Shuru
Apke Nagar Ki App…
JPSC-JSSC मुद्दे पर बरवाडीह बंद, सड़क पर उतरे भाजपाई बरवाडीह। JPSC-JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को बरवाडीह बंद कराया गया। भाजपा नेता व कार्यकर्ता बाजार में घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते नजर आए। कई दुकानदारों ने समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखीं। बंद के कारण बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। भाजपा नेताओं ने छात्रों की मांगों और परीक्षा में पारदर्शिता के मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की बात कही।
Sonu Ram
JPSC-JSSC मुद्दे पर बरवाडीह बंद, सड़क पर उतरे भाजपाई बरवाडीह। JPSC-JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को बरवाडीह बंद कराया गया। भाजपा नेता व कार्यकर्ता बाजार में घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते नजर आए। कई दुकानदारों ने समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखीं। बंद के कारण बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। भाजपा नेताओं ने छात्रों की मांगों और परीक्षा में पारदर्शिता के मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की बात कही।
More news from झारखंड and nearby areas
- एसएमसी पुनर्गठन के बाद बच्चों को मिली साइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी *हुरदागा स्कूल में चंदन यादव अध्यक्ष, कांति कुमारी उपाध्यक्ष और अनीता देवी बनीं संयोजिका* पाटन। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुरदागा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मनोज कुमार एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शारदा कुमारी ने की। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी संजय कुमार उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से चंदन कुमार यादव को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, कांति कुमारी को उपाध्यक्ष तथा अनीता देवी को संयोजिका चुना गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मुखिया मनोज कुमार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बच्चों को साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। अभिभावकों ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने में भी मदद मिलेगी। बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति एवं विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित समिति के सदस्यों ने विद्यालय के बेहतर संचालन एवं बच्चों के हित में मिलकर कार्य करने की बात कही। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक सीआरपी संजय कुमार, सेविका चंपा देवी, शिक्षक बीरेंद्र राम, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजेश कुमार, वार्ड सदस्य भुवनेश्वर राम, नवल राम, मंटू राम, भोला यादव, प्रदीप चौहान, बबन भुइयां, सोनवा देवी, गीता देवी, कविता देवी, सुनैना देवी, सजनी देवी समेत विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।3
- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू कार्यकर्ताओं ने NH-39 जाम किया *छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू कार्यकर्ताओं ने NH-39 जाम किया3
- *छात्र आंदोलन की आड़ में भाजपा ने झारखंड को अराजकता में झोंकने की कोशिश की : सौरभ श्रीवास्तव* *बोले JMM के फायरब्रांड नेता—गांधीवादी आंदोलन को सड़क जाम और उग्र प्रदर्शन में बदलकर भाजपा ने राजनीतिक रोटी सेंकने का किया प्रयास* चंदवा/रांची। झारखंड में भाजपा द्वारा आहूत राज्यव्यापी बंद को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के फायरब्रांड युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी आंदोलन को राजनीतिक स्वार्थ के लिए हाईजैक कर भाजपा ने पूरे राज्य को अराजकता की स्थिति में धकेलने का प्रयास किया। सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जिस छात्र आंदोलन की शुरुआत आमरण अनशन जैसे पूर्णतः अहिंसक और गांधीवादी तरीके से हुई थी, उसे अंततः उग्र विरोध-प्रदर्शन और सड़क जाम तक पहुंचा देना भाजपा की राजनीतिक मंशा को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा, “छात्रों का आंदोलन अपनी शुरुआत से ही शांतिपूर्ण रहा। आमरण अनशन लोकतांत्रिक और गांधीवादी तरीके से अपनी मांग रखने का माध्यम है। लेकिन भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए इस आंदोलन को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया और पूरे राज्य में जगह-जगह सड़क एवं यातायात बाधित किया।” भाजपा के बंद और सड़क जाम के कारण राज्य के कई हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि यातायात बाधित होने से आम यात्रियों, मरीजों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “जब सड़कें बंद होती हैं तो सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं रुकते, बल्कि आम आदमी रुकता है। मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस रुकती है, नौकरी-पेशा लोग फंसते हैं, विद्यार्थी परेशान होते हैं और जरूरी सेवाओं पर असर पड़ता है। सौरभ ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को राजनीतिक हथियार बनाकर भाजपा अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी है।राजनीतिक जमीन खिसकने के बाद छात्रों के कंधे पर बंदूक चला रही भाजपा। उन्होंने कहा, “भाजपा छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए सड़क पर उतरी है। शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को सड़क जाम और टकराव का रूप देना छात्रों के साथ भी अन्याय है और झारखंड की जनता के साथ भी। *JPSC पर भी भाजपा को घेरा* JPSC में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि JPSC से जुड़ी अनियमितताओं के सवाल नए नहीं हैं और पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों के कार्यकाल में भी इस तरह के सवाल उठते रहे हैं। जब भाजपा सत्ता में थी, तब इन सवालों पर उसके नेता चुप्पी साधे बैठे थे। आज जब झारखंड में लोकप्रिय सरकार जनता के हित में काम कर रही है, तो राजनीतिक लाभ के लिए लगातार सरकार को बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है।” *जनता भाजपा के मंसूबों को समझे और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दे* सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “झारखंड की जनता को भाजपा के इस राजनीतिक खेल को समझने की जरूरत है। छात्रों के नाम पर राजनीति करने और जनता की परेशानी बढ़ाने की राजनीति को जनता स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा को यदि वास्तव में छात्रों की चिंता है, तो वह सड़क जाम और बंद की राजनीति छोड़कर समाधान की राजनीति करे।1
- JPSC-JSSC मुद्दे पर बरवाडीह बंद, सड़क पर उतरे भाजपाई बरवाडीह। JPSC-JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को बरवाडीह बंद कराया गया। भाजपा नेता व कार्यकर्ता बाजार में घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते नजर आए। कई दुकानदारों ने समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखीं। बंद के कारण बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। भाजपा नेताओं ने छात्रों की मांगों और परीक्षा में पारदर्शिता के मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की बात कही।1