Shuru
Apke Nagar Ki App…
lo ek और पकड़ा गया है
Times Update
lo ek और पकड़ा गया है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #sapa,1
- कुशीनगर। जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनिकौरा जुड़ी चौराहा में आपसी रंजिश को लेकर पट्टीदारों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पीड़ित अशोक पुत्र सिंहासन निषाद ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, उसका पट्टीदार लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद आए दिन घर पर आकर बेवजह गाली-गलौज करता रहता है। आरोप है कि 26 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे जब परिवार की महिलाएं घर में भोजन बना रही थीं, तभी लल्लन दरवाजे पर पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। मना करने पर वह हाथापाई पर उतर आया। देखते ही देखते लल्लन के परिवार के अन्य सदस्य—प्रकाश, रविन्द्र, धर्मवीर, राजू तथा सुनैना और संजना—लाठी-डंडा व लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंच गए और हमला कर दिया। आरोप है कि सभी लोग घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों को खींच-खींचकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान लल्लन ने लोहे की रॉड से अशोक के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं प्रकाश ने अशोक के बेटे पप्पू के सिर पर लाठी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। धर्मवीर पर आरोप है कि उसने रोहित (जो गूंगा व दिव्यांग है) के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों का उपचार जिला संयुक्त चिकित्सालय कुशीनगर में कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Breaking कुशीनगर - पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फर्जी GST अधिकारी बनकर वसूली करने वाला गैंग पकड़ा - ट्रक चालकों को फोन कर खुद को GST अफसर बताते थे - एनएच-28 पर वाहन रुकवाकर करते थे अवैध वसूली - हरियाणा से नेपाल जा रहे एक ट्रक चालक से मांगे 1.80 लाख रुपये - थाना पटहेरवा में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई - पुलिस कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार - पुलिस ने गोविंद शर्मा और संदीप यादव को किया गिरफ्तार - घटना में इस्तेमाल बाइक व कार बरामद भी बरामद - पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी - गिरफ्तार अभियुक्त बाहरी राज्यों के ट्रक चिन्हित कर देते थे घटना को अंजाम - गाड़ियों की फोटो लेकर नंबर पर कॉल कर GST चेकिंग के नाम पर डराकर करते थे वसूली -3
- आपको बता दें कि अशोक पुत्र सिंहासन निषाद ने पडरौना थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देते हुए बताया है कि उनके पट्टीदार लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद और उनके परिवार के सदस्यों ने उनके घर पर हमला किया और उनके परिवार के सदस्यों को बुरी तरह से मारा पीटा है। इस दौरान लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद और उनके परिवार के सदस्यों ने अशोक के घर पर हमला किया। जिसमें अशोक, उनकी पुत्री सुनीता, पुत्र पप्पू और रोहित घायल हुए है। अशोक के सिर पर लोहे की रॉड से, पप्पू के सिर पर लाठी से और रोहित के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया गया है। घटना की नजाकत को देखते हुए 112 नंबर पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची और हमलावर वहां से भाग निकले। अशोक ने पुलिस से अनुरोध किया है कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। #padrauna #kushinagar #news1
- कुशीनगर तमकुही राज थाना क्षेत्र के रहने वाले मुखिया गैंग के सदस्य पटहेरवा थाना क्षेत्र में फर्जी जीएसटी अधिकारी बनने के संबंध में पकड़े गए हैं फर्जी जीएसटी अधिकारी के गिरोह की तीन मुख्य किरदार चर्चा में है तमकुही राज पुलिस द्वारा जीएसटी अधिकारी बनने के संबंध में एक वर्ष पहले यह जेल जा चुके हैं फर्जी जीएसटी अधिकारी की जड़ तक पहुंचना है तो इस नंबर 9120 87 1002 के फोनपे में जो लेनदेन हुआ है अगर उसकी जांच कर लिया जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी जो यह व्यक्ति मोबाइल चलाता है वह दोनों आंखों से अँधा है दिखाई नहीं देता मुखिया जो है ऐसे ही लोगों का खाता खुलवाकर पैसा मंगवाते हैं जिनका नाम प्रिंस यादव मुखिया यही मुखिया गेम का लीडर है बड़ा सहयोग देने वाला मुखिया का भाई शक्तिमान इनके पिता का नाम है उमेश यादव दूसरा सदस्य है टुनटुन यादव सन ऑफ़ पारस यादव शाहनवाज खान सन ऑफ़ तूफान खान कंचन सन ऑफ अज्ञात अनिल शर्मा सन ऑफ़ जोखन शर्मा नासिर खान सन ऑफ़ बशीर अनिल यादव सन ऑफ़ बबन यादव लाल यादव सन ऑफ़ बबन यादव राजा चौहान सन ऑफ़ अज्ञात शशि साहनी विजय शर्मा सन ऑफ़ जोखन शर्मा संजीत यादव उर्फ छोटू सन ऑफ़ राम आधार यादव आकाश कुशवाहा सन ऑफ़ हरिंदर कुशवाहा ग्राम लक्ष्मीपुर राजा ,मुरली मदेसीया सुग्रीव प्रजापति S/O ओमप्रकाश प्रजापति गाजीपुर इन लोगों का बैकग्राउंड चेक कर लिया जाए तो यह सारा जीएसटी का भंडा फोड़ हो जाएगा निचले स्तर से इनकी जांच कराया जाए तो हकीकत सामने आ जाएगा कप्तान साहब से निवेदन है की एक नजर जीएसटी के तरफ नजर लगाने का कष्ट करें3
- है कि हम प्रार्थी का पट्टीदार लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद आये दिन घर पर आकर भद्दी भद्दी गाली गुप्ता बेवजह दिया करता है और 26 मार्च 2026 को रात्रि 8 बजे हम प्रार्थी का परिवार घर पर था और घर की महिलाएं भोजन बना रही थीं तभी अचानक लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद हम प्रार्थी के घर के दरवाजे पर आकर भद्दी भद्दी गाली गुप्ता देने लगा जिसे सुन हम प्रार्थी गाली गुप्ता देने से मना किये तो हाथापाई करते हुये उलझ गया। देखते ही देखते लल्लन पुत्र सिंहासन निषाद के परिवार वाले प्रकाश, रविन्द्र, धर्मवीर, राजू पुत्रगण ललन व सुनैना पत्नी लल्लन, संजना पत्नी प्रकाश सभी ने हाथ में लाठी डण्डा व लोहे की रॉड आदि लेकर हम प्रार्थी के दरवाजे पर मारने पीटने चढ़ गये तथा जान से मारने के लिये ललकारते हुये घर में घुस गये व हम प्रार्थी की पुत्री सुनीता पुत्री अशोक व पप्पू पुत्र अशोक व रोहित पुत्र अशोक सहित परिवार के सदस्यों को खीच खींच कर बुरी तरह मारने पीटने लगे तभी ललन पुत्र सिंहासन हम प्रार्थी के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर सिर पर गंभीर चोट पहुँचाते हुये लहुलुहान कर दिया तथा प्रकाश पुत्र लल्लन हम प्रार्थी के लड़के पप्पू पुत्र अशोक के सिर पर लाठी से प्रहार कर सिर फोड़ दिया व लहुलुहान कर दिया तभी धर्मवीर पुत्र लल्लन भी हाथ में लोह की रॉड से हम प्रार्थी के लड़के रोहित जो मुख से गूँगा व दिव्यांग है के सिर पर गभीर चोट पहुँचाते हुये सिर फोड़ दिया जिससे वो भी लहुलुहान होकर गिर पड़ा। बुरी तरह मारता पीटता देख चीख पुकार सुनकर ग्रामवासी दौड़कर आये व बीच बचाव कर हमे व हम प्रार्थी के परिवार के सदस्यों की जान बचायें। घटना की सूचना पाकर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुँची तो उपरोक्तगण जानमाल की धमकी देते हुये घर छोड़कर भाग गये। हम प्रार्थी व परिवार के सदस्यों को लगे काफी गंभीर चोटों का चिकित्सकीय उपचार जिला संयुक्त चिकित्सालय जनपद कुशीनगर पर कराया गया है।4
- #CRIME1
- कुशीनगर। जनपद में पेट्रोल और डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों पर शनिवार को पूरी तरह विराम लग गया। पडरौना स्थित विश्वनाथ रुंगटा पेट्रोल पंप पर हालात सामान्य पाए गए, जहां न तो लंबी कतारें दिखीं और न ही किसी प्रकार की अफरा-तफरी। पेट्रोल पंप पर पहुंचे ग्राहकों ने बिना किसी परेशानी के आराम से पेट्रोल-डीजल लिया। मौके पर मौजूद पेट्रोल कर्मी सिराज ठाकुर ने बताया कि पंप पर तेल की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल व डीजल उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह घबराकर भीड़ न लगाएं। प्रशासन की ओर से भी स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे में साफ है कि जनपद में ईंधन की कोई किल्लत नहीं है और आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है।1
- कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्राम हिरनही का यह वही वीडियो है जहाँ पर कुछ दिन पूर्व एक सात वर्षीय बालक के साथ गलत कृत्य कर हत्या कर दिया गया था जिसमे हम लोग मौके पर पहुँच कर अधिकारियो से वार्ता कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाये थे!! आज इस मामले मे माननीय न्यायालय ने मात्र 12 कार्य दिवस मे ही अभियुक्त को मौत की सजा सुना दी है ऐसे लोगों को समाज मे रहने का कोई अधिकार नहीं है कुशीनगर पुलिस औऱ माननीय न्यायालय को हृदय से आभार1