logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ उसावां, मंदिरों में सजीं भव्य झांकियां; राम सेना टीम ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ उसावां, मंदिरों में सजीं भव्य झांकियां; राम सेना टीम ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता नगर पंचायत उसावां में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। राधा रानी मंदिर, सीता माता मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर और बाबा खाटू श्याम मंदिर में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जन्माष्टमी के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के रूप में नजर आए। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और देर रात तक भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। वहीं नगर पंचायत उसावां में हर वर्ष की तरह इस बार भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र पाल गुप्ता के दरवाजे के सामने आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में राम सी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़कर इस बार का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उन्होंने धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का संदेश दिया। पूरे नगर में देर रात तक जन्माष्टमी की धूम रही और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

1 hr ago
user_हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
Dataganj, Budaun•
1 hr ago

जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ उसावां, मंदिरों में सजीं भव्य झांकियां; राम सेना टीम ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ उसावां, मंदिरों में सजीं भव्य झांकियां; राम सेना टीम ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता नगर पंचायत उसावां में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। राधा रानी मंदिर, सीता माता मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर और बाबा खाटू श्याम मंदिर में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जन्माष्टमी के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के रूप में नजर आए। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और देर रात तक भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। वहीं नगर पंचायत उसावां में हर

वर्ष की तरह इस बार भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र पाल गुप्ता के दरवाजे के सामने आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में राम सी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़कर इस बार का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उन्होंने धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का संदेश दिया। पूरे नगर में देर रात तक जन्माष्टमी की धूम रही और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

More news from Budaun and nearby areas
  • बिना ई-वे बिल सरिया ले जा रहे तीन ट्रैक्टर पकड़े, सेल टैक्स विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप बिना ई-वे बिल सरिया ले जा रहे तीन ट्रैक्टर पकड़े, सेल टैक्स विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप बदायूँ। टैक्स चोरी के खिलाफ सेल टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना ई-वे बिल सरिया लेकर जा रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। तीनों ट्रैक्टरों को उसावां थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद-बदायूँ रोड पर जांच के दौरान पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना आवश्यक दस्तावेजों के माल का परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सेल टैक्स विभाग को गोपनीय सूचना मिली थी कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र की ओर से तीन ट्रैक्टरों पर सरिया लादकर आवश्यक टैक्स प्रक्रिया पूरी किए बिना ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर विभागीय अधिकारी प्रदीप गंगवार ने कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रैक्टरों को रोककर दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान तीनों वाहनों के पास ई-वे बिल नहीं मिला, जिसके बाद सेल टैक्स विभाग ने तीनों ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। बाद में तीनों ट्रैक्टरों को उसावां थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उन्हें थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। सेल टैक्स अधिकारी आशीष निरंजन के मुताबिक, विभाग द्वारा अब सरिया के कारोबार से जुड़े दस्तावेजों, माल के स्रोत और टैक्स संबंधी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सेल टैक्स विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में टैक्स चोरी और बिना आवश्यक दस्तावेजों के माल परिवहन करने वालों में खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि उसावां थाना क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई पहली बार सामने आई है। विभाग की कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिले हैं कि टैक्स चोरी के मामलों में अब सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बिना ई-वे बिल सरिया ले जा रहे तीन ट्रैक्टर पकड़े, सेल टैक्स विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
बिना ई-वे बिल सरिया ले जा रहे तीन ट्रैक्टर पकड़े, सेल टैक्स विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
बदायूँ। टैक्स चोरी के खिलाफ सेल टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना ई-वे बिल सरिया लेकर जा रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। तीनों ट्रैक्टरों को उसावां थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद-बदायूँ रोड पर जांच के दौरान पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना आवश्यक दस्तावेजों के माल का परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार सेल टैक्स विभाग को गोपनीय सूचना मिली थी कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र की ओर से तीन ट्रैक्टरों पर सरिया लादकर आवश्यक टैक्स प्रक्रिया पूरी किए बिना ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर विभागीय अधिकारी प्रदीप गंगवार ने कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रैक्टरों को रोककर दस्तावेजों की जांच की।
जांच के दौरान तीनों वाहनों के पास ई-वे बिल नहीं मिला, जिसके बाद सेल टैक्स विभाग ने तीनों ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। बाद में तीनों ट्रैक्टरों को उसावां थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उन्हें थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
सेल टैक्स अधिकारी आशीष निरंजन के मुताबिक, विभाग द्वारा अब सरिया के कारोबार से जुड़े दस्तावेजों, माल के स्रोत और टैक्स संबंधी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सेल टैक्स विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में टैक्स चोरी और बिना आवश्यक दस्तावेजों के माल परिवहन करने वालों में खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि उसावां थाना क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई पहली बार सामने आई है। विभाग की कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिले हैं कि टैक्स चोरी के मामलों में अब सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
    user_हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    Dataganj, Budaun•
    56 min ago
  • सर्पदंश से महिला की मौत, घंटों कराया देशी उपचार, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित बदायूं/उसहैत थाना क्षेत्र के गांव पथरामई में खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई 45 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय कई घंटे तक देशी दवा देने वालों से उपचार कराते रहे। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान अनीता पत्नी शेर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खेत पर चारा लेने के दौरान महिला को सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे पहले देशी उपचार के लिए ले गए। कई घंटे तक उपचार कराने के बाद जब महिला की हालत गंभीर हुई तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले आए और दोबारा देशी उपचार कराने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी है। परिजनों के अनुसार, अनीता के 11 बच्चे हैं, जिनमें छह लड़के और पांच लड़कियां हैं। एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    1
    सर्पदंश से महिला की मौत, घंटों कराया देशी उपचार, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
बदायूं/उसहैत थाना क्षेत्र के गांव पथरामई में खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई 45 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय कई घंटे तक देशी दवा देने वालों से उपचार कराते रहे। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान अनीता पत्नी शेर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खेत पर चारा लेने के दौरान महिला को सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे पहले देशी उपचार के लिए ले गए। कई घंटे तक उपचार कराने के बाद जब महिला की हालत गंभीर हुई तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले आए और दोबारा देशी उपचार कराने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी है।
परिजनों के अनुसार, अनीता के 11 बच्चे हैं, जिनमें छह लड़के और पांच लड़कियां हैं। एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    user_शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आधी रात मंदिरों में बजे घंटा-घडियालों से कान्हा का हुआ स्वागत, बंटा प्रसाद बदायूं। जिले के उपनगर उझानी समेत अन्य कस्बों एवं ग्रामीण इलाको में रात 12 बजते ही मंदिरों में घंटा घडियालों बजने लगे और कान्हा का आगमन धार्मिक आस्था के साथ हुआ। आधी रात मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए और आरती उतारी गई इसके उपरांत पंजीरी और चरणामृत का प्रसाद वितरित हुआ जिसकों पाकर नर नारी और बच्चों ने अपना उपवास का समापन किया।
    1
    आधी रात मंदिरों में बजे घंटा-घडियालों से कान्हा का हुआ स्वागत, बंटा प्रसाद
बदायूं। जिले के उपनगर  उझानी समेत अन्य कस्बों एवं ग्रामीण इलाको में रात 12 बजते ही मंदिरों में घंटा घडियालों बजने लगे और कान्हा का आगमन धार्मिक आस्था के साथ हुआ। 
आधी रात मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए और आरती उतारी गई इसके उपरांत पंजीरी और चरणामृत का प्रसाद वितरित हुआ जिसकों पाकर नर नारी और बच्चों ने अपना उपवास का समापन किया।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • आज 4 सितम्बर 2026 में कृष्ण जन्मास्टमी की तैयारी आप लोगो को कृष्ण जन्मास्टमी की हार्दिक शुभ कामनाए एंव बहुत बहुत बधाई
    1
    आज 4 सितम्बर 2026 में कृष्ण जन्मास्टमी की तैयारी आप लोगो को कृष्ण जन्मास्टमी की हार्दिक शुभ कामनाए एंव बहुत बहुत बधाई
    user_Pooja Devi
    Pooja Devi
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जन्माष्टमी पर मथुरा पहुँचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को दी बधाई. जन्माष्टमी पर मथुरा पहुँचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को दी बधाई. #badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #mathura #janmashtami बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews
    1
    जन्माष्टमी पर मथुरा पहुँचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को दी बधाई.
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुँचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को दी बधाई.
#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #mathura #janmashtami बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews
    user_सुधांशु सक्सेना
    सुधांशु सक्सेना
    Media company बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नदी में गंदगी देखी तो 20 साल के युवक ने उठाया बीड़ा, अकेले शुरू कर दी सफाई… ‘बिट्टू तबाही’ की कहानी हुई वायरल मध्य प्रदेश के ब्यावरा से सामने आई एक ऐसी कहानी, जो बताती है कि बदलाव के लिए उम्र नहीं, जज्बा जरूरी है। जहां लोग अक्सर गंदगी देखकर शिकायत करते हैं और प्रशासन के भरोसे बैठ जाते हैं, वहीं 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ ‘बिट्टू तबाही’ ने कुछ अलग करने की ठानी। ब्यावरा की अजनार नदी लंबे समय से कचरे और गंदगी से परेशान थी। नदी के आसपास और पानी में प्लास्टिक समेत बड़ी मात्रा में कचरा जमा था। यह देखकर बिट्टू ने इंतजार करने के बजाय खुद नदी की सफाई शुरू करने का फैसला किया। बताया जाता है कि उन्होंने 26 जनवरी 2026 से सफाई अभियान शुरू किया। हाथ में सफाई का सामान लेकर वह नदी के किनारे और पानी में उतर गए और वहां जमा प्लास्टिक व दूसरे कचरे को बाहर निकालना शुरू कर दिया। शुरुआत में यह काम उन्होंने अपने स्तर पर किया। बाद में उनके कुछ दोस्त भी इस मुहिम से जुड़े और मदद करने लगे। रिपोर्टों के मुताबिक, इस अभियान में बिट्टू ने अपनी जेब से करीब 30 हजार रुपये तक खर्च किए। पहले और बाद की तस्वीरों ने खींचा लोगों का ध्यान 📸 बिट्टू ने सफाई से पहले और सफाई के बाद की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। तस्वीरों में नदी की स्थिति में दिखाई देने वाला अंतर लोगों का ध्यान खींचने लगा। सोशल मीडिया पर जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनके काम की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वह केवल व्यूज और लाइक्स के लिए ऐसा कर रहे हैं। लेकिन बिट्टू ने आलोचनाओं की परवाह नहीं की और अपना काम जारी रखा। आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ 👏 बिट्टू की कहानी सोशल मीडिया के जरिए जब उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक पहुंची, तो उन्होंने भी इस युवा की पहल की तारीफ की। आनंद महिंद्रा ने बिट्टू के काम को अपना “Monday Motivation” बताते हुए कहा कि अगर सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की चाहत किसी व्यक्ति को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करती है, तो इसमें भी सकारात्मकता देखी जानी चाहिए। इसके बाद बिट्टू की कहानी और तेजी से वायरल हो गई। नाम ‘तबाही’, काम बदलाव का ❤️ दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर बिट्टू का नाम ‘तबाही’ है, लेकिन उनका काम इसके बिल्कुल उलट नजर आता है। एक युवा ने अपने आसपास की समस्या को सिर्फ समस्या मानकर छोड़ने के बजाय उसे बदलने की कोशिश की। उन्होंने दिखाया कि अगर एक इंसान पहल करे तो दूसरे लोग भी उससे प्रेरणा ले सकते हैं। हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि उन्होंने पूरी अजनार नदी अकेले साफ कर दी। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने नदी के एक हिस्से की सफाई की मुहिम शुरू की, जिसमें बाद में दोस्तों ने भी सहयोग किया। फिर भी उनकी पहल का महत्व कम नहीं होता। क्योंकि नदी सिर्फ पानी की धारा नहीं होती… वह आने वाली पीढ़ियों की जिंदगी भी होती है। 🌊🌱 बिट्टू तबाही की कहानी शायद हमें यही याद दिलाती है— “बदलाव की शुरुआत किसी और के आने से नहीं, खुद पहला कदम उठाने से होती है।” अगर आपको भी लगता है कि अपने आसपास की नदियों, तालाबों और सार्वजनिक जगहों को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है, तो इस कहानी को शेयर जरूर करें। ❤️ #BittuTabahi #BittuTabahi #AjnarRiver #Biaora #Rajgarh
    1
    नदी में गंदगी देखी तो 20 साल के युवक ने उठाया बीड़ा, अकेले शुरू कर दी सफाई… ‘बिट्टू तबाही’ की कहानी हुई वायरल 
मध्य प्रदेश के ब्यावरा से सामने आई एक ऐसी कहानी, जो बताती है कि बदलाव के लिए उम्र नहीं, जज्बा जरूरी है।
जहां लोग अक्सर गंदगी देखकर शिकायत करते हैं और प्रशासन के भरोसे बैठ जाते हैं, वहीं 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ ‘बिट्टू तबाही’ ने कुछ अलग करने की ठानी।
ब्यावरा की अजनार नदी लंबे समय से कचरे और गंदगी से परेशान थी। नदी के आसपास और पानी में प्लास्टिक समेत बड़ी मात्रा में कचरा जमा था। यह देखकर बिट्टू ने इंतजार करने के बजाय खुद नदी की सफाई शुरू करने का फैसला किया।
बताया जाता है कि उन्होंने 26 जनवरी 2026 से सफाई अभियान शुरू किया। हाथ में सफाई का सामान लेकर वह नदी के किनारे और पानी में उतर गए और वहां जमा प्लास्टिक व दूसरे कचरे को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
शुरुआत में यह काम उन्होंने अपने स्तर पर किया। बाद में उनके कुछ दोस्त भी इस मुहिम से जुड़े और मदद करने लगे। रिपोर्टों के मुताबिक, इस अभियान में बिट्टू ने अपनी जेब से करीब 30 हजार रुपये तक खर्च किए।
पहले और बाद की तस्वीरों ने खींचा लोगों का ध्यान 📸
बिट्टू ने सफाई से पहले और सफाई के बाद की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। तस्वीरों में नदी की स्थिति में दिखाई देने वाला अंतर लोगों का ध्यान खींचने लगा।
सोशल मीडिया पर जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनके काम की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वह केवल व्यूज और लाइक्स के लिए ऐसा कर रहे हैं।
लेकिन बिट्टू ने आलोचनाओं की परवाह नहीं की और अपना काम जारी रखा।
आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ 👏
बिट्टू की कहानी सोशल मीडिया के जरिए जब उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक पहुंची, तो उन्होंने भी इस युवा की पहल की तारीफ की।
आनंद महिंद्रा ने बिट्टू के काम को अपना “Monday Motivation” बताते हुए कहा कि अगर सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की चाहत किसी व्यक्ति को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करती है, तो इसमें भी सकारात्मकता देखी जानी चाहिए।
इसके बाद बिट्टू की कहानी और तेजी से वायरल हो गई।
नाम ‘तबाही’, काम बदलाव का ❤️
दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर बिट्टू का नाम ‘तबाही’ है, लेकिन उनका काम इसके बिल्कुल उलट नजर आता है।
एक युवा ने अपने आसपास की समस्या को सिर्फ समस्या मानकर छोड़ने के बजाय उसे बदलने की कोशिश की। उन्होंने दिखाया कि अगर एक इंसान पहल करे तो दूसरे लोग भी उससे प्रेरणा ले सकते हैं।
हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि उन्होंने पूरी अजनार नदी अकेले साफ कर दी। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने नदी के एक हिस्से की सफाई की मुहिम शुरू की, जिसमें बाद में दोस्तों ने भी सहयोग किया।
फिर भी उनकी पहल का महत्व कम नहीं होता।
क्योंकि नदी सिर्फ पानी की धारा नहीं होती… वह आने वाली पीढ़ियों की जिंदगी भी होती है। 🌊🌱
बिट्टू तबाही की कहानी शायद हमें यही याद दिलाती है—
“बदलाव की शुरुआत किसी और के आने से नहीं, खुद पहला कदम उठाने से होती है।”
अगर आपको भी लगता है कि अपने आसपास की नदियों, तालाबों और सार्वजनिक जगहों को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है, तो इस कहानी को शेयर जरूर करें। ❤️
#BittuTabahi #BittuTabahi #AjnarRiver #Biaora #Rajgarh
    user_जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    Local News Reporter Budaun, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • घर पर खड़ी थार कार से टोल शुल्क कटने का मामला, भट्टा मालिक ने NHAI से की शिकायत उसावां: घर पर खड़ी थार कार से टोल शुल्क कटने का मामला, भट्टा मालिक ने NHAI से की शिकायत उसावां। थाना क्षेत्र के भट्टा मालिक रवि प्रताप सिंह की थार कार से घर पर खड़ी होने के बावजूद टोल शुल्क कटने का मामला सामने आया है। रवि प्रताप सिंह के अनुसार, 30 अगस्त को हरदोई के शेरमझाला टोल प्लाजा के नाम पर उनकी कार के ऑनलाइन बैंक खाते से टोल शुल्क काट लिया गया। रवि प्रताप सिंह का कहना है कि जिस समय टोल शुल्क काटा गया, उस समय उनकी थार कार घर पर ही खड़ी थी। टोल शुल्क कटने की जानकारी मिलने पर उन्होंने मामले की शिकायत NHAI के टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि घर पर खड़ी कार के नाम पर टोल शुल्क किस प्रकार काटा गया। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    2
    घर पर खड़ी थार कार से टोल शुल्क कटने का मामला, भट्टा मालिक ने NHAI से की शिकायत
उसावां: घर पर खड़ी थार कार से टोल शुल्क कटने का मामला, भट्टा मालिक ने NHAI से की शिकायत
उसावां। थाना क्षेत्र के भट्टा मालिक रवि प्रताप सिंह की थार कार से घर पर खड़ी होने के बावजूद टोल शुल्क कटने का मामला सामने आया है। रवि प्रताप सिंह के अनुसार, 30 अगस्त को हरदोई के शेरमझाला टोल प्लाजा के नाम पर उनकी कार के ऑनलाइन बैंक खाते से टोल शुल्क काट लिया गया।
रवि प्रताप सिंह का कहना है कि जिस समय टोल शुल्क काटा गया, उस समय उनकी थार कार घर पर ही खड़ी थी। टोल शुल्क कटने की जानकारी मिलने पर उन्होंने मामले की शिकायत NHAI के टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि घर पर खड़ी कार के नाम पर टोल शुल्क किस प्रकार काटा गया। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    Dataganj, Budaun•
    1 hr ago
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी मची चीख पुकार बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस ,हादसे में सैकड़ों लोग घायल ओवरलोड भरकर ले जाई जा रही थी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसे पुलिस प्रशासन सहित आलाधिकारी मौकेंपा मौजूद दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम दियोरी के पास हुआ हादसा अभी भी बस सवार या प्रशासनिक लोगों ने नहीं दी मामले की जानकारी किसी को भी हादसे के बारे में नहीं है पता जनपद हरदोई से दिल्ली जा रही थी डबल डेकर बस
    4
    गंगा एक्सप्रेसवे  पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी मची चीख पुकार 
बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस ,हादसे में सैकड़ों लोग घायल
ओवरलोड भरकर ले जाई जा रही थी बस
गंगा एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसे
पुलिस प्रशासन सहित आलाधिकारी मौकेंपा मौजूद
दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम दियोरी के पास हुआ हादसा
अभी भी बस सवार या प्रशासनिक लोगों ने नहीं दी मामले की जानकारी
किसी को भी हादसे के बारे में नहीं है पता
जनपद हरदोई से दिल्ली जा रही थी डबल डेकर बस
    user_Satish Saxena
    Satish Saxena
    Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.