logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ! 🇮🇳

17 hrs ago
user_Jitendra dave
Jitendra dave
Journalist Jodhpur, Rajasthan•
17 hrs ago

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ! 🇮🇳

More news from राजस्थान and nearby areas
  • वायरल ऑडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल* *विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा कार्यकर्ता जनक सोनी की कथित बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल* जोधपुर। विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनक सोनी के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक अधूरे कार्य को लेकर कार्यकर्ता विधायक से काम पूरा कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वायरल बातचीत में कार्यकर्ता कथित तौर पर कहते हैं कि “मेरे कहने और विश्वास पर जनता ने आपको वोट दिए, अब उन्हीं लोगों के काम के लिए आपसे कह रहा हूं।” इस पर विधायक की ओर से कथित तौर पर “कबीर नगर में क्या इंटरेस्ट है..?” सवाल किया जाता है। जवाब में कार्यकर्ता कहते हैं कि वहां से वोट दिलाना ही उनका इंटरेस्ट था, इसके अलावा कुछ नहीं। ऑडियो वायरल होने के बाद आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और जनता के बीच जवाबदेही से जोड़कर देख रहे हैं। *दैनिक ख़बर मारवाड़ इस वायरल ऑडियो की सत्यता अथवा उसमें मौजूद आवाजों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो की वास्तविकता और बातचीत के संदर्भ की पुष्टि संबंधित पक्षों के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी*
    1
    वायरल ऑडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल*

*विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा कार्यकर्ता जनक सोनी की कथित बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल*

जोधपुर। 
विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनक सोनी के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक अधूरे कार्य को लेकर कार्यकर्ता विधायक से काम पूरा कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वायरल बातचीत में कार्यकर्ता कथित तौर पर कहते हैं कि “मेरे कहने और विश्वास पर जनता ने आपको वोट दिए, अब उन्हीं लोगों के काम के लिए आपसे कह रहा हूं।” इस पर विधायक की ओर से कथित तौर पर “कबीर नगर में क्या इंटरेस्ट है..?” सवाल किया जाता है। जवाब में कार्यकर्ता कहते हैं कि वहां से वोट दिलाना ही उनका इंटरेस्ट था, इसके अलावा कुछ नहीं। ऑडियो वायरल होने के बाद आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और जनता के बीच जवाबदेही से जोड़कर देख रहे हैं।
*दैनिक ख़बर मारवाड़ इस वायरल ऑडियो की सत्यता अथवा उसमें मौजूद आवाजों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो की वास्तविकता और बातचीत के संदर्भ की पुष्टि संबंधित पक्षों के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी*
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया, देशभक्ति के रंग में रंगा बोरुंदा Bnc, जोधपुर कस्बे में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और पुलिस थाने में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व की खुशियां मनाई गईं। इस दौरान देशभक्ति के नारों व गीतों से माहौल गूंज उठा। कस्बे में सबसे पहले ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच प्रशासक संतोष कंवर राठौड़ की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हनुमान सिंह राठौड़, भगवतसिंह राठौड़, वार्ड पंच बक्साराम कच्छावा, हरिसिंह भाटी, गिरधारी राम माली, जगदीश जीनगर, भीखसिंह मेड़तिया, भगवान राम भाटी, गोपाराम भंवरिया, ऊंकारराम बडियार, लक्ष्मण भाटी, यशराज शर्मा, महेश दाधीच सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। कस्बे का मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच प्रशासक संतोष कंवर राठौड़, अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकेश बडियार तथा विशिष्ट अतिथि ताराचंद भंवरिया व भगवतसिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में बहादुर सिंह राठौड़, हुकमाराम सोलंकी, रामनारायण भंवरिया, जब्बरसिंह मेड़तिया, शौकीन लवार, लक्ष्मण भाटी, रामकरण भंवरिया, विकास डोसी, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. शंकरलाल सिसोदिया, कैलाश टाक, दुर्गासिंह थिरोदा, भैराराम जोशी, डॉ. श्याम पटेल सहित ग्रामीण मौजूद रहे। आदर्श विद्या मंदिर में संत ने किया ध्वजारोहण: विद्यालय में मुख्य अतिथि रामस्नेही संत गोविंद गोपाल महाराज सहित जोराराम भंवरिया, भगवतसिंह राठौड़, प्रभुदयाल शर्मा, हस्तीमल दाधीच व प्रधानाध्यापक सत्यनारायण वैष्णव ने ध्वजारोहण किया। राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र पाल चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद मुजम्मिल सहित चिकित्सक व स्टाफ ने ध्वजारोहण किया।पुलिस थाने में थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई, एएसआई जगदीश चौधरी, एएसआई दिनेश काला सहित पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया। वहीं विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) बोरुंदा में सहायक अभियंता सुनील बिश्नोई, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र बिश्नोई सहित स्टाफ ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
    2
    ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया, देशभक्ति के रंग में रंगा बोरुंदा
Bnc, जोधपुर
कस्बे में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और पुलिस थाने में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व की खुशियां मनाई गईं। इस दौरान देशभक्ति के नारों व गीतों से माहौल गूंज उठा।
कस्बे में सबसे पहले ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच प्रशासक संतोष कंवर राठौड़ की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हनुमान सिंह राठौड़, भगवतसिंह राठौड़, वार्ड पंच बक्साराम कच्छावा, हरिसिंह भाटी, गिरधारी राम माली, जगदीश जीनगर, भीखसिंह मेड़तिया, भगवान राम भाटी, गोपाराम भंवरिया, ऊंकारराम बडियार, लक्ष्मण भाटी, यशराज शर्मा, महेश दाधीच सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
कस्बे का मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच प्रशासक संतोष कंवर राठौड़, अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकेश बडियार तथा विशिष्ट अतिथि ताराचंद भंवरिया व भगवतसिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में बहादुर सिंह राठौड़, हुकमाराम सोलंकी, रामनारायण भंवरिया, जब्बरसिंह मेड़तिया, शौकीन लवार, लक्ष्मण भाटी, रामकरण भंवरिया, विकास डोसी, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. शंकरलाल सिसोदिया, कैलाश टाक, दुर्गासिंह थिरोदा, भैराराम जोशी, डॉ. श्याम पटेल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
आदर्श विद्या मंदिर में संत ने किया ध्वजारोहण: विद्यालय में मुख्य अतिथि रामस्नेही संत गोविंद गोपाल महाराज सहित जोराराम भंवरिया, भगवतसिंह राठौड़, प्रभुदयाल शर्मा, हस्तीमल दाधीच व प्रधानाध्यापक सत्यनारायण वैष्णव ने ध्वजारोहण किया। राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र पाल चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद मुजम्मिल सहित चिकित्सक व स्टाफ ने ध्वजारोहण किया।पुलिस थाने में थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई, एएसआई जगदीश चौधरी, एएसआई दिनेश काला सहित पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया। वहीं विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) बोरुंदा में सहायक अभियंता सुनील बिश्नोई, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र बिश्नोई सहित स्टाफ ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ! 🇮🇳
    1
    स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ! 🇮🇳
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • नगर निगम की लापरवाही खुले कचरा ले जाकर प्रदूषण फैला रहे हैं। जोधपुर( दिव्य संस्कार न्यूज़ ) जोधपुर नगर निगम की लापरवाही सोजती गेट से जालीरी गेट जाने वाली मार्ग पर नगर निगम के ट्रैक्टर में कचरा खुले में ले जाते हुए बेपरवाही कर रहे हैं। नगर निगम वाले खुले में कचरा उड़ रहा है कितने लोगों को बीमार होने का खतरा। वापस कचरा उड़कर सड़कों पर बिखर रहा है।
    1
    नगर निगम की लापरवाही खुले कचरा ले जाकर  प्रदूषण फैला रहे हैं।
जोधपुर( दिव्य संस्कार न्यूज़ )
जोधपुर नगर निगम की लापरवाही सोजती गेट से जालीरी गेट जाने वाली मार्ग पर नगर निगम के ट्रैक्टर में कचरा खुले में ले जाते हुए बेपरवाही कर रहे हैं। नगर निगम वाले खुले में कचरा उड़ रहा है कितने लोगों को बीमार होने का खतरा। वापस कचरा उड़कर सड़कों पर बिखर रहा है।
    user_दिव्य संस्कार न्यूज़
    दिव्य संस्कार न्यूज़
    Photographer जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • पाली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाडा का जन्म दिवस, गौमाता राष्ट्र माता संकल्प दिवस समारोह,एवं गौमाता राष्ट्र माता संकल्प दिवस धूमधाम पूर्वक मनाया पाली16अगसत। पाली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाडा का जन्म दिवस बाबोसा रिर्सोट में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।तथा इस अवसर पर गौमाता राष्ट्र माता संकल्प दिवस पर हस्ताक्षर अभियान टेबल‌ पर हस्ताक्षर किए आये थे। इस अवसर पर पाली विधायक भीमराज भाटी, जिला अध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित,( निंबाडा), मेहबूब टी,जुगराज जी पूर्व पटवारी, मोहनसिंह राजपुरोहित, मांगू सिंह दूदावत , गिरधारी सिंह राजपुरोहित, जोगाराम सोंलकी, मेहबूब टी, छगनलाल भारद्वाज (वरिष्ठ पत्रकार ) राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली,वकील राजेंद्र प्रसाद शर्मा, लाला राम शर्मा, लक्ष्मी नारायण तंवर, मारवाड़ जंक्शन एवं रामचंद्र बुनकर, बद्रीलाल जौशी(जिला अध्यक्ष ) पीराराम पटेल ( रोहट ब्लांक अध्यक्ष ),हकीम भाई ( पाली शहर ब्लांक अध्यक्ष) जोगाराम सोंलकी,वकील श्रवण कुमार गौयल,वैलाराम, गिरधारी मीणा, अग्नि मित्र जीपूर्व पार्षद मोनू मेंगवाल,( एडवोकेट),औमा चौधरी (पूर्व पार्षद)जन प्रतिनिधि , कांग्रेस कार्यकर्ताओं आदि हजारो लोगो मंचासीन जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ( निंबाडा)को जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दिया गया।अंत में महा प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    3
    पाली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाडा का जन्म दिवस, गौमाता राष्ट्र माता संकल्प दिवस समारोह,एवं गौमाता राष्ट्र माता संकल्प दिवस धूमधाम पूर्वक मनाया 
पाली16अगसत। पाली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाडा का जन्म दिवस बाबोसा रिर्सोट में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।तथा इस अवसर पर गौमाता राष्ट्र माता संकल्प दिवस पर हस्ताक्षर अभियान टेबल‌ पर हस्ताक्षर किए आये थे।
इस अवसर पर पाली विधायक भीमराज भाटी, जिला अध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित,( निंबाडा), मेहबूब टी,जुगराज जी पूर्व पटवारी, मोहनसिंह राजपुरोहित, मांगू सिंह दूदावत , गिरधारी सिंह राजपुरोहित, जोगाराम सोंलकी, मेहबूब टी, छगनलाल भारद्वाज (वरिष्ठ पत्रकार ) राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली,वकील राजेंद्र प्रसाद शर्मा, लाला राम शर्मा, लक्ष्मी नारायण तंवर, मारवाड़ जंक्शन एवं रामचंद्र बुनकर, बद्रीलाल जौशी(जिला अध्यक्ष ) पीराराम पटेल ( रोहट ब्लांक अध्यक्ष ),हकीम भाई ( पाली शहर ब्लांक अध्यक्ष) जोगाराम सोंलकी,वकील श्रवण कुमार गौयल,वैलाराम, गिरधारी मीणा, अग्नि मित्र जीपूर्व पार्षद मोनू मेंगवाल,( एडवोकेट),औमा चौधरी (पूर्व पार्षद)जन प्रतिनिधि , कांग्रेस कार्यकर्ताओं आदि हजारो लोगो मंचासीन जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ( निंबाडा)को जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दिया गया।अंत में महा प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जन्मदिन के बहाने भीड़ जुटाकर दिखाई ताकत, हजारों समर्थकों ने फूल बिछाकर बांटी खुशी, एक जाजम पर नजर आए कांग्रेस नेता, साथ मिलकर भोजन भी किया पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा का जन्मदिन इस बार सामान्य राजनीतिक आयोजन से अलग नजर आया। जन्मदिन के बहाने बाड़सा रिसोर्ट में आयोजित ‘गोमाता राष्ट्रमाता संकल्प समारोह’ में जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न समाजों के लोगों की जुटी भीड़ ने जहां निम्बाड़ा के प्रति समर्थकों का उत्साह दिखाया, वहीं कार्यक्रम ने पाली की सियासत में कई संदेश भी छोड़े। समर्थकों ने फूल बिछाकर, ढोल-बाजों, साफों और बड़ी-बड़ी मालाओं से स्वागत कर जन्मदिन की खुशी बांटी। पहली बार जन्मदिन गोमाता को समर्पित, मुद्दा भी ऐसा चुना जो सीधे जनभावना से जुड़ा निम्बाड़ा ने जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव बनाने के बजाय इसे गोमाता और गोवंश संरक्षण के मुद्दे से जोड़कर नया राजनीतिक प्रयोग किया। कार्यक्रम में गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर करीब दो हजार लोगों ने हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में गोवंश संरक्षण, संवर्धन, गौशालाओं को मजबूत करने और पशुपालकों को सहायता देने सहित पांच प्रमुख मांगें रखी गईं। एक तीर से साधे कई निशाने सियासी नजरिए से देखें तो जन्मदिन के बहाने आयोजित यह कार्यक्रम एक तीर से कई निशाने साधने वाला रहा। एक तरफ जन्मदिन की आड़ में समर्थकों और संगठन की ताकत दिखाई गई, दूसरी ओर गोमाता जैसे भावनात्मक और सामाजिक मुद्दे को केंद्र में रखकर कांग्रेस को नए राजनीतिक विमर्श में खड़ा करने की कोशिश हुई। विभिन्न समाजों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी ने कार्यक्रम को महज कांग्रेस का आयोजन न दिखाकर व्यापक सामाजिक भागीदारी का स्वरूप दिया। पुतले जलाने वालों को भीड़ दिखाकर जवाब देने की कोशिश हाल के दिनों में निम्बाड़ा के विरोध में हुए प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद यह आयोजन राजनीतिक रूप से और महत्वपूर्ण हो गया। समर्थकों ने सीधे किसी के खिलाफ बयानबाजी करने के बजाय बड़ी भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का अहसास कराया। संदेश साफ था—विरोध के बावजूद जिलाध्यक्ष के साथ संगठन और समर्थकों की बड़ी जमात खड़ी है। यानी पुतले जलाने वालों को जवाब शब्दों से कम और भीड़ की मौजूदगी से ज्यादा देने की कोशिश की गई। भाजपा को भी गोमाता के मुद्दे पर घेरने की रणनीति गोमाता का मुद्दा कांग्रेस के लिए सामान्यतः भाजपा की तुलना में चुनौतीपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र माना जाता रहा है। ऐसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर इसी मुद्दे को कार्यक्रम का केंद्र बनाना अपने आप में राजनीतिक संदेश है। गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाकर कांग्रेस ने भाजपा को उसके माने जाने वाले मजबूत मुद्दे पर ही जवाब देने की कोशिश की। अब यदि भाजपा इस मांग का समर्थन करती है तो कांग्रेस इसे जनभावना की जीत के रूप में पेश कर सकती है और यदि विरोध करती है तो उसे राजनीतिक रूप से सवालों का सामना करना पड़ सकता है। इस लिहाज से कार्यक्रम को भाजपा के सामने भी एक राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। 51 किलो से 11 किलो तक की मालाएं, फूलों से सजा स्वागत समारोह में निम्बाड़ा के स्वागत में समर्थकों का उत्साह भी देखने को मिला। रोहट से 21 किलो, मारवाड़ ब्लॉक से 51 किलो और सोजत से 11 किलो की मालाएं लेकर कार्यकर्ता पहुंचे। सुमेरपुर से साफा पहनाकर स्वागत हुआ तो बाली, एनएसयूआई, मेघवाल समाज, रावणा राजपूत समाज सहित विभिन्न संगठनों ने भी अभिनंदन किया। कई जगह बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया गया। यह स्वागत सिर्फ जन्मदिन की खुशी नहीं, बल्कि समर्थकों की मौजूदगी और उत्साह के प्रदर्शन के तौर पर भी देखा गया। भाजपा के 21 कार्यकर्ता और निर्दलीय पार्षद का कांग्रेस में आना भी बना चर्चा का विषय कार्यक्रम में राजनीतिक तौर पर सबसे बड़ा संदेश उस समय गया, जब निर्दलीय पार्षद मोहसिन खत्री ने विधायक भीमराज भाटी और जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा के नेतृत्व में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं भाजपा के 21 कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से समारोह का राजनीतिक वजन और बढ़ गया। जन्मदिन समारोह बना शक्ति प्रदर्शन का मंच जन्मदिन की बधाइयों, फूलों, मालाओं और भजनों के बीच कांग्रेस ने संगठन की एकजुटता दिखाने की कोशिश की। विधायक भीमराज भाटी, प्रदेश सचिव डिम्पल राठौड़, महावीर सिंह सुकरलाई,शहर अध्यक्ष हकीम भाई, जिला महासचिव मंगलाराम बाड़सा, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़,पूर्व पार्षद मेहबूब टी,ओमा चौधरी, रमेश चावला, प्रकाश चौहान, गोविंद बंजारा, प्रवक्ता मांगूसिंह दुदावत, ताराचंद चंदनानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुल मिलाकर निम्बाड़ा का यह जन्मदिन समारोह सिर्फ जन्मदिन मनाने का आयोजन नहीं रहा। गोमाता के मुद्दे पर जनभावना को जोड़ना, करीब दो हजार लोगों से हस्ताक्षर करवाना, हालिया विरोध का भीड़ के जरिए जवाब देना, भाजपा को गोमाता के मुद्दे पर घेरना और कांग्रेस संगठन की ताकत दिखाना—एक ही आयोजन से कई राजनीतिक संदेश देने की कोशिश हुई।
    4
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जन्मदिन के बहाने भीड़ जुटाकर दिखाई ताकत, हजारों समर्थकों ने फूल बिछाकर बांटी खुशी, एक जाजम पर नजर आए कांग्रेस नेता, साथ मिलकर भोजन भी किया
पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा का जन्मदिन इस बार सामान्य राजनीतिक आयोजन से अलग नजर आया। जन्मदिन के बहाने बाड़सा रिसोर्ट में आयोजित ‘गोमाता राष्ट्रमाता संकल्प समारोह’ में जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न समाजों के लोगों की जुटी भीड़ ने जहां निम्बाड़ा के प्रति समर्थकों का उत्साह दिखाया, वहीं कार्यक्रम ने पाली की सियासत में कई संदेश भी छोड़े। समर्थकों ने फूल बिछाकर, ढोल-बाजों, साफों और बड़ी-बड़ी मालाओं से स्वागत कर जन्मदिन की खुशी बांटी।
पहली बार जन्मदिन गोमाता को समर्पित, मुद्दा भी ऐसा चुना जो सीधे जनभावना से जुड़ा
निम्बाड़ा ने जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव बनाने के बजाय इसे गोमाता और गोवंश संरक्षण के मुद्दे से जोड़कर नया राजनीतिक प्रयोग किया। कार्यक्रम में गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर करीब दो हजार लोगों ने हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में गोवंश संरक्षण, संवर्धन, गौशालाओं को मजबूत करने और पशुपालकों को सहायता देने सहित पांच प्रमुख मांगें रखी गईं।
एक तीर से साधे कई निशाने
सियासी नजरिए से देखें तो जन्मदिन के बहाने आयोजित यह कार्यक्रम एक तीर से कई निशाने साधने वाला रहा। एक तरफ जन्मदिन की आड़ में समर्थकों और संगठन की ताकत दिखाई गई, दूसरी ओर गोमाता जैसे भावनात्मक और सामाजिक मुद्दे को केंद्र में रखकर कांग्रेस को नए राजनीतिक विमर्श में खड़ा करने की कोशिश हुई। विभिन्न समाजों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी ने कार्यक्रम को महज कांग्रेस का आयोजन न दिखाकर व्यापक सामाजिक भागीदारी का स्वरूप दिया।
पुतले जलाने वालों को भीड़ दिखाकर जवाब देने की कोशिश
हाल के दिनों में निम्बाड़ा के विरोध में हुए प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद यह आयोजन राजनीतिक रूप से और महत्वपूर्ण हो गया। समर्थकों ने सीधे किसी के खिलाफ बयानबाजी करने के बजाय बड़ी भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का अहसास कराया। संदेश साफ था—विरोध के बावजूद जिलाध्यक्ष के साथ संगठन और समर्थकों की बड़ी जमात खड़ी है।
यानी पुतले जलाने वालों को जवाब शब्दों से कम और भीड़ की मौजूदगी से ज्यादा देने की कोशिश की गई।
भाजपा को भी गोमाता के मुद्दे पर घेरने की रणनीति
गोमाता का मुद्दा कांग्रेस के लिए सामान्यतः भाजपा की तुलना में चुनौतीपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र माना जाता रहा है। ऐसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर इसी मुद्दे को कार्यक्रम का केंद्र बनाना अपने आप में राजनीतिक संदेश है। गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाकर कांग्रेस ने भाजपा को उसके माने जाने वाले मजबूत मुद्दे पर ही जवाब देने की कोशिश की।
अब यदि भाजपा इस मांग का समर्थन करती है तो कांग्रेस इसे जनभावना की जीत के रूप में पेश कर सकती है और यदि विरोध करती है तो उसे राजनीतिक रूप से सवालों का सामना करना पड़ सकता है। इस लिहाज से कार्यक्रम को भाजपा के सामने भी एक राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
51 किलो से 11 किलो तक की मालाएं, फूलों से सजा स्वागत
समारोह में निम्बाड़ा के स्वागत में समर्थकों का उत्साह भी देखने को मिला। रोहट से 21 किलो, मारवाड़ ब्लॉक से 51 किलो और सोजत से 11 किलो की मालाएं लेकर कार्यकर्ता पहुंचे। सुमेरपुर से साफा पहनाकर स्वागत हुआ तो बाली, एनएसयूआई, मेघवाल समाज, रावणा राजपूत समाज सहित विभिन्न संगठनों ने भी अभिनंदन किया। कई जगह बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया गया।
यह स्वागत सिर्फ जन्मदिन की खुशी नहीं, बल्कि समर्थकों की मौजूदगी और उत्साह के प्रदर्शन के तौर पर भी देखा गया।
भाजपा के 21 कार्यकर्ता और निर्दलीय पार्षद का कांग्रेस में आना भी बना चर्चा का विषय
कार्यक्रम में राजनीतिक तौर पर सबसे बड़ा संदेश उस समय गया, जब निर्दलीय पार्षद मोहसिन खत्री ने विधायक भीमराज भाटी और जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा के नेतृत्व में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं भाजपा के 21 कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से समारोह का राजनीतिक वजन और बढ़ गया।
जन्मदिन समारोह बना शक्ति प्रदर्शन का मंच
जन्मदिन की बधाइयों, फूलों, मालाओं और भजनों के बीच कांग्रेस ने संगठन की एकजुटता दिखाने की कोशिश की। विधायक भीमराज भाटी, प्रदेश सचिव डिम्पल राठौड़, महावीर सिंह सुकरलाई,शहर अध्यक्ष हकीम भाई, जिला महासचिव मंगलाराम बाड़सा,
पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़,पूर्व पार्षद मेहबूब टी,ओमा चौधरी, रमेश चावला, प्रकाश चौहान, गोविंद बंजारा, प्रवक्ता मांगूसिंह दुदावत, ताराचंद चंदनानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुल मिलाकर निम्बाड़ा का यह जन्मदिन समारोह सिर्फ जन्मदिन मनाने का आयोजन नहीं रहा। गोमाता के मुद्दे पर जनभावना को जोड़ना, करीब दो हजार लोगों से हस्ताक्षर करवाना, हालिया विरोध का भीड़ के जरिए जवाब देना, भाजपा को गोमाता के मुद्दे पर घेरना और कांग्रेस संगठन की ताकत दिखाना—एक ही आयोजन से कई राजनीतिक संदेश देने की कोशिश हुई।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी दिनचर्या है। हमेशा की तरह, बहुत खास! कल सुबह, उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूँ, इसलिए वे मुझे लाल किले के लिए निकलते समय लेने आ गए।
    1
    हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी दिनचर्या है। हमेशा की तरह, बहुत खास!
कल सुबह, उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूँ, इसलिए वे मुझे लाल किले के लिए निकलते समय लेने आ गए।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.