logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी: बुलंदशहर में 8 साल के मासूम रेयांश को हर्ष फायरिंग में सिर में गोली लगी। वीडियो 1 - मासूम रेयांश कुछ दिन पहले ही अपनी बहन का जन्मदिन मनाते हुए। वीडियो 2 - उसके मोहल्ले में अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करता आरोपी किशोर और नाचते हुए उसके दोस्त। वीडियो 3 - मासूम रेयांश को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाते हुए उसके माता-पिता। वीडियो 4 - नोएडा के एक अस्पताल में कोमा की हालत में वेंटिलेटर पर मासूम रेयांश।

7 hrs ago
user_Times Update
Times Update
Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

यूपी: बुलंदशहर में 8 साल के मासूम रेयांश को हर्ष फायरिंग में सिर में गोली लगी। वीडियो 1 - मासूम रेयांश कुछ दिन पहले ही अपनी बहन का जन्मदिन मनाते हुए। वीडियो 2 - उसके मोहल्ले में अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करता आरोपी किशोर और नाचते हुए उसके दोस्त। वीडियो 3 - मासूम रेयांश को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाते हुए उसके माता-पिता। वीडियो 4 - नोएडा के एक अस्पताल में कोमा की हालत में वेंटिलेटर पर मासूम रेयांश।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर में BDO की सरकारी-निजी गाड़ियों को लगाई आग! नेबुआ नौरंगिया में सनसनी कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आई है। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में तैनात बीडीओ आर.के. सेठ की निजी और सरकारी गाड़ियों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि देर रात हमलावरों ने पेट्रोल छिड़क कर दोनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धू कर जलकर खाक हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। बीडीओ राम खेलावन राम ब्लॉक से कुछ दूरी पर रामपुर खुर्द गांव स्थित निजी आवास में रहते हैं। यह पूरा मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। 👉 वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Kushinagar #BreakingNews #BDO #NebuaNaurangia #UPPolice #CrimeNews #ViralVideo #HindiNews #LocalNews #TodayNews
    1
    कुशीनगर में BDO की सरकारी-निजी गाड़ियों को लगाई आग! नेबुआ नौरंगिया में सनसनी
कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आई है। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में तैनात बीडीओ आर.के. सेठ की निजी और सरकारी गाड़ियों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि देर रात हमलावरों ने पेट्रोल छिड़क कर दोनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धू कर जलकर खाक हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
बीडीओ राम खेलावन राम ब्लॉक से कुछ दूरी पर रामपुर खुर्द गांव स्थित निजी आवास में रहते हैं। यह पूरा मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द का बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।
👉 वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Kushinagar #BreakingNews #BDO #NebuaNaurangia #UPPolice #CrimeNews #ViralVideo #HindiNews #LocalNews #TodayNews
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर _शराब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल* *दिल्ली के कथित शराब घोटाले में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हुए बरी.. *उन्होंने झूठा केस लगाया है मैंने अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल* *राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला..*
    1
    दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर _शराब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल* 
*दिल्ली के कथित शराब घोटाले में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हुए बरी..
*उन्होंने झूठा केस लगाया है मैंने अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल* 
*राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला..*
    user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
    श्रवण कुमार मद्धेशिया
    Local News Reporter Hata, Kushi Nagar•
    5 hrs ago
  • सोनभद्र में 25 फीट ऊंचे खंभे पर ट्रांसफॉर्मर बदलते समय एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट की सप्लाई चालू हो गई, जिससे उसे जोरदार झटका लगा। झटके के बाद शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते बिजलीकर्मी आग का गोला बन गया। हेल्पर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाइनमैन खंभे पर चढ़कर नया ट्रांसफॉर्मर लगा रहा था। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले विभाग से शटडाउन लिया गया था, फिर भी कार्य के दौरान सप्लाई बहाल कर दी गई। यह हादसा घोरावल थाना क्षेत्र के लोढ़टा गांव का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। बिसहार गांव के रहने वाले संतोष कुमार (40) बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में संविदा पर तैनात थे। संतोष अपनी पत्नी बिंदु (35) और दो बेटों आदर्श (15) और शिवम (18) के साथ रहते थे। गुरुवार को वे लोहाटा गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने गए थे। शाम करीब 7 बजे वे गांव पहुंचे। सहकर्मियों के अनुसार उन्होंने सुरक्षा के सभी मानक अपनाए थे। पोल पर चढ़कर काम शुरू करने से पहले बिजली घर में सूचना देकर शटडाउन भी मांगा गया था, ताकि काम के दौरान करंट न आए। लेकिन जब संतोष खंभे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर लगा रहे थे, उसी दौरान बिना किसी सूचना के 11 हजार वोल्ट की हाई-वोल्टेज सप्लाई अचानक चालू कर दी गई। अचानक सप्लाई चालू होते ही संतोष को जोरदार करंट लगा और वे खंभे से ही चिपक गए। शॉर्ट सर्किट होने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। कुछ ही देर में लाइनमैन आग की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद हेल्पर मटरलाल ने बिजली विभाग को फोन कर तत्काल शटडाउन करने की सूचना दी। शटडाउन होते ही खंभे पर चढ़कर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
    1
    सोनभद्र में 25 फीट ऊंचे खंभे पर ट्रांसफॉर्मर बदलते समय एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट की सप्लाई चालू हो गई, जिससे उसे जोरदार झटका लगा। झटके के बाद शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते बिजलीकर्मी आग का गोला बन गया। हेल्पर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाइनमैन खंभे पर चढ़कर नया ट्रांसफॉर्मर लगा रहा था। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले विभाग से शटडाउन लिया गया था, फिर भी कार्य के दौरान सप्लाई बहाल कर दी गई। यह हादसा घोरावल थाना क्षेत्र के लोढ़टा गांव का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
बिसहार गांव के रहने वाले संतोष कुमार (40) बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में संविदा पर तैनात थे। संतोष अपनी पत्नी बिंदु (35) और दो बेटों आदर्श (15) और शिवम (18) के साथ रहते थे। गुरुवार को वे लोहाटा गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने गए थे। शाम करीब 7 बजे वे गांव पहुंचे।
सहकर्मियों के अनुसार उन्होंने सुरक्षा के सभी मानक अपनाए थे। पोल पर चढ़कर काम शुरू करने से पहले बिजली घर में सूचना देकर शटडाउन भी मांगा गया था, ताकि काम के दौरान करंट न आए। लेकिन जब संतोष खंभे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर लगा रहे थे, उसी दौरान बिना किसी सूचना के 11 हजार वोल्ट की हाई-वोल्टेज सप्लाई अचानक चालू कर दी गई।
अचानक सप्लाई चालू होते ही संतोष को जोरदार करंट लगा और वे खंभे से ही चिपक गए। शॉर्ट सर्किट होने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। कुछ ही देर में लाइनमैन आग की चपेट में आ गए।
हादसे के तुरंत बाद हेल्पर मटरलाल ने बिजली विभाग को फोन कर तत्काल शटडाउन करने की सूचना दी। शटडाउन होते ही खंभे पर चढ़कर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
    user_SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
    SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
    Teacher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुकरौली। राजकीय महाविद्यालय सुकरौली में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की विवेकानंद इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। समापन दिवस पर महाविद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने आकर्षक और सामाजिक संदेशों से परिपूर्ण रंगोलियां बनाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संजना प्रजापति और सोनम गुप्ता ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद बौद्धिक परिचर्चा सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय, जंगल कौड़िया के वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार राय उपस्थित रहे। डॉ. राय ने ‘राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नागरिक जीवन’ विषय पर अपने प्रेरक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही समाज का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। सेवा कार्यों से जुड़कर युवा न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता रैली, खेलकूद प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, बौद्धिक परिचर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने गांवों में जाकर सामाजिक कुरीतियों, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। समापन अवसर पर स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने मंच के माध्यम से सात दिनों के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शिविर ने उनमें आत्मविश्वास, सहयोग और समाज सेवा की भावना को सुदृढ़ किया है। कई विद्यार्थियों ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुल भास्कर ने कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर विद्यार्थियों में सेवा और सहयोग की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज से जोड़ने का कार्य करती है, जिससे वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों के उत्साह और समर्पण की सराहना की। वाणिज्य संकाय के प्रभारी डॉ. विजय कुमार तिवारी ने अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने स्वागत उद्बोधन एवं प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि यह योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को सामुदायिक सेवा से जोड़ती है। पूरे कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। रंगोली प्रतियोगिता और प्रेरक व्याख्यान ने समापन समारोह को यादगार बना दिया। राष्ट्रगान के साथ सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत समापन हुआ।
    1
    सुकरौली। राजकीय महाविद्यालय सुकरौली में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की विवेकानंद इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। समापन दिवस पर महाविद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने आकर्षक और सामाजिक संदेशों से परिपूर्ण रंगोलियां बनाकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संजना प्रजापति और सोनम गुप्ता ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद बौद्धिक परिचर्चा सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय, जंगल कौड़िया के वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार राय उपस्थित रहे।
डॉ. राय ने ‘राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नागरिक जीवन’ विषय पर अपने प्रेरक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही समाज का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। सेवा कार्यों से जुड़कर युवा न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता रैली, खेलकूद प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, बौद्धिक परिचर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने गांवों में जाकर सामाजिक कुरीतियों, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।
समापन अवसर पर स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने मंच के माध्यम से सात दिनों के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शिविर ने उनमें आत्मविश्वास, सहयोग और समाज सेवा की भावना को सुदृढ़ किया है। कई विद्यार्थियों ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुल भास्कर ने कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर विद्यार्थियों में सेवा और सहयोग की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज से जोड़ने का कार्य करती है, जिससे वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों के उत्साह और समर्पण की सराहना की।
वाणिज्य संकाय के प्रभारी डॉ. विजय कुमार तिवारी ने अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने स्वागत उद्बोधन एवं प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि यह योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को सामुदायिक सेवा से जोड़ती है।
पूरे कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। रंगोली प्रतियोगिता और प्रेरक व्याख्यान ने समापन समारोह को यादगार बना दिया। राष्ट्रगान के साथ सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत समापन हुआ।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय बाइक बरामद देवरिया । जनपद के खुखुन्दू थाना क्षेत्र निवासी ऋषिकेश कुमार गुप्ता पुत्र वृज नंदन गुप्ता की बाइक शुक्रवार को सुबह लगभग 11:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी बाइक मेडिकल कॉलेजदेवरिया से गायब हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और जांच शुरू की गई। मेडिकल कॉलेज के दरोगा इफ्तेखार हुसैन तथा हेड कांस्टेबल ओम नरेश सिंह की तत्परता से तलाश अभियान चलाया गया। लगातार प्रयास के बाद शाम करीब 6:00 बजे बाइक को रेन बसेरा के पास से बरामद कर लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही
    4
    सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय बाइक बरामद
देवरिया ।
जनपद के खुखुन्दू थाना क्षेत्र निवासी ऋषिकेश कुमार गुप्ता पुत्र वृज नंदन गुप्ता की बाइक शुक्रवार को सुबह लगभग 11:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी बाइक मेडिकल कॉलेजदेवरिया से गायब हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और जांच शुरू की गई।
मेडिकल कॉलेज के
दरोगा इफ्तेखार हुसैन तथा हेड कांस्टेबल ओम नरेश सिंह की तत्परता से तलाश अभियान चलाया गया। लगातार प्रयास के बाद शाम करीब 6:00 बजे बाइक को रेन बसेरा के पास से बरामद कर लिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भैंसहा के टोला छितौना पट्टी में गन्ने के खेत से एक नवजात शिशु रोता-बिलखता मिला। खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्चे की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। स्थानीय महिलाओं ने तुरंत ममता दिखाते हुए नवजात को गोद में लिया और उसकी प्राथमिक देखभाल की। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसने और क्यों इस मासूम को खेत में छोड़ दिया।
    1
    उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।
कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भैंसहा के टोला छितौना पट्टी में गन्ने के खेत से एक नवजात शिशु रोता-बिलखता मिला।
खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्चे की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। स्थानीय महिलाओं ने तुरंत ममता दिखाते हुए नवजात को गोद में लिया और उसकी प्राथमिक देखभाल की।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसने और क्यों इस मासूम को खेत में छोड़ दिया।
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Anup Tiwari
    1
    Post by Anup Tiwari
    user_Anup Tiwari
    Anup Tiwari
    पत्रकार तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आगरा उत्तर प्रदेश 🚨 रूटीन चेकिंग के दौरान, रोके जाने पर एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस वाले को घूंसा मार दिया, हालांकि, भीड़ का फायदा उठाकर यह लड़का भाग निकला। फिलहाल, केस दर्ज कर लिया गया है।
    1
    आगरा उत्तर प्रदेश 🚨
रूटीन चेकिंग के दौरान, रोके जाने पर एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस वाले को घूंसा मार दिया, हालांकि, भीड़ का फायदा उठाकर यह लड़का भाग निकला। फिलहाल, केस दर्ज कर लिया गया है।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.