logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल कलान पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी वीर सिंह को गुरुवार को लखनपुर तिराहे से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, यह मामला 1 फरवरी 2026 का है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने कलान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव के युवक ने उसे सरसों के खेत में खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में तब्दील कर दिया। आरोपी वीर सिंह की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी।

3 hrs ago
user_अशोक मैथिल
अशोक मैथिल
पत्रकार कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल कलान पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी वीर सिंह को गुरुवार को लखनपुर तिराहे से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, यह मामला 1 फरवरी 2026 का है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने कलान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव के युवक ने उसे सरसों के खेत में खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में तब्दील कर दिया। आरोपी वीर सिंह की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कलान पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी वीर सिंह को गुरुवार को लखनपुर तिराहे से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, यह मामला 1 फरवरी 2026 का है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने कलान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव के युवक ने उसे सरसों के खेत में खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में तब्दील कर दिया। आरोपी वीर सिंह की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी।
    1
    कलान पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी वीर सिंह को गुरुवार को लखनपुर तिराहे से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, यह मामला 1 फरवरी 2026 का है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने कलान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव के युवक ने उसे सरसों के खेत में खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।
शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में तब्दील कर दिया।
आरोपी वीर सिंह की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी।
    user_अशोक मैथिल
    अशोक मैथिल
    पत्रकार कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। ग्राम तुशौर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में पंचकुंडी महायज्ञ को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के बाद गुरुवार को धार्मिक परंपरा के अनुसार कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बताया गया कि बीते सोमवार को महायज्ञ की अनुमति को लेकर लगभग दो दर्जन से अधिक लोग तहसील मुख्यालय अमृतपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने उप जिलाधिकारी के समक्ष अनुमति प्रदान किए जाने की मांग रखी थी। प्रशासन से वार्ता के बाद पुलिस की मौजूदगी में धार्मिक आयोजन कराए जाने पर सहमति बनी। राजीव बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम तुशौर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में विगत तीन वर्षों से लगातार पांच कुंडीय विशाल महायज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। यह महायज्ञ प्रत्येक वर्ष हिंदी पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि से 11 दिन पूर्व प्रारंभ होकर महाशिवरात्रि के दिन अंतिम आहुति के साथ संपन्न होता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महायज्ञ हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, दिनांक 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) से प्रारंभ होना तय था। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई, जबकि शुक्रवार से हवन की विधिवत शुरुआत की जाएगी। इस संबंध में राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन की निगरानी में धार्मिक कार्य प्रारंभ कराया गया है। क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं है।
    4
    अमृतपुर (फर्रुखाबाद)।
ग्राम तुशौर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में पंचकुंडी महायज्ञ को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के बाद गुरुवार को धार्मिक परंपरा के अनुसार कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
बताया गया कि बीते सोमवार को महायज्ञ की अनुमति को लेकर लगभग दो दर्जन से अधिक लोग तहसील मुख्यालय अमृतपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने उप जिलाधिकारी के समक्ष अनुमति प्रदान किए जाने की मांग रखी थी। प्रशासन से वार्ता के बाद पुलिस की मौजूदगी में धार्मिक आयोजन कराए जाने पर सहमति बनी।
राजीव बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम तुशौर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में विगत तीन वर्षों से लगातार पांच कुंडीय विशाल महायज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। यह महायज्ञ प्रत्येक वर्ष हिंदी पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि से 11 दिन पूर्व प्रारंभ होकर महाशिवरात्रि के दिन अंतिम आहुति के साथ संपन्न होता है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष महायज्ञ हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, दिनांक 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) से प्रारंभ होना तय था। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई, जबकि शुक्रवार से हवन की विधिवत शुरुआत की जाएगी।
इस संबंध में राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन की निगरानी में धार्मिक कार्य प्रारंभ कराया गया है। क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं है।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट नवाबगंज नगर में कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट ।
    1
    फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट नवाबगंज नगर में कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट ।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kaimganj, Farrukhabad•
    10 hrs ago
  • शाहजहांपुर जनपद के परौर मे.जनहित शिक्षा सेवा समिति के प्रबंधक के प्रयास से राजस निरीक्षक सुखबीर सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल अनुज कुमार सिरोही ने बाबा ब्रह्मदेव स्थान पर ग्राम सभा परौर के 25 जरूरतमंद गरीब महिला पुरुषों को ठंड से निजात दिलाने हेतु कंबल वितरित किए। जिससे लोग ठंड से निजात पा सकें
    1
    शाहजहांपुर जनपद के परौर मे.जनहित शिक्षा सेवा समिति के प्रबंधक के प्रयास से राजस निरीक्षक सुखबीर सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल अनुज कुमार सिरोही ने बाबा ब्रह्मदेव स्थान पर ग्राम सभा परौर के 25 जरूरतमंद गरीब महिला पुरुषों को ठंड से निजात दिलाने हेतु कंबल वितरित किए। जिससे लोग ठंड से निजात पा सकें
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by पी के तिवारी पत्रकार
    1
    Post by पी के तिवारी पत्रकार
    user_पी के तिवारी पत्रकार
    पी के तिवारी पत्रकार
    कायमगंज, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • योगी जी आपके वित्त मंत्री जी के जिले शाहजहाँपुर के जलालाबाद ब्लॉक की gram🙏 पंचायत मिघौल की इस गली मे निकलना अब भी मुश्किल है जबकि अभी सर्दियों का मौसम है बरसात के मौसम मे इस गली से आने बाली बदबू और कीचड घरों तक पहुंचती है पूरा मोहल्ला और गांव के लोग किसके पास गुहार लगाने जाये जब ग्राम बहुत परेशान है कब तक इंतजार किया जाये सिर्फ आपसे सवाल बाकि महाकमा से कोई सवाल सिर्फ आप पूछ सकते है हम लोग तो पूछ पूछ कर थक गए
    1
    योगी जी आपके वित्त मंत्री जी के जिले शाहजहाँपुर के जलालाबाद ब्लॉक की gram🙏 पंचायत मिघौल की इस गली मे निकलना अब भी मुश्किल है जबकि अभी सर्दियों का मौसम है बरसात के मौसम मे इस गली  से आने बाली बदबू और कीचड घरों तक पहुंचती है पूरा मोहल्ला और गांव के लोग  किसके पास गुहार लगाने जाये  जब ग्राम बहुत परेशान है कब तक इंतजार किया जाये सिर्फ आपसे सवाल बाकि महाकमा से कोई सवाल सिर्फ आप  पूछ सकते है हम लोग तो पूछ पूछ कर थक गए
    user_Anaam
    Anaam
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • क्षेत्र में संचालित देशी शराब की दुकान पर खुलेआम जनता की जेब पर डाका डालने का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि दुकान पर तय कीमत से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं और विरोध करने पर दबंगई दिखाई जाती है। मामला खाई खेड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां शाम के समय पत्रकार तेजपाल कठेरिया के एक रिश्तेदार शराब खरीदने पहुंचे। आरोप है कि 75 रुपये के पौआ के बदले उनसे 80 रुपये वसूले गए। जब इस बारे में सवाल किया गया तो दुकान पर मौजूद सेल्समैन आलोक द्विवेदी और गुड्डू सिंह (पूर्व प्रधान) ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप यह भी है कि इसी दौरान दोनों ने मारपीट करते हुए पीड़ित का मोबाइल फोन छीन लिया और जबरन उसकी जेब से 5000 रुपये नकद निकाल लिए। घटना के दौरान मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने समझा-बुझाकर मोबाइल तो वापस दिलवा दिया, लेकिन नकदी वापस नहीं कराई गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाना जलालाबाद में लिखित प्रार्थना पत्र देकर की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या आबकारी विभाग तय रेट से अधिक वसूली पर कार्रवाई करेगा? और क्या पुलिस पीड़ित को न्याय दिला पाएगी? मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है, वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। ब्यूरो रिपोर्ट | जलालाबाद
    1
    क्षेत्र में संचालित देशी शराब की दुकान पर खुलेआम जनता की जेब पर डाका डालने का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि दुकान पर तय कीमत से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं और विरोध करने पर दबंगई दिखाई जाती है।
मामला खाई खेड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां शाम के समय पत्रकार तेजपाल कठेरिया के एक रिश्तेदार शराब खरीदने पहुंचे। आरोप है कि 75 रुपये के पौआ के बदले उनसे 80 रुपये वसूले गए। जब इस बारे में सवाल किया गया तो दुकान पर मौजूद सेल्समैन आलोक द्विवेदी और गुड्डू सिंह (पूर्व प्रधान) ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप यह भी है कि इसी दौरान दोनों ने मारपीट करते हुए पीड़ित का मोबाइल फोन छीन लिया और जबरन उसकी जेब से 5000 रुपये नकद निकाल लिए। घटना के दौरान मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने समझा-बुझाकर मोबाइल तो वापस दिलवा दिया, लेकिन नकदी वापस नहीं कराई गई।
पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाना जलालाबाद में लिखित प्रार्थना पत्र देकर की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब बड़ा सवाल यह है कि
क्या आबकारी विभाग तय रेट से अधिक वसूली पर कार्रवाई करेगा?
और क्या पुलिस पीड़ित को न्याय दिला पाएगी?
मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है, वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
ब्यूरो रिपोर्ट | जलालाबाद
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। तहसील अमृतपुर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक वृद्ध महिला से एग्रीमेंट के नाम पर बैनामा कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया। पीड़ित पक्ष और तहसील अधिवक्ता के बीच हुई तीखी कहासुनी के चलते तहसील परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। पीड़ित रामसेवक पुत्र राजाराम निवासी चपरा ने आरोप लगाया कि उनकी वृद्ध माताजी नन्ही देवी से खेत का एग्रीमेंट कराने की बात कही गई थी, लेकिन कथित रूप से तहसील अधिवक्ता प्रभाकर कुमार कुशवाहा द्वारा एग्रीमेंट की जगह बैनामा करा लिया गया। रामसेवक का कहना है कि उनकी माताजी को इसके बदले मात्र ₹95 हजार रुपये दिए गए, जबकि संबंधित खेत की वास्तविक कीमत लगभग ₹6 लाख है। रामसेवक ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी माताजी अशिक्षित और वृद्ध हैं, जिनकी स्थिति का लाभ उठाते हुए कागजात तैयार कर रजिस्ट्री करा ली गई और जमीन अपने नाम कर ली गई। जब इस पूरे प्रकरण की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो वे न्याय की गुहार लेकर तहसील अमृतपुर पहुंचे। तहसील परिसर में पीड़ित पक्ष और अधिवक्ता के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वहीं, इस पूरे मामले पर तहसील अधिवक्ता प्रभाकर कुमार कुशवाहा ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि नन्ही देवी ने स्वयं रजिस्ट्री के लिए पैसे लिए थे और यह बात तय हुई थी कि शेष धनराशि मिलने पर रजिस्ट्री वापस करा ली जाएगी। अधिवक्ता का दावा है कि यदि पीड़ित पक्ष उनके द्वारा दिए गए पैसे वापस कर देता है तो वह रजिस्ट्री निरस्त कराने के लिए तैयार हैं। इस मामले में अधिवक्ता द्वारा कुल ₹2 लाख रुपये दिए जाने की बात भी सामने आई है। फिलहाल यह मामला तहसील परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    3
    अमृतपुर (फर्रुखाबाद)।
तहसील अमृतपुर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक वृद्ध महिला से एग्रीमेंट के नाम पर बैनामा कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया। पीड़ित पक्ष और तहसील अधिवक्ता के बीच हुई तीखी कहासुनी के चलते तहसील परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
पीड़ित रामसेवक पुत्र राजाराम निवासी चपरा ने आरोप लगाया कि उनकी वृद्ध माताजी नन्ही देवी से खेत का एग्रीमेंट कराने की बात कही गई थी, लेकिन कथित रूप से तहसील अधिवक्ता प्रभाकर कुमार कुशवाहा द्वारा एग्रीमेंट की जगह बैनामा करा लिया गया। रामसेवक का कहना है कि उनकी माताजी को इसके बदले मात्र ₹95 हजार रुपये दिए गए, जबकि संबंधित खेत की वास्तविक कीमत लगभग ₹6 लाख है।
रामसेवक ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी माताजी अशिक्षित और वृद्ध हैं, जिनकी स्थिति का लाभ उठाते हुए कागजात तैयार कर रजिस्ट्री करा ली गई और जमीन अपने नाम कर ली गई। जब इस पूरे प्रकरण की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो वे न्याय की गुहार लेकर तहसील अमृतपुर पहुंचे।
तहसील परिसर में पीड़ित पक्ष और अधिवक्ता के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
वहीं, इस पूरे मामले पर तहसील अधिवक्ता प्रभाकर कुमार कुशवाहा ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि नन्ही देवी ने स्वयं रजिस्ट्री के लिए पैसे लिए थे और यह बात तय हुई थी कि शेष धनराशि मिलने पर रजिस्ट्री वापस करा ली जाएगी। अधिवक्ता का दावा है कि यदि पीड़ित पक्ष उनके द्वारा दिए गए पैसे वापस कर देता है तो वह रजिस्ट्री निरस्त कराने के लिए तैयार हैं। इस मामले में अधिवक्ता द्वारा कुल ₹2 लाख रुपये दिए जाने की बात भी सामने आई है।
फिलहाल यह मामला तहसील परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.