Shuru
Apke Nagar Ki App…
लौंग सिर्फ मसाला नहीं, मुख की दुर्गंध दूर करने में भी उपयोगी
युवा भारत
लौंग सिर्फ मसाला नहीं, मुख की दुर्गंध दूर करने में भी उपयोगी
More news from झारखंड and nearby areas
- लौंग सिर्फ मसाला नहीं, मुख की दुर्गंध दूर करने में भी उपयोगी1
- डुमरी के जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख का इनामी JJMP सब-जोनल सदस्य समेत चार गिरफ्तार* *AK-56, SLR समेत तीन राइफल, पिस्टल, 146 जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद*1
- गुमला में JJMP के सब जोनल मेंबर समेत चार गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद गुमला में JJMP के सब जोनल मेंबर समेत चार गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद1
- 5 लाख इनामी JJMP कमांडर रामदेव लोहरा सहित 3 सहयोगी गिरफ्तार AK-56 व हथियार बरामद झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव और उसके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा पर शासन की ओर से पांच लाख का इनाम घोषित था. भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से अत्याधुनिक हथियारों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद किया गया है. जिनमें एक एके-56 राइफल मैगजीन के साथ, एक एसएलआर रायफल, एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, एक वॉकी-टॉकी आठ मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है. गिरफ्तार पांच लाख इनामी रामदेव लोहरा (पिताः बालमुकुंद लोहरा) जिला लातेहार ग्राम बींगड़ा,थाना लातेहार। अरविंद नायक (पिताः सहदेव नायक) कोने, थाना लातेहार, जिला लातेहार (एरिया कमांडर), मुनेश्वर सिंह (पिताः सोहराई सिंह) ग्राम किटा मक्का, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा। जितेन्द्र लोहरा ग्राम उजरा, थाना डुमरी, जिला गुमला (सक्रिय सदस्य)। पुलिस को सटीक इनपुट मिला था कि डुमरी थाना क्षेत्र के आकाशी और जयरागी गांवों के आसपास जेजेएमपी का सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से भ्रमण कर रहा है. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों की एक विशेष ऑपरेशन टीम गठित कर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से रामदेव लोहरा और उसके दस्ते के तीन अन्य सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा।1
- सिसई : तीसरी सोमवारी पर बुढ़ा महादेव मंंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब जलाभिषेक के लिए भोर चार बजे से लगी भक्तों की कतार, महाआरती व भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु सिसई (गुमला)। पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के शुभ संयोग पर भदौली पंचायत के ग्राम पोटरो स्थित प्राचीन बुढ़ा महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए अहले सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव”, “ॐ नमः शिवाय” और “बोल बम” के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा बुढ़ा महादेव के शिवलिंग पर जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के एक साथ पड़ने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन एवं जलाभिषेक कराने के लिए प्राचीन बुढ़ा महादेव सेवा समिति की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। समिति द्वारा विश्व कल्याण एवं क्षेत्र की सुख-शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी कराई गई। शाम सात बजे मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महाआरती के बाद आयोजित विशेष भजन संध्या में डोम्बा कीर्तन मंडली ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं, बुढ़ा महादेव सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए रात्रि में भंडारे की भी व्यवस्था की गई। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।4
- राँची के कुंज विहार, अरगोड़ा में बारिश का कहर: सड़कें बनीं दरिया, वाहनों के पहिए थमे। राँची: राजधानी राँची में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद अरगोड़ा क्षेत्र स्थित कुंज विहार इलाके की स्थिति बेहद नारकीय हो गई है। इलाके की गलियां और सड़कें पानी में पूरी तरह डूब गई हैं, जिससे यह क्षेत्र किसी जलमग्न रास्ते जैसा नजर आ रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पूरी सड़क पर लबालब गंदा पानी भरा हुआ है। चारपहिया वाहनों के आधे पहिए पानी में डूबकर गुजर रहे हैं, वहीं पानी के तेज बहाव और जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों के लिए आवागमन खतरनाक बन गया है। स्थानीय निवासियों में आक्रोश: जल निकासी की विफलता: कुंज विहार के निवासियों का कहना है कि इलाके में नालियों की सही तरीके से सफाई न होने और ड्रेनेज सिस्टम के ठप पड़ने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही सड़कें लबालब भर जाती हैं। घरों में पानी घुसने का खतरा: सड़कों पर जमा पानी अब लोगों के घरों के दरवाजों तक पहुंच गया है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। निगम की अनदेखी: स्थानीय लोगों ने नगर निगम के प्रति नाराजगी जताते हुए मांग की है कि इलाके में तुरंत जल निकासी के लिए पंप लगाए जाएं और नालियों की सफाई कराई जाए।1
- 5 लाख के इनामी उग्रवादी रामदेव लोहरा समेत JJMP के 4 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद गुमला: गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 5 लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ SZM रामदेव लोहरा समेत संगठन के 4 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रुति के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डुमरी थाना क्षेत्र स्थित ओरापाट के जंगल में घेराबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में रामदेव लोहरा पिता बालमुकुंद लोहरा,ग्राम बिगाड़ा,थाना+जिला लातेहार सब-जोनल मेंबर, 05 लाख रुपये का इनामी।अरविंद नायक पिता: सहदेव नायक, ग्राम: कोते, थाना+जिला: लातेहार एरिया कमांडर।मुनेश्वर सिंह पिता: सोहराय सिंह, ग्राम: किता मक्का, थाना: जोबांग, जिला: लोहरदगा सदस्य।जितेंद्र लोहरा ग्राम: उजरा, थाना: डुमरी, जिला: गुमला सदस्यशामिल थे।बरामद हथियार एवं विस्फोटक सामग्री 01 AK-56 राइफल एवं 02 मैगजीन,01 SLR राइफल एवं मैगजीन,01 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल,01 रेगुलर 7.65 एमएम पिस्टल,01 देशी कट्टा,जिंदा कारतूस (कुल 146) AK-56 का 88, SLR का 13, सेमी-ऑटोमैटिक का 39, 7.65 एमएम पिस्टल का 05 एवं देशी कट्टा का 01 जिंदा राउंड।01 वॉकी-टॉकी, 09 मोबाइल फोन, 02 वाई-फाई डंगल, 01 मोटरसाइकिल और प्रतिबंधित JJMP के उग्रवादी पर्चे सामग्री शामिल है।पुलिस अधीक्षक, गुमला को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि 5 लाख रुपये का इनामी उग्रवादी रामदेव लोहरा अपने दस्ता सदस्यों के साथ डुमरी थाना क्षेत्र में संगठन के विस्तार और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से भ्रमणशील है। सूचना के सत्यापन के बाद गठित पुलिस टीम ने ओरापाट जंगल में त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और 01 सब-जोनल मेंबर, 01 एरिया कमांडर तथा 02 दस्ता सदस्यों को दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी रामदेव लोहरा का पूर्व में भी भाकपा (माओवादी) और भाकपा (माले) में आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर संगठन के पुनर्गठन और सहयोगियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की छापेमारी जारी है।इस सफल अभियान में एसडीपीओ चैनपुर श्रुति के साथ डुमरी थाना प्रभारी शशिकांत,रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव, घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह, सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार, जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमार, डुमरी थाना एसआई मनोज कुमार, घाघरा स०अ०नि० विकास कुमार, डुमरी स०अ०नि० लगन महतो एवं नक्सल क्यू०आर०टी० टीम गुमला शामिल थी।2
- परीक्षा की पवित्रता बनी रहे ना दोषी बचे, ना निर्दोश पीसे- सकलदीप भगत। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खुंटी। एक शिक्षक होने के नाते मेरी चिंता केवल परीक्षा रद्द होने या न होने की नहीं, बल्कि हजारों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य की है। यदि परीक्षा में अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष और समयबद्ध जाँच होनी चाहिए, दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए; लेकिन ईमानदारी से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सामूहिक रूप से दंडित करना भी न्यायसंगत नहीं होगा। इन विद्यार्थियों ने वर्षों की मेहनत, समय और आर्थिक संसाधन लगाकर इस अवसर की तैयारी की है। इसलिए किसी भी निर्णय में उनकी मेहनत और मानसिक स्थिति का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। परीक्षा की पवित्रता बनी रहे।न दोषी बचे, न निर्दोष पिसे और मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य न बिगड़े, निर्णय इसी संतुलन के साथ होना चाहिए। - सकलदीप भगत, निदेशक, श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू1