logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहा नगर के सबसे व्यस्त बड़ा चौराहा पर एक दर्दनाक हादसा गन्ने का ठेला लगाए व्यक्ति को अनियंत्रित ट्रक ने रोंदा हुई दर्दनाक मौत सूचना पर पहुंची मौदहा कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुटी मौदहा नगर के बड़ा चौराहा में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में गन्ने के जूस का ठेला लगाने वाले पप्पू साहू 60 वर्ष निवासी फत्तेपुर को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सड़क किनारे अपने ठेले का पहिया ठीक कर रहे थे, तभी कानपुर से कबरई की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक को चालक समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

2 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मौदहा नगर के सबसे व्यस्त बड़ा चौराहा पर एक दर्दनाक हादसा गन्ने का ठेला लगाए व्यक्ति को अनियंत्रित ट्रक ने रोंदा हुई दर्दनाक मौत सूचना पर पहुंची मौदहा कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुटी मौदहा नगर के बड़ा चौराहा में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में गन्ने के जूस का ठेला लगाने वाले पप्पू साहू 60 वर्ष निवासी फत्तेपुर को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सड़क किनारे अपने ठेले का पहिया ठीक कर रहे थे, तभी कानपुर से कबरई की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक को चालक समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा नगर के बड़ा चौराहा में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में गन्ने के जूस का ठेला लगाने वाले पप्पू साहू 60 वर्ष निवासी फत्तेपुर को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सड़क किनारे अपने ठेले का पहिया ठीक कर रहे थे, तभी कानपुर से कबरई की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक को चालक समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    1
    मौदहा नगर के बड़ा चौराहा में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में गन्ने के जूस का ठेला लगाने वाले 
पप्पू साहू 60 वर्ष निवासी फत्तेपुर को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वह सड़क किनारे अपने ठेले का पहिया ठीक कर रहे थे, 
तभी कानपुर से कबरई की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक को चालक समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा। जनपद के नरैनी ग्राम मोतियारी में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। भारी बारिश से फसल बर्बाद होने के सदमे के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक उद्र प्रताप (50 वर्ष), जो बटाई पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे, सुबह करीब 5 बजे अपनी फसल की स्थिति देखने खेत गए थे। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने उनकी मेहनत को पूरी तरह नष्ट कर दिया था। खेत से लौटने के बाद उन्होंने परिजनों से बाथरूम जाने की बात कही। इसी दौरान सदमे मे आ कर अचेत होकर गिर पड़े। परिजन तत्काल उन्हें नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उद्र प्रताप अपने परिवार के मुख्य सहारा थे। हाल ही में मई 2025 में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी पूनम की शादी की थी, जिसका कर्ज अभी भी बाकी था। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र—दीपक (15 वर्ष) और अर्जुन (9 वर्ष) तथा दो बेटियां हैं। पांच भाइयों में तीसरे स्थान पर रहे उद्र प्रताप पूरे परिवार की जिम्मेदारी निभा रहे थे। एक ओर जहां कुदरत की मार से लहलहाती फसल मिट्टी में मिल गई, वहीं दूसरी ओर आकाशीय बिजली ने परिवार का सहारा छीन लिया। मोतियारी गांव में हर आंख नम है और इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
    1
    बांदा। जनपद के नरैनी ग्राम मोतियारी में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। भारी बारिश से फसल बर्बाद होने के सदमे के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक उद्र प्रताप (50 वर्ष), जो बटाई पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे, सुबह करीब 5 बजे अपनी फसल की स्थिति देखने खेत गए थे। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने उनकी मेहनत को पूरी तरह नष्ट कर दिया था। खेत से लौटने के बाद उन्होंने परिजनों से बाथरूम जाने की बात कही। इसी दौरान सदमे मे आ कर अचेत होकर गिर पड़े। परिजन तत्काल उन्हें नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उद्र प्रताप अपने परिवार के मुख्य सहारा थे। हाल ही में मई 2025 में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी पूनम की शादी की थी, जिसका कर्ज अभी भी बाकी था। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र—दीपक (15 वर्ष) और अर्जुन (9 वर्ष) तथा दो बेटियां हैं। पांच भाइयों में तीसरे स्थान पर रहे उद्र प्रताप पूरे परिवार की जिम्मेदारी निभा रहे थे। एक ओर जहां कुदरत की मार से लहलहाती फसल मिट्टी में मिल गई, वहीं दूसरी ओर आकाशीय बिजली ने परिवार का सहारा छीन लिया। मोतियारी गांव में हर आंख नम है और इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • #Apkiawajdigital पैलानी (बांदा): किस्मत जब रूठती है, तो तबाही का मंजर कुछ ऐसा ही होता है जैसा ग्राम पंचायत खैरई के निषाद परिवार के साथ हुआ। जिस घर में कल तक बेटी की शादी की शहनाइयां गूंजने की तैयारी थी, वहां आज सिर्फ सिसकियां और राख का ढेर बाकी है। 11 मार्च की उस मनहूस दोपहर ने तीन सगे भाइयों— बाबूराम, चुन्नू और शिवमंगल निषाद के अरमानों को जलाकर खाक कर दिया। ​खेतों में काट रहे थे फसल, पीछे से जल गया नसीब ​बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे जब पूरा परिवार कड़ी धूप में खेतों में फसल काट रहा था, तभी अचानक उनके घरों से धुएं का गुबार उठा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने बर्तनों से पानी डाल-डालकर आग बुझाने की जद्दोजहद की, लेकिन जब तक बदहवास परिवार खेतों से घर पहुंचा, उनका सब कुछ राख हो चुका था। घर के दरवाजे तक जलकर कोयला हो गए। ​पूंजी जल गई, अब कैसे विदा होगी बिटिया 'शोभा'? ​इस अग्निकांड की सबसे मार्मिक तस्वीर बाबूराम निषाद की सुपुत्री कु. शोभा के रूप में सामने आई है। आगामी 30 अप्रैल को शोभा के हाथ पीले होने थे। पिता ने तिनका-तिनका जोड़कर बेटी के लिए जो सामान जुटाया था, वह आग की भेंट चढ़ गया। ​नुकसान का दर्द: बाबूराम ने बताया कि बेटी की शादी के लिए रखे 50 हजार रुपये नकद, गहने, कपड़े और अनाज सब जल गया। ​कुल क्षति: तीनों भाइयों का मिलाकर लगभग 5 से 7 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। शिवमंगल का 1 लाख और चुन्नू के 20 हजार नकद सहित घर गृहस्थी का सारा सामान खाक हो गया। ​खुले आसमान के नीचे काली रातें, प्रशासन मौन! ​त्रासदी यहीं खत्म नहीं हुई। 20 मार्च की रात जब तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया, तब यह बेघर परिवार पॉलिथीन के सहारे जागकर रात काटने को मजबूर था। घर में अनाज का दाना तक नहीं बचा। परिवार का कहना है कि अब तक केवल लेखपाल ने आकर कागजी खानापूर्ति की है, लेकिन सरकारी मदद के नाम पर अभी तक हाथ खाली हैं। ​"हमें नहीं पता आग कैसे लगी, हम किसी पर झूठा आरोप नहीं लगाना चाहते। बस सरकार से गुहार है कि हमारी मदद करें, वरना बेटी की शादी रुक जाएगी। हमारे पास तो अब सर छिपाने को छत भी नहीं बची।" — पीड़ित परिवार ​मदद के लिए हाथ बढ़ाएं (संपर्क सूत्र): ​यदि कोई दानी सज्जन या समाजसेवी संगठन इस संकट की घड़ी में परिवार की आर्थिक मदद करना चाहता है, तो सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है: ​बाबूराम निषाद: 8177005116 ​शिवमंगल निषाद: 9512448615 ​चुन्नू निषाद: 7607812695 ​हमारा अनुरोध: जिला प्रशासन और मानवाधिकार संगठनों से अपील है कि इस गरीब परिवार की सुध लें, ताकि एक बेटी की डोली समय पर उठ सके और इन बेघर भाइयों को फिर से आशियाना मिल सके।
    3
    #Apkiawajdigital
पैलानी (बांदा): किस्मत जब रूठती है, तो तबाही का मंजर कुछ ऐसा ही होता है जैसा ग्राम पंचायत खैरई के निषाद परिवार के साथ हुआ। जिस घर में कल तक बेटी की शादी की शहनाइयां गूंजने की तैयारी थी, वहां आज सिर्फ सिसकियां और राख का ढेर बाकी है। 11 मार्च की उस मनहूस दोपहर ने तीन सगे भाइयों— बाबूराम, चुन्नू और शिवमंगल निषाद के अरमानों को जलाकर खाक कर दिया।
​खेतों में काट रहे थे फसल, पीछे से जल गया नसीब
​बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे जब पूरा परिवार कड़ी धूप में खेतों में फसल काट रहा था, तभी अचानक उनके घरों से धुएं का गुबार उठा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने बर्तनों से पानी डाल-डालकर आग बुझाने की जद्दोजहद की, लेकिन जब तक बदहवास परिवार खेतों से घर पहुंचा, उनका सब कुछ राख हो चुका था। घर के दरवाजे तक जलकर कोयला हो गए।
​पूंजी जल गई, अब कैसे विदा होगी बिटिया 'शोभा'?
​इस अग्निकांड की सबसे मार्मिक तस्वीर बाबूराम निषाद की सुपुत्री कु. शोभा के रूप में सामने आई है। आगामी 30 अप्रैल को शोभा के हाथ पीले होने थे। पिता ने तिनका-तिनका जोड़कर बेटी के लिए जो सामान जुटाया था, वह आग की भेंट चढ़ गया।
​नुकसान का दर्द: बाबूराम ने बताया कि बेटी की शादी के लिए रखे 50 हजार रुपये नकद, गहने, कपड़े और अनाज सब जल गया।
​कुल क्षति: तीनों भाइयों का मिलाकर लगभग 5 से 7 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। शिवमंगल का 1 लाख और चुन्नू के 20 हजार नकद सहित घर गृहस्थी का सारा सामान खाक हो गया।
​खुले आसमान के नीचे काली रातें, प्रशासन मौन!
​त्रासदी यहीं खत्म नहीं हुई। 20 मार्च की रात जब तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया, तब यह बेघर परिवार पॉलिथीन के सहारे जागकर रात काटने को मजबूर था। घर में अनाज का दाना तक नहीं बचा। परिवार का कहना है कि अब तक केवल लेखपाल ने आकर कागजी खानापूर्ति की है, लेकिन सरकारी मदद के नाम पर अभी तक हाथ खाली हैं।
​"हमें नहीं पता आग कैसे लगी, हम किसी पर झूठा आरोप नहीं लगाना चाहते। बस सरकार से गुहार है कि हमारी मदद करें, वरना बेटी की शादी रुक जाएगी। हमारे पास तो अब सर छिपाने को छत भी नहीं बची।" — पीड़ित परिवार
​मदद के लिए हाथ बढ़ाएं (संपर्क सूत्र):
​यदि कोई दानी सज्जन या समाजसेवी संगठन इस संकट की घड़ी में परिवार की आर्थिक मदद करना चाहता है, तो सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है:
​बाबूराम निषाद: 8177005116
​शिवमंगल निषाद: 9512448615
​चुन्नू निषाद: 7607812695
​हमारा अनुरोध: जिला प्रशासन और मानवाधिकार संगठनों से अपील है कि इस गरीब परिवार की सुध लें, ताकि एक बेटी की डोली समय पर उठ सके और इन बेघर भाइयों को फिर से आशियाना मिल सके।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बांदा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब,ईद-उल-फितर का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द के साथ मनाया गया।
    1
    बांदा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब,ईद-उल-फितर का
पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द के साथ मनाया गया।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बांदा। जे.के. विद्या मंदिर, नई बस्ती भूरागढ़ के लिए यह गर्व का क्षण है कि विद्यालय के ग्रामीण परिवेश से जुड़े सात विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकरन पाल ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को विशेष ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की गईं। नियमित अध्ययन, मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के चलते यह उपलब्धि संभव हो सकी।उन्होंने कहा कि उनके गुरु कुशवाहा का यह आदर्श रहा है कि गरीब और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारा जाए। आज इन विद्यार्थियों की सफलता उस संकल्प के साकार होने का प्रमाण है।इस उपलब्धि से बच्चों के अभिभावकों में खुशी की लहर है और पूरे क्षेत्र में विद्यालय की सराहना हो रही है।
    1
    बांदा। जे.के. विद्या मंदिर, नई बस्ती भूरागढ़ के लिए यह गर्व का क्षण है कि विद्यालय के ग्रामीण परिवेश से जुड़े सात विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकरन पाल ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को विशेष ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की गईं। नियमित अध्ययन, मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के चलते यह उपलब्धि संभव हो सकी।उन्होंने कहा कि उनके गुरु कुशवाहा का यह आदर्श रहा है कि गरीब और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारा जाए। आज इन विद्यार्थियों की सफलता उस संकल्प के साकार होने का प्रमाण है।इस उपलब्धि से बच्चों के अभिभावकों में खुशी की लहर है और पूरे क्षेत्र में विद्यालय की सराहना हो रही है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ईदगाह पर कांग्रेस दिल दे सहित टेंट लगाकर सभी से गले मिलकर ईद त्योहार को लेकर सभी भाइयों से गले मिलकर ना कोई हिंदू है ना कोई मुसलमान सब यहां पर सब भाईचारा देखने को मिला
    1
    ईदगाह पर कांग्रेस दिल दे सहित टेंट लगाकर सभी से गले मिलकर ईद त्योहार को लेकर सभी भाइयों से गले मिलकर ना कोई हिंदू है ना कोई मुसलमान सब यहां पर सब भाईचारा देखने को मिला
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Voice of people बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by आशीष शुक्ला
    1
    Post by आशीष शुक्ला
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मौदहा नगर में ईद का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत दो दर्जन मस्जिदों में नमाज़ अदा की गई और लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दी गईं। हालांकि ईद की पूर्व संध्या से बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई। प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
    1
    मौदहा नगर में ईद का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत दो दर्जन मस्जिदों में नमाज़ अदा की गई और लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दी गईं।
हालांकि ईद की पूर्व संध्या से बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई। प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.