बलौदाबाजार के ग्राम धमनी स्थित हाईस्कूल सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना था। शिविर में कक्षा 8वीं और 9वीं की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी टीके की उपयोगिता, सुरक्षा और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाव में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर अभिभावकों की शंकाओं और भ्रांतियों का समाधान किया, जिसके बाद उनकी सहमति से 20 छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। यह कार्यक्रम खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया था, जिसमें सीएचओ प्रदीप वर्मा, आरएचओ संजय पैकरा और एएनएम पुष्पा बांधे ने टीकाकरण का दायित्व निभाया। इस अवसर पर वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामनारायण यादव, विद्यालय के प्राचार्य मुकेश चौहान, दिनेश धैर्य, संकुल समन्वयक दिलीप पैकरा, बरिहा मैडम, सफाई कर्मचारी देवेंद्र यदु, मितानिन लछनी बाई यादव और संतोषी यदु सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में क्षेत्र की अन्य शेष 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को भी उनके अभिभावकों की सहमति से एचपीवी टीका लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक बालिकाओं को सुरक्षा कवच प्रदान करना है।
बलौदाबाजार के ग्राम धमनी स्थित हाईस्कूल सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना था। शिविर में कक्षा 8वीं और 9वीं की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी टीके की उपयोगिता, सुरक्षा और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाव में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर अभिभावकों की शंकाओं और भ्रांतियों का समाधान किया, जिसके बाद उनकी सहमति से 20 छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। यह कार्यक्रम खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया था, जिसमें सीएचओ प्रदीप वर्मा, आरएचओ संजय पैकरा और एएनएम पुष्पा बांधे ने टीकाकरण का दायित्व निभाया। इस अवसर पर वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामनारायण यादव, विद्यालय के प्राचार्य मुकेश चौहान, दिनेश धैर्य, संकुल समन्वयक दिलीप पैकरा, बरिहा मैडम, सफाई कर्मचारी देवेंद्र यदु, मितानिन लछनी बाई यादव और संतोषी यदु सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में क्षेत्र की अन्य शेष 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को भी उनके अभिभावकों की सहमति से एचपीवी टीका लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक बालिकाओं को सुरक्षा कवच प्रदान करना है।
- बलौदाबाजार के ग्राम धमनी स्थित हाईस्कूल सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना था। शिविर में कक्षा 8वीं और 9वीं की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी टीके की उपयोगिता, सुरक्षा और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाव में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर अभिभावकों की शंकाओं और भ्रांतियों का समाधान किया, जिसके बाद उनकी सहमति से 20 छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। यह कार्यक्रम खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया था, जिसमें सीएचओ प्रदीप वर्मा, आरएचओ संजय पैकरा और एएनएम पुष्पा बांधे ने टीकाकरण का दायित्व निभाया। इस अवसर पर वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामनारायण यादव, विद्यालय के प्राचार्य मुकेश चौहान, दिनेश धैर्य, संकुल समन्वयक दिलीप पैकरा, बरिहा मैडम, सफाई कर्मचारी देवेंद्र यदु, मितानिन लछनी बाई यादव और संतोषी यदु सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में क्षेत्र की अन्य शेष 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को भी उनके अभिभावकों की सहमति से एचपीवी टीका लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक बालिकाओं को सुरक्षा कवच प्रदान करना है।1
- बेमेतरा जिला मुख्यालय में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई।4
- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने राम मंदिर के चढ़ावे और चंदे को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोहन मरकाम ने कहा कि भगवान राम के नाम पर जुटाए गए चंदे और चढ़ावे में कथित तौर पर अनियमितताएं हुई हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी बेहद जरूरी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस अत्यंत संवेदनशील मामले में जवाबदेही तय होना आवश्यक है। राम मंदिर ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों के इस्तीफों का हवाला देते हुए मोहन मरकाम ने इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच और फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।2
- रायपुर जिले के खरोरा में गुरुवार को हल्की बारिश के बीच श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की 70वीं ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली गई। "जय जगन्नाथ" के जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तिमय माहौल के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की सुसज्जित प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पहुंचे। यह रथयात्रा श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों से निकली। श्रद्धालुओं ने लगभग दो किलोमीटर तक भगवान के रथ को खींचा। मार्ग में जगह-जगह पर भगवान की आरती उतारी गई तथा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा के दौरान विशेष रूप से किसानों ने अच्छी फसल एवं क्षेत्र की समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। आयोजन के पौराणिक महत्व के बारे में पंडित धनंजय शर्मा ने बताया कि पद्म पुराण के अनुसार भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा की नगर भ्रमण की इच्छा पूरी करने के लिए भगवान जगन्नाथ और बलभद्र उन्हें रथ पर बैठाकर गुंडिचा मंदिर ले गए थे, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। बालाजी दरबार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से लगभग 70 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। नगर भ्रमण के पश्चात भगवान पुनः मंदिर में विराजमान हुए और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।4
- छत्तीसगढ़ में नकटी गांव को न्याय दिलाने की मांग के बीच अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना इस गांव को न्याय कैसे दिलाएगी। इस पूरे मामले को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है और हर कोई यह जानना चाहता है कि नकटी गांव के हक की लड़ाई में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना आगे क्या कदम उठाने जा रही है।1
- बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 49 नाइट्राज़ेपाम की नशीली गोलियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। अरपा नदी स्थित पचरी घाट के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने नशीली गोलियों के अलावा अवैध बिक्री से प्राप्त ₹760 नकद भी जब्त किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर पुराना हाईकोर्ट के पीछे रहने वाले 20 वर्षीय आरोपी लक्की उर्फ लकेश्वर यादव को दबोचा और उसकी तलाशी ली। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 433/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21(बी), 22(बी) एवं 29 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश करने की आगे की कार्रवाई की है।1
- भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) 2019 बैच के अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे दंतेवाड़ा जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार पहुंचने पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए औपचारिक रूप से जिले का प्रभार सौंपा। इस दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह (बलौदाबाजार), हेमसागर सिदार (भाटापारा), एसडीओपी तारेश साहू, डीएसपी कौशल किशोर वासनिक, डीएसपी संजय साहू और डीएसपी उषा सोन्धिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक राय गौरव रामप्रवेश ने जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण तथा जन-केंद्रित पुलिसिंग को मजबूत करना रहेगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन का विश्वास और मजबूत करने का आह्वान किया।2
- बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं और उनमें कानून का कोई डर नहीं बचा है। यहां डोड़की गांव में घर निर्माण के विवाद को लेकर रिपोर्ट लिखवाने थाने जा रहे प्रार्थी और उसके पिता पर रास्ते में बिल्हा फाटक के पास लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। गुरुवार की रात करीब 9 बजे इस वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे पीड़ित पक्ष की ही एक महिला ने न्याय की मांग करते हुए रिकॉर्ड किया था। यह पूरा मामला डोड़की गांव का है, जहां एक व्यक्ति अपने घर का निर्माण करा रहा था। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले रामू यादव, रामजीवन यादव और सोहन यादव के साथ उनका विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और तीनों आरोपियों ने प्रार्थी पक्ष पर डंडों से प्राणघातक हमला कर दिया। जब पीड़ित पक्ष इस घटना की रिपोर्ट लिखवाने बिल्हा थाना की तरफ रवाना हुआ, तो आरोपियों ने बिल्हा फाटक के पास उनका रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी रामू यादव, रामजीवन यादव और सोहन यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1