जालौन: फसल विवाद के बाद युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, बहन की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ जालौन जिले के एट कोतवाली क्षेत्र के गांव अकोड़ी बैरागढ़ में फसल को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पहचान प्रदीप (23) के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी का काम करता था। बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को उसकी बहन की शादी होने वाली थी। शादी के कार्ड देने के लिए उसके माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे, तभी यह दर्दनाक घटना हो गई। खेत से निकलने को लेकर हुआ विवाद ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप गांव के ही नीलेश पटेल के खेत से बार-बार निकल रहा था। खेत में मूंग की बुवाई की गई थी, जिसे कुचलते हुए प्रदीप के निकलने पर नीलेश ने उसे मना किया। बात बढ़ने पर नीलेश और उसके साथियों ने प्रदीप की पिटाई कर दी। बताया जाता है कि प्रदीप शिकायत करने नीलेश के घर पहुंचा, जहां उसके साथ फिर मारपीट हुई। इसी बात से आहत होकर वह वहां से दौड़ते हुए गांव के एक कुएं तक पहुंचा और कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। आधे घंटे तक कुएं में पड़ा रहा शव घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रदीप कुएं की ओर दौड़ता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि कुएं में कूदने के बाद करीब आधे घंटे तक उसका शव वहीं पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसे निकालने की कोशिश नहीं की। बाद में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही एट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि मूंग की फसल को लेकर प्रदीप और नीलेश के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई। उसी से आहत होकर प्रदीप ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

- जनपद में डीजल-पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सक्रियता दिखाते हुए उरई, कोंच सहित विभिन्न क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल की अस्थायी कमी अवश्य पाई गई, जिसका प्रमुख कारण पिछले दिनों बढ़ी खपत एवं टैंकरों की समय पर आपूर्ति न होना रहा। वहीं एक स्थान पर पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद बिक्री बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।उरई एवं कोंच क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान किसानों ने डीजल की कमी से फसलों की बुवाई एवं कटाई प्रभावित होने की बात रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही भरोसा दिलाया कि उसी दिन आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पेट्रोलियम कंपनियों से लगातार समन्वय स्थापित कर आवश्यक स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है।जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर कृत्रिम संकट उत्पन्न करने की कोशिशें भी सामने आई हैं, जिन्हें सख्ती से चिन्हित कर समाप्त किया जा रहा है। ड्रम में डीजल वितरण पर रोक को समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम बताया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुबह से रात तक लगातार पेट्रोल पंपों की निगरानी की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता न होने पाए। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें। प्रशासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है तथा स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।1
- आज दिनांक 08.06.2026 को पीआरवी के माध्यम से थाना एट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना एट क्षेत्रांतर्गत प्रदीप कुमार का विवाद उसी के गांव के नितेश पटेल तथा देव के साथ खेत के रास्ते को लेकर गाली-गलौज व मारपीट हुआ था। इसी बात से क्षुब्ध होकर प्रदीप कुमार पास के कुएं में कूद गया, जिसे गांव के लोगों द्वारा बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। उक्त सूचना पर थाना एट पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक प्रदीप कुमार के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। थाना एट पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कोंच द्वारा बाइट दी गई।1
- भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को भाजपा कार्यालय उरई में धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ध्वज फहराया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के उपरांत संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि आज का दिन सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी 19 मंडलों के कार्यालयों और प्रत्येक बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना के साथ भारत को सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेगर सहित अनिल यादव, रामलखन, उदयन पालीवाल, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, प्रशांत द्विवेदी, नवाब सिंह, शंभू दयाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वाइट-उर्वीजा दीक्षित (भाजपा जिलाध्यक्ष जालौन)।1
- कानपुर में चतुरंगिनी सेना के जनबल पर जानलेवा हमला, साजिश की आशंका — कई संत पहुंचे नौबस्ता थाना कानपुर नगर। चतुरंगिनी सेना के जनबल पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जनबल के अंगाध्यक्ष महमंडलेश्वर श्री शिवम जी महाराज के काफिले पर ट्रक द्वारा हमला किया गया, जिसमें साजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि शिवम जी महाराज के साथ चतुरंगिनी सेना के सदस्य एवं आदि शक्ति गौ रक्षा अखाड़ा के महासचिव स्वामी श्री दीपकेश्वरा नन्द जी महाराज भी कार में मौजूद थे। यात्रा के दौरान एक ट्रक (UP78 DN 9081) ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सामान्य दुर्घटना नहीं लग रही, बल्कि जानबूझकर किया गया हमला प्रतीत होता है। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 🛑 घटना के बाद संतों में आक्रोश, नौबस्ता थाना पहुंचे कई संत घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में संत समाज के लोग नौबस्ता थाना, कानपुर पहुंचे। इस दौरान प्रमुख रूप से: गोल्डन बाबा महमंडलेश्वर मनोजानंद जी महाराज नंदी आनंदी के चरण सेवक जय गणेश महाराज महंत संत कुमार (हनुमान मंदिर) गौरक्षक श्याम दुबे आदेश सहगल, जीत, संदीप, हिमांशु सहित कई संत और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।3
- फफूँद, औरैया। नगर के पाता बाईपास रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसी के साथ सीनियर छात्रों के लिए विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्र भावुक नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक रामजी मिश्रा ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। वार्षिक परीक्षा में कक्षा पीजी की छात्रा रति ने पूरे विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। कक्षा पीजी में यशी द्वितीय रही। एलकेजी में धैर्या प्रथम, राज द्वितीय व वंशित तृतीय रहे। यूकेजी में यशी शर्मा व अनुरुद्ध प्रथम, अवनी द्वितीय व सुरभी तृतीय रहीं। कक्षा एक में हिमांशी प्रथम, गरिमा व पूर्वी द्वितीय, आयुष पाल व अभिराज तृतीय रहे। कक्षा दो में मानवी पाल प्रथम, वैष्णवी मिश्रा द्वितीय व वैष्णवी कुशवाहा तृतीय रहीं। कक्षा तीन में इकरा प्रथम, नव्या द्वितीय व तेज़ल तृतीय रहीं। कक्षा चार में जानवी पाल प्रथम, आरज़ू द्वितीय व अनुग्रह मिश्रा तृतीय रहे। कक्षा पांच में अनुष्का प्रथम व अदीब द्वितीय रहे। कक्षा छ में रचित प्रथम, आर्यन द्वितीय व पूरबी तृतीय रहीं। कक्षा सात में हर्षित प्रथम, अवनी पाठक द्वितीय व कक्षा आठ में काव्या गौतम प्रथम व अंश राज द्वितीय स्थान पर रहे। परीक्षाफल वितरण के साथ ही स्कूल में सीनियर छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। जूनियर छात्रों ने विदा होने वाले साथियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान छात्र अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो गए। स्कूल द्वारा विदा हो रहे छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रबंधक रामजी मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास करना है। प्रधानाचार्य प्रवीण बाजपेई ने भी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके सफल जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।4
- Post by अर्पित सिंह राजावत पत्रकारबीरोचीफ नेशनलमीडीया जिलाध्यक्ष सीह1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नमस्कार दोस्तों इस वक्त की बड़ी खबर है जालौन जिले के माधौगढ़ कस्बे से जुड़ी हुई जहां आज़ एक पशुबाड़े में दो हफ्ते से लापता युवक का शव बरामद किया गया है सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और फोरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची और वहां से साक्ष्य संकलन किए गए हैं देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ2
- जालौन के कालपी के खनन माफियाओं की दबंगई, किसानों के खेतों से जबरन खनन कर निकाल रहे बालू!!...1