Shuru
Apke Nagar Ki App…
वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, समाज में आक्रोश मैनपुरी के जेल चौराहे पर वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से लोधी समाज में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और विरोध प्रदर्शन किया। समाज के नेताओं ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
MAINPURI LOCAL NEWS
वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, समाज में आक्रोश मैनपुरी के जेल चौराहे पर वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से लोधी समाज में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और विरोध प्रदर्शन किया। समाज के नेताओं ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर की 147वीं जयंती 30 सितंबर को पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर की 147वीं जयंती 30 सितंबर को मैनपुरी में अखिल भारतीय गड़रिया महासंघ के तत्वावधान में समाज सुधारक पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर की एक सौ सैतालीस वीं जयंती समारोह का आयोजन तीस सितंबर दो हजार छ्ब्बीस को किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर ग्यारह बजे छोटा क्रिश्चियन ग्राउंड, कोतवाली के सामने आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार समारोह में पेरियार के सामाजिक सुधार, अंधविश्वास और जातिगत भेदभाव के खिलाफ विचारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही गड़रिया समाज की सामाजिक एवं जाति प्रमाण पत्र संबंधी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।1
- मैनपुरी में अखिल भारतीय गड़रिया महासंघ मनाएगा 147वीं जयंती समारोह एंकर: मैनपुरी में अखिल भारतीय गड़रिया महासंघ के तत्वावधान में पेरियार ई.वी. रामासामी नायकर की 147वीं जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर महासंघ की ओर से समस्त पाल समाज ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं बढ़ाए वीओ: मैनपुरी में अखिल भारतीय गडरियामहासंघ के टीवी रामास्वामी की जयंती का कार्यक्रम 30 सितंबर 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम का स्थान छोटा क्रिश्चियन ग्राउंड, कोतवाली के सामने, मैनपुरी बताया गया है। आयोजकों के अनुसार पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर के सामाजिक सुधार और आत्मसम्मान आंदोलन से जुड़े विचारों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप पाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय गड़रिया महासंघ सहित विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की जानकारी कार्यक्रम संयोजक शूरवीर सिंह पाल ने जानकारी दी है बाइट संयोजक शूरवीर पाल2
- 🚨 मैनपुरी में भाजपा नेता किशन दुबे गिरफ्तार, समर्थकों का कोतवाली पर प्रदर्शन 📍 मैनपुरी। 2008 के आर्म्स एक्ट से जुड़े मुकदमे में पुलिस ने भाजपा नेता किशन दुबे को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उनके घर पहुंचकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की। ➡️ गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही समर्थक कोतवाली के बाहर पहुंच गए। ➡️ समर्थकों ने गिरफ्तारी के विरोध में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ➡️ कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की गई। ➡️ स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। ➡️ पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। ⚠️ मामला 2008 के आर्म्स एक्ट के मुकदमे से संबंधित बताया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। 📍 मैनपुरी | हिन्द न्यूज़ 24×7 #Mainpuri #MainpuriNews #KishanDubey #BJP #Police #ArmsAct #BreakingNews #HindNews2471
- मैनपुरी से बड़ी खबर, मामूली कहासुनी के बाद दो गुटो में मारपीट,, मैनपुरी: कैफे में विवाद के बाद मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल पत्रकार मोहित गुप्ता जनपद मैनपुरी मैनपुरी के स्टेशन रोड स्थित अल्फा सेंचुरी कैफे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली कहासुनी दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते कुछ युवकों ने कार्तिकेय अवस्थी नाम के युवक को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में कार्तिकेय के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। भीड़ के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस को हालात काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने कैफे के अंदर छिपे कुछ आरोपियों को भीड़ के गुस्से से बचाते हुए हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट,, पीड़ित की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट4
- बेवर मंडी में व्यापारियों की हड़ताल! व्यापारी पर कथित फर्जी मुकदमे के विरोध में मंडी बंद, मुकदमा वापसी तक धरना जारी। बेवर। मंडी में व्यापारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद आक्रोश का माहौल है। मुकदमे के विरोध में मंडी परिसर में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। व्यापारियों ने मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक मंडी बंद रखकर आमरण अनशन जारी रहेगा। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी के गेट पर मीट की दुकान खोलने का विरोध करने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनका कहना है कि मंडी में किसान, व्यापारी, अधिकारी और ग्राहक आते हैं, इसलिए मुख्य गेट पर मीट की दुकान खोलना उचित नहीं है। धरना दे रहे व्यापारियों ने मंडी सचिव के साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि घटना की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया जाता और उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।4
- *हापुड़ बिग ब्रेकिंग -* *राजा जी होटल में बीकेयू भानु की समीक्षा बैठक, प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने 5 अक्टूबर को दिल्ली आंदोलन को सफल बनाने का किया आह्वान* रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट *हापुड़। हापुड़ के राजा जी होटल में भारतीय किसान यूनियन भानु की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।* *बैठक में प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से दिल्ली आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।* *किसानों की मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों का दौरा किया।* *उन्होंने बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ का दौरा करने के बाद आज शाम शामली पहुंचने का कार्यक्रम है।* *इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और किसानों को एकजुट करने पर जोर दिया।* *- शीलू सिकरवार ने क्या कुछ कहा, सुनिए...*3
- एटा- शहर के किदवई नगर में अवैध नर्सिंग में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज सें बिगड़ी महिला की तबियत, इलाज कराने गई महिला का डॉक्टर पर गर्भपात का आरोप, इलाज कराने पहुंची महिला का डॉक्टर पर बच्चा खराब बताकर गर्भपात का आरोप, अबॉर्शन के दौरान बच्चेदानी पर कट लगने सें महिला की बिगड़ी हालत- परिजन अवैध नर्सिंग होम में अबॉर्शन के दौरान बच्चेदानी - आंतो में कट लगने सें बिगड़ी तबियत - परिजन परिजन लेजाना चाहते थे अपने हिसाब सें अच्छे हॉस्पिटल में लेक़िन झोलाछाप डॉक्टर बंटू मिश्रा नें सेटिंग वाले हॉस्पिटल आगरा कराया रेफर, हंगामा के बाद झोलाछाप डॉक्टर बंटू मिश्रा नें 10 - 20 - 50 हजार लेकर मामला दफे दफा करने का बनाया दबाव- परिजन महिला की तबियत बिगड़ने पर परिजनों नें काटा हंगामा, परिजनों के हंगामा काटनें के बाद झोलाछाप डॉक्टर बंटू मिश्रा और स्टाफ हुआ फरार, हंगामा की सूचना पर पुलिस वल समेत पहुंचे शहर के पटियाली गेट चौकी इंचार्ज पारस त्यागी, जाँच पडताल जारी, परिजनों सें तहरीर मिलने के बाद उच्चाधिकारियो को अवगत कराते हुए की जाएगी कार्रवाई,1
- वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, समाज में आक्रोश मैनपुरी के जेल चौराहे पर वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से लोधी समाज में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और विरोध प्रदर्शन किया। समाज के नेताओं ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।1