*जालौन में 100 साल पुरानी जर्जर इमारत की दुकानें सील, कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई* जालौन। नगर में बड़ी माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित लगभग 100 वर्ष पुरानी जर्जर इमारत में संचालित आधा दर्जन से अधिक दुकानों को मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, सीओ, नगर पालिका के अधिकारी एवं भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। बताया गया कि उक्त इमारत डॉ. सुरेश साहनी की है, जिसमें वर्षों से कई व्यापारी किराए पर दुकानें संचालित कर रहे थे। इमारत की स्थिति बेहद जर्जर होने के कारण गृह स्वामी द्वारा पूर्व में ही दुकानदारों को दुकान खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन व्यापारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद गृह स्वामी ने न्यायालय का सहारा लिया, जहां इमारत के गिरने से संभावित हादसे की आशंका को गंभीरता से लिया गया। जांच में मामला सही पाए जाने पर कोर्ट ने दुकानों को खाली कर व्यापार बंद करने के आदेश दिए। स्थानीय प्रशासन ने भी दुकानदारों को एक सप्ताह का समय देकर दुकान खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके बाद मंगलवार को एसडीएम हेमंत पटेल, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, नगर पालिका के ईओ सुशील दोहरे सहित प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को सील करते हुए व्यापारिक गतिविधियां बंद करा दीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जर्जर इमारत में किसी भी प्रकार का संचालन जन-जीवन के लिए खतरा बन सकता है, इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई।

- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन पुलिस का सराहनीय कार्य , 160 गुमशुदा मोबाइल किये वरामद, साईबर थाना पुलिस जालौन की बड़ी कार्यवाही, पुलिस अधीक्षक ने पीडितों को सौंपे मोबाइल, मोबाइल पाकर स्वमियों के खिले चेहरे, मोबाइलों की कीमत करीब 24 लाख रुपए कीमत के है मोबाइल फोन1
- जालौन। नगर में बड़ी माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित लगभग 100 वर्ष पुरानी जर्जर इमारत में संचालित आधा दर्जन से अधिक दुकानों को मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, सीओ, नगर पालिका के अधिकारी एवं भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। बताया गया कि उक्त इमारत डॉ. सुरेश साहनी की है, जिसमें वर्षों से कई व्यापारी किराए पर दुकानें संचालित कर रहे थे। इमारत की स्थिति बेहद जर्जर होने के कारण गृह स्वामी द्वारा पूर्व में ही दुकानदारों को दुकान खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन व्यापारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद गृह स्वामी ने न्यायालय का सहारा लिया, जहां इमारत के गिरने से संभावित हादसे की आशंका को गंभीरता से लिया गया। जांच में मामला सही पाए जाने पर कोर्ट ने दुकानों को खाली कर व्यापार बंद करने के आदेश दिए। स्थानीय प्रशासन ने भी दुकानदारों को एक सप्ताह का समय देकर दुकान खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके बाद मंगलवार को एसडीएम हेमंत पटेल, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, नगर पालिका के ईओ सुशील दोहरे सहित प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को सील करते हुए व्यापारिक गतिविधियां बंद करा दीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जर्जर इमारत में किसी भी प्रकार का संचालन जन-जीवन के लिए खतरा बन सकता है, इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई।1
- जालौन पुलिस ने किया सराहनीय कार्य, 160 गुमशुदा मोबाइल वरामद कर स्वामियों को सौंपे!!! साईबर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मोबाइल पाकर स्वमियों के खिले चेहरे, मोबाइलों की कीमत करीब 24 लाख!!!!!1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- जालौन। जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ती समस्याओं के बीच ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। कुठौंद विद्युत वितरण केंद्र पर सैकड़ों ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए बिजलीघर का घेराव कर दिया। बताया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर में आ रही तकनीकी खामियों और बार-बार बिजली कटने से परेशान ग्रामीणों का सब्र टूट गया। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 700 रुपये का रिचार्ज कराने के बावजूद उनके घरों में दो दिन भी ठीक से बिजली नहीं चल पा रही है। ऑटोमेटिक कटौती के कारण लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी ग्रामीणों ने इसी समस्या को लेकर बिजलीघर का घेराव किया था। उस दौरान अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन हालात जस के तस बने रहने से लोगों में भारी नाराजगी फैल गई प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग उठाई। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को पहुंचना पड़ा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम जालौन हेमंत पटेल ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी खामियों को जल्द दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी। फिलहाल, ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जालौन के कुठौंद क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।3
- Post by Asif1
- Post by Bheem rajawat 96288004581