सावन में शिवभक्तों की आस्था से खिलवाड़! मंदिर मार्ग पर नाली की गंदगी छोड़ने से लोगों में आक्रोश सावन में शिवभक्तों की आस्था से खिलवाड़! मंदिर मार्ग पर नाली की गंदगी छोड़ने से लोगों में आक्रोश पाली, हरदोई। पाली नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नाली की सफाई के दौरान निकाली गई गंदगी और मिट्टी को सड़क के बीचों-बीच ही छोड़ दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त इसी मार्ग से मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं को नाली से निकली गंदगी और मिट्टी के ऊपर से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सावन जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक माह में भी नगर पंचायत साफ-सफाई और व्यवस्था का ध्यान नहीं रख पा रही है, तो अन्य दिनों में सफाई व्यवस्था का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। लोगों ने मांग की है कि सड़क पर पड़ी नाली की मिट्टी को तत्काल हटाकर मार्ग को साफ कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी
सावन में शिवभक्तों की आस्था से खिलवाड़! मंदिर मार्ग पर नाली की गंदगी छोड़ने से लोगों में आक्रोश सावन में शिवभक्तों की आस्था से खिलवाड़! मंदिर मार्ग पर नाली की गंदगी छोड़ने से लोगों में आक्रोश पाली, हरदोई। पाली नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नाली की सफाई के दौरान निकाली गई गंदगी और मिट्टी को सड़क के बीचों-बीच ही छोड़ दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त इसी मार्ग से मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचते
हैं। ऐसे पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं को नाली से निकली गंदगी और मिट्टी के ऊपर से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सावन जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक माह में भी नगर पंचायत साफ-सफाई और व्यवस्था का ध्यान नहीं रख पा रही है, तो अन्य दिनों में सफाई व्यवस्था का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। लोगों ने मांग की है कि सड़क पर पड़ी नाली की मिट्टी को तत्काल हटाकर मार्ग को साफ कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी
- आर्य समाज मंदिर परिसर में जिला स्थलीय आर्य अधिवेशन का हुआ भव्य आयोजन जलालाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में जिला स्तरीय आर्य अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। अधिवेशन में जिले भर से आए आर्य समाज के पदाधिकारियों, विद्वानों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आर्य प्रतिनिधि सभा के पंकज कुमार आर्य कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक सुधार, नारी सम्मान, वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा अंधविश्वास और कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष बल दिया। इसके अलावा भाजपा महिला सभा की क्षेत्रीय महामंत्री व जलालाबाद आर्य समाज की संरक्षक चंद्रेश गुप्ता ने समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना, युवाओं को संस्कारवान बनाने तथा वैदिक सिद्धांतों के अनुरूप जीवन जीने का आह्वान किया। अधिवेशन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, भजन एवं विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कुंनेद्र पाल आर्य नरेंद्र देव आर्य प्रमोद आर्य अनिल गुप्ता विनोद गुप्ता बलवीर आर्य आदि मौजूद रहे।1
- ghante ke bal ayurvedic mein video ko like karo share karo follow karo kamyab Hain1
- खबर छपने के बाद जागा नगर पंचायत प्रशासन, मंदिर मार्ग से हटाई गई नाली की गंदगी खबर छपने के बाद जागा नगर पंचायत प्रशासन, मंदिर मार्ग से हटाई गई नाली की गंदगी पाली, हरदोई। पाली नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर फैली नाली की गंदगी और मिट्टी की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया। खबर सामने आने के बाद कर्मचारियों ने सड़क के बीचों-बीच पड़ी नाली की मिट्टी और गंदगी को हटाकर सफाई कराई। गौरतलब है कि सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त इसी मार्ग से मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद नाली की सफाई के बाद निकाली गई मिट्टी को सड़क पर ही छोड़ दिया गया था, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। मामला उजागर होने और खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत ने मौके पर सफाई कराकर मार्ग को सुचारु कराया। हालांकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सफाई व्यवस्था केवल खबर प्रकाशित होने के बाद नहीं, बल्कि नियमित रूप से होनी चाहिए, ताकि लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े। लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दे रही है, ऐसे में नगर पंचायत की जिम्मेदारी है कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक मार्गों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करे। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और नगर पंचायत सफाई व्यवस्था को नियमित एवं प्रभावी बनाए। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी1
- थाना कटरा क्षेत्रान्तर्गत युवक द्वारा युवती के घर में घुसने पर परिजनों द्वारा युवक व युवती के साथ मारपीट करने की घटना में पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की बाइट।*1
- 📰 हेडलाइन: गौतम मौर्य हत्याकांड: अफवाहों पर विराम, शांति और कानून पर भरोसा रखने की अपील वैकल्पिक हेडलाइन: गौतम मौर्य केस: भ्रामक दावों से बचें, जांच पूरी होने तक करें इंतजार हत्याकांड पर राजनीति और सांप्रदायिक अफवाहों से दूर रहने की अपील गौतम मौर्य प्रकरण: न्याय की मांग, अफवाहों पर रोक और शांति बनाए रखने का संदेश #हैशटैग: #GautamMaurya #Shahjahanpur #JusticeForGautam #LawAndOrder #StopRumors #Peace #CommunalHarmony #FactCheck #UttarPradesh #PoliceInvestigation #PK24NEWS #ShahjahanpurNews #Justice #NoToRumors #SocialHarmony गौतम मौर्य हत्याकांड: अफवाहों पर विराम, शांति और कानून पर भरोसा रखने की अपील गौतम मौर्य केस: भ्रामक दावों से बचें, जांच पूरी होने तक करें इंतजार हत्याकांड पर राजनीति और सांप्रदायिक अफवाहों से दूर रहने की अपील गौतम मौर्य प्रकरण: न्याय की मांग, अफवाहों पर रोक और शांति बनाए रखने का संदेश #हैशटैग: #GautamMaurya #Shahjahanpur #JusticeForGautam #LawAndOrder #StopRumors #Peace #CommunalHarmony #FactCheck #UttarPradesh #PoliceInvestigation #PK24NEWS #ShahjahanpurNews #Justice #NoToRumors #SocialHarmony1
- *थाना अतरौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 251/2026 धारा 103(1)/3(5)/ 115(2)/ 352/ 351(3) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के संबंध में-* *थाना अतरौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 251/2026 धारा 103(1)/3(5)/ 115(2)/ 352/ 351(3) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के संबंध में-*1