जंक्शन के पास 100 गाड़ियों का चालानः प्रयागराज में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार दूसरे दिन एक्शन, क्रेन से खिंचवाई गए वाहन प्रयागराज। प्रयागराज में शहर की सड़कों को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम का संयुक्त अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को प्रयागराज जंक्शन के गेट नंबर-1 से लेकर गेट नंबर-5 तक व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े 100 वाहनों का चालान किया गया, जबकि सड़क पर अवैध रूप से कब्जा कर कारोबार करने वाले आठ दुकानदारों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई। अभियान एडीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस और नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्रवाई के दौरान रेलवे स्टेशन के आसपास अवैध पार्किंग और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल चालान की कार्रवाई की गई। *जंक्शन क्षेत्र में मचा हड़कंप* प्रयागराज जंक्शन शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। अभियान शुरू होते ही स्टेशन क्षेत्र में अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों और सड़क किनारे कब्जा जमाकर दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहन हटाने शुरू कर दिए, जबकि नगर निगम की टीम ने सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। बाइट... इंस्पेक्टर सौरभ सिंह

- उत्तर प्रदेश के मेरठ में अवैध झुग्गी-बस्तियों के भीतर बांस के ढांचे से एक मस्जिद तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। इस परिसर में नमाज़ पढ़ने-पढ़ाने की व्यवस्था थी, जिसमें धार्मिक पुस्तकें और रहने के इंतज़ाम भी थे। जानकारी के अनुसार, इस स्थान का इस्तेमाल मदरसे के रूप में भी होता था, जहाँ बच्चों को इस्लामिक शिक्षा दी जाती थी। बताया गया है कि बिहार के एक मौलाना सुबह 9 बजे तक बच्चों को पढ़ाते थे और फिर दूसरी बस्तियों में भी धार्मिक शिक्षण के लिए चले जाते थे। बस्ती के लोग इस मौलाना का नाम भी नहीं जानते। फिलहाल, पुलिस ने मौलाना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।1
- प्रयागराज के सिविल लाइंस में एक निर्माण कार्य को सील करने पहुँची प्राधिकरण की टीम द्वारा दरवाजा सील कर दिए जाने से एक बच्ची अंदर फँस गई। इस घटना का एक वीडियो समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने साझा किया है। इस मामले में प्राधिकरण ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा है कि यह निर्माण कार्य नजूल की जमीन पर हो रहा था, जिसके चलते इसे सील किया गया। प्राधिकरण के अनुसार, लोग पीछे की दीवार तोड़कर आ-जा रहे थे।1
- घाटों के शहर बनारस में स्थित नमो घाट पर इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।1
- प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच मुहर्रम का महीना चल रहा है, जिसमें मजलिस, मातम, जुलूस और ताजियादारी का दौर जारी है। लोग भीषण गर्मी में एक गाँव से दूसरे गाँव ताजियादारी में शामिल होने के लिए निकल रहे हैं। ऐसे में, लोगों को गर्मी से राहत पहुँचाने के लिए प्रयागराज के एयरपोर्ट थानांतर्गत असरावल कलां के वरिष्ठ समाजसेवी सानू असरावे ने कर्बला की याद में कई प्रमुख स्थानों पर ठंडे शरबत की सबील लगाई। सानू असरावे खुद राहगीरों और अकीदतमंदों को अपने हाथों से शरबत पिलाते हुए देखे गए। उन्होंने बताया कि वे इमाम हुसैन ए मज़लूम के शैदाई हैं, जिन्हें यज़ीदी लश्कर ने चौदह सौ साल पहले कर्बला के बीयाबान जंगल में अपने परिवार सहित तीन दिन तक भूखा-प्यासा रखने के बाद दसवीं मुहर्रम को बेगुनाह शहीद कर दिया था। आज वे उसी नवासा ए रसूल की शहादत पर ग़म के आँसू बहाते हुए उनकी याद मना रहे हैं और उनकी याद में ठंडा शरबत पिला रहे हैं।1
- प्रयागराज में 17 जून 2026, बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की नवाब यूसुफ रोड शाखा का भव्य समारोह के बीच उद्घाटन संपन्न हुआ। इस शाखा का फीता काटकर उद्घाटन बैंक ऑफ बड़ौदा, वाराणसी जोन के महाप्रबंधक एवं जोनल हेड मिथिलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रयागराज द्वितीय क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख चंद्रकांत चक्रवर्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक आदर्श कुमार और आरबीडीएम अरविंद श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने शाखा द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं और बैंक की ग्राहक हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित ग्राहक और गणमान्य नागरिक मौजूद थे, जिनमें विकास अग्रवाल (एल्डी एनक्लेव), तरुण भाटिया, राहुल अग्रवाल (महिंद्रा ऑटो), दीपक भार्गव (मारुति), सुनील मिश्रा (फॉक्सवैगन), नीरज मेहरोत्रा (मनमोहन ज्वैलर्स), संजय गुप्ता (एलडीसी इंस्टीट्यूट), अंकित गुप्ता (किआ मोटर्स), संजीव अग्रवाल (जागृति हॉस्पिटल) तथा अंशुल जायसवाल (रेड्ज सैलून) प्रमुख रूप से शामिल थे। उपस्थित ग्राहकों ने नई शाखा के शुभारंभ पर बैंक प्रबंधन को बधाई दी और बेहतर बैंकिंग सेवाओं की उम्मीद जताई।2
- जंक्शन के पास 100 गाड़ियों का चालानः प्रयागराज में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार दूसरे दिन एक्शन, क्रेन से खिंचवाई गए वाहन प्रयागराज। प्रयागराज में शहर की सड़कों को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम का संयुक्त अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को प्रयागराज जंक्शन के गेट नंबर-1 से लेकर गेट नंबर-5 तक व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े 100 वाहनों का चालान किया गया, जबकि सड़क पर अवैध रूप से कब्जा कर कारोबार करने वाले आठ दुकानदारों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई। अभियान एडीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस और नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्रवाई के दौरान रेलवे स्टेशन के आसपास अवैध पार्किंग और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल चालान की कार्रवाई की गई। *जंक्शन क्षेत्र में मचा हड़कंप* प्रयागराज जंक्शन शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। अभियान शुरू होते ही स्टेशन क्षेत्र में अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों और सड़क किनारे कब्जा जमाकर दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहन हटाने शुरू कर दिए, जबकि नगर निगम की टीम ने सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। बाइट... इंस्पेक्टर सौरभ सिंह1
- वाराणसी की पहड़िया मंडी में सोमवार को जमकर हवाई फायरिंग की घटना हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग करने वाले व्यक्ति गाजीपुर के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लालपुर पुलिस ने घेराबंदी कर इन लोगों को असलहों सहित पकड़ लिया है। इस घटना से मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।1
- प्रयागराज जिले के जसरा-रेरा मार्ग पर जीआईसी स्कूल के पास बुधवार देर रात लगभग 1:00 बजे एक भारी-भरकम और पुराना नीम का पेड़ अचानक उखड़कर सड़क पर गिर गया। इस घटना के कारण पूरे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पेड़ गिरने से बिजली के दो खंभे भी टूटकर सड़क पर आ गिरे, जिसके परिणामस्वरूप आसपास के क्षेत्र और पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय निवासियों ने घटना की सूचना प्रशासन और विद्युत विभाग को दे दी है, और फिलहाल पेड़ को हटाने तथा बिजली व्यवस्था को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। राहत की बात यह है कि देर रात घटना होने के कारण किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है।1