logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भलुअनी में चाकू से घायल युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था बाहर देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के कस्बा भलुअनी निवासी 23 वर्षीय मनीष सिंह पुत्र प्रेम सिंह की चाकू लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। इसी दौरान कस्बे के बाहर किसी बात को लेकर हुए आपसी विवाद में वह चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में मनीष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

2 hrs ago
user_खबर पूर्वांचल न्यूज
खबर पूर्वांचल न्यूज
Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

भलुअनी में चाकू से घायल युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था बाहर देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के कस्बा भलुअनी निवासी 23 वर्षीय मनीष सिंह पुत्र प्रेम सिंह की चाकू लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। इसी दौरान कस्बे के बाहर किसी बात को लेकर हुए आपसी विवाद में वह चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में मनीष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली तैयार ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली तैयार, ट्रैफिक और सुरक्षा का मेगा टेस्ट दिल्ली बनी छावनी, जेएनयू स्टेडियम में NSG कमांडो ने किया मॉक ड्रिल नई दिल्ली। ब्रिक्स समिट को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। समिट के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभ्यास कर रही हैं। इसी क्रम में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो ने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान कमांडो ने संभावित आतंकी हमले, बंधक जैसी स्थिति और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित कार्रवाई और बचाव अभियान को लेकर तैयारियों को परखा गया। ब्रिक्स समिट को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया जा रहा है। प्रमुख आयोजन स्थलों, महत्वपूर्ण मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। समिट के दौरान यातायात व्यवस्था भी बड़ी चुनौती रहेगी। वीआईपी और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के आवागमन को देखते हुए कई मार्गों पर यातायात में बदलाव और प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस और यातायात विभाग की ओर से रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों का फोकस आयोजन स्थल तक प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षित आवाजाही के साथ ही आम लोगों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने पर भी है। मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा व्यवस्था में संभावित कमियों को चिन्हित कर उन्हें समय रहते दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ब्रिक्स समिट के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का यह मेगा टेस्ट माना जा रहा है। आने वाले दिनों में भी विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अभ्यास और तैयारियों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
    1
    ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली तैयार
ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली तैयार, ट्रैफिक और सुरक्षा का मेगा टेस्ट
दिल्ली बनी छावनी, जेएनयू स्टेडियम में NSG कमांडो ने किया मॉक ड्रिल
नई दिल्ली। ब्रिक्स समिट को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। समिट के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभ्यास कर रही हैं। इसी क्रम में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो ने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
मॉक ड्रिल के दौरान कमांडो ने संभावित आतंकी हमले, बंधक जैसी स्थिति और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित कार्रवाई और बचाव अभियान को लेकर तैयारियों को परखा गया।
ब्रिक्स समिट को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया जा रहा है। प्रमुख आयोजन स्थलों, महत्वपूर्ण मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है।
समिट के दौरान यातायात व्यवस्था भी बड़ी चुनौती रहेगी। वीआईपी और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के आवागमन को देखते हुए कई मार्गों पर यातायात में बदलाव और प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस और यातायात विभाग की ओर से रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
सुरक्षा एजेंसियों का फोकस आयोजन स्थल तक प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षित आवाजाही के साथ ही आम लोगों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने पर भी है। मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा व्यवस्था में संभावित कमियों को चिन्हित कर उन्हें समय रहते दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
ब्रिक्स समिट के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का यह मेगा टेस्ट माना जा रहा है। आने वाले दिनों में भी विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अभ्यास और तैयारियों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भटनी साहोपार रेलवे अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई युवक की पहचान चांदपार निवासी है नाम नागेंद्र प्रसाद बताया जा रहा है जो पुर्व कोटेदार है भटनी साहोपार रेलवे अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई युवक की पहचान चांदपार निवासी है नाम नागेंद्र प्रसाद बताया जा रहा है जो पुर्व कोटेदार है
    1
    भटनी साहोपार रेलवे  अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई युवक की पहचान चांदपार निवासी है नाम नागेंद्र प्रसाद बताया जा रहा है जो पुर्व कोटेदार है
भटनी साहोपार रेलवे  अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई युवक की पहचान चांदपार निवासी है नाम नागेंद्र प्रसाद बताया जा रहा है जो पुर्व कोटेदार है
    user_Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Deoria, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 143 वाहनों के चालान, दो सीज देवरिया, 10 सितंबर 2026। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारने वाले वाहनों के खिलाफ नो-पार्किंग में चालान किया गया। वहीं सिविल लाइन रोड पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले वाहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया गया और वाहन में लगा मोडिफाइड साइलेंसर निकलवाया गया। इसी क्रम में राघव नगर रोड पर सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ नो-पार्किंग में चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड लेजर गन के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वालों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 143 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नो-पार्किंग व प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन न खड़ा करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि नियमों का पालन सड़क पर वाहन चालक के साथ-साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।
    3
    यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 143 वाहनों के चालान, दो सीज
देवरिया, 10 सितंबर 2026।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारने वाले वाहनों के खिलाफ नो-पार्किंग में चालान किया गया। वहीं सिविल लाइन रोड पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले वाहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया गया और वाहन में लगा मोडिफाइड साइलेंसर निकलवाया गया।
इसी क्रम में राघव नगर रोड पर सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ नो-पार्किंग में चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड लेजर गन के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वालों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 143 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नो-पार्किंग व प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन न खड़ा करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि नियमों का पालन सड़क पर वाहन चालक के साथ-साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Graphic designer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग सड़क की हुई जांच जांच में संतुष्ट दिखे अधिकारी और आवेदन करता है
    1
    ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग सड़क की हुई जांच जांच में संतुष्ट दिखे अधिकारी और आवेदन करता है
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल | 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित! | 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल?
    1
    बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल | 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित! | 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल?
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • पांच दिन बैंकिंग की मांग पर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस का आंदोलन, मांग पूरी नहीं हुई तो 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल की चेतावनी देवरिया। पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है। इसके विरोध में कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राधा रमण झा ने बताया कि बैंक कर्मचारियों का वेतन समझौता पांच वर्षों के लिए होता है। पिछले वर्ष हुए द्विपक्षीय समझौते और संयुक्त नोट में 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग को शामिल करते हुए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। उनका कहना है कि यह प्रस्ताव पिछले दो वर्षों से लंबित है और इस संबंध में सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल टालने के लिए सरकार की ओर से बैंक यूनियनों से बातचीत भी की गई, लेकिन 5-डे बैंकिंग व्यवस्था कब से लागू की जाएगी, इसकी कोई स्पष्ट समय-सीमा नहीं बताई गई। ऐसे में कर्मचारियों ने हड़ताल वापस नहीं लेने का निर्णय लिया। बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो इसी महीने 28, 29 और 30 सितंबर को फिर से हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर अक्टूबर से देशभर में व्यापक आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी दी गई है। बैंक कर्मचारियों का दावा है कि आगामी हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाओं के साथ एटीएम सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। कर्मचारियों ने सरकार से 5-डे बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग पर जल्द स्पष्ट निर्णय लेने की अपील की है।
    1
    पांच  दिन बैंकिंग की  मांग पर  बैंक कर्मचारी हड़ताल पर
5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस का आंदोलन, मांग पूरी नहीं हुई तो 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल की चेतावनी
देवरिया। पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है। इसके विरोध में कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राधा रमण झा ने बताया कि बैंक कर्मचारियों का वेतन समझौता पांच वर्षों के लिए होता है। पिछले वर्ष हुए द्विपक्षीय समझौते और संयुक्त नोट में 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग को शामिल करते हुए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। उनका कहना है कि यह प्रस्ताव पिछले दो वर्षों से लंबित है और इस संबंध में सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
उन्होंने बताया कि हड़ताल टालने के लिए सरकार की ओर से बैंक यूनियनों से बातचीत भी की गई, लेकिन 5-डे बैंकिंग व्यवस्था कब से लागू की जाएगी, इसकी कोई स्पष्ट समय-सीमा नहीं बताई गई। ऐसे में कर्मचारियों ने हड़ताल वापस नहीं लेने का निर्णय लिया।
बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो इसी महीने 28, 29 और 30 सितंबर को फिर से हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर अक्टूबर से देशभर में व्यापक आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
बैंक कर्मचारियों का दावा है कि आगामी हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाओं के साथ एटीएम सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। कर्मचारियों ने सरकार से 5-डे बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग पर जल्द स्पष्ट निर्णय लेने की अपील की है।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भलुअनी में चाकू से घायल युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था बाहर देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के कस्बा भलुअनी निवासी 23 वर्षीय मनीष सिंह पुत्र प्रेम सिंह की चाकू लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। इसी दौरान कस्बे के बाहर किसी बात को लेकर हुए आपसी विवाद में वह चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में मनीष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
    1
    भलुअनी में चाकू से घायल युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था बाहर
देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के कस्बा भलुअनी निवासी 23 वर्षीय मनीष सिंह पुत्र प्रेम सिंह की चाकू लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। इसी दौरान कस्बे के बाहर किसी बात को लेकर हुए आपसी विवाद में वह चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में मनीष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भलुवनी में आपसी विवाद में चाकू से हमला कर युवक को किया घायल, हुई मौत पुलिस जांच में ड्यूटी दिनांक 10.09.2026 को जनपद के थाना भलुअनी क्षेत्रान्तर्गत कस्बा भलुअनी निवासी मनीष सिंह पुत्र प्रेम सिंह उम्र करीब 23 वर्ष अपने कुछ मित्रों के साथ कही बाहर गया था। जहां आपसी विवाद में कस्बे के बाहर मनीष को चाकू से घायल होने की सूचना परिजनों को प्राप्त हुई जिस पर मनीष के भाई द्वारा उसे घायल अवस्था में मेडिकल कालेज देवरिया लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मनीष उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में सूचना प्राप्त होने पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है क्षेत्राधिकारी बरहज श्रीमती रंजना सचान
    1
    भलुवनी में आपसी विवाद में चाकू से हमला कर युवक को  किया घायल,  हुई मौत पुलिस जांच में ड्यूटी
दिनांक 10.09.2026 को जनपद के थाना भलुअनी क्षेत्रान्तर्गत कस्बा भलुअनी निवासी मनीष सिंह पुत्र प्रेम सिंह उम्र करीब 23 वर्ष अपने कुछ मित्रों के साथ कही बाहर गया था। जहां आपसी विवाद में कस्बे के बाहर मनीष को चाकू से घायल होने की सूचना परिजनों को प्राप्त हुई जिस पर मनीष के भाई द्वारा उसे घायल अवस्था में मेडिकल कालेज देवरिया लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मनीष उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में सूचना प्राप्त होने पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है क्षेत्राधिकारी बरहज श्रीमती रंजना सचान
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.