*शादी के नाम पर ठगी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 07 गिरफ्तार* *19,650 रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े व घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद* *घटना का विवरण-* दिनांक 09.09.2026 को वादी रामबिलाश पुत्र मोती निवासी ग्राम छिबरामऊ, थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गयी कि उसके पुत्र राजकुमार की शादी कराने के लिए व्हाट्सऐप के माध्यम से लड़की का फोटो भेजकर उसे बंधवा महादेव मंदिर बुलाया गया था। मंदिर पर राजकुमार की उक्त लड़की से शादी करायी गयी तथा शादी के दौरान लड़की को नाक की कील एवं 80,000 रुपये नगद दिये गये। शादी के बाद लड़का लड़की को लेकर घर जा रहा था, तभी बंधवा मोड़ के पास लड़की के कथित पिता, भाई एवं मनोज द्वारा लड़के को गाड़ी से उतारकर लड़की एवं रुपये लेकर फरार हो गये। इस संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 301/2026 धारा 319(2), 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। *पुलिस की कार्रवाई-* दिनांक 11.09.2026 को उ0नि0 मनीष सिंह मय पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना में शामिल अभियुक्त कोदहरा चौराहा पर एकत्र होकर कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों के पास मौजूद पांच पुरुष एवं दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में नगदी, मोबाइल फोन, आभूषण एवं कपड़े बरामद हुए। *पूछताछ में हुआ गिरोह का खुलासा-* पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे संगठित रूप से शादी के नाम पर ठगी करते थे। ऐसे लोगों की तलाश की जाती थी जिनकी शादी नहीं हो रही होती थी। महिला सदस्य को दुल्हन बनाकर उसका फोटो दिखाकर शादी तय की जाती थी। मंदिर में शादी के दौरान गिरोह के अन्य सदस्य लड़की के पिता, भाई एवं रिश्तेदार बनकर लड़के पक्ष का विश्वास जीतते थे। शादी के बाद रुपये, आभूषण एवं कपड़े प्राप्त कर लड़के पक्ष को विवाद एवं फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वहां से भगा देते थे तथा सामान को आपस में बांट लेते थे। पूछताछ में प्रकाश में आया कि उक्त घटना में महिला दुल्हन बनी थी, जबकि बजरंगी बिन्द एवं बहादुर उर्फ राजू ने दुल्हन के भाई तथा राजन विश्वकर्मा ने दुल्हन के पिता की भूमिका निभायी थी। रामबिलाश एवं जय किशन उर्फ अजीत दुल्हन के रिश्तेदार बनकर शादी में शामिल हुए थे। *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. बजरंगी बिन्द पुत्र नन्दलाल बिन्द, निवासी ग्राम मलहज, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर। 2. राजन विश्वकर्मा पुत्र रामचन्दर विश्वकर्मा, निवासी रोचनपुर, थाना सराय ख्वाजा, जनपद जौनपुर। 3. बहादुर उर्फ राजू पुत्र झूलन राम, निवासी ग्राम जमालपुर, थाना सराय ख्वाजा, जनपद जौनपुर। 4. रामबिलाश पुत्र रामनरेश, निवासी ग्राम मलहज, थाना शाहगंज, जनपद आजमगढ़। 5. जय किशन उर्फ अजीत पुत्र इन्द्रराज, निवासी पाण्डेय उर्फ पुरुषोत्तम, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर। 6. महिला (काल्पनिक नाम) पत्नी शिवकुमार, निवासी ग्राम समोधीपुर, थाना गौरा बादशाहपुर, जनपद जौनपुर। 7. माधुरी पत्नी रिंकू, निवासी ग्राम जासोपुर, थाना सराय ख्वाजा, जनपद जौनपुर। *बरामदगी-* 19,650 रुपये नगद, एक जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान के झुमके, नाक की कील, सिन्दूर की डिब्बी, दो साड़ी, पैंट-शर्ट का कपड़ा तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। *आपराधिक इतिहास-* अभियुक्त बजरंगी बिन्द के विरुद्ध जनपद जौनपुर, देवरिया एवं आजमगढ़ में ठगी, धोखाधड़ी, गैंगेस्टर एक्ट सहित 05 अभियोग तथा अभियुक्त जय किशन उर्फ अजीत के विरुद्ध जनपद जौनपुर एवं आजमगढ़ में 04 अभियोग पंजीकृत हैं। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 301/2026 धारा 319(2), 318(4), 111(2)(II), 317(4), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़। *पुलिस टीम-* उ0नि0 मनीष सिंह, हे0का0 उपेन्द्र कुमार, का0 सतिभान सिंह, का0 विद्याकान्त, का0 ललित सरोज, रि0आ0 मुकेश यादव, रि0आ0 योगेश कुमार दुबे एवं रि0म0आ0 रिद्धिमा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।

- अतरौलिया के खानपुर फतेह के लाल सचिन निषाद ने रचा इतिहास — अभावों के बीच UPSSSC जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में पाई सफलता, जश्न में डूबा पूरा गांव #SachinNishad #AtrauliaNews #UPSSSCJuniorAssistant #KhanpurFateh #AzamgarhPride #NewsUpdateUPUK #AzamgarhNews #SuccessStory #Shorts #Viral1
- अतरौलिया के खानपुर फतेह के लाल सचिन निषाद ने रचा इतिहास — अभावों के बीच UPSSSC जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में पाई सफलता, जश्न में डूबा पूरा गांव1
- मऊ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 53.89 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई मऊ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 53.89 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई मऊ में अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कोपागंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मो. खालिद अंसार के नाम दर्ज एक मंजिला मकान को कुर्क किया है। पुलिस के मुताबिक, करीमुद्दीनपुर दक्षिणी स्थित इस मकान की अनुमानित कीमत करीब 53 लाख 89 हजार 372 रुपये है। जिला मजिस्ट्रेट मऊ के आदेश के अनुपालन में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी, तहसीलदार घोसी, राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस के अनुसार, उक्त संपत्ति अपराध से अर्जित अवैध धन से बनाई गई थी।1
- 🕯️ सिपाही संदीप कुमार को पुलिस विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि अम्बेडकरनगर। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संदीप कुमार के निधन के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में उनके पार्थिव शरीर पर एसपी समेत पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत सिपाही के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्रद्धांजलि सभा का माहौल बेहद भावुक रहा।1
- #बसपा को बड़ा #झटका! #आकाश आनंद के समर्थन में पूर्व #मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा #प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह गौतम ने #छोड़ी #पार्टी1
- यूपी पुलिस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वीडियो अखिलेश यादव को दे देना यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है पिछले दिनों मैनपुरी में यूपी पुलिस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वीडियो अखिलेश यादव को दे देना अखिलेश यादव ने इस बात को पकड़ लिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं" कल अखिलेश ने ललितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्वीर ट्वीट की और लिखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.." आज उस कार्यकर्ता को स्टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव दिया1
- अतरौलिया में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क — पहली ही बारिश में धंसी 4 दिन पहले बनी इंटरलॉकिंग, EO विनय शंकर अवस्थी ने रोकी ठेकेदार की पेमेंट1
- अतरौलिया में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क — पहली ही बारिश में धंसी 4 दिन पहले बनी इंटरलॉकिंग, EO विनय शंकर अवस्थी ने रोकी ठेकेदार की पेमेंट #AtrauliaNews #NagarPanchayatAtraulia #RoadScamAtraulia #AzamgarhNews #VinayShankarAwasthi #NewsUpdateUPUK #PWDCorruption #Ward10Atraulia #Shorts #Viral1
- 🚨 **हमीरपुर: दुधमुंहे बच्चे को महिला द्वारा झंझोड़ने का वीडियो वायरल** **हमीरपुर।** दुधमुंहे बच्चे के साथ कथित तौर पर महिला द्वारा बेरहमी से झंझोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला बच्चे को सड़क किनारे फेंककर वहां से जाती हुई दिखाई दे रही है। ⚠️ **वायरल वीडियो की सत्यता और घटना की पूरी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।**1