जालौन जिले में डीजल पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बीच डीएम ने मोर्चा संभाला जनपद में डीजल-पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सक्रियता दिखाते हुए उरई, कोंच सहित विभिन्न क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल की अस्थायी कमी अवश्य पाई गई, जिसका प्रमुख कारण पिछले दिनों बढ़ी खपत एवं टैंकरों की समय पर आपूर्ति न होना रहा। वहीं एक स्थान पर पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद बिक्री बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।उरई एवं कोंच क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान किसानों ने डीजल की कमी से फसलों की बुवाई एवं कटाई प्रभावित होने की बात रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही भरोसा दिलाया कि उसी दिन आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पेट्रोलियम कंपनियों से लगातार समन्वय स्थापित कर आवश्यक स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है।जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर कृत्रिम संकट उत्पन्न करने की कोशिशें भी सामने आई हैं, जिन्हें सख्ती से चिन्हित कर समाप्त किया जा रहा है। ड्रम में डीजल वितरण पर रोक को समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम बताया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुबह से रात तक लगातार पेट्रोल पंपों की निगरानी की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता न होने पाए। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें। प्रशासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है तथा स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।

- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन पुलिस का सराहनीय कार्य , 160 गुमशुदा मोबाइल किये वरामद, साईबर थाना पुलिस जालौन की बड़ी कार्यवाही, पुलिस अधीक्षक ने पीडितों को सौंपे मोबाइल, मोबाइल पाकर स्वमियों के खिले चेहरे, मोबाइलों की कीमत करीब 24 लाख रुपए कीमत के है मोबाइल फोन1
- जालौन। नगर में बड़ी माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित लगभग 100 वर्ष पुरानी जर्जर इमारत में संचालित आधा दर्जन से अधिक दुकानों को मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, सीओ, नगर पालिका के अधिकारी एवं भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। बताया गया कि उक्त इमारत डॉ. सुरेश साहनी की है, जिसमें वर्षों से कई व्यापारी किराए पर दुकानें संचालित कर रहे थे। इमारत की स्थिति बेहद जर्जर होने के कारण गृह स्वामी द्वारा पूर्व में ही दुकानदारों को दुकान खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन व्यापारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद गृह स्वामी ने न्यायालय का सहारा लिया, जहां इमारत के गिरने से संभावित हादसे की आशंका को गंभीरता से लिया गया। जांच में मामला सही पाए जाने पर कोर्ट ने दुकानों को खाली कर व्यापार बंद करने के आदेश दिए। स्थानीय प्रशासन ने भी दुकानदारों को एक सप्ताह का समय देकर दुकान खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके बाद मंगलवार को एसडीएम हेमंत पटेल, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, नगर पालिका के ईओ सुशील दोहरे सहित प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को सील करते हुए व्यापारिक गतिविधियां बंद करा दीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जर्जर इमारत में किसी भी प्रकार का संचालन जन-जीवन के लिए खतरा बन सकता है, इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई।1
- जालौन पुलिस ने किया सराहनीय कार्य, 160 गुमशुदा मोबाइल वरामद कर स्वामियों को सौंपे!!! साईबर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मोबाइल पाकर स्वमियों के खिले चेहरे, मोबाइलों की कीमत करीब 24 लाख!!!!!1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- जालौन। जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ती समस्याओं के बीच ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। कुठौंद विद्युत वितरण केंद्र पर सैकड़ों ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए बिजलीघर का घेराव कर दिया। बताया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर में आ रही तकनीकी खामियों और बार-बार बिजली कटने से परेशान ग्रामीणों का सब्र टूट गया। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 700 रुपये का रिचार्ज कराने के बावजूद उनके घरों में दो दिन भी ठीक से बिजली नहीं चल पा रही है। ऑटोमेटिक कटौती के कारण लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी ग्रामीणों ने इसी समस्या को लेकर बिजलीघर का घेराव किया था। उस दौरान अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन हालात जस के तस बने रहने से लोगों में भारी नाराजगी फैल गई प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग उठाई। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को पहुंचना पड़ा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम जालौन हेमंत पटेल ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी खामियों को जल्द दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी। फिलहाल, ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जालौन के कुठौंद क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।3
- Post by Asif1
- Post by Bheem rajawat 96288004581