Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय गौ माता 🚩🚩🚩 जय श्री राम 🚩🚩🚩 आप लोगों का छोटा सा सहयोग गौ माता की रक्षा में बड़ा धर्म है गौ माता के लिए हमें सहयोग की आवश्यकता है 🙏🙏🙏
पवन सिंह सनातनी
जय गौ माता 🚩🚩🚩 जय श्री राम 🚩🚩🚩 आप लोगों का छोटा सा सहयोग गौ माता की रक्षा में बड़ा धर्म है गौ माता के लिए हमें सहयोग की आवश्यकता है 🙏🙏🙏
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गौ माता के लिए हमें सहयोग की आवश्यकता है 🙏🙏🙏1
- अजीत मिश्रा (खोजी) गणेशपुर: 'सूदखोर' कल्लू सोनार के जाल में फंसा गरीब, 30 हजार के बदले मांगे सवा लाख! गरीबों की मजबूरी, सूदखोर की तिजोरी: गणेशपुर में जारी है कल्लू सोनार की 'गुंडा टैक्स' जैसी वसूली। बस्ती पुलिस ध्यान दे! गणेशपुर में कानून को ठेंगा दिखा रहा सूदखोर कल्लू सोनार। क्या प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है अवैध ब्याज का काला धंधा? पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार। सिकटा का 'सूदखोर' और गणेशपुर की 'दहशत': आखिर कब थमेगा कल्लू सोनार का कहर? ब्याज माफिया कल्लू सोनार का शिकार बना मनोज, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित। 30% ब्याज की दरिंदगी: कल्लू सोनार के चंगुल में फंसा गणेशपुर का मजबूर तबका। ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल | 12 अप्रैल, 2026 बस्ती।। जनपद के नगर पंचायत गणेशपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक स्वर्ण व्यवसायी की 'रक्तबीज' जैसी सूदखोरी ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। सिकटा का निवासी और गणेशपुर में सोने की दुकान चलाने वाला कल्लू सोनार अब गरीबों के लिए साक्षात काल बन चुका है। अपनी दुकान की आड़ में वह ब्याज का ऐसा काला धंधा चला रहा है, जिसने कई परिवारों की कमर तोड़ दी है। मजबूरी का सौदा: 30% तक की अवैध वसूली ताजा मामला मनोज कुमार नामक व्यक्ति का है, जिसने अपनी पारिवारिक मजबूरी और डिलीवरी के खर्चों के लिए कल्लू सोनार से मदद की गुहार लगाई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी गृहस्थी के गहने—पाउजेब, पायल और कान के झाले—गिरवी रखकर मात्र 30,000 रुपये उधार लिए थे। लेकिन, कल्लू सोनार की दरिंदगी का आलम यह है कि महज 8-9 महीनों के भीतर उस 30 हजार की राशि को ब्याज के चक्रव्यूह में फंसाकर 1,20,000 रुपये बना दिया गया। 20 से 30 प्रतिशत की दर से वसूला जा रहा यह ब्याज किसी भी संवैधानिक कानून की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है। दहशत का पर्याय बना 'कल्लू सोनार' ग्रामीणों का आरोप है कि कल्लू सोनार सिर्फ एक दुकानदार नहीं, बल्कि एक पेशेवर सूदखोर है जो लोगों की लाचारी को अपनी तिजोरी भरने का जरिया बनाता है। गिरवी रखे सामान को हड़पना और ब्याज पर ब्याज लगाकर मूलधन से चार गुना वसूली करना उसकी कार्यशैली बन चुकी है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल? आखिर कब तक गणेशपुर के गरीब इस आर्थिक शोषण की बलि चढ़ते रहेंगे? क्या बस्ती पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस अवैध ब्याज माफिया के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई करेगा? पीड़ित मनोज कुमार ने वीडियो के जरिए अपनी व्यथा सुनाई है और अब सबकी नजरें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं। हमारी मांग: कल्लू सोनार के ब्याज के कारोबार की गहन जांच हो। पीड़ितों के गिरवी रखे जेवर तुरंत वापस कराए जाएं। अवैध बैंकिंग और सूदखोरी अधिनियम के तहत सख्त मुकदमा दर्ज हो। 1. व्यवस्था पर प्रहार : "यह केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि उस सड़ी-गली व्यवस्था पर तमाचा है जहाँ कानून की नाक के नीचे कल्लू सोनार जैसे 'आर्थिक नरभक्षी' पल रहे हैं। जब गरीब अपनी गाढ़ी कमाई का हिस्सा इन दरिंदों के हवाले कर देता है, तब प्रशासन की खामोशी मिलीभगत का अहसास कराती है। क्या खाकी का खौफ खत्म हो चुका है, या फिर इन सूदखोरों की पहुँच सत्ता के गलियारों तक है?" 2. सूदखोर की मानसिकता पर चोट: "कल्लू सोनार जैसे लोग समाज के घुन हैं, जो मजहब और मानवता की नहीं, सिर्फ 'फीसदी' की भाषा समझते हैं। गिरवी रखे जेवरों पर कुंडली मारकर बैठना और फिर उसी मजबूर इंसान को सरेआम बेइज्जत करना, यह इनकी पुरानी कार्यशैली है। 30% ब्याज कोई व्यापार नहीं, बल्कि गरीब का गला रेतने जैसा है।" 3. जनता के लिए आह्वान (अपील): "आज मनोज कुमार का घर उजड़ रहा है, कल आपकी बारी हो सकती है। इन 'सफेदपोश डकैतों' के खिलाफ जब तक समूचा समाज उठ खड़ा नहीं होगा, तब तक गणेशपुर की गलियों में ऐसी चीखें गूंजती रहेंगी। डरिए मत, आवाज उठाइए!" "गरीब की हाय से बना ये महल ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। अब वक्त आ गया है कि प्रशासन इस आतंक का अंत करे।" "अब कागजी कार्रवाई का वक्त बीत चुका है। बस्ती मंडल के अधिकारियों को तय करना होगा कि वे कानून के रक्षक हैं या इन सूदखोरों के मूक दर्शक। कल्लू सोनार जैसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए, न कि गणेशपुर के चौराहे पर सीना तानकर घूमना चाहिए। इंसाफ में देरी, अन्याय को बढ़ावा है!"1
- अयोध्या जनपद स्थानीय सिविल लाइन एक होटल में जनपद के अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक हुई,बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव समय पर सरकार व चुनाव आयोग कि संवैधानिक जिम्मेदारी है यह लोकतंत्र के मूल आधार है3
- डा दिनेश तिवारी अयोध्या कोतवाली क्षेत्र बीकापुर के शीतला हैजा माता मंदिर गांगे तारा मजरूद्दीनपुर निकट खजुराहट रेलवे स्टेशन गोला बाजार के पास पूर्व आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा पुराण के छठे दिन व्यास पीठाधीश्वर प्रवीण कृष्ण प्रभु जी महराज ने श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ प्रसंग के मुख्य विषय पर कथा श्रवण करवाते हुए। सर्वोच्च देवी: देवी दुर्गा को ही ब्रह्म (परम सत्य) माना गया है, जो तीनों लोकों का संचालन करती हैं।तथा सृष्टि उत्पत्ति: देवी के महामाया स्वरूप और उनके द्वारा सृष्टि के निर्माण की कथा। देवी अवतार और कथाएँ: माँ भगवती के विभिन्न अवतारों (दुर्गा, महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती) और महिषासुर, शुंभ-निशुंभ वध की विस्तृत कथाएँ। नवरात्र व्रत महिमा: वर्ष में दो मुख्य नवरात्रों (वासंतिक और शारदीय) में देवी उपासना, उपवास, और कन्या पूजन का विशेष महत्त्व। मंत्र और साधना: देवी के रहस्यमय मंत्र और उनकी साधना से पापमुक्ति, रोगनाश और मोक्ष प्राप्ति का वर्णन करते हुए, भाव विभोर हुए श्रोतागण और माता की महिमा को सुनकर श्रोता गानों ने गगन भेदी जयकारा लगाते हुए मैं की कृपा पर सब कुछ प्राप्त होने का विश्वास जताया है। उक्त संगीत मई कथा में अर्गन वादक प्रयागराज से आये राम शरण के द्वारा भक्ति की गीतों पर थिरकते कथा श्रवण करने आये भक्त गण देखे गये है। उक्त कथा के प्रमुख यजमान हेमंत मिश्रा,कालिका मिश्रा निवासी उरुआ अमौना (खोजनपुर) पो०बारुन से कल्पना मिश्रा, विद्यावती मिश्रा, अवनीश मिश्रा के साथ कथा को सफल बनाने में लगे अंकित मिश्रा ,रिषभ तिवारी , रविन्द्र तिवारी, छोटू तिवारी, मनीष उपाध्याय आदि लोगों द्वारा कथा श्रवण करने वाले लोगों को सम्मान सहित उचित स्थान देने में लगे देखे गये है। कथा को श्रवण करने दूर दराज से आए प्रमुख लोगों में गब्बर मिश्रा, राम भरत पाण्डेय, बृजेश दुबे मनोज पाण्डेय, शीतला प्रसाद मिश्र, पं०दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, संदीप मिश्रा, राहुल दुबे, राजेन्द्र प्रसाद पाठक, आदि सैकड़ो लोगों के साथ हजारों की संख्य मे लोग कथा श्रवण करने भक्त गण आये थे। मंचासीन व्यास जी की फोटो1
- अयोध्या में सनसनीखेज वारदात! राम जन्मभूमि के ठीक पीछे कौशल्या घाट पर दरगाह शरीफ में तोड़फोड़, धार्मिक उन्माद फैलाने की नापाक कोशिश! अयोध्या (विशेष संवाददाता)। राम मंदिर की भूमि के निकट कटरा मोहल्ला, कौशल्या घाट स्थित हजरत शाह मखदुम फतेहुल्लाह अवधी रहमतुल्लाह की ऐतिहासिक दरगाह शरीफ पर शुक्रवार रात को कुछ अराजक तत्वों ने धार्मिक उन्माद भड़काने की घृणित साजिश रची। इन अराजकियों ने दरगाह शरीफ की दीवार को तोड़ डाला और दरगाह के अंदर स्थित एक पवित्र मजार शरीफ को भी तोड़कर बर्बरता की इंतहा कर दी। यह घटना पूरे इलाके में तनाव पैदा कर सकती थी, लेकिन दरगाह कमेटी के प्रबंधक मोहम्मद आजम कादरी की तुरंत सूझ-बूझ और समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया। मोहम्मद आजम कादरी ने बताया कि नामालूम व्यक्तियों ने रात के अंधेरे में मजार शरीफ में तोड़-फोड़ मचाई और दीवारें गिराकर अराजकता फैलाने की कोशिश की। उन्होंने तुरंत राम जन्मभूमि थाने के इंस्पेक्टर साहब और सीईओ साहब को सूचित किया तथा लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहम्मद आजम कादरी की सतर्कता और शांति बनाए रखने वाले रवैये की वजह से स्थिति पर काबू पाया जा सका और बड़े स्तर पर कोई अप्रिय घटना होने से बच गई। स्थानीय लोग इस घटना से काफी आहत हैं और शांति की अपील कर रहे हैं। प्रशासन से अब सख्त कार्रवाई की उम्मीद है। अयोध्या जैसे पवित्र शहर में, जहां गंगा जमुनी तहजीब और सौहार्द की मिसाल कायम है, ऐसे नापाक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस को दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए ताकि कानून का राज कायम रहे और किसी भी कीमत पर धार्मिक सद्भावना बिगाड़ने वालों को सबक मिले। अयोध्या प्रशासन और पुलिस से अपील: दोषियों पर तुरंत सख्त एक्शन लें। इलाके में सुरक्षा बढ़ाएं। शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों से बातचीत करें। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि अयोध्या केवल राम की नगरी नहीं, बल्कि सबके लिए शांति और सद्भाव की नगरी भी है। ऐसे अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। अयोध्या धाम श्री राम मंदिर की भूमि के निकट कटरा मोहल्ला, कौशल्या घाट स्थित हजरत शाह मखदुम फतेहुल्लाह अवधी रहमतुल्लाह की ऐतिहासिक दरगाह शरीफ पर शुक्रवार रात को कुछ अराजक तत्वों ने धार्मिक उन्माद भड़काने की घृणित साजिश रची। इन अराजकियों ने दरगाह शरीफ की दीवार को तोड़ डाला और दरगाह के अंदर स्थित एक पवित्र मजार शरीफ को भी तोड़कर बर्बरता की इंतहा कर दी। यह घटना पूरे इलाके में तनाव पैदा कर सकती थी, लेकिन दरगाह कमेटी के प्रबंधक मोहम्मद आजम कादरी की तुरंत सूझ-बूझ और समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया। मोहम्मद आजम कादरी ने बताया कि नामालूम व्यक्तियों ने रात के अंधेरे में मजार शरीफ में तोड़-फोड़ मचाई और दीवारें गिराकर अराजकता फैलाने की कोशिश की। उन्होंने तुरंत राम जन्मभूमि थाने के इंस्पेक्टर साहब और सीईओ साहब को सूचित किया तथा लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहम्मद आजम कादरी की सतर्कता और शांति बनाए रखने वाले रवैये की वजह से स्थिति पर काबू पाया जा सका और बड़े स्तर पर कोई अप्रिय घटना होने से बच गई। स्थानीय लोग इस घटना से काफी आहत हैं और शांति की अपील कर रहे हैं। प्रशासन से अब सख्त कार्रवाई की उम्मीद है। अयोध्या जैसे पवित्र शहर में, जहां गंगा जमुनी तहजीब और सौहार्द की मिसाल कायम है, ऐसे नापाक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस को दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए ताकि कानून का राज कायम रहे और किसी भी कीमत पर धार्मिक सद्भावना बिगाड़ने वालों को सबक मिले। अयोध्या प्रशासन और पुलिस से अपील: दोषियों पर तुरंत सख्त एक्शन लें। इलाके में सुरक्षा बढ़ाएं। शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों से बातचीत करें। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि अयोध्या केवल राम की नगरी नहीं, बल्कि सबके लिए शांति और सद्भाव की नगरी भी है। ऐसे अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- अयोध्या में सनसनी खेज की वारदात राम जन्मभूमि के ठीक पीछे कौशल्या घाट का मामला दरगाह शरीफ में किया गया तोड़फोड़। धार्मिक उन्माद फैलाने की नापाक कोशिश। अयोध्या। राम मंदिर की भूमि के निकट कटरा मोहल्ला, कौशल्या घाट स्थित हजरत शाह मखदुम फतेहुल्लाह अवधी रहमतुल्लाह की ऐतिहासिक दरगाह शरीफ पर शुक्रवार रात को कुछ अराजक तत्वों ने धार्मिक उन्माद भड़काने की घृणित साजिश रची। इन अराजकियों ने दरगाह शरीफ की दीवार को तोड़ डाला और दरगाह के अंदर स्थित एक पवित्र मजार शरीफ को भी तोड़कर बर्बरता की इंतहा कर दी। यह घटना पूरे इलाके में तनाव पैदा कर सकती थी,लेकिन दरगाह कमेटी के प्रबंधक मोहम्मद आजम कादरी की तुरंत सूझ-बूझ और समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया। मोहम्मद आजम कादरी ने बताया कि नामालूम व्यक्तियों ने रात के अंधेरे में मजार शरीफ में तोड़-फोड़ मचाई और दीवारें गिराकर अराजकता फैलाने की कोशिश की। उन्होंने तुरंत राम जन्मभूमि थाने के इंस्पेक्टर और सीईओ को सूचित किया तथा लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहम्मद आजम कादरी की सतर्कता और शांति बनाए रखने वाले रवैये की वजह से स्थिति पर काबू पाया जा सका और बड़े स्तर पर कोई अप्रिय घटना होने से बच गई। स्थानीय लोग इस घटना से काफी आहत हैं और शांति की अपील कर रहे हैं। प्रशासन से अब सख्त कार्रवाई की उम्मीद है। अयोध्या जैसे पवित्र शहर में, जहां गंगा जमुनी तहजीब और सौहार्द की मिसाल कायम है, ऐसे में नापाक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस को दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए ताकि कानून का राज कायम रहे और किसी भी कीमत पर धार्मिक सद्भावना बिगाड़ने वालों को सबक मिले। अयोध्या प्रशासन और पुलिस से अपील। दोषियों पर तुरंत सख्त एक्शन लें। इलाके में सुरक्षा बढ़ाएं। शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों से बातचीत करें। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि अयोध्या केवल राम की नगरी नहीं, बल्कि सबके लिए शांति और सद्भाव की नगरी भी है। ऐसे अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।3
- संयुक्त कृषि निदेशक भारत सरकार प्रियंका कुमारी ने लिया जायजा सोहावल /अयोध्या संयुक्त निदेशक कृषि विभाग भारत सरकार प्रियंका कुमारी ने आज सोहावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर ग्राम पंचायत में गेंहू की क्रॉप कटिंग का जायजा लिया । इस अवसर पर संयुक्त निदेशक की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग की शुरुवात की गई, संयुक्त निदेशक ने मौजूद किसानों से मुलाकात भी किया । संयुक्त निदेशक प्रियंका कुमारी ने मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए और क्रॉप कटिंग की शुरुवात किया । इस अवसर पर सोहावल तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष सुशील कुमार , तरुण मिश्रा , विजय निषाद , क्षेत्रीय लेखपाल राहुल यादव, राजस्व निरीक्षक ध्रुवराज यादव, फसल बीमा से जिला समन्वयक विनय कुशवाहा, ए0डी0ओ0(ए0जी0) सुभाष शुक्ला, जिला अपर सांख्यकी अधिकारी मानवेन्द्र सिंह, मंडलीय सांख्यकी अधिकारी सहित राजस्व विभाग की टीम समेत काफी संख्या में किसानों की मौजूदगी रही।2