शाहाबाद में चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाश, कार का शीशा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम शाहाबाद में चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाश, कार का शीशा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम हरदोई। थाना शाहाबाद क्षेत्र में रविवार को लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई। शाहजहांपुर निवासी हृदयराम सोनी अपने चालक के साथ वैगनर कार से शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने हृदयराम सोनी की कार का शीशा तोड़ दिया और उसमें रखा एक बैग, जिसमें करीब 5 किलोग्राम चांदी बताई गई है, छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी के निर्देश पर घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में छानबीन तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी है।
शाहाबाद में चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाश, कार का शीशा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम शाहाबाद में चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाश, कार का शीशा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम हरदोई। थाना शाहाबाद क्षेत्र में रविवार को लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई। शाहजहांपुर निवासी हृदयराम सोनी अपने चालक के साथ वैगनर कार से शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने हृदयराम सोनी की कार का शीशा तोड़ दिया और उसमें रखा एक बैग, जिसमें करीब 5 किलोग्राम चांदी बताई गई है, छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी के निर्देश पर घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में छानबीन तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी है।
- हरदोई शाहाबाद हाईवे पर बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट सवार 4 दबंगों ने वैगनआर का शीशा तोड़कर गनपॉइंट/बलपूर्वक 5 किलो चांदी का बैग लूटा! सर्राफा कारोबारी से सरेराह दुस्साहस कर आरोपी फरार। इलाके में मची सनसनी! घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप, एएसपी के नेतृत्व में 3 स्पेशल टीमें गठित, तलाश जारी!1
- शाहाबाद में चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाश, कार का शीशा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम शाहाबाद में चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाश, कार का शीशा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम हरदोई। थाना शाहाबाद क्षेत्र में रविवार को लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई। शाहजहांपुर निवासी हृदयराम सोनी अपने चालक के साथ वैगनर कार से शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने हृदयराम सोनी की कार का शीशा तोड़ दिया और उसमें रखा एक बैग, जिसमें करीब 5 किलोग्राम चांदी बताई गई है, छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी के निर्देश पर घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में छानबीन तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी है।1
- हरदोई। दो दिनों से लगातार हुई मूसलाधार बारिश से सैकड़ों बीघा खेतों में खड़ी धान की फसल डूब गई है, इसके साथ ही सुखेता नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया, जिससे आसपास के गांवों में फिर से पानी पहुंच गया है। हालांकि इस बारिश ने खासकर किसानों पर भारी संकट खड़ा कर दिया है।1
- हरदोई: बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरीं कच्ची दीवारें चाय बनाते समय गिरी कच्ची कोठरी, महिला ने किसी तरह बचाई जान हरदोई: बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरीं कच्ची दीवारें चाय बनाते समय गिरी कच्ची कोठरी, महिला ने किसी तरह बचाई जान तेज हवा और बारिश से कई कच्चे मकान हुए धराशायी, टला बड़ा हादसा हरदोई। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने ग्रामीण इलाकों में आफत खड़ी कर दी है। तहसील शाहाबाद क्षेत्र की अमरौली ग्राम पंचायत में बारिश के चलते कई कच्चे मकान और दीवारें भरभराकर गिर गईं। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय अचानक एक कच्ची कोठरी भरभराकर गिर गई। कोठरी गिरने के दौरान महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। अचानक हुए हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बारिश के कारण कच्चे मकानों के कमजोर होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मदद नहीं मिली तो बारिश में और मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। तहसील शाहाबाद क्षेत्र के अमरौली ग्राम पंचायत का मामला।2
- #हरदोई के शाहाबाद में दिनदहाड़े चांदी से भरा बैग लूटे जाने से हड़कंप मच गया। शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे सर्राफ हृदयराम सोनी की वैगनआर कार को बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर करीब पांच किलो चांदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर शाहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मामले में जल्द कार्रवाई और घटना के अनावरण की बात कही है। #hardoicity #HardoiPolice #sphardoi3
- हरदोई में अतिवृष्टि व सर्पदंश से अबतक 7 की मौत,30 पशुओं की हानि और 330 मकान हुए क्षतिग्रस्त,24 घन्टे सक्रिय कंट्रोल रूम का नंबर जारी हरदोई -जनपद में 25 सितंबर से लगातार हो रही अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित है। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बारिश के कारण अब तक 06 लोगों की मौत हुई है वहीं एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हुई है। 30 पशुओं की हानि और 330 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। वहीं किसानों की फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव व जर्जर भवनों से दूर रहने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि शासन को पत्र भेजकर राहत कार्यों के लिए बजट की मांग की गई है। बजट उपलब्ध होते ही प्रभावितों को नियमानुसार सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल नदियों का जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग एक मीटर नीचे है। प्रशासन स्थिति पर सतर्कता बनाए हुए है। जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकालने के लिए टीमें सक्रिय हैं। बारिश से प्रभावित सड़कों को भी बहाल कराया गया है। अपर जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों या नजदीकी शेल्टर होम में चले जाएं। जर्जर मकानों में रहने वाले लोग भी सुरक्षित जगह पर शरण लें। आपदा की स्थिति में जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9454416606 और जिला प्रशासन के अधिकारियों के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है। तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। बाइट- दीपाली भार्गव (अपर जिलाधिकारी हरदोई)2
- ***बारिश तो रुक गई लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ गई*** शाहजहांपुर। जनपद में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में खेतों में खड़ी धान और अन्य फसलों के गिरने तथा जलभराव से नुकसान की स्थिति सामने आई है। शाहजहांपुर इसी बीच 134 पुवायां विधानसभा में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने किसानों के खेतों में पहुंचकर बारिश से हुए फसल नुकसान का जायजा लिया।और फसल बर्बादी पर चिंता जताई। अर्चना कटारिया ने कहा कि लगातार बारिश से जो किसानों की मेहनत और फसल बर्बाद हो गई है मै शासन और प्रशासन से मांग करती हूं कि बारिश से प्रभावित किसानों की फसलों का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और नुकसान के आधार पर शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।3
- #शाहजहांपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज में प्लॉट मांगने का लगाया आरोप #उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में शादी के करीब पांच महीने बाद शालू शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। #मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में प्लॉट की मांग करने और बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। #मामले में पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। वीओ #मामला शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ले का है। हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र की रहने वाली शालू शर्मा की शादी 25 अप्रैल 2026 को शाहजहांपुर के पवन शर्मा के साथ हुई थी। #शादी को अभी करीब पांच महीने ही हुए थे। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही शालू के पति की ओर से मायके पक्ष से प्लॉट की मांग की जा रही थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कथित मांग पूरी नहीं हो सकी। #परिजनों का आरोप है कि मांग को लेकर शालू को परेशान किया जाता था। घटना के दिन शालू के पति पवन शर्मा ने उसके पिता को फोन कर बताया कि शालू की तबीयत खराब है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। #सूचना मिलने के बाद मायके वाले अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें शालू का शव मर्चरी में मिला। इसके बाद परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। #मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया। हालांकि, हत्या और दहेज उत्पीड़न से जुड़े इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में रामकुमार, धूपकली, सोनी, मोनी, राजवीर और सत्यवीर शामिल हैं। #फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों और परिजनों के बयानों को जांच में शामिल किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। #शाहजहांपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के इस मामले में मायके पक्ष ने दहेज में प्लॉट की मांग और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस विवेचना से यह साफ होगा कि शालू की मौत किन परिस्थितियों में हुई DM Shahjahanpur Dharmendra Pratap Singh Kamta Prasad Gupta Suresh Kumar Khanna Admfr Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस1