Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग सड़क की हुई जांच जांच में संतुष्ट दिखे अधिकारी और आवेदन करता है
पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग सड़क की हुई जांच जांच में संतुष्ट दिखे अधिकारी और आवेदन करता है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग सड़क की हुई जांच जांच में संतुष्ट दिखे अधिकारी और आवेदन करता है1
- आंदर प्रखंड के अर्कपुर गांव स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं आगामी योजनाओं को लेकर प्राचार्या राजेश्वरी सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक, अभिभावक, प्रतिनिधि एवं प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई।इस बैठक में महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं के विकास, महाविद्यालय के भवन की मरम्मत करने, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने तथा स्मार्ट क्लास की व्यवस्था विकसित करने,छात्र-छात्राओं के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने समेत आदि पर विचार विमर्श किया गया।इस बैठक में प्रो.शैलेंद्र कुमार मिश्रा,प्रो.आशुतोष कुमार गिरी, प्रो.त्रिलोकी प्रसाद, प्रो. उमा कुमार, प्रो. रामनिवास गुप्ता, प्रधान लिपिक पप्पू कुमार प्रसाद, रुद्रप्रताप सिंह,धर्मेंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार दास,आदित्य कुमार सिंह,सुजीत कुमार,अजीत कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, त्रिभुवन कुमार सिंह,रिंकू कुमारी,आरती कुमारी,बबून्ति कुमारी,अमित कुमार पाण्डेय,नन्हे यादव,समेत दर्जनों शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। आंदर प्रखंड के अर्कपुर गांव स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं आगामी योजनाओं को लेकर प्राचार्या राजेश्वरी सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक, अभिभावक, प्रतिनिधि एवं प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई।इस बैठक में महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं के विकास, महाविद्यालय के भवन की मरम्मत करने, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने तथा स्मार्ट क्लास की व्यवस्था विकसित करने,छात्र-छात्राओं के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने समेत आदि पर विचार विमर्श किया गया।इस बैठक में प्रो.शैलेंद्र कुमार मिश्रा,प्रो.आशुतोष कुमार गिरी, प्रो.त्रिलोकी प्रसाद, प्रो. उमा कुमार, प्रो. रामनिवास गुप्ता, प्रधान लिपिक पप्पू कुमार प्रसाद, रुद्रप्रताप सिंह,धर्मेंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार दास,आदित्य कुमार सिंह,सुजीत कुमार,अजीत कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, त्रिभुवन कुमार सिंह,रिंकू कुमारी,आरती कुमारी,बबून्ति कुमारी,अमित कुमार पाण्डेय,नन्हे यादव,समेत दर्जनों शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।1
- बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे सपा नेता राजिक रिजवी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व राजस्व टीम के साथ बहदुरा में बांटी राहत सामग्री सिकंदरपुर (बलिया)। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे परिवारों की मदद के लिए शुक्रवार को सपा नेता राजिक रिजवी ग्राम बहदुरा पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार सिकंदरपुर श्री अमित सिंह, नायब तहसीलदार मनियर श्री रोशन सिंह तथा राजस्व टीम के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री मिलने पर प्रभावित परिवारों के चेहरों पर कुछ राहत दिखाई दी।ग्राम बहदुरा में बाढ़ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कई परिवारों के सामने भोजन, दैनिक उपयोग की वस्तुओं और सुरक्षित जीवन-यापन की चुनौती बनी हुई है। ऐसे कठिन समय में सपा नेता राजिक रिजवी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और परेशानियों को करीब से जाना। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।राहत सामग्री वितरण के दौरान राजस्व टीम ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी जुटाई।सपा नेता राजिक रिजवी ने कहा कि बाढ़ ने प्रभावित परिवारों से बहुत कुछ छीन लिया है। कई लोगों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे पीड़ितों के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि राहत केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि बाढ़ प्रभावित लोगों की वास्तविक समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। प्रभावित परिवारों को भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छ पेयजल और अन्य जरूरी सहायता समय से उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। राहत वितरण के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों और सपा नेता के सामने रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।1
- ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली तैयार ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली तैयार, ट्रैफिक और सुरक्षा का मेगा टेस्ट दिल्ली बनी छावनी, जेएनयू स्टेडियम में NSG कमांडो ने किया मॉक ड्रिल नई दिल्ली। ब्रिक्स समिट को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। समिट के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभ्यास कर रही हैं। इसी क्रम में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो ने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान कमांडो ने संभावित आतंकी हमले, बंधक जैसी स्थिति और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित कार्रवाई और बचाव अभियान को लेकर तैयारियों को परखा गया। ब्रिक्स समिट को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया जा रहा है। प्रमुख आयोजन स्थलों, महत्वपूर्ण मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। समिट के दौरान यातायात व्यवस्था भी बड़ी चुनौती रहेगी। वीआईपी और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के आवागमन को देखते हुए कई मार्गों पर यातायात में बदलाव और प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस और यातायात विभाग की ओर से रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों का फोकस आयोजन स्थल तक प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षित आवाजाही के साथ ही आम लोगों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने पर भी है। मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा व्यवस्था में संभावित कमियों को चिन्हित कर उन्हें समय रहते दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ब्रिक्स समिट के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का यह मेगा टेस्ट माना जा रहा है। आने वाले दिनों में भी विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अभ्यास और तैयारियों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।1
- भटनी साहोपार रेलवे अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई युवक की पहचान चांदपार निवासी है नाम नागेंद्र प्रसाद बताया जा रहा है जो पुर्व कोटेदार है भटनी साहोपार रेलवे अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई युवक की पहचान चांदपार निवासी है नाम नागेंद्र प्रसाद बताया जा रहा है जो पुर्व कोटेदार है1
- बड़े लक्ष के लिए बड़े समर्पण की होती है जरूर राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह उनके लिए राष्ट्रवाद का अर्थ केवल सत्ता का हस्तांतरण नहीं था, बल्कि एक ऐसी सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था का निर्माण था जहाँ समानता, न्याय और आधुनिकता हो। वे भारत के पारंपरिक गौरव को आधुनिक विज्ञान और समाजवादी दृष्टिकोण के साथ जोड़कर देखना चाहते थे। उन्होने कहा कि गांधीजी के नेतृत्व में अहिंसक असहयोग आंदोलन अपनी जगह एक महान प्रयोग था, लेकिन सुभाष बाबू का मानना था कि हर ऐतिहासिक परिस्थिति की अपनी मांग होती है। उनका स्पष्ट मत था कि क्रूर और साम्राज्यवादी ब्रिटिश सत्ता केवल नैतिक दबाव से नहीं झुकेगी। श्री सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस कोई एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं-एक ऐसा विचार जो अन्याय के सामने झुकने से इंकार करता है, जो असंभव को संभव बनाने का माद्दा रखता है। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रोफेसर सौम्य सेन गुप्ता ने संगोष्ठी के विभिन्न पक्षों पर विस्तार पूर्वक अपना मत रखें। संगोष्ठी की दूसरी मुख्य वक्ता डॉक्टर अनीता सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का राष्ट्रवाद समावेशी राष्ट्रवाद है। सबको साथ लेकर चलने वाला सिद्धांत है। वैश्विक परिदृश्य में सुभाष चंद्र बोस ने भारत को दुनिया में शीर्ष स्थान दिलाया। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर पवन कुमार राय ने कहा कि सत्य को खोजना महत्वपूर्ण नहीं है, सत्य को लागू करना कठिन है। हिटलर जैसे तानाशाह से नेताजी ने भारत के लोगों को भारतीय होने का एहसास कराया। अन्याय के प्रति प्रतिकार का गुण सुभाष चंद्र बोस से सीखा जा सकता है। डॉ विनोद कुमार ने कहा कि आज सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व का अभाव है, उस व्यक्तित्व को छात्रों में उतरने की नसीहत दी। डॉ प्रवीण कुमार शर्मा गोष्टी के विभिन्न पक्षों पर अपना मत रखें। संस्था के प्राचार्य प्रोफेसर सतीश चंद्र गौड़ ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल, आज और भविष्य के लिए प्रासंगिक है और रहेंगे। नेताजी का राष्ट्रवाद गुलामी से मुक्ति का नहीं बल्कि सर्वांगीण आजादी का सिद्धांत है। डॉ दिनेश कुमार शर्मा ने आभार ज्ञापन एवं कुशल संचालन किया। स्वागत भाषण पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश धर द्विवेदी ने की। संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन गोष्ठी के संयोजक डॉक्टर प्रदीप कुमार रंजन ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संस्थान की छात्रों द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। आयोजक मंडल में अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं बैच लगाकर सम्मानित किया। सेमिनार के द्वितीय सत्र में प्रथम वक्ता के रूप में डॉ. धीरज कुमार, किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने अपना शोध तक पत्र प्रस्तुत किया जिसके अंतर्गत उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के वेदान्तिक राष्ट्रवाद पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का राष्ट्रवाद स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रभावित एवं प्रेरित था। अगले वक्ता डॉ. पुनीत यादव किरोड़ीमल कॉलेज , यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली, नई दिल्ली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ऊपर बनने वाली फिल्मों के माध्यम से जीवनी उजागर किया गया है उसके बारे में श्रोताओं को अवगत कराया। उनके अनुसार उनकी अधूरी कहानी को फिल्मकारों द्वारा विभिन्न तरीकों से फिल्मों में पेश किया गया है। इन्होंने सुभाष चंद्र बोस के इंडियन वैल्यू बेस्ड राष्ट्रवाद कि व्याख्या की। अगले वक्ता डॉ बृजेश कुमार शुक्ला जी ने सुभाष चंद्र बोस के सामने साम्यवाद और राष्ट्रवाद और समाजवाद के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के निडर लीडर सीप की उनकी भूमिका को स्पष्ट किया।वही प्रवीण शाही शिव प्रसाद आदि1
- भलुअनी में चाकू से घायल युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था बाहर देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के कस्बा भलुअनी निवासी 23 वर्षीय मनीष सिंह पुत्र प्रेम सिंह की चाकू लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। इसी दौरान कस्बे के बाहर किसी बात को लेकर हुए आपसी विवाद में वह चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में मनीष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।1
- भलुवनी में आपसी विवाद में चाकू से हमला कर युवक को किया घायल, हुई मौत पुलिस जांच में ड्यूटी दिनांक 10.09.2026 को जनपद के थाना भलुअनी क्षेत्रान्तर्गत कस्बा भलुअनी निवासी मनीष सिंह पुत्र प्रेम सिंह उम्र करीब 23 वर्ष अपने कुछ मित्रों के साथ कही बाहर गया था। जहां आपसी विवाद में कस्बे के बाहर मनीष को चाकू से घायल होने की सूचना परिजनों को प्राप्त हुई जिस पर मनीष के भाई द्वारा उसे घायल अवस्था में मेडिकल कालेज देवरिया लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मनीष उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में सूचना प्राप्त होने पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है क्षेत्राधिकारी बरहज श्रीमती रंजना सचान1