logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

NH-44 पर चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान सिवनी। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बंजारी घाटी के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिवनी से जबलपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और तुरंत कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर तेज लपटों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर से धमाके जैसी तेज आवाजें भी सुनाई दीं, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी पर चले गए। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। आग के कारण NH-44 पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। जलते कंटेनर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कंटेनर के आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

1 hr ago
user_Devendra thakur
Devendra thakur
Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

NH-44 पर चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान सिवनी। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बंजारी घाटी के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिवनी से जबलपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और तुरंत कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर तेज लपटों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर से धमाके जैसी तेज आवाजें भी सुनाई दीं, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी पर चले गए। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। आग के कारण NH-44 पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। जलते कंटेनर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कंटेनर के आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • NH-44 पर चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान सिवनी। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बंजारी घाटी के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिवनी से जबलपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और तुरंत कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर तेज लपटों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर से धमाके जैसी तेज आवाजें भी सुनाई दीं, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी पर चले गए। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। आग के कारण NH-44 पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। जलते कंटेनर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कंटेनर के आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    1
    NH-44 पर चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
सिवनी। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बंजारी घाटी के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिवनी से जबलपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और तुरंत कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई।
देखते ही देखते आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर तेज लपटों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर से धमाके जैसी तेज आवाजें भी सुनाई दीं, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी पर चले गए।
घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। आग के कारण NH-44 पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। जलते कंटेनर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कंटेनर के आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दमकल विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Seoni News: हाईस्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
    1
    Seoni News: हाईस्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बांकी ग्राम में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस.... नरेश उर्फ नीलू यादव बंडोल /सिवनी बांकी ग्राम में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्र को मिली प्रोत्साहन राशि बंडोल/सिवनी_ सिवनी जिले के बांकी स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बाकी ग्राम के स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं गुरुजनों द्वारा भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल प्रांगण में देशभक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र शिवम जंघेला को ₹3,500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी वर्ष 2027 के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा भी की गई। प्रथम पुरस्कार ₹3,100, द्वितीय ₹2,100 तथा तृतीय पुरस्कार ₹1,100 प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के जयघोष “जय हिंद, जय भारत” के साथ हुआ।
    4
    बांकी ग्राम में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस....
नरेश उर्फ नीलू यादव
बंडोल /सिवनी
बांकी ग्राम में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्र को मिली प्रोत्साहन राशि
बंडोल/सिवनी_ सिवनी जिले के बांकी स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बाकी ग्राम के स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं गुरुजनों द्वारा भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल प्रांगण में देशभक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र शिवम जंघेला को ₹3,500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आगामी वर्ष 2027 के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा भी की गई। प्रथम पुरस्कार ₹3,100, द्वितीय ₹2,100 तथा तृतीय पुरस्कार ₹1,100 प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के जयघोष “जय हिंद, जय भारत” के साथ हुआ।
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ग्राम मै नल जल योजना के तहत पानी पहुचाने बाबाद हमारे ग्राम पंचायत पोंडी के ग्राम छिंदवाह मे नल जल योजना के तहत गाँव मे हर घर में नल तो लग गये है लेकिन आज तक घर मे पानी नही आया हर घर मे नल को लगे 4 साल हो गये लेकिन एक भी दिन पानी नही आया नलो मे पानी का अकाल पड़ा हे
    2
    ग्राम मै नल जल योजना के तहत पानी पहुचाने बाबाद
हमारे ग्राम पंचायत पोंडी के ग्राम छिंदवाह मे नल जल योजना के तहत गाँव मे हर घर में नल तो लग गये है लेकिन आज तक घर मे पानी नही आया हर घर मे नल को लगे 4 साल हो गये लेकिन एक भी दिन पानी नही आया नलो मे पानी का अकाल पड़ा हे
    user_Durgesh Jhariya
    Durgesh Jhariya
    छापरा, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वीरता साहस एवं स्वाभिमान की प्रतीक रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर बादल पार क्षेत्र में उत्साह एवं गौरव का माहौल देखने को मिला रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर बादलपार एवं आसपास के लोधी समाज के लोग एकत्रित होकर बाइक रैली निकाल कर ग्राम भ्रमण किया रैली में अवंती बाई लोधी की जय घोष के नारे लगाए गए एवं ग्राम भ्रमण कर रैली सिवनी के लिए रवाना हो गई
    1
    वीरता साहस एवं स्वाभिमान की  प्रतीक रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर बादल पार क्षेत्र में उत्साह एवं गौरव का माहौल देखने को मिला रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर बादलपार एवं आसपास के लोधी समाज के लोग एकत्रित होकर बाइक रैली निकाल कर ग्राम भ्रमण किया रैली में अवंती बाई लोधी की जय घोष के नारे लगाए गए एवं ग्राम भ्रमण कर रैली सिवनी के लिए रवाना हो गई
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *श्री आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में अखंड रामायण मंडल का कार्यक्रम का शुभारंभ* ग्राम कुरई विकासखंड के के नेशनल हाईवे स्थित श्रवण मास के उपलक्ष में श्रीआनंद वर्धन श्री राम मंदिर में अखंड रामायण मंडली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो जो भक्त जनों के द्वारा मधुर गायन कर रामायण का वचन नियमित किया जाएगा।
    1
    *श्री आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में अखंड रामायण मंडल का कार्यक्रम का शुभारंभ*
ग्राम कुरई विकासखंड के के नेशनल हाईवे स्थित श्रवण मास के उपलक्ष में श्रीआनंद वर्धन श्री राम मंदिर में अखंड रामायण मंडली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो जो भक्त जनों के द्वारा  मधुर गायन कर रामायण का वचन नियमित किया जाएगा।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • “तिरंगे की शान में झुका सिवनी, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा जिला; कलेक्टर नेहा मीना ने किया ध्वजारोहण “तिरंगे की शान में झुका सिवनी, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा जिला; कलेक्टर नेहा मीना ने किया ध्वजारोहण
    1
    “तिरंगे की शान में झुका सिवनी, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा जिला; कलेक्टर नेहा मीना ने किया ध्वजारोहण
“तिरंगे की शान में झुका सिवनी, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा जिला; कलेक्टर नेहा मीना ने किया ध्वजारोहण
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Seoni News: क्षेत्र में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
    1
    Seoni News: क्षेत्र में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.