Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर में छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन लगातार आठवें दिन भी जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे रेवाड़ का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।#ShubhamRewad #Jaipur #RajasthanUniversity #StudentProtest #HungerStrike StudentLeader
Pawan sharma
जयपुर में छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन लगातार आठवें दिन भी जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे रेवाड़ का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।#ShubhamRewad #Jaipur #RajasthanUniversity #StudentProtest #HungerStrike StudentLeader
More news from राजस्थान and nearby areas
- "अपनी-अपनी आस्था, अपनी-अपनी सोच..." 🙏 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे बृज क्षेत्र में साधु-संतों को भोजन कराने के बाद उनकी जूठी पत्तलें स्वयं उठाती हुई दिखाई दे रही हैं। कई लोग इसे सेवा, विनम्रता और भारतीय संस्कृति का सुंदर उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ इसे अलग नजरिए से भी देख रहे हैं। आस्था और सेवा का मूल्यांकन हर व्यक्ति अपनी सोच के अनुसार करता है। आप इस दृश्य को किस नजरिए से देखते हैं? क्या यह सादगी और सेवा का संदेश है, या आपकी कोई अलग राय है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। 🙏 "सेवा का मार्ग वही चुनता है, जिसके मन में अहंकार नहीं, संस्कार होते हैं।"1
- चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 में 1 वर्ष की वेटिंग लिस्ट लागू करने की मांग, रिक्त पदों पर प्रतीक्षा सूची से हो नियुक्तिः देवेंद्र शर्मा जयपुर। युवा रोजगार अधिकार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने राजस्थान सरकार से चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 में 1 वर्ष की वेटिंग लिस्ट लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्मिक विभाग द्वारा 4 जून 2026 को जारी परिपत्र के अनुसार अंतिम चयन सूची जारी होने के एक वर्ष के भीतर यदि कोई चयनित अभ्यर्थी कार्यग्रहण नहीं करता, त्यागपत्र देता है, मृत्यु हो जाती है या किसी अन्य कारण से पद रिक्त होता है, तो ऐसे पदों को वर्गवार प्रतीक्षा सूची से भरा जाना चाहिए। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि यही नियम चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भी तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इस भर्ती में भी कई पद जॉइनिंग नहीं होने, त्यागपुत्र या अन्य कारणों से रिक्त हो सकते हैं। ऐसे पदों को दोबारा भर्ती निकालने के बजाय प्रतीक्षा सूची में शामिल योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति देना अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और प्रशासनिक रूप से बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने परिपत्र में स्वयं स्वीकार कर चुकी है कि प्रतीक्षा सूची से रिक्त पद भरने से सरकारी कार्यों की निरंतरता बनी रहती है और भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होता। ऐसे में चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 के अभ्यर्थियों को भी समान अवसर मिलना चाहिए।1
- 🚨 BREAKING NEWS | #JustJaipurLive24x7 ⚖️ क्या कानून सबके लिए एक समान है? 🚌 सरकारी बसों पर बड़े-बड़े Advertisement... 🚗 लेकिन अगर कोई आम नागरिक अपनी निजी गाड़ी पर Sticker लगाए तो Challan? ❓आख़िर ऐसा क्यों? क्या नियम अलग-अलग हैं या जानकारी की कमी है? 🎥 यह वीडियो किसी व्यक्ति, विभाग या संस्था पर आरोप लगाने के लिए नहीं है। इसका उद्देश्य केवल जनजागरूकता और Traffic Rules पर स्वस्थ चर्चा करना है। 📢 अगर नियम स्पष्ट हैं तो हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचना ज़रूरी है। 📢 अगर नियमों में कोई अंतर है, तो उस पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए। 💬 आपकी क्या राय है? कमेंट में अपनी बात ज़रूर लिखें। 📲 Follow करें — #JustJaipurLive24x7 📰 सच के साथ... जनता की आवाज़!1
- *अलवर के कुशालगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर बड़ा हादसा टला* "गुरु पूर्णिमा पर शिव मंदिर में दर्शन करने गए थे... और तेज बारिश में फंस गए। पानी का बहाव इतना तेज कि सांसें रुक गईं!" अलवर जिले के कुशालगढ़ स्थित पहाड़ी पर विराजमान शिव मंदिर में गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। धीरे-धीरे पहाड़ी से पानी का तेज बहाव शुरू हुआ। तस्वीर में आप देख सकते हैं कैसे भक्त घुटनों तक कीचड़ वाले पानी में फंस गए। गिरने का खतरा, बह जाने का डर। लेकिन यहां इंसानियत दिखी। *सभी भक्त एक दूसरे का सहारा बने*। किसी ने बुजुर्ग का हाथ पकड़ा, किसी ने बच्चे को गोद में उठाया। प्रशासन की टीम कब पहुंची, कोई इंतजाम था या नहीं - ये बड़ा सवाल है। धन्य है वो श्रद्धा और एकता जिसने इतनी बड़ी मुसीबत में भी लोगों को जोड़े रखा। R1x2 की अपील - पहाड़ी मंदिरों में बारिश के मौसम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। 1. "गुरु पूर्णिमा पर शिव मंदिर में फंसे 100+ भक्त" 2. "तेज बहाव में फंसे श्रद्धालु, बने एक दूसरे का सहारा" 3. "कुशालगढ़ हादसा टला, प्रशासन कहां था?" अलवर के कुशालगढ़ शिव मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर अचानक तेज बारिश। पहाड़ी से आया पानी, भक्त फंसे। लेकिन संकट में भी इंसानियत जिंदा रही। #AlwarNews #Kushalgarh #GuruPurnima #RajasthanNews 1×2 *अलवर के कुशालगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर बड़ा हादसा टला* "गुरु पूर्णिमा पर शिव मंदिर में दर्शन करने गए थे... और तेज बारिश में फंस गए। पानी का बहाव इतना तेज कि सांसें रुक गईं!" अलवर जिले के कुशालगढ़ स्थित पहाड़ी पर विराजमान शिव मंदिर में गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। धीरे-धीरे पहाड़ी से पानी का तेज बहाव शुरू हुआ। तस्वीर में आप देख सकते हैं कैसे भक्त घुटनों तक कीचड़ वाले पानी में फंस गए। गिरने का खतरा, बह जाने का डर। लेकिन यहां इंसानियत दिखी। *सभी भक्त एक दूसरे का सहारा बने*। किसी ने बुजुर्ग का हाथ पकड़ा, किसी ने बच्चे को गोद में उठाया। प्रशासन की टीम कब पहुंची, कोई इंतजाम था या नहीं - ये बड़ा सवाल है। धन्य है वो श्रद्धा और एकता जिसने इतनी बड़ी मुसीबत में भी लोगों को जोड़े रखा। R1x2 की अपील - पहाड़ी मंदिरों में बारिश के मौसम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। 1. "गुरु पूर्णिमा पर शिव मंदिर में फंसे 100+ भक्त" कोई मानहानि नही हुई ह कुछ घंटे बाद पानी का बाहाव कम होने के बाद तहसली पुर्वक पहुचे भक्त 2. "तेज बहाव में फंसे श्रद्धालु, बने एक दूसरे का सहारा" 3. "कुशालगढ़ हादसा टला, प्रशासन कहां था?" अलवर के कुशालगढ़ शिव मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर अचानक तेज बारिश। पहाड़ी से आया पानी, भक्त फंसे। लेकिन संकट में भी इंसानियत जिंदा रही। #AlwarNews #Kushalgarh #GuruPurnima #RajasthanNews 1×23
- जयपुर ग्रामीण के सामोद में मिड-डे मील घोटाले का बड़ा खुलासा, 3 हजार किलो सरकारी दूध पाउडर बरामद जयपुर ग्रामीण के सामोद क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए भेजा गया करीब 3 हजार किलो मिड-डे मील का दूध पाउडर बरामद किया गया है। आरोप है कि बच्चों के पोषण के लिए भेजा गया यह सरकारी दूध पाउडर बाजार में बेचा जा रहा था और मावा भट्टियों तक पहुंचाया जा रहा था। सबसे गंभीर बात यह सामने आई है कि अप्रैल महीने से सरकारी स्कूलों के बच्चों को दूध नहीं मिल रहा था, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में दूध की आपूर्ति लगातार दर्शाई जा रही थी। मामले के खुलासे के बाद मिड-डे मील योजना की पारदर्शिता और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सरकारी खाद्य सामग्री के दुरुपयोग और संभावित भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है। मामले के सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।1
- जयपुर में छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन लगातार आठवें दिन भी जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे रेवाड़ का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।#ShubhamRewad #Jaipur #RajasthanUniversity #StudentProtest #HungerStrike StudentLeader1