logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 53.89 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई मऊ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 53.89 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई मऊ में अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कोपागंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मो. खालिद अंसार के नाम दर्ज एक मंजिला मकान को कुर्क किया है। पुलिस के मुताबिक, करीमुद्दीनपुर दक्षिणी स्थित इस मकान की अनुमानित कीमत करीब 53 लाख 89 हजार 372 रुपये है। जिला मजिस्ट्रेट मऊ के आदेश के अनुपालन में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी, तहसीलदार घोसी, राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस के अनुसार, उक्त संपत्ति अपराध से अर्जित अवैध धन से बनाई गई थी।

2 hrs ago
user_KHABARE ABHI TAK
KHABARE ABHI TAK
पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मऊ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 53.89 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई मऊ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 53.89 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई मऊ में अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कोपागंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मो. खालिद अंसार के नाम दर्ज एक मंजिला मकान को कुर्क किया है। पुलिस के मुताबिक, करीमुद्दीनपुर दक्षिणी स्थित इस मकान की अनुमानित कीमत करीब 53 लाख 89 हजार 372 रुपये है। जिला मजिस्ट्रेट मऊ के आदेश के अनुपालन में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी, तहसीलदार घोसी, राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस के अनुसार, उक्त संपत्ति अपराध से अर्जित अवैध धन से बनाई गई थी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सवर्ण एकता मंच ने यूजीसी कानून का किया विरोध, कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर की नारेबाजी सवर्ण एकता मंच ने यूजीसी कानून का किया विरोध, कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर की नारेबाजी मऊ। सवर्ण एकता मंच मऊ के बैनर तले शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर सैकड़ों सवर्ण वकीलों ने एकजुट होकर यूजीसी (UGC) के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर उपस्थित अधिवक्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने अपनी माँगों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। प्रदर्शन के दौरान "सवर्ण एकता जिंदाबाद", "आरक्षण का आधार आर्थिक हो", "यूजीसी काला कानून वापस लो" और "सवर्ण आयोग का गठन करो" जैसे नारे बुलंद किए गए। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने अपनी नाराजगी जताते हुए योगी और मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में शामिल वकीलों का कहना था कि यूजीसी के वर्तमान स्वरूप से समाज के एक वर्ग के हितों का हनन हो रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी माँगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया और यूजीसी कानून वापस लेकर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने तथा सवर्ण आयोग के गठन की दिशा में कदम नहीं उठाए गए, तो यह आंदोलन आगे और व्यापक रूप लेगा। इस दौरान मनीष सिंह, डा० विद्यासागर, चन्दन सिंह, सुरेश सिंह, मुकुन्द सिंह, दिनेश सिंह, जितेन्द्र सिंह करणी सेना, पंकज सिंह उपाध्याय, राहुल पाण्डेय, संतोष सिंह, देवेन्द्र सिंह, पवन सिंह ,अखिलेश सिंह, दिनेश सिंह प्रधान, विनोद सिंह, विनोद सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, राहुल सिंह, भगवान सिंह, बब्लू सिंह प्रबन्धक, मुकेश सिंह सैकड़ो यूसीजी समर्थक मौजूद रहे I
    4
    सवर्ण एकता मंच ने यूजीसी कानून का किया विरोध, कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर की नारेबाजी
सवर्ण एकता मंच ने यूजीसी कानून का किया विरोध, कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर की नारेबाजी
मऊ। सवर्ण एकता मंच मऊ के बैनर तले शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर सैकड़ों सवर्ण वकीलों ने एकजुट होकर यूजीसी (UGC) के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
धरना स्थल पर उपस्थित अधिवक्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने अपनी माँगों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। प्रदर्शन के दौरान "सवर्ण एकता जिंदाबाद", "आरक्षण का आधार आर्थिक हो", "यूजीसी काला कानून वापस लो" और "सवर्ण आयोग का गठन करो" जैसे नारे बुलंद किए गए। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने अपनी नाराजगी जताते हुए योगी और मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की।
प्रदर्शन में शामिल वकीलों का कहना था कि यूजीसी के वर्तमान स्वरूप से समाज के एक वर्ग के हितों का हनन हो रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी माँगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया और यूजीसी कानून वापस लेकर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने तथा सवर्ण आयोग के गठन की दिशा में कदम नहीं उठाए गए, तो यह आंदोलन आगे और व्यापक रूप लेगा। इस दौरान मनीष सिंह, डा० विद्यासागर, चन्दन सिंह, सुरेश सिंह, मुकुन्द सिंह, दिनेश सिंह,  जितेन्द्र सिंह करणी सेना, पंकज सिंह उपाध्याय, राहुल पाण्डेय, संतोष सिंह, देवेन्द्र सिंह, पवन सिंह ,अखिलेश सिंह, दिनेश सिंह प्रधान, विनोद सिंह, विनोद सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, राहुल सिंह, भगवान सिंह, बब्लू सिंह प्रबन्धक, 
मुकेश सिंह सैकड़ो यूसीजी समर्थक मौजूद रहे I
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • मऊ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 53.89 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई मऊ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 53.89 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई मऊ में अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कोपागंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मो. खालिद अंसार के नाम दर्ज एक मंजिला मकान को कुर्क किया है। पुलिस के मुताबिक, करीमुद्दीनपुर दक्षिणी स्थित इस मकान की अनुमानित कीमत करीब 53 लाख 89 हजार 372 रुपये है। जिला मजिस्ट्रेट मऊ के आदेश के अनुपालन में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी, तहसीलदार घोसी, राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस के अनुसार, उक्त संपत्ति अपराध से अर्जित अवैध धन से बनाई गई थी।
    1
    मऊ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 53.89 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई
मऊ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 53.89 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई
मऊ में अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कोपागंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मो. खालिद अंसार के नाम दर्ज एक मंजिला मकान को कुर्क किया है। पुलिस के मुताबिक, करीमुद्दीनपुर दक्षिणी स्थित इस मकान की अनुमानित कीमत करीब 53 लाख 89 हजार 372 रुपये है।
जिला मजिस्ट्रेट मऊ के आदेश के अनुपालन में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी, तहसीलदार घोसी, राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस के अनुसार, उक्त संपत्ति अपराध से अर्जित अवैध धन से बनाई गई थी।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #बसपा को बड़ा #झटका! #आकाश आनंद के समर्थन में पूर्व #मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा #प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह गौतम ने #छोड़ी #पार्टी
    1
    #बसपा को बड़ा #झटका! #आकाश आनंद के समर्थन में पूर्व #मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा #प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह गौतम ने #छोड़ी #पार्टी
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना अख‍िलेश यादव ने इस बात को पकड़ ल‍िया और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं" कल अख‍िलेश ने लल‍ितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्‍वीर ट्वीट की और ल‍िखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.." आज उस कार्यकर्ता को स्‍टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव द‍िया
    1
    यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना
यूपी का चुनाव मजेदार होता जा रहा है 
प‍िछले द‍िनों मैनपुरी में यूपी पुल‍िस के CO अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा - ये वी‍ड‍ियो अख‍िलेश यादव को दे देना
अख‍िलेश यादव ने इस बात को पकड़ ल‍िया और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा - "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं"
कल अख‍िलेश ने लल‍ितपुर के अपने कार्यकर्ता की तस्‍वीर ट्वीट की और ल‍िखा- "अच्छा लगता है ऐसी मूछों पर ताव.."
आज उस कार्यकर्ता को स्‍टेज पर लेकर आए और कार्यकर्ता ने सबके सामने अपनी मूछों पर ताव द‍िया
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अपराध से अर्जित 53.89 लाख की संपत्ति पर पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के आरोपित का मकान कुर्क मऊ। अपराध से अर्जित धन से बनवाए गए मकान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपित मो. खालिद अंसार की करीब 53.89 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे “अपराध से अर्जित संपत्ति पर प्रहार” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देशन में कोपागंज थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह की टीम ने 11 सितंबर को कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मो. खालिद अंसार पुत्र स्व. हाजी अंसार निवासी करीमुद्दीनपुर, घोसी के विरुद्ध थाना घोसी में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जिला मजिस्ट्रेट मऊ के 13 अगस्त 2026 के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार घोसी अनीश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो की मौजूदगी में संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क संपत्ति मौजा वार्ड संख्या 08 करीमुद्दीनपुर दक्षिणी, भवन संख्या 0419 में स्थित 2640 वर्गफीट आवासीय क्षेत्रफल का एक मंजिला मकान है। इसकी वर्तमान अनुमानित कीमत 53,89,372 रुपये आंकी गई है।
    3
    अपराध से अर्जित 53.89 लाख की संपत्ति पर पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के आरोपित का मकान कुर्क
मऊ। अपराध से अर्जित धन से बनवाए गए मकान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपित मो. खालिद अंसार की करीब 53.89 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे “अपराध से अर्जित संपत्ति पर प्रहार” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देशन में कोपागंज थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह की टीम ने 11 सितंबर को कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, मो. खालिद अंसार पुत्र स्व. हाजी अंसार निवासी करीमुद्दीनपुर, घोसी के विरुद्ध थाना घोसी में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जिला मजिस्ट्रेट मऊ के 13 अगस्त 2026 के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार घोसी अनीश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो की मौजूदगी में संपत्ति कुर्क की गई।
कुर्क संपत्ति मौजा वार्ड संख्या 08 करीमुद्दीनपुर दक्षिणी, भवन संख्या 0419 में स्थित 2640 वर्गफीट आवासीय क्षेत्रफल का एक मंजिला मकान है। इसकी वर्तमान अनुमानित कीमत 53,89,372 रुपये आंकी गई है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाजीपुर मे समाजवादी पार्टी का प्रेस वार्ता, सरकार घेरे मे। गाजीपुर,सदर से समाजवादी पार्टी के विधायक जय किशन साहू ने भाजपा सरकार पर गाजीपुर की बदहाल सड़कों को लेकर सवाल उठाए हैं। विधायक का कहना है कि भाजपा सरकार के मंचों से भाषण तो अच्छे लगते हैं, लेकिन गाजीपुर शहर की गली-मोहल्लों की सड़कें आज भी ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर नगर विकास मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया, लेकिन इसके बावजूद सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अब सवाल यही है— अगर सरकार तक समस्या पहुंचाने के बाद भी काम नहीं होता, तो गाजीपुर की जनता अपनी समस्या लेकर आखिर जाए तो जाए कहाँ? सड़कें सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं, बल्कि आम जनता की रोजमर्रा की जरूरत हैं। देखना होगा कि सरकार विधायक की इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करती है। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....
    1
    गाजीपुर मे समाजवादी पार्टी का प्रेस वार्ता, सरकार घेरे मे।
गाजीपुर,सदर से समाजवादी पार्टी के विधायक जय किशन साहू ने भाजपा सरकार पर गाजीपुर की बदहाल सड़कों को लेकर सवाल उठाए हैं।
विधायक का कहना है कि भाजपा सरकार के मंचों से भाषण तो अच्छे लगते हैं, लेकिन गाजीपुर शहर की गली-मोहल्लों की सड़कें आज भी ठीक नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर नगर विकास मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया, लेकिन इसके बावजूद सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
अब सवाल यही है—
अगर सरकार तक समस्या पहुंचाने के बाद भी काम नहीं होता, तो गाजीपुर की जनता अपनी समस्या लेकर आखिर जाए तो जाए कहाँ?
सड़कें सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं, बल्कि आम जनता की रोजमर्रा की जरूरत हैं।
देखना होगा कि सरकार विधायक की इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करती है।
Neelam Express
रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध
बात सच की ....
    user_Prahlad Baudh
    Prahlad Baudh
    News Anchor गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मऊ कलेक्ट्रेट में धरना, जन संघर्ष समिति ने उठाई कई अहम मांगें 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मऊ कलेक्ट्रेट में धरना, जन संघर्ष समिति ने उठाई कई अहम मांगें वही प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।
    1
    11 सूत्रीय मांगों को लेकर मऊ कलेक्ट्रेट में धरना, जन संघर्ष समिति ने उठाई कई अहम मांगें
11 सूत्रीय मांगों को लेकर मऊ कलेक्ट्रेट में धरना, जन संघर्ष समिति ने उठाई कई अहम मांगें
वही प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बलिया स्थित उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया यूपी के बलिया स्थित उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खटाल चलाने वाले अमरेश बहादुर सिंह (45) और उनके छोटे भाई मंजेश सिंह (35) देर रात गाली-गलौज का विरोध कर रहे थे, तभी उनके पट्टीदार रामकरण सिंह और उसके परिजनों (पिता, भाई, मां और बहन) ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। ​पेट में गहरे घाव लगने से दोनों भाई खून से लथपथ हो गए। मऊ में इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई, जबकि मंजेश सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीएचयू (वाराणसी) रेफर किया गया है। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 3 को हिरासत में ले लिया है। फरार 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ​#BalliaNews #UPNews #CrimeNews #BalliaPolice #BHU
    1
    बलिया स्थित उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया
यूपी के बलिया स्थित उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खटाल चलाने वाले अमरेश बहादुर सिंह (45) और उनके छोटे भाई मंजेश सिंह (35) देर रात गाली-गलौज का विरोध कर रहे थे, तभी उनके पट्टीदार रामकरण सिंह और उसके परिजनों (पिता, भाई, मां और बहन) ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया।
​पेट में गहरे घाव लगने से दोनों भाई खून से लथपथ हो गए। मऊ में इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई, जबकि मंजेश सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीएचयू (वाराणसी) रेफर किया गया है। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 3 को हिरासत में ले लिया है। फरार 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
​#BalliaNews #UPNews #CrimeNews #BalliaPolice #BHU
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.