logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया 'प्रवेशोत्सव' अभियान के पोस्टर का विमोचन कोटा 12 अप्रैल। राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां द्वारा अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना और नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ ड्रॉपआउट दर को न्यूनतम करना है। इसी कड़ी में रविवार को कोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रवेशोत्सव अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षा सहकारी, स्काउट-गाइड और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष स्काउट गाइड जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत कोटा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पीईईओ स्तर तक व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रवेशोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का एक जनआंदोलन है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री के ओएसडी सतीश गुप्ता, ज्वाइंट डायरेक्टर श्रीमती आशा मंडावत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण जोशी , जिला शिक्षा अधिकारी रामचरण मीणा, सीबीईओ गायत्री मीणा, स्नेहलता शर्मा, शिक्षा सहकारी के उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, मंत्री जमनालाल गुर्जर, डायरेक्टर गायत्री मीणा, सी. दिनेश कुमार मीणा, सीओ स्काउट बृज सुंदर मीणा, जिला उप प्रधान विजय माहेश्वरी, डॉ. मुकेश मोहन दाधीच, यज्ञदत्त हाड़ा, एनसीसी अधिकारी देवेंद्र गौतम, मनराज गुर्जर, सूरज दारोकर, मदन मोहन सिंह, पुरुषोत्तम मालव, सारिका सक्सेना सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष महेंद्र नागर एवं मंत्री जमनालाल गुर्जर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अभिभावकों को बच्चों के नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। डायरेक्टर श्रीमती गायत्री मीणा एवं दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत उत्सव के रूप में किया जाएगा, वहीं नामांकन बढ़ाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेट्स की मदद से रैलियां, जागरूकता कार्यक्रम और जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बने।

2 hrs ago
user_Ravi Samariya
Ravi Samariya
Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया 'प्रवेशोत्सव' अभियान के पोस्टर का विमोचन कोटा 12 अप्रैल। राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां द्वारा अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना और नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ ड्रॉपआउट दर को न्यूनतम करना है। इसी कड़ी में रविवार को कोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रवेशोत्सव अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षा सहकारी, स्काउट-गाइड और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष स्काउट गाइड जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत कोटा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पीईईओ स्तर तक व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रवेशोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को शिक्षा के

2f231349-d534-4736-816a-def26ec1d756

प्रति जागरूक करने का एक जनआंदोलन है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री के ओएसडी सतीश गुप्ता, ज्वाइंट डायरेक्टर श्रीमती आशा मंडावत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण जोशी , जिला शिक्षा अधिकारी रामचरण मीणा, सीबीईओ गायत्री मीणा, स्नेहलता शर्मा, शिक्षा सहकारी के उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, मंत्री जमनालाल गुर्जर, डायरेक्टर गायत्री मीणा, सी. दिनेश कुमार मीणा, सीओ स्काउट बृज सुंदर मीणा, जिला उप प्रधान विजय माहेश्वरी, डॉ. मुकेश मोहन दाधीच, यज्ञदत्त हाड़ा, एनसीसी अधिकारी देवेंद्र गौतम, मनराज गुर्जर, सूरज दारोकर, मदन मोहन सिंह, पुरुषोत्तम मालव, सारिका सक्सेना सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष महेंद्र नागर एवं मंत्री जमनालाल गुर्जर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अभिभावकों को बच्चों के नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। डायरेक्टर श्रीमती गायत्री मीणा एवं दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत उत्सव के रूप में किया जाएगा, वहीं नामांकन बढ़ाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेट्स की मदद से रैलियां, जागरूकता कार्यक्रम और जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बने।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। ताजा मामला आरके पुरम थाना क्षेत्र की आंवली रोझड़ी बस्ती से सामने आया है, जहाँ शुक्रवार रात को सरेआम लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर आए हमलावरों ने एक घर में जमकर उत्पात मचाया। ​मामला क्या है? ​जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद एक लव मैरिज (प्रेम विवाह) से जुड़ा है। विशाल और तनीषा, जो दोनों बालिग हैं, ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की थी। सुरक्षा की दृष्टि से लड़की (तनीषा) ने पहले ही थाने में जाकर अपने परिजनों को पाबंद भी करवा दिया था। ​थाने में पाबंद करने के बाद भी हमला ​हैरानी की बात यह है कि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और पाबंद किए जाने के बावजूद हमलावरों के हौसले पस्त नहीं हुए। शुक्रवार रात तनीषा के घर वालों ने लड़के (विशाल) के घर पर धावा बोल दिया। ​हमलावर: लाठी, डंडे और नंगी तलवारों के साथ पहुंचे। ​नुकसान: घर पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट की गई और दहशत का माहौल पैदा किया गया। ​सीसीटीवी/वीडियो: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों की गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है। ​पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ​जब दोनों पक्ष बालिग हैं और कोर्ट मैरिज कर चुके हैं, साथ ही पुलिस को सूचना देकर पाबंद भी करवाया जा चुका था, तो फिर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम कैसे दिया गया? आंवली रोझड़ी बस्ती के लोगों में इस घटना के बाद से ही दहशत का माहौल है।
    1
    कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। ताजा मामला आरके पुरम थाना क्षेत्र की आंवली रोझड़ी बस्ती से सामने आया है, जहाँ शुक्रवार रात को सरेआम लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर आए हमलावरों ने एक घर में जमकर उत्पात मचाया।
​मामला क्या है?
​जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद एक लव मैरिज (प्रेम विवाह) से जुड़ा है। विशाल और तनीषा, जो दोनों बालिग हैं, ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की थी। सुरक्षा की दृष्टि से लड़की (तनीषा) ने पहले ही थाने में जाकर अपने परिजनों को पाबंद भी करवा दिया था।
​थाने में पाबंद करने के बाद भी हमला
​हैरानी की बात यह है कि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और पाबंद किए जाने के बावजूद हमलावरों के हौसले पस्त नहीं हुए। शुक्रवार रात तनीषा के घर वालों ने लड़के (विशाल) के घर पर धावा बोल दिया।
​हमलावर: लाठी, डंडे और नंगी तलवारों के साथ पहुंचे।
​नुकसान: घर पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट की गई और दहशत का माहौल पैदा किया गया।
​सीसीटीवी/वीडियो: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों की गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है।
​पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
​जब दोनों पक्ष बालिग हैं और कोर्ट मैरिज कर चुके हैं, साथ ही पुलिस को सूचना देकर पाबंद भी करवाया जा चुका था, तो फिर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम कैसे दिया गया? आंवली रोझड़ी बस्ती के लोगों में इस घटना के बाद से ही दहशत का माहौल है।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    30 min ago
  • Post by Sadbhavna sandesh news
    1
    Post by Sadbhavna sandesh news
    user_Sadbhavna sandesh news
    Sadbhavna sandesh news
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कोटा 12 अप्रैल। राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां द्वारा अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना और नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ ड्रॉपआउट दर को न्यूनतम करना है। इसी कड़ी में रविवार को कोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रवेशोत्सव अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षा सहकारी, स्काउट-गाइड और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष स्काउट गाइड जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत कोटा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पीईईओ स्तर तक व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रवेशोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का एक जनआंदोलन है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री के ओएसडी सतीश गुप्ता, ज्वाइंट डायरेक्टर श्रीमती आशा मंडावत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण जोशी , जिला शिक्षा अधिकारी रामचरण मीणा, सीबीईओ गायत्री मीणा, स्नेहलता शर्मा, शिक्षा सहकारी के उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, मंत्री जमनालाल गुर्जर, डायरेक्टर गायत्री मीणा, सी. दिनेश कुमार मीणा, सीओ स्काउट बृज सुंदर मीणा, जिला उप प्रधान विजय माहेश्वरी, डॉ. मुकेश मोहन दाधीच, यज्ञदत्त हाड़ा, एनसीसी अधिकारी देवेंद्र गौतम, मनराज गुर्जर, सूरज दारोकर, मदन मोहन सिंह, पुरुषोत्तम मालव, सारिका सक्सेना सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष महेंद्र नागर एवं मंत्री जमनालाल गुर्जर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अभिभावकों को बच्चों के नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। डायरेक्टर श्रीमती गायत्री मीणा एवं दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत उत्सव के रूप में किया जाएगा, वहीं नामांकन बढ़ाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेट्स की मदद से रैलियां, जागरूकता कार्यक्रम और जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बने।
    2
    कोटा 12 अप्रैल। राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां द्वारा अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना और नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ ड्रॉपआउट दर को न्यूनतम करना है। इसी कड़ी में रविवार को कोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रवेशोत्सव अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षा सहकारी, स्काउट-गाइड और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष स्काउट गाइड जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत कोटा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पीईईओ स्तर तक व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रवेशोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का एक जनआंदोलन है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री के ओएसडी सतीश गुप्ता, ज्वाइंट डायरेक्टर श्रीमती आशा मंडावत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण जोशी , जिला शिक्षा अधिकारी रामचरण मीणा, सीबीईओ गायत्री मीणा, स्नेहलता शर्मा, शिक्षा सहकारी के उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, मंत्री जमनालाल गुर्जर, डायरेक्टर गायत्री मीणा, सी. दिनेश कुमार मीणा, सीओ स्काउट बृज सुंदर मीणा, जिला उप प्रधान विजय माहेश्वरी, डॉ. मुकेश मोहन दाधीच, यज्ञदत्त हाड़ा, एनसीसी अधिकारी देवेंद्र गौतम, मनराज गुर्जर, सूरज दारोकर, मदन मोहन सिंह, पुरुषोत्तम मालव, सारिका सक्सेना सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
उपाध्यक्ष महेंद्र नागर एवं मंत्री जमनालाल गुर्जर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अभिभावकों को बच्चों के नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
डायरेक्टर श्रीमती गायत्री मीणा एवं दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत उत्सव के रूप में किया जाएगा, वहीं नामांकन बढ़ाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेट्स की मदद से रैलियां, जागरूकता कार्यक्रम और जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बने।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • संविधान पार्क उद्घाटन 13 अप्रैल को किया जा रहा है मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला के द्वारा लोकार्पण किया जाएगा स्थान टीवीएस सर्किल कोटा
    1
    संविधान पार्क उद्घाटन 13 अप्रैल को किया जा रहा है मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला के द्वारा लोकार्पण किया जाएगा स्थान टीवीएस सर्किल कोटा
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कोटा में कानून व्यवस्था की हालत दिनों दिन बंद से बदतर होती जा रही है, वीडियो आरके पुरम थाना क्षेत्र की आंवली रोझड़ी बस्ती का शुक्रवार रात का है, मामला लव मैरिज का बताया जा रहा है जिसमें लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं और दोनों ने कोर्ट मैरिज की है, लड़की ने घर वालों को थाने में जाकर पाबंद भी करवा दिया था इसके बावजूद लड़की तनीषा के घर वालों ने लड़के विशाल के यहां जाकर लाठी डंडों और तलवार से हमला कर दिया...
    1
    कोटा में कानून व्यवस्था की हालत दिनों दिन बंद से बदतर होती जा रही है, वीडियो आरके पुरम थाना क्षेत्र की आंवली रोझड़ी बस्ती का शुक्रवार रात का है, मामला लव मैरिज का बताया जा रहा है जिसमें लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं और दोनों ने कोर्ट मैरिज की है, लड़की ने घर वालों को थाने में जाकर पाबंद भी करवा दिया था इसके बावजूद लड़की तनीषा के घर वालों ने लड़के विशाल के यहां जाकर लाठी डंडों और तलवार से हमला कर दिया...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कोटा में गुंजल और धारीवाल के समर्थक हुए आमने-सामने:, जिला प्रभारी बोले- गुटबाजी से कांग्रेस पार्टी कमजोर, बैठक में गुंजल का नाम नहीं लेने पर हुआ था हंगामा
    1
    कोटा में गुंजल और धारीवाल के समर्थक हुए आमने-सामने:, जिला प्रभारी बोले- गुटबाजी से कांग्रेस पार्टी कमजोर, बैठक में गुंजल का नाम नहीं लेने पर हुआ था हंगामा
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • करोड़ रुपए खर्च के बाद भी कोटा ट्रैफिक सिग्नल फ्री योजना फेल सी साबित हो रही है, प्रमुख चौराहों पर रोज लग रहा जाम कोटा शहर को ट्रैफिक सिग्नल फ्री बनाने के लिए करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोटा में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई “सिग्नल फ्री” योजना जमीनी स्तर पर प्रभावी होती नजर नहीं आ रही है। शहर के प्रमुख चौराहे जैसे कॉमर्स कॉलेज चौराहा, केशवपुरा चौराहा, महावीर नगर चौराहा आज भी जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। इन चौराहों पर सबसे बड़ी समस्या अवैध पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण की है। दुकानों के बाहर खड़े वाहन, अस्पतालों के बाहर नो पार्किंग में वहां और बिना नियमों के पार्किंग से सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। इसके अलावा कई जगह वाहन चालक भी नियमों का पालन नहीं करते और मनमाने तरीके से वाहन खड़े कर देते हैं। हालात यह हैं कि शाम के समय इन इलाकों में लंबा जाम लग जाता है, जिससे आमजन, ऑफिस से आने वाले लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन की भूमिका पर सवाल: इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद ट्रैफिक मैनेजमेंट सही तरीके से लागू नहीं हो पाने पर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है।
    1
    करोड़ रुपए खर्च के बाद भी कोटा ट्रैफिक सिग्नल फ्री योजना फेल सी साबित हो रही है, प्रमुख चौराहों पर रोज लग रहा जाम
कोटा शहर को ट्रैफिक सिग्नल फ्री बनाने के लिए करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोटा में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई “सिग्नल फ्री” योजना जमीनी स्तर पर प्रभावी होती नजर नहीं आ रही है। शहर के प्रमुख चौराहे जैसे कॉमर्स कॉलेज चौराहा, केशवपुरा चौराहा, महावीर नगर चौराहा  आज भी जाम की समस्या से जूझ रहे हैं।
इन चौराहों पर सबसे बड़ी समस्या अवैध पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण की है। दुकानों के बाहर खड़े वाहन, अस्पतालों के बाहर नो पार्किंग में वहां और बिना नियमों के पार्किंग से सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। इसके अलावा कई जगह वाहन चालक भी नियमों का पालन नहीं करते और मनमाने तरीके से वाहन खड़े कर देते हैं।
हालात यह हैं कि शाम के समय इन इलाकों में लंबा जाम लग जाता है, जिससे आमजन, ऑफिस से आने वाले लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।
प्रशासन की भूमिका पर सवाल:
इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद ट्रैफिक मैनेजमेंट सही तरीके से लागू नहीं हो पाने पर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है।
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • कोटा। निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने रविवार को बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गौवंश को गर्मी से बचाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध अविलम्ब करने के निर्देश दिए। आयुक्त मेहरा ने सभी बाड़ों का निरीक्षण के बाद अधिकारियों से कहा कि सभी बाड़ों पर ग्रीन शीट लगाई जाए तथा खेळों की मरम्मत करवाई जाए ताकि उनमें पानी की पर्याप्त उपलब्धता रहे। सभी बाड़ों में भी फर्शी, टीनशेड जैसे सभी आवश्यक कार्य भी करवाए जाएं। उन्होंने गौशाला स्थित टंकी की संभाल और वहां से पानी सीधे खेळों में पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए भी कहा। इसके अलावा गौशाला परिसर में बनी ग्रीन बेल्ट मे ंपौधों को नियमित रूप से पानी देने के लिए श्रमिक लगाने के भी निर्देश दिए। बीमार गायों के बाड़े के एक्सटेंशन करने के भी निर्देश दिए ताकि वहां अधिक गायों को रखा जा सके। आयुक्त मेहरा ने बताया कि गौशाला परिसर में ही पांच बीघा भूमि का एक टुकड़ा है, जहां पहले गोबर रखा जाता था। निगम ने हाल ही इस बाड़े को साफ करवाया है। गौशाला की सफाई के दौरान गौवंश को इस टुकड़े में शिफ्ट करने के लिए दरवाजा बनाने, वहां पानी के लिए चार खेलों के निर्माण तथा वहां कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए सुविधाएं विकसित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त जवाहर लाल जैन, अधीक्षण अभियंता महेश चन्द गोयल, अधिशासी अभियंता संजय विजय, राजस्व अधिकारी महावीर सिंह सिसौदिया, सहायक अभियंता तौसिफ खान, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। - श्वान पकड़ने के लिए टीमें बढ़ाएं : आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने श्वान शाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डॉग बाइट्स के मामले लगातार सामने आने को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी ऋचा गौतम को निर्देश दिए कि शहर में श्वान पकड़ने वाली टीमें बढ़ाई जाएं। आक्रमक श्वानों को प्राथमिकता से पकड़ा जाए तथा बधियाकरण के बाद शांत होने तक होने उन्हें कुछ दिन श्वान शाला में ही रखा जाए।
    1
    कोटा। निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने रविवार को बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गौवंश को गर्मी से बचाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध अविलम्ब करने के निर्देश दिए।
आयुक्त मेहरा ने सभी बाड़ों का निरीक्षण के बाद अधिकारियों से कहा कि सभी बाड़ों पर ग्रीन शीट लगाई जाए तथा खेळों की मरम्मत करवाई जाए ताकि उनमें पानी की पर्याप्त उपलब्धता रहे। सभी बाड़ों में भी फर्शी, टीनशेड जैसे सभी आवश्यक कार्य भी करवाए जाएं।
उन्होंने गौशाला स्थित टंकी की संभाल और वहां से पानी सीधे खेळों में पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए भी कहा। इसके अलावा गौशाला परिसर में बनी ग्रीन बेल्ट मे ंपौधों को नियमित रूप से पानी देने के लिए श्रमिक लगाने के भी निर्देश दिए। बीमार गायों के बाड़े के एक्सटेंशन करने के भी निर्देश दिए ताकि वहां अधिक गायों को रखा जा सके। 
आयुक्त मेहरा ने बताया कि गौशाला परिसर में ही पांच बीघा भूमि का एक टुकड़ा है, जहां पहले गोबर रखा जाता था। निगम ने हाल ही इस बाड़े को साफ करवाया है। गौशाला की सफाई के दौरान गौवंश को इस टुकड़े में शिफ्ट करने के लिए दरवाजा बनाने, वहां पानी के लिए चार खेलों के निर्माण तथा वहां कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए सुविधाएं विकसित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त जवाहर लाल जैन, अधीक्षण अभियंता महेश चन्द गोयल, अधिशासी अभियंता संजय विजय, राजस्व अधिकारी महावीर सिंह सिसौदिया, सहायक अभियंता तौसिफ खान, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
- श्वान पकड़ने के लिए टीमें बढ़ाएं :
आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने श्वान शाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डॉग बाइट्स के मामले लगातार सामने आने को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी ऋचा गौतम को निर्देश दिए कि शहर में श्वान पकड़ने वाली टीमें बढ़ाई जाएं। आक्रमक श्वानों को प्राथमिकता से पकड़ा जाए तथा बधियाकरण के बाद शांत होने तक होने उन्हें कुछ दिन श्वान शाला में ही रखा जाए।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.