logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :कीचड़ से बचने को पटरी पार करना पड़ा महंगा, मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, बायां हाथ कलाई से कटा, गंभीर हालत में कानपुर रेफर मौदहा (हमीरपुर)। अरतरा रोड रेलवे अंडरपास में भरे पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार कर दूसरी ओर जाने का प्रयास कर रहा 24 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का बायां हाथ कलाई से कट गया। गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर किया गया है। कुम्हरौड़ा मोहल्ला निवासी बाबूलाल पुत्र रामजीवन बुधवार को अरतरा रोड रेलवे अंडरपास से निकल रहा था। अंडरपास में पानी और कीचड़ भरा होने के कारण वह उससे बचने के लिए रेलवे पटरी पार करने लगा। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट आकाश यादव और ईएमटी देवांशु यादव मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल मौदहा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

1 hr ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

हमीरपुर :कीचड़ से बचने को पटरी पार करना पड़ा महंगा, मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, बायां हाथ कलाई से कटा, गंभीर हालत में कानपुर रेफर मौदहा (हमीरपुर)। अरतरा रोड रेलवे अंडरपास में भरे पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार कर दूसरी ओर जाने का प्रयास कर

रहा 24 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का बायां हाथ कलाई से कट गया। गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर किया गया है। कुम्हरौड़ा मोहल्ला निवासी बाबूलाल पुत्र रामजीवन बुधवार को अरतरा रोड रेलवे अंडरपास से निकल रहा था। अंडरपास

में पानी और कीचड़ भरा होने के कारण वह उससे बचने के लिए रेलवे पटरी पार करने लगा। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट आकाश यादव और ईएमटी देवांशु यादव मौके पर

पहुंचे और घायल को तत्काल मौदहा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ""उधार न देने पर तमंचा दिखाने वाले दो दबंग गिरफ्तार।,, कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई रंगदारी और धमकी देने वाले 2 शातिर अभियुक्त दबोचे दुकानदार सनी को तमंचा दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    4
    ""उधार न देने पर तमंचा दिखाने वाले दो दबंग गिरफ्तार।,,
कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रंगदारी और धमकी देने वाले 2 शातिर अभियुक्त दबोचे
दुकानदार सनी को तमंचा दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी
आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल की गई। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। बताया गया कि समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। मंडलायुक्त ने कहा कि गुलाबचंद कुशवाहा जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा हैं। वहीं गुलाबचंद कुशवाहा ने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    1
    समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया।
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल की गई। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में संयुक्त रूप से पौधरोपण किया।
बताया गया कि समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया।
मंडलायुक्त ने कहा कि गुलाबचंद कुशवाहा जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा हैं। वहीं गुलाबचंद कुशवाहा ने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधों की रक्षा का संकल्प लिया।
बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पशुबाजार के द़गल म़े हनुमानगढ़ी के रविदास ने राजस्थान के लालू को किया चित हमीरपुर। सुमेरपुर के तीजा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को पशु बाजार मेला मैदान में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और नेपाल से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने जोरदार कुश्तियां लड़कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुकाबले देखने के लिए मेला मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। दंगल में हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाबा रविदास और राजस्थान के लालू पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। करीब दस मिनट तक चले मुकाबले में रविदास ने शानदार दांव लगाते हुए लालू को चित कर दिया। वहीं शनि इटरा ने नीरज आगरा को पराजित किया। उपेंद्र जालौन और हर्ष कानपुर के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। अंश कानपुर और विजय महुआ के मुकाबले में भी कोई पहलवान जीत दर्ज नहीं कर सका। अंकित इंगोहटा ने अहमद उन्नाव को चित किया। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और नेपाल से आए पहलवानों के बीच भी कई शानदार मुकाबले हुए। दंगल का संचालन सुरेश यादव दपसौरा ने किया। रेफरी की भूमिका पूर्व बुंदेलखंड केसरी बाबूलाल पहलवान और सूरजपाल सिंह ने निभाई। दंगल का शुभारंभ इटरा आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद उर्फ बलराम दास महाराज ने किया। इस मौके पर बांकी आश्रम के महंत स्वामी रामदेव महाराज, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, दंगल आयोजक अमर सिंह, जयकरण सिंह, जितेंद्र सिंह तोमर, रामबरन सिंह, अंकित सिंह रानू, देवांश सिंह, देवेंद्र सिंह संतू, प्रदीप सिंह तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    पशुबाजार के द़गल म़े हनुमानगढ़ी के रविदास ने राजस्थान के लालू को किया चित
हमीरपुर। सुमेरपुर के तीजा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को पशु बाजार मेला मैदान में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और नेपाल से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने जोरदार कुश्तियां लड़कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुकाबले देखने के लिए मेला मैदान में भारी भीड़ उमड़ी।
दंगल में हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाबा रविदास और राजस्थान के लालू पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। करीब दस मिनट तक चले मुकाबले में रविदास ने शानदार दांव लगाते हुए लालू को चित कर दिया। वहीं शनि इटरा ने नीरज आगरा को पराजित किया। उपेंद्र जालौन और हर्ष कानपुर के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। अंश कानपुर और विजय महुआ के मुकाबले में भी कोई पहलवान जीत दर्ज नहीं कर सका। अंकित इंगोहटा ने अहमद उन्नाव को चित किया।
इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और नेपाल से आए पहलवानों के बीच भी कई शानदार मुकाबले हुए। दंगल का संचालन सुरेश यादव दपसौरा ने किया। रेफरी की भूमिका पूर्व बुंदेलखंड केसरी बाबूलाल पहलवान और सूरजपाल सिंह ने निभाई।
दंगल का शुभारंभ इटरा आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद उर्फ बलराम दास महाराज ने किया। इस मौके पर बांकी आश्रम के महंत स्वामी रामदेव महाराज, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, दंगल आयोजक अमर सिंह, जयकरण सिंह, जितेंद्र सिंह तोमर, रामबरन सिंह, अंकित सिंह रानू, देवांश सिंह, देवेंद्र सिंह संतू, प्रदीप सिंह तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार बांदा में दुकान पर उधार सामान देने से मना करना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि उधार सामान देने से इनकार करने पर दोनों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को .... धमकी दी। शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां 14 सितंबर को सनी नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दो लोगों ने दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर .... धमकी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज और सुखवीर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
    1
    दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार
दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार
बांदा में दुकान पर उधार सामान देने से मना करना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि उधार सामान देने से इनकार करने पर दोनों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को .... धमकी दी। शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां 14 सितंबर को सनी नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दो लोगों ने दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर .... धमकी दी।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज और सुखवीर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • BREAKING NEWS BANDA 🚨 उधार सामान नहीं दिया तो दुकानदार को दिखा दिया तमंचा! धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार बांदा। दुकान से उधार सामान देने से इनकार करना दुकानदार के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को सनी पुत्र महेश ने कोतवाली नगर में शिकायत दी थी कि दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर दो युवकों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। 15 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज पुत्र रमेश निवासी घुरौली चंदवारी डांडा, हमीरपुर, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा और सुखवीर पुत्र रज्जन निवासी जगम्मनपुर, थाना रामपुरा, जालौन, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा के रूप में हुई है। मामले में मु.अ.सं. 463/26 के तहत धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी रश्मि सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। 👉 महज उधार सामान को लेकर शुरू हुआ विवाद तमंचे की धमकी और गिरफ्तारी तक पहुंच गया।
    1
    BREAKING NEWS BANDA 🚨
उधार सामान नहीं दिया तो दुकानदार को दिखा दिया तमंचा! धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार
बांदा। दुकान से उधार सामान देने से इनकार करना दुकानदार के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को सनी पुत्र महेश ने कोतवाली नगर में शिकायत दी थी कि दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर दो युवकों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की।
15 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज पुत्र रमेश निवासी घुरौली चंदवारी डांडा, हमीरपुर, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा और सुखवीर पुत्र रज्जन निवासी जगम्मनपुर, थाना रामपुरा, जालौन, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा के रूप में हुई है।
मामले में मु.अ.सं. 463/26 के तहत धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी रश्मि सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
👉 महज उधार सामान को लेकर शुरू हुआ विवाद तमंचे की धमकी और गिरफ्तारी तक पहुंच गया।
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नशा मुक्ति और स्वाइन फ्लू से बचाव को छात्रों को किया जागरूक मौदहा (हमीरपुर)। नशामुक्त भारत एवं जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पांडव गेस्ट हाउस में सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल द्विवेदी ने छात्रों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। रेडक्रॉस सचिव मनीष शुक्ल ने स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वच्छता रखने, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने और लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव समेत शिक्षक मौजूद रहे।
    1
    नशा मुक्ति और स्वाइन फ्लू से बचाव को छात्रों को किया जागरूक 
मौदहा (हमीरपुर)। नशामुक्त भारत एवं जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पांडव गेस्ट हाउस में सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल द्विवेदी ने छात्रों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
रेडक्रॉस सचिव मनीष शुक्ल ने स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वच्छता रखने, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने और लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव समेत शिक्षक मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर :कीचड़ से बचने को पटरी पार करना पड़ा महंगा, मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, बायां हाथ कलाई से कटा, गंभीर हालत में कानपुर रेफर मौदहा (हमीरपुर)। अरतरा रोड रेलवे अंडरपास में भरे पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार कर दूसरी ओर जाने का प्रयास कर रहा 24 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का बायां हाथ कलाई से कट गया। गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर किया गया है। कुम्हरौड़ा मोहल्ला निवासी बाबूलाल पुत्र रामजीवन बुधवार को अरतरा रोड रेलवे अंडरपास से निकल रहा था। अंडरपास में पानी और कीचड़ भरा होने के कारण वह उससे बचने के लिए रेलवे पटरी पार करने लगा। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट आकाश यादव और ईएमटी देवांशु यादव मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल मौदहा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
    4
    हमीरपुर :कीचड़ से बचने को पटरी पार करना पड़ा महंगा, मालगाड़ी की चपेट में आया युवक,
बायां हाथ कलाई से कटा, गंभीर हालत में कानपुर रेफर
मौदहा (हमीरपुर)। अरतरा रोड रेलवे अंडरपास में भरे पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार कर दूसरी ओर जाने का प्रयास कर रहा 24 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का बायां हाथ कलाई से कट गया। गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर किया गया है।
कुम्हरौड़ा मोहल्ला निवासी बाबूलाल पुत्र रामजीवन बुधवार को अरतरा रोड रेलवे अंडरपास से निकल रहा था। अंडरपास में पानी और कीचड़ भरा होने के कारण वह उससे बचने के लिए रेलवे पटरी पार करने लगा। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट आकाश यादव और ईएमटी देवांशु यादव मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल मौदहा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मौदहा अंडरपास में कीचड़ से बचने को लेकर पटरी पर कर रहा युवक ट्रेन की आया चपेट में हांथ काटा 📍 मौदहा (हमीरपुर): अरतरा रोड रेलवे अंडरपास में पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार कर रहा 23 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। 📍 हादसे में युवक का बायां हाथ कलाई से कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 📍 सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। 📍 घायल युवक कुम्हारौड़ा मोहल्ला निवासी बाबूलाल प्रजापति बताया जा रहा है।
    1
    मौदहा अंडरपास में कीचड़ से बचने को लेकर पटरी पर कर रहा युवक ट्रेन की आया चपेट में हांथ काटा 
📍 मौदहा (हमीरपुर): अरतरा रोड रेलवे अंडरपास में पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार कर रहा 23 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
📍 हादसे में युवक का बायां हाथ कलाई से कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
📍 सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया।
📍 घायल युवक कुम्हारौड़ा मोहल्ला निवासी बाबूलाल प्रजापति बताया जा रहा है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.