डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तारापुर में 38.74 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, बस स्टैंड आधुनिकीकरण का ऐलान तारापुर में रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी बस स्टैंड परिसर में करीब 38 करोड़ 74 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षदों ने फूल-माला व बुके देकर उनका स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तारापुर में लंबे समय से बस स्टैंड के जीर्णोद्धार की मांग थी, जिसे अब प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि बस स्टैंड का विस्तार और आधुनिकीकरण जल्द शुरू होगा। साथ ही नगर क्षेत्र में अन्य विकास योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि तारापुर और खड़गपुर अनुमंडल में ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर है। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बस स्टैंड निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया तथा अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तारापुर में 38.74 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, बस स्टैंड आधुनिकीकरण का ऐलान तारापुर में रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी बस स्टैंड परिसर में करीब 38 करोड़ 74 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षदों ने फूल-माला व बुके देकर उनका स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तारापुर में लंबे समय से बस स्टैंड के जीर्णोद्धार की मांग थी, जिसे अब प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि बस स्टैंड का विस्तार और आधुनिकीकरण जल्द शुरू होगा। साथ ही नगर क्षेत्र में अन्य विकास योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि तारापुर और खड़गपुर अनुमंडल में ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर है। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बस स्टैंड निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया तथा अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की।
- तारापुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की प्रेस वार्ता में गैस आपूर्ति की समस्या को लेकर नेताओं ने आवाज उठाई। राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि अनुमंडल और नगर पंचायत बनने के बावजूद तारापुर को शहरी श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद गैस बुकिंग की सुविधा मिल रही है, जबकि अन्य शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का अंतराल है। आईटी सेल जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजा गया है। एजेंसी संचालक रत्नेश्वर प्रसाद सिंह के अनुसार 23 हजार उपभोक्ताओं को एक समान 45 दिन की अवधि झेलनी पड़ रही है। समस्या से आम लोग और व्यवसायी परेशान हैं।1
- खड़गपुर भगवामय, निकाली शोभायात्रा हवेली खड़गपुर शनिवार को खड़गपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। शोभायात्रा की शुरुआत मारवाड़ी टोला स्थित अग्रसेन विवाह भवन से हुई। युवा और बच्चे पूरे जोश में नजर आया। रामनवमी शोभा यात्रा समिति के नेतृत्व में निकली यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सभी भगवा वस्त्रों में अनुशासित ढंग से चल रहे थे। शोभायात्रा मारवाड़ी टोला, पुरानी चौक, गांधीपुल, पटेल चौक, सिंहपुर, शेखटोला, बड़ी दुर्गा स्थान, साहूटोला, थाना चौक ,मुख्य बाजार, नंदलाल बोस चौक, महादेवपुर, आईबी रोड, अम्बेडकर चौक, पश्चिम अजीमगंज, कंटिया बाजार से होते हुए विवाह भवन पहुंची,जहां महाप्रसाद भंडारा का आयोजन हुआ। शोभा यात्रा के आगे आगे ढोल नागड़ा और रथ पर राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के रूप में सजे कलाकार यात्रा के आकर्षण का केंद्र रहे। नगर के पटेल चौक, विषहरी स्थान सहित कई स्थानों पर पेयजल और शरबत के स्टॉल लगाए गए थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहे। शोभायात्रा की वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी की गई। मुस्लिम बहुल इलाकों में ड्रॉप गेट लगाए गए थे। वही एसडीएम राजीव रौशन ने कहा कि खड़गपुर में शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है।इस वर्ष शोभायात्रा की विशेष बात यह रही की जुलूस के दौरान जुलूस में डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहा। वही शांतिपूर्ण शोभा यात्रा संपन्न होने पर शोभा यात्रा समिति का और खड़गपुर वासियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान एसडीएम राजीव रोशन, एसडीपीओ अनिल कुमार, बीडीओ प्रियंका कुमारी, , प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार तिवारी, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार,अंचल पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, शामपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार, गंगटा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार, टेटीया बंबर थाना अध्यक्ष मुकेश केहरी, एसआई कुंदन कुमार, शिवम् स्वराज, वीर कुंवर, अखिलेश राम,सहित क्यूआरटी बल और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा में मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, उप मुख्य पार्षद दीपक यादव, पूर्व चेंबर अध्यक्ष संजीव कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद दीपा केसरी, रेखा सिंह चौहान, शशि सौरव,राजीव आनंद, सौरव झा, सत्यम निराला, अंकित जयसवाल, शुभम केसरी, रविरंजन, सौरभ सिंघानिया, विमल पोद्दार,शंभू केसरी, रजनीश झा, राकेश चंद्र सिन्हा,अमित कुमार, अंकुश, विक्की रॉय, अमित सोनी, नितेश मिश्रा, पिंकेश यादव,धनराज वर्मा सहित सैकड़ों सनातन प्रेमी शामिल हुए।4
- “Sultanganj थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। Bihar Police ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।” 📢 VO Continued: “पुलिस ने आरोपियों के पास से 01 देशी पिस्टल (कट्टा), 02 देशी मस्कट, 09 जिंदा कारतूस और 02 खोखा बरामद किया है।”1
- बांका की बेटी ने मचाया तहलका, बिहार बोर्ड 10वीं में पुष्पांजलि कुमारी बनी टॉपर #बिहार10वीं #पुष्पांजलिकुमारी #स्टेटटॉपर #बांका #जमुई #शिक्षा #बिहारबोर्ड #गांवकीबेटी #सफलताकीकहानी #EducationHero #TopperAlert #Inspiration #HardWorkPaysOff #PrideOfBihar1
- प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार और तारापुर का होगा समग्र विकास ,पीएम सौर घर योजना से 10 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।1
- “SBI RSETI के सभी साथी हमारे आश्रम में आए हुए हैं, जहाँ उन्हें प्राकृतिक खेती के तहत 200 लीटर के ड्रम में जीवामृत बनाने की विधि सिखाई जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से देशी और जैविक संसाधनों पर आधारित है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसलें स्वस्थ रहती हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से किसान भाई-बहन कम लागत में बेहतर खेती करना सीख रहे हैं। जीवामृत का उपयोग करने से भूमि की गुणवत्ता सुधरती है और उत्पादन में भी वृद्धि होती है।”1
- बिहार बांका ब्रेकिंग: “गरीबों की लड़ाई लड़ने वाला नेता अब नहीं रहा!” — CPM नेताओं ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि बांका में आज CPM जिला कमेटी द्वारा पूर्व जिला सचिव स्वर्गीय कामरेड जमील अहमद के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक अजय कुमार, केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार और जिला सचिव इंजीनियर आशिक सिद्दीकी सहित कई नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जमील अहमद जीवनभर गरीब, पिछड़े और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ते रहे और अपने संघर्ष से बांका में एक अलग पहचान बनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी दोहराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और भावुक माहौल में अपने नेता को अंतिम नमन किया।1
- तारापुर में रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी बस स्टैंड परिसर में करीब 38 करोड़ 74 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षदों ने फूल-माला व बुके देकर उनका स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तारापुर में लंबे समय से बस स्टैंड के जीर्णोद्धार की मांग थी, जिसे अब प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि बस स्टैंड का विस्तार और आधुनिकीकरण जल्द शुरू होगा। साथ ही नगर क्षेत्र में अन्य विकास योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि तारापुर और खड़गपुर अनुमंडल में ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर है। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बस स्टैंड निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया तथा अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की।1