शराब की दुकान पर खुलेआम लूट, विरोध करने पर मारपीट व नकदी छीनने का आरोप जलालाबाद (शाहजहांपुर): क्षेत्र में संचालित देशी शराब की दुकान पर खुलेआम जनता की जेब पर डाका डालने का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि दुकान पर तय कीमत से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं और विरोध करने पर दबंगई दिखाई जाती है। मामला खाई खेड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां शाम के समय पत्रकार तेजपाल कठेरिया के एक रिश्तेदार शराब खरीदने पहुंचे। आरोप है कि 75 रुपये के पौआ के बदले उनसे 80 रुपये वसूले गए। जब इस बारे में सवाल किया गया तो दुकान पर मौजूद सेल्समैन आलोक द्विवेदी और गुड्डू सिंह (पूर्व प्रधान) ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप यह भी है कि इसी दौरान दोनों ने मारपीट करते हुए पीड़ित का मोबाइल फोन छीन लिया और जबरन उसकी जेब से 5000 रुपये नकद निकाल लिए। घटना के दौरान मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने समझा-बुझाकर मोबाइल तो वापस दिलवा दिया, लेकिन नकदी वापस नहीं कराई गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाना जलालाबाद में लिखित प्रार्थना पत्र देकर की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या आबकारी विभाग तय रेट से अधिक वसूली पर कार्रवाई करेगा? और क्या पुलिस पीड़ित को न्याय दिला पाएगी? मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है, वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। ब्यूरो रिपोर्ट | जलालाबाद

- शाहजहांपुर जनपद के परौर मे.जनहित शिक्षा सेवा समिति के प्रबंधक के प्रयास से राजस निरीक्षक सुखबीर सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल अनुज कुमार सिरोही ने बाबा ब्रह्मदेव स्थान पर ग्राम सभा परौर के 25 जरूरतमंद गरीब महिला पुरुषों को ठंड से निजात दिलाने हेतु कंबल वितरित किए। जिससे लोग ठंड से निजात पा सकें1
- योगी जी आपके वित्त मंत्री जी के जिले शाहजहाँपुर के जलालाबाद ब्लॉक की gram🙏 पंचायत मिघौल की इस गली मे निकलना अब भी मुश्किल है जबकि अभी सर्दियों का मौसम है बरसात के मौसम मे इस गली से आने बाली बदबू और कीचड घरों तक पहुंचती है पूरा मोहल्ला और गांव के लोग किसके पास गुहार लगाने जाये जब ग्राम बहुत परेशान है कब तक इंतजार किया जाये सिर्फ आपसे सवाल बाकि महाकमा से कोई सवाल सिर्फ आप पूछ सकते है हम लोग तो पूछ पूछ कर थक गए1
- क्षेत्र में संचालित देशी शराब की दुकान पर खुलेआम जनता की जेब पर डाका डालने का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि दुकान पर तय कीमत से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं और विरोध करने पर दबंगई दिखाई जाती है। मामला खाई खेड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां शाम के समय पत्रकार तेजपाल कठेरिया के एक रिश्तेदार शराब खरीदने पहुंचे। आरोप है कि 75 रुपये के पौआ के बदले उनसे 80 रुपये वसूले गए। जब इस बारे में सवाल किया गया तो दुकान पर मौजूद सेल्समैन आलोक द्विवेदी और गुड्डू सिंह (पूर्व प्रधान) ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप यह भी है कि इसी दौरान दोनों ने मारपीट करते हुए पीड़ित का मोबाइल फोन छीन लिया और जबरन उसकी जेब से 5000 रुपये नकद निकाल लिए। घटना के दौरान मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने समझा-बुझाकर मोबाइल तो वापस दिलवा दिया, लेकिन नकदी वापस नहीं कराई गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाना जलालाबाद में लिखित प्रार्थना पत्र देकर की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या आबकारी विभाग तय रेट से अधिक वसूली पर कार्रवाई करेगा? और क्या पुलिस पीड़ित को न्याय दिला पाएगी? मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है, वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। ब्यूरो रिपोर्ट | जलालाबाद1
- हरदोई: शाहाबाद में दबंगों ने नवयुवक को घेरकर किया जानलेवा हमला, घटना का वीडियो हुआ वायरल, शाहाबाद निवासी वरिष्ठ पत्रकार शाहिद अली के बेटे मोहम्मद अर्श ने स्थानीय निवासी अब्दुल को गाली गलौज करने से किया मना, इसी बात से बौखलाए अब्दुल ने तालिब, अरमान, अब्दुल हन्नान तथा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोहम्मद अर्श पर कर दिया जानलेवा हमला। जमकर बरसाईं लाठियां। स्थानीय लोगों के बीच बचाव से बमुश्किल बची नवयुवक की जान, दबंगई और हमले का वीडियो हुआ वायरल, पीड़ित ने कोतवाली शाहाबाद में दिया प्रार्थना पत्र।1
- अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। तहसील अमृतपुर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक वृद्ध महिला से एग्रीमेंट के नाम पर बैनामा कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया। पीड़ित पक्ष और तहसील अधिवक्ता के बीच हुई तीखी कहासुनी के चलते तहसील परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। पीड़ित रामसेवक पुत्र राजाराम निवासी चपरा ने आरोप लगाया कि उनकी वृद्ध माताजी नन्ही देवी से खेत का एग्रीमेंट कराने की बात कही गई थी, लेकिन कथित रूप से तहसील अधिवक्ता प्रभाकर कुमार कुशवाहा द्वारा एग्रीमेंट की जगह बैनामा करा लिया गया। रामसेवक का कहना है कि उनकी माताजी को इसके बदले मात्र ₹95 हजार रुपये दिए गए, जबकि संबंधित खेत की वास्तविक कीमत लगभग ₹6 लाख है। रामसेवक ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी माताजी अशिक्षित और वृद्ध हैं, जिनकी स्थिति का लाभ उठाते हुए कागजात तैयार कर रजिस्ट्री करा ली गई और जमीन अपने नाम कर ली गई। जब इस पूरे प्रकरण की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो वे न्याय की गुहार लेकर तहसील अमृतपुर पहुंचे। तहसील परिसर में पीड़ित पक्ष और अधिवक्ता के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वहीं, इस पूरे मामले पर तहसील अधिवक्ता प्रभाकर कुमार कुशवाहा ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि नन्ही देवी ने स्वयं रजिस्ट्री के लिए पैसे लिए थे और यह बात तय हुई थी कि शेष धनराशि मिलने पर रजिस्ट्री वापस करा ली जाएगी। अधिवक्ता का दावा है कि यदि पीड़ित पक्ष उनके द्वारा दिए गए पैसे वापस कर देता है तो वह रजिस्ट्री निरस्त कराने के लिए तैयार हैं। इस मामले में अधिवक्ता द्वारा कुल ₹2 लाख रुपये दिए जाने की बात भी सामने आई है। फिलहाल यह मामला तहसील परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है।3
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट अमृतपुर तहसील के ग्राम डाबरी में 2 साल से रिक्त सरकारी राशन विक्रेता कोटेदार का पद चयन बुधवार शाम को लॉटरी के माध्यम से किया गया ।1
- Jind pura Shahjahanpur video share karo DM sar Tak pahunchao gaon mein kabhi Pani nahin aata yahan Tanki fat Rakhi Koi suvidha nahin Hai 5 mahine Ho Gaye Tanki Ko Pani nahin aaya sirf ek bar aaya1
- शाहजहांपुर के जलालाबाद विकासखंड कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मालती कश्यप ने गांव की जर्जर सड़क निर्माण में कथित अनियमितता के विरोध में बुधवार सुबह 11बजे से ब्लॉक परिसर में समर्थकों संग भूख हड़ताल शुरू की। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अधिकारियों ने 20 लाख रुपये मांगे, विरोध पर धक्का-मुक्की की। आश्वासन के बावजूद कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज। प्रशासन की अनदेखी जारी, समर्थक नाराज। महिला ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सेक्रेटरी रेनू यादव का जब तक ट्रांसफर नहीं होगा, और खंडहर के ग्राम प्रधान पर कोई कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. पुलिस और प्रशासन ने उसको समझने का प्रयास किया परंतु प्रयास बी नतीजा रहा बुधवार की शाम 6:00 बजे तक महिला विकासखंड कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठी हुई थी।1