंटेनर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कंटेनर के आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    1
    NH-44 पर चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
सिवनी। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बंजारी घाटी के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिवनी से जबलपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और तुरंत कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई।
देखते ही देखते आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर तेज लपटों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर से धमाके जैसी तेज आवाजें भी सुनाई दीं, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी पर चले गए।
घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। आग के कारण NH-44 पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। जलते कंटेनर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कंटेनर के आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दमकल विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मनेरी पेट्रोल पंप पर हथियारों के दम पर ₹93,875 की लूट, 8 पुलिस टीमों ने 4 आरोपियों को दबोचा मनेरी पेट्रोल पंप पर हथियारों के दम पर ₹93,875 की लूट, 8 पुलिस टीमों ने 4 आरोपियों को दबोचा
    1
    मनेरी पेट्रोल पंप पर हथियारों के दम पर ₹93,875 की लूट, 8 पुलिस टीमों ने 4 आरोपियों को दबोचा
मनेरी पेट्रोल पंप पर हथियारों के दम पर ₹93,875 की लूट, 8 पुलिस टीमों ने 4 आरोपियों को दबोचा
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter Mandla, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • नरसिंहपुर में धारदार हथियार मारकर युवक की हत्या, परिजनों ने मृतक की पत्नी पर लगाया हत्या करने का आरोप मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र से एक हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहा बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिस पर परिवार के सदस्यों ने मृतक युवक की पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है । वही आज सुबह लोगों के द्वारा पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया ।
    2
    नरसिंहपुर में धारदार हथियार मारकर युवक की हत्या, परिजनों ने मृतक की पत्नी पर लगाया हत्या करने का आरोप
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र से एक हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहा बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिस पर परिवार के सदस्यों ने मृतक युवक की पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है । वही आज सुबह लोगों के द्वारा पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया ।
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.