वृंदावन में बाइक स्टंट बना पुलिस और आम लोगों के लिए खतरा, स्टंट वास लोगों को दे रहे हैं सोशल मीडिया पर गाली “वृंदावन धाम का अपमान… गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी! पुलिस को खुली चुनौती ” वृंदावन परिक्रमा मार्ग से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आस्था—दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन युवक एक रॉयल एनफील्ड बाइक पर सवार होकर परिक्रमा मार्ग पर तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ये युवक न सिर्फ श्रद्धालुओं के बेहद करीब से गुजर रहे हैं, बल्कि इस खतरनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जब लोगों ने मथुरा पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की, तो आरोप है कि वीडियो पोस्ट करने वाले युवक ने कमेंट करने वालों को मैसेज कर कहा— “हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता… पुलिस को टैग करने से कुछ नहीं होगा।” यहीं नहीं, मामला तब और भड़क गया जब इन युवकों द्वारा वृंदावन धाम जैसी पवित्र भूमि के लिए आपत्तिजनक और गाली-गलौज भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसके स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि परिक्रमा मार्ग पर रोजाना हजारों श्रद्धालु गहरी आस्था के साथ पैदल परिक्रमा करते हैं। ऐसे में इस तरह की लापरवाही किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी तेज रफ्तार वाहनों के चलते कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई का अभाव देखने को मिलता है।

- मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का रविवार को भव्य समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन चार महत्वपूर्ण सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धति, सोशल मीडिया के कुशल प्रबंधन और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का मंत्र दिया गया। समापन सत्र में महापौर विनोद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल महामंत्री कृष्णमणि सूबेदार और नितिन चतुर्वेदी ने किया। मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल ने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण से संगठन की नींव और मजबूत होगी। इस दौरान महानगर और मंडल स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक जुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने का संकल्प लिया। निश्चित रूप से मथुरा भाजपा के इस प्रशिक्षण महाअभियान ने कार्यकर्ताओं को न केवल वैचारिक रूप से और भी धारदार बनाया है, बल्कि चुनावी और संगठनात्मक चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार भी कर दिया हे। इस प्रशिक्षण महाअभियान में मुख्य रूप से महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष रामकिशन पाठक व संजय शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष योगेश आवा, महानगर कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयं संघ विजय बंटा, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महानगर मंत्री कल्पना गर्ग, ब्रज क्षेत्र के संयोजक राघव अग्रवाल, मंडल महामंत्री कृष्णमणि सूबेदार, नितिन चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष कुंज बिहारी भारद्वाज, मीडिया प्रभारी बृजवासी लाल,हेमंत खंदोली,नरेश शर्मा, गौरव अग्रवाल, छोटेलाल सैनी, ज्योति चतुर्वेदी और अनिल गोला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- Post by RPR NEWS TV1
- Post by Brajvir Singh1
- Post by Subhash Chand1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- Post by Govind Chaudhary2
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter1
- गोर्वधन थाना अंतर्गत शिवनगर कॉलोनी डीग अड्डा का है जहां दिनांक 4 अप्रैल 2026 को सुबह बॉबी पुत्र रूपकिशोर अपनी भतीजी को स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी नंदकिशोर विष्णु पुत्र तुलाराम , दिनेश पुत्र सत्यप्रकाश उर्फ़ सत्तो,महेश पुत्र जग्गो उर्फ़ जगदीश निवासी शिवनगर कॉलोनी डीग अड्डा गोर्वधन ने घेर लिया और गालीगलोज कर मारपीट करने लगे और जान से मारने का प्रयास किया पीड़ित बॉबी ने शोर मचाया लोगों को आता देख ये सभी लोग भाग गए पीड़ित अपनी जान माल की रक्षा की गुहार लगाने थाना गोर्वधन पहुंच गया वहां ये कहकर कि तुम बाहर के ये लोकल हैं तुम्हारी नहीं चलेगी तुम एस पी साहब से मिलो नहीं तुम्हारी मदद करेंगे पीड़ित मथुरा एस पी ऑफिस मदद की गुहार लगाने पहुंचा और अपने साथ हुई घटना बताई वहां से मदद का अश्वासन थाना गोर्वधन देकर गोवर्घन थाना भेज दिया जहां कोतवाल भगवत गुर्जर से पीड़ित ने अपनी आपबीती बताई तो जांच कराकर कार्यवाही करने की बात कही है देखना होगा क्या पीड़ित के जान माल की रक्षा पुलिस करेगी या दबंग पीड़ित की आवाज दवा देंगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा4