logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जगदम्बा पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस रोहित जोशी।खंडप जगदम्बा पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, खंडप में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबूलाल जोशी तथा अध्यक्ष छोगा भारती नीलकंठ रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि गिरधर सिंह गिराब, गजे सिंह सेदरिया, माधु सिंह, किशोर सिंह अर्थण्डी एवं कालूराम पटेल गोलिया सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण, देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने ‘मेरे पापा’, ‘फॉर माय मॉम’, ‘राजस्थानी कठपुतली नृत्य’, ‘लंगा रे हिंदुस्तान’, ‘सावारियों’, ‘Exam Comedy Drama’, ‘हंस-हंस ना जाओ जी’, ‘तेरा झूठा जमाना’, ‘राजस्थानी सांग घूमर’, ‘कृष्णा राधा सांग’, ‘नशा मुक्त सांग’ तथा राजस्थानी बॉयज डांस जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अंग्रेजी एवं हिंदी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। वहीं देशभक्ति गीत ‘मेरा हिंदुस्तान’ सहित अन्य प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय की ओर से कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों को भी सम्मान दिया गया। मिठाई वितरण एवं टेंट व्यवस्था में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि बाबूलाल जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए तथा देश के विकास में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्ष छोगा भारती नीलकंठ एवं विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार की ओर से संस्था प्रधान उम्मेदसिंह रेडाणा ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक चेतना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं और पूरा विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ एवं देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

1 day ago
user_Rohit
Rohit
Photographer समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
1 day ago

जगदम्बा पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस रोहित जोशी।खंडप जगदम्बा पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, खंडप में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबूलाल जोशी तथा अध्यक्ष छोगा भारती नीलकंठ रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि गिरधर सिंह गिराब, गजे सिंह सेदरिया, माधु सिंह, किशोर सिंह अर्थण्डी एवं कालूराम पटेल गोलिया सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण, देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने ‘मेरे पापा’, ‘फॉर माय मॉम’, ‘राजस्थानी कठपुतली

नृत्य’, ‘लंगा रे हिंदुस्तान’, ‘सावारियों’, ‘Exam Comedy Drama’, ‘हंस-हंस ना जाओ जी’, ‘तेरा झूठा जमाना’, ‘राजस्थानी सांग घूमर’, ‘कृष्णा राधा सांग’, ‘नशा मुक्त सांग’ तथा राजस्थानी बॉयज डांस जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अंग्रेजी एवं हिंदी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। वहीं देशभक्ति गीत ‘मेरा हिंदुस्तान’ सहित अन्य प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय की ओर से कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों को भी सम्मान दिया गया। मिठाई वितरण एवं टेंट व्यवस्था में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि बाबूलाल जोशी

ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए तथा देश के विकास में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्ष छोगा भारती नीलकंठ एवं विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार की ओर से संस्था प्रधान उम्मेदसिंह रेडाणा ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक चेतना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं और पूरा विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ एवं देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नागाजी महाराज श्री मठ में गूंजे वैदिक मंत्र, बारिश की कामना को उमड़ा आस्था का सैलाब रोहित जोशी । खंडप नागाजी महाराज श्री मठ खंडप में रविवार को वार्षिक हवन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। वार्षिक धार्मिक आयोजन में खंडप सहित डाबली गोलियां, सरवड़ी, चियाली, रोजियों की ढाणी, अर्थंडी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मठ परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने नागाजी महाराज की समाधि के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र में अच्छी बारिश, खुशहाली, सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की गई। ग्रामीणों ने नागाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। मंत्रोच्चारण के बीच दी हवन में आहुतियां वार्षिक हवन कार्यक्रम में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन की विधि संपन्न करवाई। हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने विधिवत आहुतियां देकर लोक कल्याण और क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना की। हवन के दौरान गूंजते वैदिक मंत्रों और धार्मिक जयकारों से मठ परिसर का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। महंत उमाकांत गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नागाजी महाराज की समाधि के दर्शन के साथ ही मठ के महंत उमाकांत गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। महंत ने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा, सद्भाव और समाजहित के कार्यों से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने सभी के सुख-शांति एवं क्षेत्र की समृद्धि की मंगलकामना की। आस्था का केंद्र बना नागाजी महाराज श्री मठ वार्षिक हवन कार्यक्रम के दौरान आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। ग्रामीणों के लिए नागाजी महाराज श्री मठ लंबे समय से आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र रहा है। वार्षिक हवन में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सामूहिक रूप से क्षेत्र में अच्छी बारिश एवं खुशहाली की प्रार्थना की
    2
    नागाजी महाराज श्री मठ में गूंजे वैदिक मंत्र, बारिश की कामना को उमड़ा आस्था का सैलाब
रोहित जोशी । खंडप 
नागाजी महाराज श्री मठ खंडप में रविवार को वार्षिक हवन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। वार्षिक धार्मिक आयोजन में खंडप सहित डाबली गोलियां, सरवड़ी, चियाली, रोजियों की ढाणी, अर्थंडी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मठ परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
श्रद्धालुओं ने नागाजी महाराज की समाधि के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र में अच्छी बारिश, खुशहाली, सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की गई। ग्रामीणों ने नागाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
मंत्रोच्चारण के बीच दी हवन में आहुतियां
वार्षिक हवन कार्यक्रम में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन की विधि संपन्न करवाई। हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने विधिवत आहुतियां देकर लोक कल्याण और क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना की। हवन के दौरान गूंजते वैदिक मंत्रों और धार्मिक जयकारों से मठ परिसर का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
महंत उमाकांत गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद
कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नागाजी महाराज की समाधि के दर्शन के साथ ही मठ के महंत उमाकांत गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। महंत ने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा, सद्भाव और समाजहित के कार्यों से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने सभी के सुख-शांति एवं क्षेत्र की समृद्धि की मंगलकामना की।
आस्था का केंद्र बना नागाजी महाराज श्री मठ
वार्षिक हवन कार्यक्रम के दौरान आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। ग्रामीणों के लिए नागाजी महाराज श्री मठ लंबे समय से आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र रहा है। वार्षिक हवन में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सामूहिक रूप से क्षेत्र में अच्छी बारिश एवं खुशहाली की प्रार्थना की
    user_Rohit
    Rohit
    Photographer समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बालोतरा में मातृशक्ति मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया बालोतरा। बालोतरा में पूर्व पार्षद के निवास स्थल पर मातृशक्ति ने मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया।
    4
    बालोतरा में मातृशक्ति मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बालोतरा।
बालोतरा में पूर्व पार्षद के निवास स्थल पर मातृशक्ति ने मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति सेवा, संस्कार और समर्पण का संगम बना विप्र फाउंडेशन का शपथ ग्रहण समारोह परम संत देवानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में जालोर में रचा गया सेवा और सामाजिक एकता का नया अध्याय जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी ने ली ‘समर्थ समाज–उन्नत राष्ट्र’ के निर्माण की शपथ, 32 युवाओं ने किया रक्तदान जालोर, 16 अगस्त 2026। श्री मलकेश्वर मठ, संजय नगर में रविवार को विप्र फाउंडेशन जिला जालोर के जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अत्यंत उत्साह, सामाजिक एकजुटता और आध्यात्मिक ऊर्जा के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं, युवाओं, महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मूल भाव “सेवा ही पहचान, संगठन ही शक्ति” तथा “समर्थ समाज–उन्नत राष्ट्र” के संकल्प पर केंद्रित रहा। समारोह ने संगठनात्मक एकता के साथ सामाजिक सेवा, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रभावी संदेश दिया। परम संत देवानंद सरस्वती महाराज का मिला पावन सानिध्य समारोह को ब्रह्मा विष्णु महेश धाम, देवनागरी, कालंद्री के पीठाधीश्वर परम पूज्य देवानंद सरस्वती महाराज का पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। महाराजश्री ने अपने आशीर्वचन में सेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताते हुए कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है और रक्तदान महादान है।” उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होकर सेवा कार्यों में आगे आता है, तब समाज मजबूत होता है और उसी से राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। महाराजश्री ने विप्र फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को निरंतर सेवा, संस्कार एवं समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिया संगठन एवं सेवा का संदेश समारोह में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री नवीन जोशी ने जालोर की टीम द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, संगठनात्मक सक्रियता एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि जालोर ने सेवा और सामाजिक एकता का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायी है। राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र गौड़ ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति निहित है और संगठित युवा शक्ति के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार दवे ने कहा कि विप्र फाउंडेशन के प्रत्येक प्रकल्प के केंद्र में सेवा भावना सर्वोपरि रहनी चाहिए तथा संगठन की शक्ति का उपयोग समाज के जरूरतमंद वर्गों के हित में किया जाना चाहिए। जिला नेतृत्व ने लिया सेवा का संकल्प कार्यक्रम में एडवोकेट नैन सिंह राजपुरोहित सांथू ने कहा कि आज पद ग्रहण करने का अवसर मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज और जिले की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व स्वीकार करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के लिए आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि एकता ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है। युवा शक्ति को साथ लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में जालोर को अग्रणी बनाने के लिए संगठन निरंतर कार्य करेगा। वहीं एडवोकेट हरिशंकर राजपुरोहित ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का अत्यंत पुनीत कार्य है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सेवा की नई चेतना पैदा की जा सकती है। जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी ने ली शपथ समारोह के दौरान प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के कर-कमलों से जिला कार्यकारिणी, महिला जिला कार्यकारिणी एवं जिला युवा कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को पद एवं सेवा की शपथ दिलाई गई। महिला कार्यकारिणी में कविता शर्मा, चेतना ओझा, अर्चना राजपुरोहित, प्रियंका राजपुरोहित, पूजा देव, ललिता भट्ट, प्रीति दवे एवं सुषमा सहित कार्यकर्ताओं ने शपथ ली। युवा कार्यकारिणी में डॉ. पवन ओझा, योगेश, दिलीप भट्ट, वीरेंद्र नाग, अरविंद राजपुरोहित, नरपत सिंह, चंदन नागर, कपिल त्रिवेदी, शैलेश शर्मा, महेंद्र सिंह, परबत सिंह, प्रतीक व्यास, विनय शर्मा, तरुण राजपुरोहित एवं राहुल व्यास सहित युवाओं ने संगठन एवं समाज सेवा का संकल्प लिया। जिला कार्यकारिणी में किशोर सिंह राजपुरोहित, ललित दवे, पोकरमल दाधीच, पवन दाधीच, दिनेश भट्ट, किशोर सिंह सायला, जोगाराम, तुलछाराम, मानाराम, मांगीलाल, अंबाराम, संतोष जी गेलाना, जब्बार सिंह एवं पुखराज सहित पदाधिकारियों ने अपने दायित्व की शपथ ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया— “एकता हमारी पहचान, सेवा हमारा धर्म, संस्कार हमारी धरोहर, समर्पण हमारी शक्ति और समाजोत्थान हमारा लक्ष्य है। हमारा संकल्प—समर्थ समाज, उन्नत राष्ट्र।” 32 युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश समारोह के साथ विप्र फाउंडेशन के सामाजिक सरोकार राष्ट्रीय प्रकल्प के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 32 युवक-युवतियों ने रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं ने “एक यूनिट रक्त—किसी की नई जिंदगी” का संदेश देते हुए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया। आयोजन में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। डॉ. घनश्याम कुमार व्यास ने किया कुशल संचालन सम्पूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं प्रेरक उद्बोधन डॉ. घनश्याम कुमार व्यास, जिला महामंत्री, विप्र फाउंडेशन जालोर एवं सचिव, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, स्थानीय संघ भीनमाल द्वारा किया गया। डॉ. व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि पूज्य महाराजश्री के आशीर्वाद एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में आज लिया गया संकल्प केवल संगठन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सेवा और संस्कार से समाज को जोड़ना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। नैन सिंह राजपुरोहित की टीम एवं महिला-युवा टीम की रही सक्रिय भूमिका कार्यक्रम की सफलता में जिला अध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित की मुख्य टीम, युवा टीम में एडवोकेट पवन दवे एवं कपिल के नेतृत्व में सक्रिय युवाओं तथा महिला विंग में श्रीमती इंदु दवे एवं पिंकी राजपुरोहित सहित महिला कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए समाजबंधुओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समाजबंधु रहे उपस्थित कार्यक्रम में तुलछाराम राजपुरोहित, संरक्षक; बसंत ओझा, ACBO, जालोर; दिनेश दवे; रमेश जी शर्मा; दिलीप जी राजपुरोहित; गौरव भट्ट; मानवेन्द्र सिंह राजपुरोहित; प्रवीण जी; नितिन व्यास; कन्हैयालाल; सुरेंद्र नाग; सुरेंद्र दवे; रणजीत रावल सहित अनेक समाजबंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार एवं सेवा के निरंतर विस्तार का संकल्प तुलछा राम राजपुरोहित पूर्व विकाश अधिकारी सांचोर को जालोर सांचोर का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित ने परम पूज्य देवानंद सरस्वती महाराज, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं, रक्तदाताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन जालोर की नई कार्यकारिणी संगठन की शक्ति को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, युवा सशक्तीकरण एवं सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह का समापन “सेवा ही पहचान, संगठन ही शक्ति” तथा “समर्थ समाज–उन्नत राष्ट्र” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब संगठन, युवा शक्ति, महिला शक्ति और समाज के वरिष्ठजन एकजुट होकर सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं, तो सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जा सकती है। आयोजक: विप्र फाउंडेशन परिवार, जिला जालोर
    4
    प्रेस विज्ञप्ति
सेवा, संस्कार और समर्पण का संगम बना विप्र फाउंडेशन का शपथ ग्रहण समारोह
परम संत देवानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में जालोर में रचा गया सेवा और सामाजिक एकता का नया अध्याय
जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी ने ली ‘समर्थ समाज–उन्नत राष्ट्र’ के निर्माण की शपथ, 32 युवाओं ने किया रक्तदान
जालोर, 16 अगस्त 2026।
श्री मलकेश्वर मठ, संजय नगर में रविवार को विप्र फाउंडेशन जिला जालोर के जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अत्यंत उत्साह, सामाजिक एकजुटता और आध्यात्मिक ऊर्जा के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं, युवाओं, महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मूल भाव “सेवा ही पहचान, संगठन ही शक्ति” तथा “समर्थ समाज–उन्नत राष्ट्र” के संकल्प पर केंद्रित रहा। समारोह ने संगठनात्मक एकता के साथ सामाजिक सेवा, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रभावी संदेश दिया।
परम संत देवानंद सरस्वती महाराज का मिला पावन सानिध्य
समारोह को ब्रह्मा विष्णु महेश धाम, देवनागरी, कालंद्री के पीठाधीश्वर परम पूज्य देवानंद सरस्वती महाराज का पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। महाराजश्री ने अपने आशीर्वचन में सेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताते हुए कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है और रक्तदान महादान है।” उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होकर सेवा कार्यों में आगे आता है, तब समाज मजबूत होता है और उसी से राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
महाराजश्री ने विप्र फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को निरंतर सेवा, संस्कार एवं समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिया संगठन एवं सेवा का संदेश
समारोह में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री नवीन जोशी ने जालोर की टीम द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, संगठनात्मक सक्रियता एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि जालोर ने सेवा और सामाजिक एकता का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायी है।
राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र गौड़ ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति निहित है और संगठित युवा शक्ति के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार दवे ने कहा कि विप्र फाउंडेशन के प्रत्येक प्रकल्प के केंद्र में सेवा भावना सर्वोपरि रहनी चाहिए तथा संगठन की शक्ति का उपयोग समाज के जरूरतमंद वर्गों के हित में किया जाना चाहिए।
जिला नेतृत्व ने लिया सेवा का संकल्प
कार्यक्रम में एडवोकेट नैन सिंह राजपुरोहित सांथू ने कहा कि आज पद ग्रहण करने का अवसर मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज और जिले की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व स्वीकार करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के लिए आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि एकता ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है। युवा शक्ति को साथ लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में जालोर को अग्रणी बनाने के लिए संगठन निरंतर कार्य करेगा।
वहीं एडवोकेट हरिशंकर राजपुरोहित ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का अत्यंत पुनीत कार्य है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सेवा की नई चेतना पैदा की जा सकती है।
जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी ने ली शपथ
समारोह के दौरान प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के कर-कमलों से जिला कार्यकारिणी, महिला जिला कार्यकारिणी एवं जिला युवा कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को पद एवं सेवा की शपथ दिलाई गई।
महिला कार्यकारिणी में कविता शर्मा, चेतना ओझा, अर्चना राजपुरोहित, प्रियंका राजपुरोहित, पूजा देव, ललिता भट्ट, प्रीति दवे एवं सुषमा सहित कार्यकर्ताओं ने शपथ ली।
युवा कार्यकारिणी में डॉ. पवन ओझा, योगेश, दिलीप भट्ट, वीरेंद्र नाग, अरविंद राजपुरोहित, नरपत सिंह, चंदन नागर, कपिल त्रिवेदी, शैलेश शर्मा, महेंद्र सिंह, परबत सिंह, प्रतीक व्यास, विनय शर्मा, तरुण राजपुरोहित एवं राहुल व्यास सहित युवाओं ने संगठन एवं समाज सेवा का संकल्प लिया।
जिला कार्यकारिणी में किशोर सिंह राजपुरोहित, ललित दवे, पोकरमल दाधीच, पवन दाधीच, दिनेश भट्ट, किशोर सिंह सायला, जोगाराम, तुलछाराम, मानाराम, मांगीलाल, अंबाराम, संतोष जी गेलाना, जब्बार सिंह एवं पुखराज सहित पदाधिकारियों ने अपने दायित्व की शपथ ग्रहण की।
सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया—
“एकता हमारी पहचान, सेवा हमारा धर्म, संस्कार हमारी धरोहर, समर्पण हमारी शक्ति और समाजोत्थान हमारा लक्ष्य है। हमारा संकल्प—समर्थ समाज, उन्नत राष्ट्र।”
32 युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
समारोह के साथ विप्र फाउंडेशन के सामाजिक सरोकार राष्ट्रीय प्रकल्प के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 32 युवक-युवतियों ने रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया।
रक्तदाताओं ने “एक यूनिट रक्त—किसी की नई जिंदगी” का संदेश देते हुए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया। आयोजन में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
डॉ. घनश्याम कुमार व्यास ने किया कुशल संचालन
सम्पूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं प्रेरक उद्बोधन डॉ. घनश्याम कुमार व्यास, जिला महामंत्री, विप्र फाउंडेशन जालोर एवं सचिव, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, स्थानीय संघ भीनमाल द्वारा किया गया।
डॉ. व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि पूज्य महाराजश्री के आशीर्वाद एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में आज लिया गया संकल्प केवल संगठन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सेवा और संस्कार से समाज को जोड़ना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।
नैन सिंह राजपुरोहित की टीम एवं महिला-युवा टीम की रही सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम की सफलता में जिला अध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित की मुख्य टीम, युवा टीम में एडवोकेट पवन दवे एवं कपिल के नेतृत्व में सक्रिय युवाओं तथा महिला विंग में श्रीमती इंदु दवे एवं पिंकी राजपुरोहित सहित महिला कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए समाजबंधुओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समाजबंधु रहे उपस्थित
कार्यक्रम में तुलछाराम राजपुरोहित, संरक्षक; बसंत ओझा, ACBO, जालोर; दिनेश दवे; रमेश जी शर्मा; दिलीप जी राजपुरोहित; गौरव भट्ट; मानवेन्द्र सिंह राजपुरोहित; प्रवीण जी; नितिन व्यास; कन्हैयालाल; सुरेंद्र नाग; सुरेंद्र दवे; रणजीत रावल सहित अनेक समाजबंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आभार एवं सेवा के निरंतर विस्तार का संकल्प 
तुलछा राम राजपुरोहित पूर्व विकाश अधिकारी  सांचोर को जालोर सांचोर का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया 
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित ने परम पूज्य देवानंद सरस्वती महाराज, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं, रक्तदाताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन जालोर की नई कार्यकारिणी संगठन की शक्ति को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, युवा सशक्तीकरण एवं सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
समारोह का समापन “सेवा ही पहचान, संगठन ही शक्ति” तथा “समर्थ समाज–उन्नत राष्ट्र” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब संगठन, युवा शक्ति, महिला शक्ति और समाज के वरिष्ठजन एकजुट होकर सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं, तो सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जा सकती है।
आयोजक:
विप्र फाउंडेशन परिवार, जिला जालोर
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • चलती गाड़ी में आग : प्रशासनिक लापरवाही और सड़क सुरक्षा पर सवाल* सियाणा–अडवाड़ा मार्ग पर चलती गाड़ी में अचानक आग लगने की घटना ने ग्रामीणों को भय और चिंता से भर दिया। यात्रियों की सूझबूझ और राहगीरों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक तंत्र की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया। *दमकल विभाग की देरी – जीवन से खिलवाड़* स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग समय पर नहीं पहुँचा। ग्रामीणों को मजबूर होकर पानी से भरे ट्रैक्टर टैंकर का सहारा लेना पड़ा। सवाल उठता है कि जब उपकरण और संसाधन मौजूद हैं, तो उनका उपयोग समय पर क्यों नहीं होता? यदि दमकल दल समय पर पहुँचता, तो लोगों की जान पर मंडराया खतरा कम हो सकता था। *सड़क सुरक्षा और वाहन जांच की अनदेखी* यह हादसा केवल प्रशासनिक देरी का परिणाम नहीं, बल्कि वाहन जांच की कमी का भी प्रतीक है। नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन न होने से ऐसे हादसे बार-बार सामने आते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन वाहनों की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करे। *सामाजिक असर और जनता का आक्रोश* ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब प्रशासनिक तंत्र समय पर काम नहीं करता, तो इन उपकरणों और विभागों का अस्तित्व किस काम का? जनता का विश्वास तभी कायम होगा जब प्रशासनिक मशीनरी समय पर और प्रभावी ढंग से काम करे। --- 🖊️ निष्कर्ष यह घटना केवल एक गाड़ी में आग लगने की नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की विफलता की कहानी है। सड़क सुरक्षा, वाहन जांच और दमकल विभाग की तत्परता – तीनों पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यदि प्रशासन ने सबक नहीं लिया, तो ऐसे हादसे भविष्य में और भी भयावह रूप ले सकते हैं।
    1
    चलती गाड़ी में आग : प्रशासनिक लापरवाही और सड़क सुरक्षा पर सवाल*
सियाणा–अडवाड़ा मार्ग पर चलती गाड़ी में अचानक आग लगने की घटना ने ग्रामीणों को भय और चिंता से भर दिया। यात्रियों की सूझबूझ और राहगीरों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक तंत्र की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया।  
*दमकल विभाग की देरी – जीवन से खिलवाड़*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग समय पर नहीं पहुँचा। ग्रामीणों को मजबूर होकर पानी से भरे ट्रैक्टर टैंकर का सहारा लेना पड़ा। सवाल उठता है कि जब उपकरण और संसाधन मौजूद हैं, तो उनका उपयोग समय पर क्यों नहीं होता? यदि दमकल दल समय पर पहुँचता, तो लोगों की जान पर मंडराया खतरा कम हो सकता था।  
*सड़क सुरक्षा और वाहन जांच की अनदेखी*
यह हादसा केवल प्रशासनिक देरी का परिणाम नहीं, बल्कि वाहन जांच की कमी का भी प्रतीक है। नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन न होने से ऐसे हादसे बार-बार सामने आते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन वाहनों की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करे।  
*सामाजिक असर और जनता का आक्रोश*
ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब प्रशासनिक तंत्र समय पर काम नहीं करता, तो इन उपकरणों और विभागों का अस्तित्व किस काम का? जनता का विश्वास तभी कायम होगा जब प्रशासनिक मशीनरी समय पर और प्रभावी ढंग से काम करे।  
---
🖊️ निष्कर्ष
यह घटना केवल एक गाड़ी में आग लगने की नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की विफलता की कहानी है। सड़क सुरक्षा, वाहन जांच और दमकल विभाग की तत्परता – तीनों पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यदि प्रशासन ने सबक नहीं लिया, तो ऐसे हादसे भविष्य में और भी भयावह रूप ले सकते हैं।
    user_Ramesh Solanki
    Ramesh Solanki
    स्वतंत्र पत्रकार जालोर, जालोर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • वायरल ऑडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल* *विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा कार्यकर्ता जनक सोनी की कथित बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल* जोधपुर। विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनक सोनी के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक अधूरे कार्य को लेकर कार्यकर्ता विधायक से काम पूरा कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वायरल बातचीत में कार्यकर्ता कथित तौर पर कहते हैं कि “मेरे कहने और विश्वास पर जनता ने आपको वोट दिए, अब उन्हीं लोगों के काम के लिए आपसे कह रहा हूं।” इस पर विधायक की ओर से कथित तौर पर “कबीर नगर में क्या इंटरेस्ट है..?” सवाल किया जाता है। जवाब में कार्यकर्ता कहते हैं कि वहां से वोट दिलाना ही उनका इंटरेस्ट था, इसके अलावा कुछ नहीं। ऑडियो वायरल होने के बाद आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और जनता के बीच जवाबदेही से जोड़कर देख रहे हैं। *दैनिक ख़बर मारवाड़ इस वायरल ऑडियो की सत्यता अथवा उसमें मौजूद आवाजों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो की वास्तविकता और बातचीत के संदर्भ की पुष्टि संबंधित पक्षों के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी*
    1
    वायरल ऑडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल*

*विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा कार्यकर्ता जनक सोनी की कथित बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल*

जोधपुर। 
विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनक सोनी के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक अधूरे कार्य को लेकर कार्यकर्ता विधायक से काम पूरा कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वायरल बातचीत में कार्यकर्ता कथित तौर पर कहते हैं कि “मेरे कहने और विश्वास पर जनता ने आपको वोट दिए, अब उन्हीं लोगों के काम के लिए आपसे कह रहा हूं।” इस पर विधायक की ओर से कथित तौर पर “कबीर नगर में क्या इंटरेस्ट है..?” सवाल किया जाता है। जवाब में कार्यकर्ता कहते हैं कि वहां से वोट दिलाना ही उनका इंटरेस्ट था, इसके अलावा कुछ नहीं। ऑडियो वायरल होने के बाद आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और जनता के बीच जवाबदेही से जोड़कर देख रहे हैं।
*दैनिक ख़बर मारवाड़ इस वायरल ऑडियो की सत्यता अथवा उसमें मौजूद आवाजों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो की वास्तविकता और बातचीत के संदर्भ की पुष्टि संबंधित पक्षों के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी*
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया, देशभक्ति के रंग में रंगा बोरुंदा Bnc, जोधपुर कस्बे में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और पुलिस थाने में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व की खुशियां मनाई गईं। इस दौरान देशभक्ति के नारों व गीतों से माहौल गूंज उठा। कस्बे में सबसे पहले ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच प्रशासक संतोष कंवर राठौड़ की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हनुमान सिंह राठौड़, भगवतसिंह राठौड़, वार्ड पंच बक्साराम कच्छावा, हरिसिंह भाटी, गिरधारी राम माली, जगदीश जीनगर, भीखसिंह मेड़तिया, भगवान राम भाटी, गोपाराम भंवरिया, ऊंकारराम बडियार, लक्ष्मण भाटी, यशराज शर्मा, महेश दाधीच सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। कस्बे का मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच प्रशासक संतोष कंवर राठौड़, अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकेश बडियार तथा विशिष्ट अतिथि ताराचंद भंवरिया व भगवतसिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में बहादुर सिंह राठौड़, हुकमाराम सोलंकी, रामनारायण भंवरिया, जब्बरसिंह मेड़तिया, शौकीन लवार, लक्ष्मण भाटी, रामकरण भंवरिया, विकास डोसी, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. शंकरलाल सिसोदिया, कैलाश टाक, दुर्गासिंह थिरोदा, भैराराम जोशी, डॉ. श्याम पटेल सहित ग्रामीण मौजूद रहे। आदर्श विद्या मंदिर में संत ने किया ध्वजारोहण: विद्यालय में मुख्य अतिथि रामस्नेही संत गोविंद गोपाल महाराज सहित जोराराम भंवरिया, भगवतसिंह राठौड़, प्रभुदयाल शर्मा, हस्तीमल दाधीच व प्रधानाध्यापक सत्यनारायण वैष्णव ने ध्वजारोहण किया। राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र पाल चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद मुजम्मिल सहित चिकित्सक व स्टाफ ने ध्वजारोहण किया।पुलिस थाने में थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई, एएसआई जगदीश चौधरी, एएसआई दिनेश काला सहित पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया। वहीं विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) बोरुंदा में सहायक अभियंता सुनील बिश्नोई, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र बिश्नोई सहित स्टाफ ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
    2
    ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया, देशभक्ति के रंग में रंगा बोरुंदा
Bnc, जोधपुर
कस्बे में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और पुलिस थाने में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व की खुशियां मनाई गईं। इस दौरान देशभक्ति के नारों व गीतों से माहौल गूंज उठा।
कस्बे में सबसे पहले ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच प्रशासक संतोष कंवर राठौड़ की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हनुमान सिंह राठौड़, भगवतसिंह राठौड़, वार्ड पंच बक्साराम कच्छावा, हरिसिंह भाटी, गिरधारी राम माली, जगदीश जीनगर, भीखसिंह मेड़तिया, भगवान राम भाटी, गोपाराम भंवरिया, ऊंकारराम बडियार, लक्ष्मण भाटी, यशराज शर्मा, महेश दाधीच सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
कस्बे का मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच प्रशासक संतोष कंवर राठौड़, अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकेश बडियार तथा विशिष्ट अतिथि ताराचंद भंवरिया व भगवतसिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में बहादुर सिंह राठौड़, हुकमाराम सोलंकी, रामनारायण भंवरिया, जब्बरसिंह मेड़तिया, शौकीन लवार, लक्ष्मण भाटी, रामकरण भंवरिया, विकास डोसी, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. शंकरलाल सिसोदिया, कैलाश टाक, दुर्गासिंह थिरोदा, भैराराम जोशी, डॉ. श्याम पटेल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
आदर्श विद्या मंदिर में संत ने किया ध्वजारोहण: विद्यालय में मुख्य अतिथि रामस्नेही संत गोविंद गोपाल महाराज सहित जोराराम भंवरिया, भगवतसिंह राठौड़, प्रभुदयाल शर्मा, हस्तीमल दाधीच व प्रधानाध्यापक सत्यनारायण वैष्णव ने ध्वजारोहण किया। राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र पाल चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद मुजम्मिल सहित चिकित्सक व स्टाफ ने ध्वजारोहण किया।पुलिस थाने में थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई, एएसआई जगदीश चौधरी, एएसआई दिनेश काला सहित पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया। वहीं विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) बोरुंदा में सहायक अभियंता सुनील बिश्नोई, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र बिश्नोई सहित स्टाफ ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ! 🇮🇳
    1
    स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ! 🇮🇳
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • तिरंगे की शान में गूंजा खंडप स्कूल विद्यार्थियों ने दी रंगा -रंग प्रस्तुतियां
    4
    तिरंगे की शान में गूंजा खंडप स्कूल विद्यार्थियों ने दी रंगा -रंग प्रस्तुतियां
    user_Rohit
    Rohit
    Photographer समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.