गाजीपुर मे समाजवादी पार्टी का प्रेस वार्ता, सरकार घेरे मे। गाजीपुर,सदर से समाजवादी पार्टी के विधायक जय किशन साहू ने भाजपा सरकार पर गाजीपुर की बदहाल सड़कों को लेकर सवाल उठाए हैं। विधायक का कहना है कि भाजपा सरकार के मंचों से भाषण तो अच्छे लगते हैं, लेकिन गाजीपुर शहर की गली-मोहल्लों की सड़कें आज भी ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर नगर विकास मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया, लेकिन इसके बावजूद सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अब सवाल यही है— अगर सरकार तक समस्या पहुंचाने के बाद भी काम नहीं होता, तो गाजीपुर की जनता अपनी समस्या लेकर आखिर जाए तो जाए कहाँ? सड़कें सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं, बल्कि आम जनता की रोजमर्रा की जरूरत हैं। देखना होगा कि सरकार विधायक की इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करती है। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....
गाजीपुर मे समाजवादी पार्टी का प्रेस वार्ता, सरकार घेरे मे। गाजीपुर,सदर से समाजवादी पार्टी के विधायक जय किशन साहू ने भाजपा सरकार पर गाजीपुर की बदहाल सड़कों को लेकर सवाल उठाए हैं। विधायक का कहना है कि भाजपा सरकार के मंचों से भाषण तो अच्छे लगते हैं, लेकिन गाजीपुर शहर की गली-मोहल्लों की सड़कें आज भी ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर नगर विकास मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया, लेकिन इसके बावजूद सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अब सवाल यही है— अगर सरकार तक समस्या पहुंचाने के बाद भी काम नहीं होता, तो गाजीपुर की जनता अपनी समस्या लेकर आखिर जाए तो जाए कहाँ? सड़कें सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं, बल्कि आम जनता की रोजमर्रा की जरूरत हैं। देखना होगा कि सरकार विधायक की इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करती है। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....
- 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मऊ कलेक्ट्रेट में धरना, जन संघर्ष समिति ने उठाई कई अहम मांगें 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मऊ कलेक्ट्रेट में धरना, जन संघर्ष समिति ने उठाई कई अहम मांगें वही प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।1
- राष्ट्रीय लोक अदालत (12 सितंबर)के प्रचार-प्रसार को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ नुक्कड़ नाटक राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ नुक्कड़ नाटक 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लोगों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील, ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाये उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ संजय कुमार यादव के निर्देश पर आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए दीवानी न्यायालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य, महत्व और लाभों के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर विवादों का त्वरित और सरल निस्तारण कराया जा सकता है। इससे समय और धन की बचत होने के साथ-साथ आपसी सौहार्द भी बना रहता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी बाकर शमीम रिजवी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगों को लोक अदालत की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्द्रगुप्त, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन चन्द्र पाण्डेय, अपर जनपद न्यायाधीश एससी/एसटी अनिल कुमार वर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश पॉक्सो छागुर राम, अपर जनपद न्यायाधीश दीपनारायण तिवारी, अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी अजय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नासेहा वसीम, सिविल जज जूनियर डिवीजन सदर रजत कुमार यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद श्रीमती प्रीति यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन ममता यादव, काजल श्रीवास्तव, स्तुती सोनकर सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। न्यायिक अधिकारीयों ने जनता से अपील की कि 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें और अपने वादों का सरल, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से निस्तारण कराएं1
- चंदौली के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने धानापुर महेशी गांव जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : अधिकारियों को मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश1
- अपराध से अर्जित 53.89 लाख की संपत्ति पर पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के आरोपित का मकान कुर्क मऊ। अपराध से अर्जित धन से बनवाए गए मकान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपित मो. खालिद अंसार की करीब 53.89 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे “अपराध से अर्जित संपत्ति पर प्रहार” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देशन में कोपागंज थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह की टीम ने 11 सितंबर को कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मो. खालिद अंसार पुत्र स्व. हाजी अंसार निवासी करीमुद्दीनपुर, घोसी के विरुद्ध थाना घोसी में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जिला मजिस्ट्रेट मऊ के 13 अगस्त 2026 के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार घोसी अनीश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो की मौजूदगी में संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क संपत्ति मौजा वार्ड संख्या 08 करीमुद्दीनपुर दक्षिणी, भवन संख्या 0419 में स्थित 2640 वर्गफीट आवासीय क्षेत्रफल का एक मंजिला मकान है। इसकी वर्तमान अनुमानित कीमत 53,89,372 रुपये आंकी गई है।3
- पश्चिम बंगाल में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दुर्गा पूजा के दौरान मछली-मांस को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस और TMC ने विरोध किया, वहीं बंगाल BJP ने भी बयान से दूरी बना ली। आखिर धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा और बंगाल में इतना बवाल क्यों मचा? पूरी खबर वीडियो में। #️⃣ Hashtags #DhirendraShastri #BageshwarDham #WestBengal #DurgaPuja #BengalNews1
- यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का विशाल धरना प्रदर्शन यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का विशाल धरना प्रदर्शन मऊ में आज स्वर्ण एकता मंच के बैनर तले यूजीसी के कथित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने यूजीसी की नीतियों को लेकर अपना विरोध जताया और सरकार से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन प्रावधानों से समाज के हित प्रभावित हो सकते हैं। धरना स्थल पर वक्ताओं ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया और सरकार से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।1
- भामाशाह भारतीय जन पार्टी के हमारे मार्गदर्शक राष्ट्रीय अध्यक्ष - मा. सुजीत गुप्ता जी एवं युवा जिला अध्यक्ष चंदौली - दीपक कुमार साह जी आप दोनों के कुशल नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। जय भामाशाह! जय भारत! #BhamaShahBharatiyaJanParty #SujitGupta #DeepakKumarSah #Chandauli1
- दिव्यांग व्यक्ति को अगवा कर बंधक बनाने एवं जमीन का बैनामा कराने वाले गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, 01 गिरफ्तार* दिव्यांग व्यक्ति को अगवा कर बंधक बनाने एवं जमीन का बैनामा कराने वाले गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, 01 गिरफ्तार* गैंगलीडर जयप्रकाश यादव उर्फ गोलई को कप्तानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार* *घटना का विवरण-* दिनांक 10.09.2026 को थानाध्यक्ष कप्तानगंज द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के अनुमोदन के उपरान्त थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 41/2026 धारा 127(2), 140(1), 351(3), 352 बीएनएस व धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित अभियुक्तों द्वारा गैंग बनाकर आपराधिक कृत्य किये जाने के संबंध में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गयी। अभियुक्तों द्वारा लकवा ग्रस्त दिव्यांग विष्णु यादव को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले जाकर बंधक बनाया गया तथा जान से मारने का भय दिखाकर उसका आधार कार्ड ले लिया गया। इसके बाद करीब 08 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया गया। उक्त संगठित गिरोह के गैंगलीडर जयप्रकाश यादव उर्फ गोलई तथा सदस्य गुड्डू यादव के विरुद्ध थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 279/2026 धारा 2(ख)(i)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम-1986 पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी का विवरण-* दिनांक 11.09.2026 को व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द मय पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त जयप्रकाश यादव उर्फ गोलई जेहरा पिपरी मोड़ पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम जयप्रकाश यादव उर्फ गोलई पुत्र सल्टन यादव निवासी छाता का पुरा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 53 वर्ष बताया। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* जयप्रकाश यादव उर्फ गोलई पुत्र सल्टन यादव, निवासी छाता का पुरा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 53 वर्ष। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 279/2026 धारा 2(ख)(i)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम-1986, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़। *आपराधिक इतिहास-* अभियुक्त जयप्रकाश यादव उर्फ गोलई के विरुद्ध थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ में कुल 04 अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें मारपीट, बलवा, गाली-गलौज, धमकी, महिला से अभद्रता, बंधक बनाने/जमीन संबंधी अपराध एवं गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियोग शामिल हैं। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द, थाना कप्तानगंज। 2. उ0नि0 अमन तिवारी, थाना कप्तानगंज। 3. का0 लोकेश पाण्डेय, थाना कप्तानगंज। 4. का0 अप्पू कुमार, थाना कप्तानगंज।1
- बलिया स्थित उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया यूपी के बलिया स्थित उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खटाल चलाने वाले अमरेश बहादुर सिंह (45) और उनके छोटे भाई मंजेश सिंह (35) देर रात गाली-गलौज का विरोध कर रहे थे, तभी उनके पट्टीदार रामकरण सिंह और उसके परिजनों (पिता, भाई, मां और बहन) ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। पेट में गहरे घाव लगने से दोनों भाई खून से लथपथ हो गए। मऊ में इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई, जबकि मंजेश सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीएचयू (वाराणसी) रेफर किया गया है। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 3 को हिरासत में ले लिया है। फरार 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। #BalliaNews #UPNews #CrimeNews #BalliaPolice #BHU1