सीतापुर:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने जिला कारागार का किया साप्ताहिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त. सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जिला कारागार में बंदियों के खान-पान, स्वास्थ्य और पुनर्वास की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक यादव ने सोमवार दोपहर औचक निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जनपद न्यायाधीश आशीष जैन के निर्देश पर पहुंचे सचिव ने कारागार की महिला व बच्चा बैरक, अस्पताल, रसोई और लाइब्रेरी की पड़ताल की। इस दौरान परिसर में साफ-सफाई और बंदियों को मिलने वाली सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं।महिला-बच्चा बैरक की व्यवस्थाएं परखीं, रोस्टर के अनुसार बन रहा था भोजन.सचिव ने सबसे पहले महिला बैरक और बच्चा बैरक का मुआयना कर वहां की सुरक्षा व रहन-सहन की स्थिति जांची। इसके बाद वे कारागार की रसोई पहुंचे, जहां सायंकालीन भोजन तैयार किया जा रहा था। निरीक्षण में पाया गया कि मेन्यू और रोस्टर के मुताबिक भोजन बन रहा था और वहां स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा गया था। बंदियों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से तय समय पर गुणवत्तापूर्ण नाश्ता व भोजन मिल रहा है।दरी बुनाई से हुनरमंद बन रहे बंदी, समय पर मिल रहा कच्चा माल.कारागार में चल रहे दरी बुनाई कार्यशाला का जायजा लेते हुए सचिव ने काम कर रहे कारीगर बंदियों से सीधे बात की। बंदियों ने बताया कि बुनाई के लिए कच्चा माल और जरूरी उपकरण समय पर व पर्याप्त मात्रा में मिल जाते हैं। सचिव ने हुनरमंद बंदियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें जेल से रिहा होने के बाद समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

- सीतापुर में ATM कार्ड बदलने वाले गिरोह का खुलासा, 41 कार्ड समेत 2 गिरफ्तार सीतापुर में ATM कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपए निकालने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। SOG और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 41 ATM कार्ड, 42 हजार रुपए नकद, नोकिया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल TVS अपाचे बाइक बरामद हुई।पुलिस के मुताबिक आरोपी ATM बूथों की रेकी करते थे और बुजुर्ग व सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाते थे। मदद के बहाने उनका PIN देख लेते और चालाकी से असली ATM कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे देते थे। इसके बाद दूसरे ATM से रुपए निकालने के साथ कार्ड से खरीदारी भी करते थे।1
- तंबौर में हिंदी दिवस की धूम! रेडियंस इंटर कॉलेज में कवि सम्मेलन और पत्रकार सम्मान समारोह1
- सीतापुर: नहोइया मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 9 लोग घायल संदना के नहोइया गांव में मारपीट से मचा हड़कंप, दोनों पक्षों के 9 लोग चोटिल सीतापुर: नहोइया मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 9 लोग घायल संदना के नहोइया गांव में मारपीट से मचा हड़कंप, दोनों पक्षों के 9 लोग चोटिल1
- नाली में पेशाब करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट 👉 दोनों पक्षों ने लगाए घर में घुसकर हमला करने के आरोप, कई घायल नाहोइया गांव में मंगलवार सुबह नाली में पेशाब करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। घटना में कई लोगों को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। लक्ष्मीचंद्र पक्ष का आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ लोग हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। वहीं गोकरन पक्ष ने आरोप लगाया कि उनकी छोटी बेटी के नाली में पेशाब करने को लेकर दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी पीटने का आरोप लगाया गया है। घटना में लक्ष्मीचंद्र, प्रमोद, बाबूराम और आर्यमान को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने जानमाल की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।1
- सम्पूर्णानगर पलिया मार्ग के बमनगर चौराहे पर शव को सड़क पर जाम अभी भी लगा है । मौके पर एसडीएम पुष्पक,तहसीलदार ज्योति वर्मा,सीओ जितेन्द्र सिंह,एसओ सम्पूर्णानगर कृष्ण कुमार,गौरीफंटा प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह,पलिया कोतवाल शिवा जी दुबे सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर सम्पूर्णानगर पलिया मार्ग के बमनगर चौराहे पर शव को सड़क पर जाम अभी भी लगा है । मौके पर एसडीएम पुष्पक,तहसीलदार ज्योति वर्मा,सीओ जितेन्द्र सिंह,एसओ सम्पूर्णानगर कृष्ण कुमार,गौरीफंटा प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह,पलिया कोतवाल शिवा जी दुबे सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके लर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है परिजनों की मांग पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी हरमन को गिरफ्तार कर लिया गया पर मुवाज़े को लेकर अड़े है परिजन इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कुमार व सपा से संजीव मुन्ना मौके पर समझाने का प्रयास कर रहे है । सड़क जाम के कारण लंबा जाम लगा है बस की सवारियां पैदल उतर कर अपने गंतव्य को जाने को मजबूर है ।1
- फूलबेहड़ में सड़क हादसा: एक की मौत, स्कूल जा रही छात्रा घायल लखीमपुर खीरी फूलबेहड़ क्षेत्र में फूलबेहड़ और सरवा के बीच सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही छात्रा को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छात्रा घायल बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।1
- लखीमपुर में बड़े धूमधाम से मनाई गई है ऋषि पंचमी महिलाओं ने रखा उपवास और संतों का लिया आशीर्वाद लखीमपुर में आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को ऋषि पंचमी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शिव मंदिर में पहुंचकर ब्राह्मण और पुजारी का और संतों का लिया आशीर्वाद1
- सीतापुर लज्जा बौद्ध विद्या मंदिर में राइटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा सीतापुर। रामगढ़ क्षेत्र के सेमरी स्थित लज्जा बौद्ध विद्या मंदिर में राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी लेखन प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बच्चों की प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास देखकर अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि कलम की ताकत ही भविष्य की नई तस्वीर लिखती है। लेखन न केवल विचारों को व्यक्त करने का माध्यम है, बल्कि यह बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को भी मजबूत करता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। वहीं, विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला।4