logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लगातार बिजली कटौती पर बोले पूर्व मंत्री एवं सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह । विद्युत आपूर्ति अधिकारियों को जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश सुल्तानपुर *लगातार बिजली कटौती पर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का चढ़ा पारा, विद्युत अधिकारियों को जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश।* क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और विद्युत आपूर्ति की बदहाल स्थिति को लेकर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है। बुधवार को विधायक दरियापुर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। विधायक विनोद सिंह ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि क्षेत्रवासियों को लगातार बिजली कटौती के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जर्जर एवं पुराने विद्युत तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए तथा बिजली आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विद्युत फाल्ट की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और जहां भी व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। विधायक ने जोर देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को निर्बाध और सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। विधायक के कड़े रुख के बाद विद्युत अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। विधायक विनोद सिंह ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता विपुल कुमार जैन, अधिशाषी अभियंता सुल्तानपुर अश्वनी कुमार वर्मा, अधिशाषी अभियंता बल्दीराय शशांक शुक्ला, अधिशाषी अभियंता जयसिंहपुर संजय कुमार यादव, अधिशाषी अभियंता लंभुआ रितेश्वर बन्धु, अधिशाषी अभियंता कादीपुर प्रशांत कुमार सहित तमाम विद्युत अधिकारी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_अवधेश पांडेय
अवधेश पांडेय
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
268ef1c7-0cb7-4df2-a552-96fbb05025b1

लगातार बिजली कटौती पर बोले पूर्व मंत्री एवं सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह । विद्युत आपूर्ति अधिकारियों को जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश सुल्तानपुर *लगातार बिजली कटौती पर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का चढ़ा पारा, विद्युत अधिकारियों को जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश।* क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और विद्युत आपूर्ति की बदहाल स्थिति को लेकर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है। बुधवार को विधायक दरियापुर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। विधायक विनोद सिंह ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि क्षेत्रवासियों को लगातार बिजली कटौती के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जर्जर एवं पुराने विद्युत तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए तथा बिजली आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विद्युत फाल्ट की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और जहां भी व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। विधायक ने जोर देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को निर्बाध और सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। विधायक के कड़े रुख के बाद विद्युत अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। विधायक विनोद सिंह ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता विपुल कुमार जैन, अधिशाषी अभियंता सुल्तानपुर अश्वनी कुमार वर्मा, अधिशाषी अभियंता बल्दीराय शशांक शुक्ला, अधिशाषी अभियंता जयसिंहपुर संजय कुमार यादव, अधिशाषी अभियंता लंभुआ रितेश्वर बन्धु, अधिशाषी अभियंता कादीपुर प्रशांत कुमार सहित तमाम विद्युत अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश- कानपुर में सड़क के बीच अचानक वॉटरफॉल निकल आया है माननीय परिवहन मंत्री की स्पेस टेक्नोलॉजी हुई फेल उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क के बीच अचानक पानी की तेज धार फूटने (वॉटरफॉल जैसी स्थिति) का मामला जलकल विभाग की राइजिंग मेन पाइपलाइन में लीकेज या फटने की वजह से सामने आया है। भारी जलदाब के कारण पाइपलाइन फटने से पानी सड़क तोड़कर तेजी से ऊपर की ओर बहने लगा था।
    1
    उत्तर प्रदेश- कानपुर में सड़क के बीच अचानक वॉटरफॉल निकल आया है माननीय परिवहन मंत्री की स्पेस टेक्नोलॉजी हुई फेल 
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क के बीच अचानक पानी की तेज धार फूटने (वॉटरफॉल जैसी स्थिति) का मामला जलकल विभाग की राइजिंग मेन पाइपलाइन में लीकेज या फटने की वजह से सामने आया है। भारी जलदाब के कारण पाइपलाइन फटने से पानी सड़क तोड़कर तेजी से ऊपर की ओर बहने लगा था।
    user_ABHISHEK SINGH
    ABHISHEK SINGH
    Teacher जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा दृष्टि को लेकर, दी बाइट सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए सभी लोगों से अपील की है कि,सभी लोग त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये और कहीं पर अफवाह ना फैलाएं बाइट
    1
    सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा दृष्टि को लेकर, दी बाइट 
सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए सभी लोगों से अपील की है कि,सभी लोग त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये और कहीं पर अफवाह ना फैलाएं बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक* *हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* लम्भुआ *सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक* *हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* *लम्भुआ, सुलतानपुर।* बीती रात हिमाचल से कोलकाता के लिए सेब लादकर जा रही ट्रक लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी पटखौली बाईपास पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में ट्रक चालक अजय सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश बाल-बाल बच गया, कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। सेब लदे ट्रक की सुरक्षा में पुलिस लगी हुई है और ट्रक को निकालने के लिए मदद में जुटी है। वहीं ट्रक चालक वाहन संघ के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं।
    1
    *सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक*

*हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा*
लम्भुआ
*सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक*
*हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा*
*लम्भुआ, सुलतानपुर।* बीती रात हिमाचल से कोलकाता के लिए सेब लादकर जा रही ट्रक लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी पटखौली बाईपास पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में ट्रक चालक अजय सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश बाल-बाल बच गया, कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। सेब लदे ट्रक की सुरक्षा में पुलिस लगी हुई है और ट्रक को निकालने के लिए मदद में जुटी है। वहीं ट्रक चालक वाहन संघ के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं।
    user_न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर मैं प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह प्रदान किए जाएंगे। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
    1
    प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर
मैं प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह प्रदान किए जाएंगे।
—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज विभारपुर मे 19 वीं पुण्यतिथि, के अवसर पर कवियों ने ,सुनाया मुशायरा सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभार पुर में स्थित स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज व रामबरन पीजी कॉलेज में स्वर्गीय माता श्याम कुमारी की 19वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई, जहां पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बड़े-बड़े कवियों को आमंत्रित किया और कवियों ने पहुंचकर पूर्णतिथि के अवसर पर माता जी के कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया और मुखारविंद से मुशायरा किया वहीं दूसरी तरफ विद्यालय प्रशासक संजय सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया ,और भगवान श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की,इसी क्रम में कार्यक्रम में पहुंचे एलेना विद्यालय प्रशासक नीरज सिंह सहित अन्य विद्यालय के भी प्रबंधक व क्षेत्र से आए हुए सम्मानित लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे
    1
    स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज विभारपुर मे 19 वीं पुण्यतिथि, के अवसर पर कवियों ने ,सुनाया मुशायरा
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभार पुर में स्थित स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज व रामबरन पीजी कॉलेज में स्वर्गीय माता श्याम कुमारी की 19वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई, जहां पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बड़े-बड़े कवियों को आमंत्रित किया और कवियों ने पहुंचकर पूर्णतिथि के अवसर पर माता जी के कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया और मुखारविंद से मुशायरा किया वहीं दूसरी तरफ विद्यालय प्रशासक संजय सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया ,और भगवान श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की,इसी क्रम में कार्यक्रम में पहुंचे एलेना विद्यालय प्रशासक नीरज सिंह सहित अन्य विद्यालय के भी प्रबंधक व क्षेत्र से आए हुए सम्मानित लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप 27 मौतों से मचा हाहाकार लगभग चार सौ से अधिक लोग लापता नेपाल में भारी बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें करीब 105 भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की खबर सामने आई है। बाढ़ की चपेट में नेपाल के करीब 13 पावर प्रोजेक्ट भी प्रभावित हुए हैं। इनमें अधिकांश परियोजनाएं रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी किनारे स्थित बताई जा रही हैं। वहीं लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोगों के भी लापता होने की सूचना है। नेपाल में मची इस प्राकृतिक आपदा के बाद पड़ोसी राज्यों में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष निगरानी और सतर्कता बढ़ाई जा रही है।
    1
    नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप 27 मौतों से मचा हाहाकार लगभग चार सौ से अधिक लोग लापता 
नेपाल में भारी बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें करीब 105 भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की खबर सामने आई है।
बाढ़ की चपेट में नेपाल के करीब 13 पावर प्रोजेक्ट भी प्रभावित हुए हैं। इनमें अधिकांश परियोजनाएं रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी किनारे स्थित बताई जा रही हैं। वहीं लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोगों के भी लापता होने की सूचना है।
नेपाल में मची इस प्राकृतिक आपदा के बाद पड़ोसी राज्यों में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष निगरानी और सतर्कता बढ़ाई जा रही है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सुल्तानपुर पूर्वांचल सड़क हादसे मामले में जिलाधिकारी का व्यान* सुल्तानपुर,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज प्रातः लगभग 05ः30 बजे थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर सड़क दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस जो कि गुड़गांव से बिहार जा रही थी उसको पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 16 यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को 100 शैया अस्पताल, कुमारगंज में भर्ती कराया गया है, जबकि 05 घायलों को जिला चिकित्सालय, अयोध्या के लिए रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। शेष बचे हुये यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बस से उनके गन्तव्य स्थान हेतु रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जानकारी एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है तथा यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। जिलाधिकारी सुल्तानपुर द्वारा संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, आवश्यक सहायता एवं घटना के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
    4
    सुल्तानपुर पूर्वांचल सड़क हादसे मामले में जिलाधिकारी का व्यान*
सुल्तानपुर,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज प्रातः लगभग 05ः30 बजे थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर सड़क दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस जो कि गुड़गांव से बिहार जा रही थी उसको पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 16 यात्री घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को 100 शैया अस्पताल, कुमारगंज में भर्ती कराया गया है, जबकि 05 घायलों को जिला चिकित्सालय, अयोध्या के लिए रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। शेष बचे हुये यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बस से उनके गन्तव्य स्थान हेतु रवाना कर दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जानकारी एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है तथा यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।
जिलाधिकारी सुल्तानपुर द्वारा संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, आवश्यक सहायता एवं घटना के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे पर डीएम ने दी जानकारी, गुड़गांव से बिहार जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 16 घायलो में 5 अयोध्या भेजे गए सुल्तानपुर, 27 अगस्त: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह लगभग 5:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुल्तानपुर के थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, एक निजी बस जो गुरुग्राम से बिहार जा रही थी, उसे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को कुमारगंज स्थित 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अयोध्या के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। दुर्घटना के बाद बचे हुए अन्य यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बसों से उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, सहायता और घटना के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    1
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे पर डीएम ने दी जानकारी, गुड़गांव से बिहार जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 16 घायलो में 5 अयोध्या भेजे गए
सुल्तानपुर, 27 अगस्त: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह लगभग 5:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुल्तानपुर के थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, एक निजी बस जो गुरुग्राम से बिहार जा रही थी, उसे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को कुमारगंज स्थित 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अयोध्या के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।
दुर्घटना के बाद बचे हुए अन्य यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बसों से उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, सहायता और घटना के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.