Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीजे विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत! पोखर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस। कटोरिया के खेजवा पोखर से एक युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय राजेश दास के रूप में हुई है, जो टॉफिल दियारा का रहने वाला बताया जा रहा है। राजेश अपनी नानी के घर धनौरा गांव में रह रहा था। बताया जा रहा है कि राजेश शनिवार से ही लापता था। सोमवार सुबह जब गांव के कुछ लोग पोखर की ओर गए, तब पानी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद शव की पहचान राजेश दास के रूप में हुई। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
M M APNA BHARAT
डीजे विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत! पोखर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस। कटोरिया के खेजवा पोखर से एक युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय राजेश दास के रूप में हुई है, जो टॉफिल दियारा का रहने वाला बताया जा रहा है। राजेश अपनी नानी के घर धनौरा गांव में रह रहा था। बताया जा रहा है कि राजेश शनिवार से ही लापता था। सोमवार सुबह जब गांव के कुछ लोग पोखर की ओर गए, तब पानी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद शव की पहचान राजेश दास के रूप में हुई। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
More news from बिहार and nearby areas
- सैदपुरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भक्तिमय माहौल सैदपुरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भक्तिमय माहौल सैदपुरा गांव — दासपुर पंचायत में आयोजित श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। कथा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान की भक्ति में लीन हो रहे हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई है। कथा वाचक द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं धर्म, भक्ति और मानव कल्याण का संदेश दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से गांव में भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। शाम के समय श्रद्धालु दीप जलाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कथा कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका देखी जा रही है।2
- डीजे विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत! पोखर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस। कटोरिया के खेजवा पोखर से एक युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय राजेश दास के रूप में हुई है, जो टॉफिल दियारा का रहने वाला बताया जा रहा है। राजेश अपनी नानी के घर धनौरा गांव में रह रहा था। बताया जा रहा है कि राजेश शनिवार से ही लापता था। सोमवार सुबह जब गांव के कुछ लोग पोखर की ओर गए, तब पानी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद शव की पहचान राजेश दास के रूप में हुई। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।1
- Post by Md Arshad Ali Kaushar1
- सिक्युरिटी गार्ड का काम कर रहे मेरे दोस्त गुजरात में 12 घंटा काम के बदले दे रहा है ₹14000 दुखी होते हुए भी हस रहा है! इस पर बिहार सरकार को ध्यान देना चाहिए!1
- भागलपुर के बिहपुर में सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थिति सुधारने की मांग की है।1
- पटना में बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भागलपुर में छात्र संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला जलाकर सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।1
- स्लग - कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत के बाद एनएच-19 जाम परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश स्लग - कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत के बाद एनएच-19 जाम परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश गया जी संवाददाता- साहिल राज सुलतानगंज से एंकर -गया जी के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने एनएच-19 को दोनों ओर से जाम कर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही बाराचट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मृत छात्रा की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के काहूदाग गांव स्थित बसेडिया टोला निवासी सतेंद्र दास की 14 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि करिश्मा रोज की तरह सोमवार की अहले सुबह करीब छह बजे साइकिल से बाराचट्टी कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान काहूदाग बूमेर मोड़ स्थित एनएच-19 कट के पास सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ने छात्रा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन वहां जुट गए। आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-19 को दोनों लेन से जाम कर दिया। सड़क जाम होने से कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर बाराचट्टी थाना अध्यक्ष अमेंद्र किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया जा सका। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया। बाराचट्टी थाना अध्यक्ष अमेंद्र किशोर ने बताया कि दुर्घटना में शामिल मालवाहक ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। मौके पर मौजूद ग्रामीण ने कहा कि4
- भागलपुर के कुसाहापुर गाँव में सोमवार देर रात करीब 12 बजे एक घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा घर जलकर राख हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।1