logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“सरकार को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी” — पेट्रोल-डीजल संकट पर सपा जिलाध्यक्ष का हमला #sapa,

5 hrs ago
user_MANOJ KUMAR YADAV
MANOJ KUMAR YADAV
Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

“सरकार को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी” — पेट्रोल-डीजल संकट पर सपा जिलाध्यक्ष का हमला #sapa,

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #दहेज हत्या #कुशीनगर
    1
    #दहेज हत्या
#कुशीनगर
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा जगदीशपुर स्थित मां बंचरा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वर्षों पुरानी परंपराओं के अनुसार यहां हर वर्ष नवरात्रि के नौ दिनों तक विशेष पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है, जिसमें पूरे क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। भक्तजन मां बंचरा देवी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी वर्ग के लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मंदिर पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है और जयकारों से गूंज रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि इस क्षेत्र का सबसे प्रमुख और पावन पर्व माना जाता है। मान्यता है कि मां बंचरा देवी के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है। इसी विश्वास के साथ दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के अंतिम दिन यहां पारंपरिक ‘भाव मेला’ का आयोजन किया जाता है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और खानपान की विभिन्न दुकानों से मेला सजा रहता है। मंदिर परिसर के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में भी अस्थायी दुकानों की कतारें लगने लगी हैं। खासकर मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित पुरानी रेलवे लाइन के किनारे भी कई प्रकार की दुकानों का आयोजन होता है, जहां विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की बिक्री की जाती है। प्रशासन द्वारा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कुल मिलाकर मां बंचरा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान आस्था, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
    1
    कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा जगदीशपुर स्थित मां बंचरा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वर्षों पुरानी परंपराओं के अनुसार यहां हर वर्ष नवरात्रि के नौ दिनों तक विशेष पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है, जिसमें पूरे क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। भक्तजन मां बंचरा देवी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी वर्ग के लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मंदिर पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है और जयकारों से गूंज रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि इस क्षेत्र का सबसे प्रमुख और पावन पर्व माना जाता है। मान्यता है कि मां बंचरा देवी के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है। इसी विश्वास के साथ दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
नवरात्रि के अंतिम दिन यहां पारंपरिक ‘भाव मेला’ का आयोजन किया जाता है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और खानपान की विभिन्न दुकानों से मेला सजा रहता है।
मंदिर परिसर के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में भी अस्थायी दुकानों की कतारें लगने लगी हैं। खासकर मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित पुरानी रेलवे लाइन के किनारे भी कई प्रकार की दुकानों का आयोजन होता है, जहां विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की बिक्री की जाती है।
प्रशासन द्वारा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कुल मिलाकर मां बंचरा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान आस्था, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • lo ek और पकड़ा गया है
    1
    lo ek और पकड़ा गया है
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • देवरिया । क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 190,191(2),191(3),109(1),117(2),115(2),352,351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों नाम पता अर्जुन यादव पुत्र परमानन्द यादव, 2.अजीत यादव पुत्र परमानन्द यादव व 3. रोहित कुशवाहा पुत्र केशव कुशवाहा साकिनान धर्मखोर बाबू थाना भटनी जनपद देवरिया को आज लल्लन तिराहा के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 22. जनवरी 2026 को थाना भटनी पर वादी राजा ठाकुर निवासी घर्मखोर बाबू थाना भटनी जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी के घर के सामने इंटर लाकिंग सड़क के उखड़े ईंटों को ठीक करने के दौरान उक्त अभियुक्तगण द्वारा लाठी डण्डे व फावड़े से वादी के भाई राजेश, हरिकेश को जान से मारने की नियत से काफी मारा पीटा गया, जिससे राजेश व हरिकेश के सिर पर काफी गंभीर चोटें आ गयी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना भटनी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 22/2026 धारा 190,191(2),191(3),109(1),117(2),115(2),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम 1.उ0नि0 बाके यादव थाना भटनी जनपद देवरिया 2.हे0का0 संजय कुमार थाना भटनी जनपद देवरिया 3.हे0का0 संजय सिंह यादव थाना भटनी जनपद देवरिया ।
    1
    देवरिया ।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी  अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत  धारा 190,191(2),191(3),109(1),117(2),115(2),352,351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों नाम पता अर्जुन यादव पुत्र परमानन्द यादव, 2.अजीत यादव पुत्र परमानन्द यादव व  3. रोहित कुशवाहा पुत्र केशव कुशवाहा साकिनान धर्मखोर बाबू थाना भटनी जनपद देवरिया को आज लल्लन तिराहा के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा  रही है। 
उल्लेखनीय है कि 22. जनवरी 2026 को थाना भटनी पर वादी  राजा ठाकुर निवासी घर्मखोर बाबू थाना भटनी जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी के घर के सामने इंटर लाकिंग सड़क के उखड़े ईंटों को ठीक करने के दौरान उक्त अभियुक्तगण द्वारा लाठी डण्डे व फावड़े से वादी के भाई राजेश, हरिकेश को जान से मारने की नियत से काफी मारा पीटा गया, जिससे राजेश व हरिकेश के सिर पर काफी गंभीर चोटें आ गयी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना भटनी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 22/2026 धारा 190,191(2),191(3),109(1),117(2),115(2),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। 
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 बाके यादव थाना भटनी जनपद देवरिया 
2.हे0का0 संजय कुमार थाना भटनी जनपद देवरिया 
3.हे0का0 संजय सिंह यादव थाना भटनी जनपद देवरिया ।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुशीनगर। जनपद में पेट्रोल-डीजल की अवैध तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाए जा रहे 200 लीटर पेट्रोल और 300 लीटर डीजल से भरे एक टेम्पू को पकड़ लिया। यह कार्रवाई पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर रेशम फार्म के पास की गई। बताया जा रहा है कि पकड़े गए टेम्पू में कुल 13 गैलनों में पेट्रोल और डीजल रखा गया था, जिसे चोरी-छिपे बिहार ले जाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में लिया गया। इस मामले ने खाद्य एवं रसद विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि विभागीय साठगांठ से ही इस तरह की तस्करी का खेल चल रहा है। वहीं, जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कमी के कारण बंदी की स्थिति बनी हुई है, जबकि कुछ पंपों से खुलेआम तस्करी कराए जाने की बात सामने आ रही है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक पडरौना बीएन सिंह ने जब्त डीजल और पेट्रोल को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ईंधन आर्मी फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप गंभीरिया से लाया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    1
    कुशीनगर। जनपद में पेट्रोल-डीजल की अवैध तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाए जा रहे 200 लीटर पेट्रोल और 300 लीटर डीजल से भरे एक टेम्पू को पकड़ लिया। यह कार्रवाई पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर रेशम फार्म के पास की गई।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए टेम्पू में कुल 13 गैलनों में पेट्रोल और डीजल रखा गया था, जिसे चोरी-छिपे बिहार ले जाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में लिया गया।
इस मामले ने खाद्य एवं रसद विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि विभागीय साठगांठ से ही इस तरह की तस्करी का खेल चल रहा है। वहीं, जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कमी के कारण बंदी की स्थिति बनी हुई है, जबकि कुछ पंपों से खुलेआम तस्करी कराए जाने की बात सामने आ रही है।
सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक पडरौना बीएन सिंह ने जब्त डीजल और पेट्रोल को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ईंधन आर्मी फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप गंभीरिया से लाया जा रहा था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोरखपुर में भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में दर्शकों के बीच लौट आए हैं। इस बार पवन सिंह ने अपनी आवाज़ और स्क्रीन प्रेजेंस से पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के बहुप्रतीक्षित गाना ‘टचबडी’ लेकर आये हैं, जिसे आज गोरखपुर की धरती पर रिलीज किया गया। पवन का यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स धूम मचाने लगी है। इस गाने की खास बात यह है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर गायिका जॉनिता गाँधी की आवाज़ भी सुनाई दे रही है, जिसने इस ट्रैक को और भी अधिक आकर्षक बना दिया है। गाने को हिंदी और तेलुगु—दोनों भाषाओं में शूट और रिकॉर्ड किया गया है, जिससे इसकी पहुंच देशभर के दर्शकों तक और मजबूत हो गई है।‘टचबडी’ को लेकर पवन सिंह का उत्साह भी साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने संगीत के साथ नए-नए प्रयोग करना हमेशा पसंद है और जब फिल्म के लीड स्टार अदिवी सेष ने उन्हें इस गाने का आइडिया बताया, तभी उन्होंने तय कर लिया था कि इसमें उन्हें अलग तरह की ऊर्जा और जोश लेकर आना है। पवन सिंह ने कहा कि यह फिल्म एक इंटेंस और एक्शन-पैक्ड कहानी है, इसलिए गाने में भी उसी तरह का दमदार टेम्पो और स्टाइल जरूरी था। उन्होंने यह भी कहा कि जॉनिता गांधी और अदिवि शेष जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।एक्टर आदिवि शेष ने कहा कि ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म “डकैत: एक प्रेम कथा” की ऊर्जा और उसके भावनात्मक टोन को दर्शाने वाला खास म्यूजिकल एक्सपीरियंस है। उन्होंने बताया कि जब इस गाने की कल्पना की गई थी, तभी यह तय हो गया था कि इसमें अलग स्तर की पावर, स्टाइल और पैन इंडिया अपील होनी चाहिए। पवन सिंह की दमदार आवाज़ और स्क्रीन प्रेजेंस ने इस गाने को एक नई ऊंचाई दी है, जबकि जॉनिता गांधी की सुरीली आवाज़ ने इसे और खास बना दिया। अदिवि शेष ने कहा कि यह गाना फिल्म की कहानी के मूड को मजबूती देता है और दर्शकों को एक अलग ही रोमांच का अनुभव कराएगा। उन्हें विश्वास है कि ‘टचबडी’ देशभर के दर्शकों को पसंद आएगा और फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ाएगा। इस गाने की एक और खासियत यह है कि इसमें पवन सिंह सिर्फ गायक के रूप में ही नहीं, बल्कि अपने ट्रेडमार्क स्वैग और परफॉर्मेंस के साथ भी दर्शकों को आकर्षित करते नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर अदिवि शेष, पवन सिंह और जॉनिता गांधी की तिकड़ी ने मिलकर ऐसा डांस और एनर्जी क्रिएट की है, जो इसे इस सीजन का बड़ा डांस एंथम बना सकती है। गाने के बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं, जबकि संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने तैयार किया है। पवन सिंह की दमदार आवाज़ और उनकी खास स्टाइल ने ‘टचबडी’ को एक अलग पहचान दी है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। पवन सिंह के चाहने वालों के लिए यह गाना इसलिए भी खास है, क्योंकि यह भोजपुरी स्टारडम को एक बड़े पैन इंडिया मंच पर और मजबूती से स्थापित करता है। इससे साफ है कि ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई और सांस्कृतिक क्रॉसओवर का प्रतीक बनकर उभर रहा है। फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' के निर्देशक शनील देव ने की है, जो उनके निर्देशक की पहली फिल्म है। फिल्म को अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सह-निर्माता सुनील नारंग हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। लेकिन, फिल्म से पहले पवन सिंह का यह अद्भुत गाना दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए काफी है।
    4
    गोरखपुर  में भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में दर्शकों के बीच लौट आए हैं। इस बार पवन सिंह ने अपनी आवाज़ और स्क्रीन प्रेजेंस से पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के बहुप्रतीक्षित गाना ‘टचबडी’ लेकर आये हैं, जिसे आज गोरखपुर की धरती पर रिलीज किया गया। पवन का यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स धूम मचाने लगी है। इस गाने की खास बात यह है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर गायिका जॉनिता गाँधी की आवाज़ भी सुनाई दे रही है, जिसने इस ट्रैक को और भी अधिक आकर्षक बना दिया है। गाने को हिंदी और तेलुगु—दोनों भाषाओं में शूट और रिकॉर्ड किया गया है, जिससे इसकी पहुंच देशभर के दर्शकों तक और मजबूत हो गई है।‘टचबडी’ को लेकर पवन सिंह का उत्साह भी साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने संगीत के साथ नए-नए प्रयोग करना हमेशा पसंद है और जब फिल्म के लीड स्टार अदिवी सेष ने उन्हें इस गाने का आइडिया बताया, तभी उन्होंने तय कर लिया था कि इसमें उन्हें अलग तरह की ऊर्जा और जोश लेकर आना है। पवन सिंह ने कहा कि यह फिल्म एक इंटेंस और एक्शन-पैक्ड कहानी है, इसलिए गाने में भी उसी तरह का दमदार टेम्पो और स्टाइल जरूरी था। उन्होंने यह भी कहा कि जॉनिता गांधी और अदिवि शेष जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।एक्टर आदिवि शेष ने कहा कि ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म “डकैत: एक प्रेम कथा” की ऊर्जा और उसके भावनात्मक टोन को दर्शाने वाला खास म्यूजिकल एक्सपीरियंस है। उन्होंने बताया कि जब इस गाने की कल्पना की गई थी, तभी यह तय हो गया था कि इसमें अलग स्तर की पावर, स्टाइल और पैन इंडिया अपील होनी चाहिए। पवन सिंह की दमदार आवाज़ और स्क्रीन प्रेजेंस ने इस गाने को एक नई ऊंचाई दी है, जबकि जॉनिता गांधी की सुरीली आवाज़ ने इसे और खास बना दिया। अदिवि शेष ने कहा कि यह गाना फिल्म की कहानी के मूड को मजबूती देता है और दर्शकों को एक अलग ही रोमांच का अनुभव कराएगा। उन्हें विश्वास है कि ‘टचबडी’ देशभर के दर्शकों को पसंद आएगा और फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ाएगा।
इस गाने की एक और खासियत यह है कि इसमें पवन सिंह सिर्फ गायक के रूप में ही नहीं, बल्कि अपने ट्रेडमार्क स्वैग और परफॉर्मेंस के साथ भी दर्शकों को आकर्षित करते नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर अदिवि शेष, पवन सिंह और जॉनिता गांधी की तिकड़ी ने मिलकर ऐसा डांस और एनर्जी क्रिएट की है, जो इसे इस सीजन का बड़ा डांस एंथम बना सकती है। गाने के बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं, जबकि संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने तैयार किया है। पवन सिंह की दमदार आवाज़ और उनकी खास स्टाइल ने ‘टचबडी’  को एक अलग पहचान दी है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है।
पवन सिंह के चाहने वालों के लिए यह गाना इसलिए भी खास है, क्योंकि यह भोजपुरी स्टारडम को एक बड़े पैन इंडिया मंच पर और मजबूती से स्थापित करता है।  इससे साफ है कि ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई और सांस्कृतिक क्रॉसओवर का प्रतीक बनकर उभर रहा है। फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' के निर्देशक शनील देव ने की है, जो उनके निर्देशक की पहली फिल्म है। फिल्म को अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सह-निर्माता सुनील नारंग हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। लेकिन, फिल्म से पहले पवन सिंह का यह अद्भुत गाना दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए काफी है।
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • #sapa,
    1
    #sapa,
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.