Shuru
Apke Nagar Ki App…
विकासखण्ड पहाड़ी के भरपुरा ग्राम विकास अधिकारी मनोज बिंद पर कमीशनखोरी का आरोप,डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग
Journalist S N Yadav
विकासखण्ड पहाड़ी के भरपुरा ग्राम विकास अधिकारी मनोज बिंद पर कमीशनखोरी का आरोप,डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्ज़ापुर में गरमाई राजनीति! संकट मोचन चौराहे पर सभासदों ने फूंका राहुल, अखिलेश और केजरीवाल का पुतला।1
- विकासखण्ड पहाड़ी के भरपुरा ग्राम विकास अधिकारी मनोज बिंद पर कमीशनखोरी का आरोप,डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- ग्राम विकास अधिकारी पर मनमानी और कमीशनखोरी का आरोप, डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग ग्राम विकास अधिकारी पर मनमानी और कमीशनखोरी का आरोप, डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग मिर्जापुर। विकासखंड पहाड़ी के भरपुरा क्लस्टर के प्रशासकों ने ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार बिंद पर मनमानी और विकास कार्यों के भुगतान में कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम विकास अधिकारी जन्म, मृत्यु और परिवार रजिस्टर से जुड़े कार्यों के लिए ग्रामीणों को महीनों तक ब्लॉक के चक्कर लगवाते हैं तथा ग्राम पंचायत में भी नियमित रूप से नहीं आते। विकास कार्यों के भुगतान में भी अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया गया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, भरपुरा ग्राम पंचायत में एक कार्य के ₹2,11,800 के भुगतान में कथित रूप से ₹1,90,000 में समझौता कर शेष राशि कमीशन के रूप में लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे पहले भी सीडीओ और डीपीआरओ को शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।1
- दाढ़ीराम में नवीन पुलिस चौकी का किया भूमि पूजन व शिलान्यास मड़िहान (मीरजापुर):। थाना मड़िहान क्षेत्र के ग्राम दाढ़ीराम में सोमवार को नवीन पुलिस चौकी निर्माण हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मझवां विधायक श्रीमती शुचिस्मिता मौर्य और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। शिलान्यास के बाद परिसर में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण भी किया गया। मड़िहान मुख्यालय से दूरस्थ एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दाढ़ीराम क्षेत्र में सुरक्षा, त्वरित पुलिस सहायता और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजस्व विभाग द्वारा चिन्हित भूमि पर इस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा, सीओ ऑपरेशन फहीम कुरैशी, मड़िहान प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र भूषण मौर्य, ग्राम प्रधान दाढ़ीराम राजेश प्रजापति, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।1
- मीरजापुर के थाना मड़िहान क्षेत्र के ग्राम दाढ़ीराम में आज 27 जुलाई 2026 को एक नवीन पुलिस चौकी के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मा0 विधायक मझवां श्रीमती शुचिस्मिता मौर्य ने पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर की गई, जिसके बाद वैदिक रीति-रिवाज से भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस चौकी परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संदेश को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण भी किया गया। ग्राम दाढ़ीराम थाना मड़िहान मुख्यालय से दूरस्थ और भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा, त्वरित पुलिस सहायता तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग द्वारा चिन्हित भूमि पर इस नई पुलिस चौकी के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया है। नई पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और आमजन को पुलिस सहायता अधिक सुलभ और त्वरित रूप से प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के सम्मानित ग्रामीणों के साथ सुरक्षा एवं जनसुविधा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें राजकुमार मीणा (पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन), फहीम कुरैशी (क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन), रविन्द्र भूषण मौर्य (प्रभारी निरीक्षक मड़िहान), प्रदीप सिंह (थानाध्यक्ष पड़री), राजेश प्रजापति (ग्राम प्रधान दाढ़ीराम), अशोक कुमार मौर्य (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष), जितेन्द्र कुमार (ग्राम प्रधान दांती), योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह (ग्राम प्रधान पहेती), विमला दूबे एवं पूर्णमासी पटेल सहित अन्य ग्रामीण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।1
- वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।1
- मुंबई : स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा खेल? ACP की रेड में 5 महिलाएं मुक्त मुंबई : मीरा रोड पूर्व के ANK स्पा सेंटर पर ACP गणपत पिंगळे की टीम ने छापा मारकर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर को हिरासत में लिया गया, जबकि पांच महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1