Shuru
Apke Nagar Ki App…
देपालपुर में लोक अदालत का आयोजन
प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
देपालपुर में लोक अदालत का आयोजन
More news from Indore and nearby areas
- देपालपुर में लोक अदालत का आयोजन1
- LPG गैस सिलेंडर की क़िल्लत से ढाबे रेस्टोरेंट वालों के हाल– बेहाल, कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर कुछ रेस्टोरेंट वालों ने तो चूल्हा और तंदूर बना लिया है, और कुछ रेस्टोरेंट बन करने वाले हैं अब देखना यह होगा की क्या यह सब ऐसा ही चलता रहेगा या फ़िर सरकार कुछ व्यवस्था करेगी, हमने ग्राउंड पर जाकर आम जनता से बात की जहां सच्चाई सामने आई1
- *रीवा हुजूर एसडीएम कार्यालय में रात्रि 10:00 बजे बाबुओं की शराब खोरी का वीडियो हुआ वायरल। SDM अनुराग तिवारी ने दिए जांच के निर्देश।*1
- मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर में विशेष लाइटिंग: वास्तु के अनुसार गर्भ गृह में एलईडी लाइटें लगाई गईं, राम नवमी पर दिखेगी अलग छटा राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर परिसर और भगवान के गर्भ गृह में नई प्रकाश व्यवस्था की गई है। महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मंदिर को दिव्य और शांत बनाने के उद्देश्य से यह पहल की है। इस नई व्यवस्था में वार्म व्हाइट एलईडी नियॉन लाइट्स, स्ट्रिप लाइट्स और कलर-चेंजिंग बल्ब का उपयोग किया जा रहा है। ये ऊर्जा-कुशल लाइटें ऐक्रेलिक सामग्री के साथ मंदिर का आकर्षण बढ़ा रही हैं और इनकी लंबी अवधि तक चलने की उम्मीद है। वास्तु के अनुसार, महंत ने सकारात्मक ऊर्जा और शांति बढ़ाने के लिए सफेद, क्रीम या हल्के पीले रंगों के प्रकाश का चयन किया है। मंदिर को पहले एक समस्या का सामना करना पड़ता था। गर्भ गृह में पूजा कक्ष की मंद रोशनी अक्सर पवित्र मूर्तियों पर छाया डालती थी, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भगवान का स्वरूप स्पष्ट दिखाई नहीं देता था।इस समस्या को हल करने और आध्यात्मिक जुड़ाव को बढ़ाने के लिए महंत नरसिंह दास ने विशेष वास्तु-अनुरूप लाइट डेकोरेशन और मंदिर के कुछ हिस्सों का कायाकल्प किया है। आकर्षक वास्तु से जुड़ी लाइटें और पीवी की ग्रिल का कार्य मंदिर की छत और दीवारों पर विशेष रूप से करवाया गया है। ये लाइट्स पूजा कक्षों के आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई हैं, जो एक जीवंत और सुखदायक चमक प्रदान करेंगी। यह पहल पूरे मंदिर क्षेत्र में भक्तिमय अनुभव को उन्नत करेगी और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी, जिससे उन्हें भगवान के चार हाथों और पूरी प्रतिमा का स्पष्ट दर्शन हो सकेगा।एलईडी लाइटें एक समान, चमकदार और सुखदायक प्रकाश प्रदान करेंगी जहां यह लगाई जा रही है,, जिससे मंदिर का हर कोना अच्छी तरह से रोशन होगा, और भगवान राम लक्ष्मण सीता और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों और सजावट को और बेहतर निखार देगा। उल्लेखनीय था। तेज, फिर भी शांत प्रकाश ने न केवल उनके आध्यात्मिक स्थान को बेहतर बनाया, बल्कि मंदिर का हर कोना आकर्षण का केंद्र बिंदु भी बन रहा है। लाइटों ने हमारे पूजा कक्ष में एक नई ऊर्जा ला दी है। ऐसा लगता है जैसे अब ईश्वर की उपस्थिति अधिक स्पष्ट रूप से महसूस हो रही है।" यह लाइट आध्यात्मिक वातावरण को किस प्रकार बेहतर बना सकती हैं। यह लगने के बाद ही मंदिर में समझ में आने लगा है।सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण इस तरह की आधुनिक प्रकाश व्यवस्था के साथ प्राचीन वास्तुकला को संरक्षित करते हुए उसे एक नया और आकर्षक रूप दिया जा रहा है। ये सजावट न केवल धार्मिक स्थलों को सुंदर बना रही है, बल्कि मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालु और मांडू आने वाले पर्यटकों बढ़ावा देने में भी यह पहल सहायक होगी कार्य के पूर्ण होने के बाद। जिससे मंदिर क्षेत्र के सिद्ध क्षेत्र की भव्यता बढ़ गई है, और यह दूर से भी आकर्षित कर रहा है। मंदिर पर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ है। देर रात इसकी आभा देखते ही बन रही है।3
- Post by Khushbu Shrivastava1
- तीन इमली पर चार बसों में लगी आग फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर आग बुझाने का प्रयास जारी तीन इमली चौराहा इंदौर के तीन इमली चौराहा पर आज शाम अचानक खड़ी हुई चार बसओं में आग पकड़ ली फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास जारी आप कैसे लगी इसके कारण का अभी मालूम नहीं हो पाया1
- Post by अहिल्या दर्पण न्यूज1
- शहर के कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में लल्लू के बेटे इमरान को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। हमलावरों ने घर के बाहर पहुंचकर करीब 8 से 10 राउंड फायर किए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गोली लगने से घायल इमरान को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फायरिंग की इस घटना में शादाब गेट, शाबर मौलाना, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज पर गोली चलाने के आरोप लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।1