Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोकेशन// पखांजूर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर//अभिजीत अधिकारी आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय युवक की मौत। अचानक मौसम परिवर्तन के साथ तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान हुआ हादसा। सुभाष नगर पीव्ही-12 का निवासी बताया जा रहा है मृतक। मृतक आशुतोष विश्वास सुबह मक्का खेत में पानी देने गए थे। इसी दौरान गिरी बिजली, मौके पर ही हुई मौत। मामले को संज्ञान में लेकर पखांजूर पुलिस जांच में जुटी।
Omprakash प्रजापति
लोकेशन// पखांजूर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर//अभिजीत अधिकारी आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय युवक की मौत। अचानक मौसम परिवर्तन के साथ तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान हुआ हादसा। सुभाष नगर पीव्ही-12 का निवासी बताया जा रहा है मृतक। मृतक आशुतोष विश्वास सुबह मक्का खेत में पानी देने गए थे। इसी दौरान गिरी बिजली, मौके पर ही हुई मौत। मामले को संज्ञान में लेकर पखांजूर पुलिस जांच में जुटी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने तहसील सदर के ब्लाक सण्ड़वा चन्द्रिका अन्तर्गत ग्राम पंचायत भदौसी में कृषक हौसला प्रसाद के गेहूॅ की फसल के उत्पादन व उत्पादकता को जानने को लेकर क्रॉप कटिंग करायी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषक के खेत मेंं पहुॅचकर स्वयं धान की कटाई भी की।1
- Post by REPORTER ANKIT1
- प्रतापगढ़ जौनपुर जनपद के बॉर्डर पर स्थित महुली गांव निवासी पन्नालाल पाल रामलाल पाल सरजू प्रसाद पाल ने अपनी 10 बोई गई गेहूं की फसल को हार्वेस्टर से कटवा लिया था। जिसका भूसा बनना अभी बाकी था। सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फसल अवशेष में आग लग गई। जिससे 10 बीघा फसल अवशेष पशु चारा जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी फायर सर्विस को भी दे गई। जब तक लोग आग बुजा पाते तब तक आग फसल अवशेष को जला चुकी थी। फिलहाल फायर कर्मी मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग को फैलने से रोक दिया। वरना आसपास की खड़ी फसलों में आग पहुंचती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। शाम करीब 4:30 बजे आग बुझाने में लोग कामयाब हुए।1
- युवा मोर्चा ग्रेटर फरीदाबाद और व्यापारी एकता संघ खेड़ी रोड 7 तारीख सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जीत विद्यालय निकेतन पब्लिक स्कूल में हैंडीकेट विकलांग और बुजुर्ग लोगों को समान बाटे जाएंगे1
- रायबरेली जिले से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित राजकीय महाविद्यालय हरिपुर नेहस्ता की स्थिति इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। वर्ष 2016 में केंद्र सरकार की रूसा (RUSA) योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए इस महाविद्यालय में आज 10 साल बाद भी छात्र-छात्राओं की भारी कमी बनी हुई है। हालात यह हैं कि पूरे महाविद्यालय में महज 19 छात्र ही पंजीकृत हैं, जो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। महाविद्यालय की भव्य इमारत, आधुनिक सुविधाएं और उच्च शिक्षित स्टाफ होने के बावजूद यहां सन्नाटा पसरा रहता है। कक्षाओं में छात्र नजर नहीं आते, जबकि शिक्षक और अन्य स्टाफ नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं। यह महाविद्यालय लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध है और यहां दो दर्जन से अधिक विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। खास बात यह है कि यहां लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित योग्य प्रोफेसर तैनात हैं, जिन्हें लाखों रुपये वेतन दिया जाता है। इसके बावजूद छात्रों की संख्या बेहद कम होना चिंता का विषय बन गया है। महाविद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, छात्रावास, खेल मैदान, जिम जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही प्रवेश शुल्क भी न्यूनतम रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र यहां दाखिला ले सकें। लेकिन इन तमाम प्रयासों के बावजूद छात्र-छात्राओं को आकर्षित करने में कॉलेज प्रशासन अब तक असफल रहा है। महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान और मोटिवेशनल कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं, लेकिन उनका अपेक्षित असर नहीं दिख रहा है। स्थानीय स्तर पर भी यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी सुविधाओं के बावजूद छात्र इस महाविद्यालय से दूरी क्यों बना रहे हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने, जागरूकता की कमी, परिवहन सुविधा का अभाव और निजी कॉलेजों की बढ़ती संख्या जैसे कई कारण इसके पीछे हो सकते हैं। अब जरूरत इस बात की है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाए, ताकि करोड़ों की लागत से बने इस महाविद्यालय का सही उपयोग हो सके और क्षेत्र के छात्रों को इसका लाभ मिल सके।3
- प्रतापगढ़। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने खेत में काटी फसल, गेहूं की फसल के उत्पादन व उत्पादकता को लेकर क्रॉप कटिंग कराई, क्रॉप कटिंग बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए महत्वपूर्ण है, डीएम ने किसानों से गेहूं की फसल सरकारी क्रय केंद्र पर बेचने की अपील की, किसान पराली न जलाएं, गौशाला में पशुओं के लिए चारा दान करें, एसडीएम सदर नैंसी सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी, तहसीलदार आदि रहे मौजूद,1
- प्रतापगढ़। खून से लथपथ महिला सुनसान जगह मिली, महिला के गले, पेट व सिर में चाकू से हमले के निशान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, अफसरी बानो के रूप में हुई घायल महिला की शिनाख्त, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, दिलीपपुर थाना के सरखेलपुर गांव का मामला,1
- जनपद के ब्लॉक क्षेत्र बाबा बेलखरनाथ धाम में स्थित प्राथमिक विद्यालय ओझला में स्कूल चलो अभियान और विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि योगगुरु दुर्गेश सिंह, अध्यक्षता प्रभात कुमार मंत्री और संचालन प्रभारी डा०विनोद त्रिपाठी ने किया।1