तारापुर में गैस संकट पर लोजपा का हल्ला बोल, 45 दिन की बाध्यता खत्म कर 25 दिन में बुकिंग की उठी मांग तारापुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की प्रेस वार्ता में गैस आपूर्ति की समस्या को लेकर नेताओं ने आवाज उठाई। राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि अनुमंडल और नगर पंचायत बनने के बावजूद तारापुर को शहरी श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद गैस बुकिंग की सुविधा मिल रही है, जबकि अन्य शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का अंतराल है। आईटी सेल जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजा गया है। एजेंसी संचालक रत्नेश्वर प्रसाद सिंह के अनुसार 23 हजार उपभोक्ताओं को एक समान 45 दिन की अवधि झेलनी पड़ रही है। समस्या से आम लोग और व्यवसायी परेशान हैं।
तारापुर में गैस संकट पर लोजपा का हल्ला बोल, 45 दिन की बाध्यता खत्म कर 25 दिन में बुकिंग की उठी मांग तारापुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की प्रेस वार्ता में गैस आपूर्ति की समस्या को लेकर नेताओं ने आवाज उठाई। राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि अनुमंडल और नगर पंचायत बनने के बावजूद तारापुर को शहरी श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद गैस बुकिंग की सुविधा मिल रही है, जबकि अन्य शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का अंतराल है। आईटी सेल जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजा गया है। एजेंसी संचालक रत्नेश्वर प्रसाद सिंह के अनुसार 23 हजार उपभोक्ताओं को एक समान 45 दिन की अवधि झेलनी पड़ रही है। समस्या से आम लोग और व्यवसायी परेशान हैं।
- हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के घोषपुर गांव में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मानंद सिंह (आत्मा बाबू) के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आरएसके मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुके व फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे घोषपुर गांव पहुंचे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, एसडीएम राजीव रौशन, डीएसपी अनिल कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी मिथलेश कुमार तिवारी, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, मुख्य पार्षद प्रभु शंकर सदानंद सिंह, रेखा सिंह चौहान,अनिल सिन्हा, नरेश बिंद, रंजन बिंद, अमृत कौशिक, अमरजीत कुमार, राहुल सिंह, मंगल सिंह, सबल सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अमित बबलू, कुंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित थे। गौरतलब है कि घोषपुर निवासी एवं रामायण रिसर्च काउंसिल के ट्रस्टी आत्मानंद सिंह का निधन 14 मार्च की आधी रात पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। वे 78 वर्ष के थे। 15 मार्च को उनका पार्थिव शरीर खड़गपुर लाया गया, जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा काशी के लिए निकली। वहां पवित्र मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। आत्मानंद सिंह, जिन्हें लोग स्नेह से ‘आत्मा बाबू’ कहते थे, सामाजिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर हमेशा याद किए जाएंगे।2
- जमालपुर: ब्रह्मपुत्र मेल से 21.420 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार1
- Rajahaat Gas problem1
- जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को बांका जिले में पहुंचे। वे ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज बांका पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस के पास स्थित होटल मधुवन विहार में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि अप्रैल, मई, जून इन आने वाले 3 महीनों में जन सुराज राज्य भर में संगठन को फिर से पुनर्गठित करेगा। वहीं जुलाई से राज्य भर में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। वहीं प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था। उस समय जन सुराज की ओर से यह घोषणा की गई थी कि बिहार में बनी नई सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए 6 महीने का समय दिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि इसके बाद ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ के तहत जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित कर रहे हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में 60 से 70 करोड़ रुपये खर्च कर वोट खरीदे हैं। उन्होंने कहा कि इसका परिणाम यह है कि 202 विधायकों के समर्थन के बावजूद नीतीश कुमार को 3 महीने में ही मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत नीतीश कुमार या एनडीए की लोकप्रियता की जीत नहीं है, बल्कि पैसे और चुनाव आयोग की मदद का परिणाम है। इस मैन्युफैक्चर्ड परिणाम के कारण ही उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ रहा है। बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री कोई भी बने, नीतीश कुमार के बाद बिहार चलाने वाले लोग के लिए बिहार से ज्यादा गुजरात की चिंता होगी। उन्होंने आगे कहा कि नए मुख्यमंत्री की चिंता यह होगी कि गुजरात की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों की कमी न हो।1
- बहुत जल्द यहाँ से लोगों को हवाई जहाज़ की यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। आने वाले कुछ समय में ही भागलपुर जिला के सुल्तानगंज से एयरपोर्ट की सुविधा शुरू हो रही है। तारापुर से एक से दो घंटे में लोग दिल्ली जाने के लिए सुल्तानगंज से फ्लाइट की यात्रा कर सकेंगे। वहीं सुल्तानगंज से वाटर ट्रीटमेंट की सुविधा परियोजना तारापुर पहुँच रही हैं।1
- बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां एक बार फिर जिले ने पूरे बिहार में अपना परचम लहराया है… बिहार बांका -की बेटी पुष्पांजलि ने इतिहास रच दिया है… जी हां, पुष्पांजलि बिहार की स्टेट टॉपर बन गई हैं… बताया जा रहा है कि पुष्पांजलि रजौन प्रखंड के एक शिक्षक की बेटी हैं… और उन्होंने सिमुलतला आवासीय विद्यालय से पढ़ाई करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है… पुष्पांजलि ने कुल 492 अंक हासिल कर पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है… जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई… वहीं गांव और इलाके में भी जश्न का माहौल बन गया है… बेटी की इस सफलता से माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है… स्थानीय लोगों का कहना है कि पुष्पांजलि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और हमेशा कुछ बड़ा करने का सपना देखती थीं… खास बात ये है कि पुष्पांजलि का सपना वैज्ञानिक बनने का है… और वह आगे चलकर देश और दुनिया के लिए कुछ नया करने की सोच रखती हैं… उनकी इस सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे बांका जिले का नाम रोशन कर दिया है… फिलहाल, पुष्पांजलि को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं… और उनकी इस कामयाबी की कहानी अब दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा बनती जा रही है… कैमरामैन के साथ, संवाददाता बिकाश शर्मा, बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल…1
- आंख से छलका आंसू और जा टपका शराब में, सांस्कृतिक कार्यक्रम पर झूमे श्रद्धालु1
- Raja haat1
- बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तारापुर में कहा कि बहुत जल्द यहाँ से लोगों को हवाई जहाज़ की यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। आने वाले कुछ समय में ही भागलपुर जिला के सुल्तानगंज से एयरपोर्ट की सुविधा शुरू हो रही है। तारापुर से एक से दो घंटे में लोग दिल्ली जाने के लिए सुल्तानगंज से फ्लाइट की यात्रा कर सकेंगे। वहीं सुल्तानगंज से वाटर ट्रीटमेंट की सुविधा परियोजना तारापुर पहुँच रही हैं।1