Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक 'NO' आपके सपनों और भविष्य की सुरक्षा कर सकती है। रुकिए... सोचिए... और नशे को पहली बार ही 'ना' कहिए सुरक्षित युवा... सशक्त मध्यप्रदेश
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
एक 'NO' आपके सपनों और भविष्य की सुरक्षा कर सकती है। रुकिए... सोचिए... और नशे को पहली बार ही 'ना' कहिए सुरक्षित युवा... सशक्त मध्यप्रदेश
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 28 जुलाई 2026* *जिला : विदिशा* *स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सिरोंज पुलिस की अनूठी पहल* *'नशा मुक्ति 2.0', साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर विद्यार्थियों को किया जागरूक* पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी सिरोंज श्रीमती सोनू डाबर के मार्गदर्शन में थाना सिरोंज एवं यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता और उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरस्वती शिशु मंदिर एवं इकरा पब्लिक स्कूल में संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम थाना प्रभारी श्री गजेंद्र बुंदेला एवं यातायात प्रभारी सूबेदार रितेश वाघेला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें जिम्मेदार, जागरूक और अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। *नशा मुक्ति का संदेश:* विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बताया गया कि तंबाकू, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं तथा कम उम्र में नशे की लत शिक्षा, करियर और पूरे जीवन को प्रभावित कर सकती है। सभी विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। *साइबर सुरक्षा के प्रति किया सतर्क:* डिजिटल माध्यमों पर होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, संदिग्ध लिंक से बचने तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। *यातायात नियमों की दी जानकारी:* बच्चों को सड़क सुरक्षित तरीके से पार करने, पैदल चलते समय सावधानी रखने, स्कूल बस में अनुशासन बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने के महत्व से अवगत कराया गया। इस दौरान राह-वीर योजना, कैशलेस उपचार योजना एवं हिट एंड रन प्रतिकर योजना जैसी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। *अधिकारियों का संदेश:* इस अवसर पर एसडीओपी श्रीमती सोनू डाबर, थाना प्रभारी श्री गजेंद्र बुंदेला एवं यातायात प्रभारी सूबेदार रितेश वाघेला ने कहा कि "आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सिखाना समाज और पुलिस की साझा जिम्मेदारी है। विदिशा पुलिस सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।" *विदिशा पुलिस की आमजन से अपील:* "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस, नशे की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 7587637635 अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशा मुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।1
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना नगर पालिका परिषद की बैठक में जमकर हंगामा, प्रतिमा से लेकर सफाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गरमाई राजनीति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर बनी सहमति, वाटर टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव खारिज, गीता भवन की मांग पर कांग्रेस-भाजपा पार्षदों में तीखी नोकझोंक करीब चार माह बाद आयोजित बीना नगर पालिका परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक हंगामेदार रही। बैठक में 23 प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी, लेकिन प्रतिमा स्थापना, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, शहर की बिजली व्यवस्था, जलकर (वाटर टैक्स) में बढ़ोतरी और गीता भवन निर्माण जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए। बैठक में मोतीचूर नदी के समीप स्थित पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर लंबी बहस हुई। कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय ने आरोप लगाया कि अपनी बात रखने के दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया। काफी देर चली बहस के बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने पर सहमति बनी, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्षद प्रतिभा संजय सिंह ने शहर की खराब बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए नगर पालिका को घेरा। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने सीएमओ पर वार्डों का नियमित निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाया। भीम वार्ड की पार्षद ने कहा कि नालियों का पानी घरों में भर रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सांप तक घरों में घुस रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने भी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैठक में आवारा मवेशियों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पार्षद बी.डी. रजक और नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि लगभग तीन माह पहले ₹10 लाख की लागत से बनाए गए स्पीड ब्रेकर कुछ ही दिनों में उखड़ गए। उन्होंने पिछले एक वर्ष के निर्माण कार्यों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित करने की मांग की। इस पर सीएमओ राहुल कौरव ने शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में ₹15 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ऑडिटोरियम के निर्माण स्थल पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। गांधी चौराहे से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया तथा प्रतिमा के आसपास से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी गई। परिषद ने जलकर (वाटर टैक्स) बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। वहीं ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते फिलहाल अंबेडकर तिराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पार्षद पवन गुलाटी ने शहर में गीता भवन के निर्माण की मांग उठाई। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर पवन गुलाटी बैठक छोड़कर बाहर चले गए। कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन हंगामे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ने बैठक को सुर्खियों में ला दिया। लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना नगर पालिका परिषद की बैठक में जमकर हंगामा, प्रतिमा से लेकर सफाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गरमाई राजनीति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर बनी सहमति, वाटर टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव खारिज, गीता भवन की मांग पर कांग्रेस-भाजपा पार्षदों में तीखी नोकझोंक करीब चार माह बाद आयोजित बीना नगर पालिका परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक हंगामेदार रही। बैठक में 23 प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी, लेकिन प्रतिमा स्थापना, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, शहर की बिजली व्यवस्था, जलकर (वाटर टैक्स) में बढ़ोतरी और गीता भवन निर्माण जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए। बैठक में मोतीचूर नदी के समीप स्थित पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर लंबी बहस हुई। कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय ने आरोप लगाया कि अपनी बात रखने के दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया। काफी देर चली बहस के बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने पर सहमति बनी, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्षद प्रतिभा संजय सिंह ने शहर की खराब बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए नगर पालिका को घेरा। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने सीएमओ पर वार्डों का नियमित निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाया। भीम वार्ड की पार्षद ने कहा कि नालियों का पानी घरों में भर रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सांप तक घरों में घुस रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने भी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैठक में आवारा मवेशियों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पार्षद बी.डी. रजक और नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि लगभग तीन माह पहले ₹10 लाख की लागत से बनाए गए स्पीड ब्रेकर कुछ ही दिनों में उखड़ गए। उन्होंने पिछले एक वर्ष के निर्माण कार्यों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित करने की मांग की। इस पर सीएमओ राहुल कौरव ने शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में ₹15 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ऑडिटोरियम के निर्माण स्थल पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। गांधी चौराहे से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया तथा प्रतिमा के आसपास से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी गई। परिषद ने जलकर (वाटर टैक्स) बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। वहीं ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते फिलहाल अंबेडकर तिराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पार्षद पवन गुलाटी ने शहर में गीता भवन के निर्माण की मांग उठाई। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर पवन गुलाटी बैठक छोड़कर बाहर चले गए। कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन हंगामे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ने बैठक को सुर्खियों में ला दिया।1
- कंजिया के लोगों ने कहा 7 बार जनसुनवाई में आवेदन देने के बाद भी समस्या का नहीं हो रहा समाधान, ग्रामीणों का आरोप 3 करोड़ की पानी की टंकी डूब क्षेत्र में बना दी समाचार महत्वपूर्ण 1 फोटो 2 कंजिया के लोगों ने कहा 7 बार जनसुनवाई में आवेदन देने के बाद भी समस्या का नहीं हो रहा समाधान, ग्रामीणों का आरोप 3 करोड़ की पानी की टंकी डूब क्षेत्र में बना दी बीना :-बीना के एसडीएम कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नायब तहसीलदार हेमराज मेहर की उपस्थिति में जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में 12 लोगों ने मांग और शिकायत के आवेदन दिए। कंजिया ग्राम पंचायत के लोगों ने जनसुनवाई में पहुंचकर कहा कि डूब क्षेत्र में 3 करोड़ की पानी की टंकी बना दी गई। कंजिया ग्राम पंचायत के उपसरपंच शहजाद हुसैन ने बताया कि पीएचई विभाग ने हर घर नल से जल योजना के तहत पंचायत में ढाई से 3 करोड़ रुपए की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मनमानी के चलते टंकी को डूब क्षेत्र में बना दिया गया। उस समय ग्रामीणों ने इसका पुरजोर तरीके से विरोध भी किया था, लेकिन किसी ने नहीं सुना। उन्होंने बताया कि 2021 में पानी की टंकी का काम शुरू हुआ था और 2024 में टंकी का निर्माण पूरा हुआ। टेस्टिंग में यह बात सामने आई कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के केवल 20 प्रतिशत लोगों को ही पानी मिल सकता है। शेष 80 प्रतिशत लोग आज भी पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 7 बार जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन शासन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने चेतवानी दी है कि अगर 7 दिन के अंदर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। साथ ही पंचायत से जुड़ी अन्य सात मांगों को लेकर भी आवेदन दिया है।2
- छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की इनोवा कार ट्रक में टकरा जाने के मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी। ललितपुर के कोतवाली तालबेहट क्षेत्रान्तर्गत एनएच-44 पर डिग्री कालेज के पास छत्तीसगढ़ के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी की इनोवा कार अपने आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में उनके हाथ एवं पैर में चोटें आई हैं। सूचना पर उच्चाधिकारीगण एवं तालबेहट पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उन्हें उपचार हेतु सीएचसी तालबेहट लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर किया गया है। वहां पर उनका इलाज चल रहा है और स्थिति खतरे से बाहर है।1
- यूपी के ललितपुर में छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष की कार ट्रक से टकराई: कमर में गंभीर चोट, चल नहीं पा रहे, झांसी में एडमिट; बागेश्वर धाम से लौट रहे थे यूपी के ललितपुर में छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष की कार ट्रक से टकराई: कमर में गंभीर चोट, चल नहीं पा रहे, झांसी में एडमिट; बागेश्वर धाम से लौट रहे थे1
- लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी, समय पर एडमिशन लें छात्र-छात्राएं : मोहम्मद रफीक प्रवेश प्रभारी ने निर्धारित तिथि से पहले आवेदन और दस्तावेज पूर्ण करने की अपील की बीना। शासकीय पीजी कॉलेज बीना में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज के प्रवेश प्रभारी मोहम्मद रफीक ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का चयन हो चुका है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर कॉलेज पहुंचकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करें। वहीं जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समय रहते आवेदन करें। मोहम्मद रफीक ने बताया कि समय पर प्रवेश लेने से विद्यार्थियों को कक्षाओं में नियमित रूप से शामिल होने का अवसर मिलेगा और भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से भी अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें। लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी, समय पर एडमिशन लें छात्र-छात्राएं : मोहम्मद रफीक प्रवेश प्रभारी ने निर्धारित तिथि से पहले आवेदन और दस्तावेज पूर्ण करने की अपील की बीना। शासकीय पीजी कॉलेज बीना में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज के प्रवेश प्रभारी मोहम्मद रफीक ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का चयन हो चुका है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर कॉलेज पहुंचकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करें। वहीं जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समय रहते आवेदन करें। मोहम्मद रफीक ने बताया कि समय पर प्रवेश लेने से विद्यार्थियों को कक्षाओं में नियमित रूप से शामिल होने का अवसर मिलेगा और भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से भी अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें।1
- हनुमान मंदिर के रास्ते में जल जमाव, श्रद्धालु आने जाने में हो रहे परेशान लेडियापुरा मोहल्ले में मुख्य सड़क ही खराब है। यहां हनुमान मंदिर के रास्ते में जल जमाव की समस्या बनी हुई है। इस कारण श्रद्धालुओ को आने जाने में परेशान होना पड़ रहा है।1
- युवक की हुई मौत को लेकर मौके पर जांच के लिए पहुंचे सीओ सदर जाखलौन1