अपराध से अर्जित 53.89 लाख की संपत्ति पर पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के आरोपित का मकान कुर्क मऊ। अपराध से अर्जित धन से बनवाए गए मकान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपित मो. खालिद अंसार की करीब 53.89 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे “अपराध से अर्जित संपत्ति पर प्रहार” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देशन में कोपागंज थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह की टीम ने 11 सितंबर को कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मो. खालिद अंसार पुत्र स्व. हाजी अंसार निवासी करीमुद्दीनपुर, घोसी के विरुद्ध थाना घोसी में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जिला मजिस्ट्रेट मऊ के 13 अगस्त 2026 के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार घोसी अनीश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो की मौजूदगी में संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क संपत्ति मौजा वार्ड संख्या 08 करीमुद्दीनपुर दक्षिणी, भवन संख्या 0419 में स्थित 2640 वर्गफीट आवासीय क्षेत्रफल का एक मंजिला मकान है। इसकी वर्तमान अनुमानित कीमत 53,89,372 रुपये आंकी गई है।
अपराध से अर्जित 53.89 लाख की संपत्ति पर पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के आरोपित का मकान कुर्क मऊ। अपराध से अर्जित धन से बनवाए गए मकान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपित मो. खालिद अंसार की करीब 53.89 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के
निर्देश पर चलाए जा रहे “अपराध से अर्जित संपत्ति पर प्रहार” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देशन में कोपागंज थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह की टीम ने 11 सितंबर को कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मो. खालिद अंसार पुत्र स्व. हाजी अंसार निवासी करीमुद्दीनपुर, घोसी के विरुद्ध थाना घोसी में गैंगस्टर
एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जिला मजिस्ट्रेट मऊ के 13 अगस्त 2026 के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार घोसी अनीश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो की मौजूदगी में संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क संपत्ति मौजा वार्ड संख्या 08 करीमुद्दीनपुर दक्षिणी, भवन संख्या 0419 में स्थित 2640 वर्गफीट आवासीय क्षेत्रफल का एक मंजिला मकान है। इसकी वर्तमान अनुमानित कीमत 53,89,372 रुपये आंकी गई है।
- राष्ट्रीय लोक अदालत (12 सितंबर)के प्रचार-प्रसार को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ नुक्कड़ नाटक राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ नुक्कड़ नाटक 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लोगों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील, ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाये उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ संजय कुमार यादव के निर्देश पर आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए दीवानी न्यायालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य, महत्व और लाभों के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर विवादों का त्वरित और सरल निस्तारण कराया जा सकता है। इससे समय और धन की बचत होने के साथ-साथ आपसी सौहार्द भी बना रहता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी बाकर शमीम रिजवी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगों को लोक अदालत की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्द्रगुप्त, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन चन्द्र पाण्डेय, अपर जनपद न्यायाधीश एससी/एसटी अनिल कुमार वर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश पॉक्सो छागुर राम, अपर जनपद न्यायाधीश दीपनारायण तिवारी, अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी अजय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नासेहा वसीम, सिविल जज जूनियर डिवीजन सदर रजत कुमार यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद श्रीमती प्रीति यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन ममता यादव, काजल श्रीवास्तव, स्तुती सोनकर सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। न्यायिक अधिकारीयों ने जनता से अपील की कि 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें और अपने वादों का सरल, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से निस्तारण कराएं1
- फर्जी दस्तावेज व हस्ताक्षर बनाकर वाहन हस्तांतरण कराने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार देवगांव पुलिस ने बसही नहर पुल के पास से अभियुक्त को किया गिरफ्तार* *पूर्व की घटना का विवरण-* आवेदिका द्वारा शिकायत की गयी कि उसके पति दिलीप यादव द्वारा व्यवसायिक साथी को व्यवसाय हेतु दिया गया मारुति सुजुकी वाहन आरोपियों द्वारा फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज एवं हस्ताक्षर तैयार कराकर बिना सहमति एवं वाहन स्वामी की उपस्थिति के परिवहन विभाग से अपने नाम हस्तांतरित करा लिया गया। इस संबंध में थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 320/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। *गिरफ्तारी का विवरण-* दिनांक 10.09.2026 को थाना देवगांव पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त इम्तियाज अहमद पुत्र अलीमुद्दीन निवासी बसही इकबालपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ को बसही नहर पुल मेहनाजपुर के पास से समय करीब 13:30 बजे गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह मय का0 अमित तिवारी व का0 कृष्णानन्द पाण्डेय, थाना देवगांव, आजमगढ़।1
- पांच दिन बैंकिंग की मांग पर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस का आंदोलन, मांग पूरी नहीं हुई तो 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल की चेतावनी देवरिया। पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है। इसके विरोध में कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राधा रमण झा ने बताया कि बैंक कर्मचारियों का वेतन समझौता पांच वर्षों के लिए होता है। पिछले वर्ष हुए द्विपक्षीय समझौते और संयुक्त नोट में 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग को शामिल करते हुए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। उनका कहना है कि यह प्रस्ताव पिछले दो वर्षों से लंबित है और इस संबंध में सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल टालने के लिए सरकार की ओर से बैंक यूनियनों से बातचीत भी की गई, लेकिन 5-डे बैंकिंग व्यवस्था कब से लागू की जाएगी, इसकी कोई स्पष्ट समय-सीमा नहीं बताई गई। ऐसे में कर्मचारियों ने हड़ताल वापस नहीं लेने का निर्णय लिया। बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो इसी महीने 28, 29 और 30 सितंबर को फिर से हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर अक्टूबर से देशभर में व्यापक आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी दी गई है। बैंक कर्मचारियों का दावा है कि आगामी हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाओं के साथ एटीएम सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। कर्मचारियों ने सरकार से 5-डे बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग पर जल्द स्पष्ट निर्णय लेने की अपील की है।1
- भटनी साहोपार रेलवे अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई युवक की पहचान चांदपार निवासी है नाम नागेंद्र प्रसाद बताया जा रहा है जो पुर्व कोटेदार है भटनी साहोपार रेलवे अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई युवक की पहचान चांदपार निवासी है नाम नागेंद्र प्रसाद बताया जा रहा है जो पुर्व कोटेदार है1
- यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का विशाल धरना प्रदर्शन यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का विशाल धरना प्रदर्शन मऊ में आज स्वर्ण एकता मंच के बैनर तले यूजीसी के कथित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने यूजीसी की नीतियों को लेकर अपना विरोध जताया और सरकार से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन प्रावधानों से समाज के हित प्रभावित हो सकते हैं। धरना स्थल पर वक्ताओं ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया और सरकार से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।1
- अतरौलिया के पचरी गांव के जयहिंद मौर्य ने हासिल की बड़ी कामयाबी अतरौलिया के पचरी गांव के जयहिंद मौर्य ने हासिल की बड़ी कामयाबी आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम पचरी (डिहवा) निवासी जयहिंद मौर्य पुत्र श्यामेन्द्र मौर्य का UPSSSC जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन हुआ है। जयहिंद की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं गांव और क्षेत्र में भी हर्ष की लहर है। उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए मेहनत और सफलता की मिसाल बताया जा रहा है। जयहिंद मौर्य के चयन पर ग्राम प्रधान रामजी मौर्य, श्रीकेश मौर्य, पत्रकार रमेश मौर्य, बसपा नेता जयप्रकाश मौर्य, रजनीश मौर्य, अशोक मौर्य, दयानंद समेत अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जयहिंद मौर्य ने UPSSSC जूनियर असिस्टेंट बनकर परिवार और क्षेत्र का बढ़ाया मान। 💐🎉1
- भटनी साहोपार रेलवे अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन सेकट कर एक युवक की मौत हो गई बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान चांदपार का निवासी भटनी साहोपार रेलवे अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन सेकट कर एक युवक की मौत हो गई बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान चांदपार का निवासी1
- भलुअनी में चाकू से घायल युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था बाहर देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के कस्बा भलुअनी निवासी 23 वर्षीय मनीष सिंह पुत्र प्रेम सिंह की चाकू लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। इसी दौरान कस्बे के बाहर किसी बात को लेकर हुए आपसी विवाद में वह चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में मनीष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।1
- बलिया स्थित उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया यूपी के बलिया स्थित उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खटाल चलाने वाले अमरेश बहादुर सिंह (45) और उनके छोटे भाई मंजेश सिंह (35) देर रात गाली-गलौज का विरोध कर रहे थे, तभी उनके पट्टीदार रामकरण सिंह और उसके परिजनों (पिता, भाई, मां और बहन) ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। पेट में गहरे घाव लगने से दोनों भाई खून से लथपथ हो गए। मऊ में इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई, जबकि मंजेश सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीएचयू (वाराणसी) रेफर किया गया है। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 3 को हिरासत में ले लिया है। फरार 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। #BalliaNews #UPNews #CrimeNews #BalliaPolice #BHU1