Shuru
Apke Nagar Ki App…
घाटों के शहर बनारस में स्थित नमो घाट पर इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
Journalist Satish Chandra
घाटों के शहर बनारस में स्थित नमो घाट पर इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोनभद्र के दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से कथित तौर पर एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक रामविचार गोंड (26) को निजी अस्पताल ले जाने और उपचार के दौरान उसकी मौत होने के बाद, उसके शव को बाइक से वापस सीएचसी परिसर में छोड़कर फरार होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश मिश्रा के निर्देश पर जांच प्रक्रिया शुरू की गई, जिसकी गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. जी.एस. यादव दुद्धी पहुंचे और विभिन्न पक्षों से जानकारी व साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर डॉ. जी.एस. यादव और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने संबंधित निजी अस्पताल के खिलाफ स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। दुद्धी चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. गुलाब शंकर यादव की ओर से मिली लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही, संबंधित निजी अस्पताल को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया है। डॉ. जी.एस. यादव ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो निजी अस्पताल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें अस्पताल को सीज करना भी शामिल हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यह घटना रविवार और सोमवार के बीच हुई, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और निजी अस्पताल द्वारा गलत उपचार किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस तथा उच्च अधिकारियों से शिकायत की। स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्धजनों ने सीएचसी में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती की मांग की है, ताकि बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और ऐसी घटनाओं की जांच में आसानी हो। नगरवासियों ने जल्द से जल्द सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती और घटना में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ निष्पक्ष व कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल परिसर में ऐसी गंभीर घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।1
- घाटों के शहर बनारस में स्थित नमो घाट पर इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।1
- प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच मुहर्रम का महीना चल रहा है, जिसमें मजलिस, मातम, जुलूस और ताजियादारी का दौर जारी है। लोग भीषण गर्मी में एक गाँव से दूसरे गाँव ताजियादारी में शामिल होने के लिए निकल रहे हैं। ऐसे में, लोगों को गर्मी से राहत पहुँचाने के लिए प्रयागराज के एयरपोर्ट थानांतर्गत असरावल कलां के वरिष्ठ समाजसेवी सानू असरावे ने कर्बला की याद में कई प्रमुख स्थानों पर ठंडे शरबत की सबील लगाई। सानू असरावे खुद राहगीरों और अकीदतमंदों को अपने हाथों से शरबत पिलाते हुए देखे गए। उन्होंने बताया कि वे इमाम हुसैन ए मज़लूम के शैदाई हैं, जिन्हें यज़ीदी लश्कर ने चौदह सौ साल पहले कर्बला के बीयाबान जंगल में अपने परिवार सहित तीन दिन तक भूखा-प्यासा रखने के बाद दसवीं मुहर्रम को बेगुनाह शहीद कर दिया था। आज वे उसी नवासा ए रसूल की शहादत पर ग़म के आँसू बहाते हुए उनकी याद मना रहे हैं और उनकी याद में ठंडा शरबत पिला रहे हैं।1
- प्रयागराज में 17 जून 2026, बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की नवाब यूसुफ रोड शाखा का भव्य समारोह के बीच उद्घाटन संपन्न हुआ। इस शाखा का फीता काटकर उद्घाटन बैंक ऑफ बड़ौदा, वाराणसी जोन के महाप्रबंधक एवं जोनल हेड मिथिलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रयागराज द्वितीय क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख चंद्रकांत चक्रवर्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक आदर्श कुमार और आरबीडीएम अरविंद श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने शाखा द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं और बैंक की ग्राहक हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित ग्राहक और गणमान्य नागरिक मौजूद थे, जिनमें विकास अग्रवाल (एल्डी एनक्लेव), तरुण भाटिया, राहुल अग्रवाल (महिंद्रा ऑटो), दीपक भार्गव (मारुति), सुनील मिश्रा (फॉक्सवैगन), नीरज मेहरोत्रा (मनमोहन ज्वैलर्स), संजय गुप्ता (एलडीसी इंस्टीट्यूट), अंकित गुप्ता (किआ मोटर्स), संजीव अग्रवाल (जागृति हॉस्पिटल) तथा अंशुल जायसवाल (रेड्ज सैलून) प्रमुख रूप से शामिल थे। उपस्थित ग्राहकों ने नई शाखा के शुभारंभ पर बैंक प्रबंधन को बधाई दी और बेहतर बैंकिंग सेवाओं की उम्मीद जताई।2
- प्रयागराज के सिविल लाइंस में एक निर्माण कार्य को सील करने पहुँची प्राधिकरण की टीम द्वारा दरवाजा सील कर दिए जाने से एक बच्ची अंदर फँस गई। इस घटना का एक वीडियो समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने साझा किया है। इस मामले में प्राधिकरण ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा है कि यह निर्माण कार्य नजूल की जमीन पर हो रहा था, जिसके चलते इसे सील किया गया। प्राधिकरण के अनुसार, लोग पीछे की दीवार तोड़कर आ-जा रहे थे।1
- कौशाम्बी जिले में एक सब्ज़ियों से लदा तेज़ रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर में नेशनल हाईवे 19 के पास हुई, जहाँ प्रयागराज से कानपुर जा रहा ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर दूसरी लेन में जाकर पलट गया। इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि ट्रक के ड्राइवर और खलासी दोनों इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।1