logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Raja haat

2 hrs ago
user_Mohammad zubair Alam
Mohammad zubair Alam
नाथनगर, भागलपुर, बिहार•
2 hrs ago

Raja haat

More news from बिहार and nearby areas
  • पूरी दुनिया के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छूते हुए दिखाई दे रहे हैं... लेकिन भारत के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों का दाम नियंत्रित है...
    1
    पूरी दुनिया के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छूते हुए दिखाई दे रहे हैं...
लेकिन भारत के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों का दाम नियंत्रित है...
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • कोठिया चैती दुर्गा पुजा मेला सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न। दंगल और जागरण बने आकर्षण का केंद्र, ,,,,, ‌,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ‌,,,,,,,,,,,,,,,,,,, कोटिया में आयोजित दो दिवसीय श्री श्री 108 आदिशक्ति माता चैती दुर्गा पुजा एवं मेला शांति, सौहार्द और उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश शास्त्री, गगौर थाना अध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया।
    1
    कोठिया चैती दुर्गा पुजा मेला सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न। दंगल और जागरण बने आकर्षण का केंद्र, 
,,,,, ‌,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ‌,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कोटिया में आयोजित दो दिवसीय श्री श्री 108 आदिशक्ति माता चैती दुर्गा पुजा एवं मेला शांति, सौहार्द और उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश  शास्त्री, गगौर थाना अध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार बांका ब्रेकिंग: “गरीबों की लड़ाई लड़ने वाला नेता अब नहीं रहा!” — CPM नेताओं ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि बांका में आज CPM जिला कमेटी द्वारा पूर्व जिला सचिव स्वर्गीय कामरेड जमील अहमद के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक अजय कुमार, केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार और जिला सचिव इंजीनियर आशिक सिद्दीकी सहित कई नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जमील अहमद जीवनभर गरीब, पिछड़े और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ते रहे और अपने संघर्ष से बांका में एक अलग पहचान बनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी दोहराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और भावुक माहौल में अपने नेता को अंतिम नमन किया।
    1
    बिहार बांका ब्रेकिंग: “गरीबों की लड़ाई लड़ने वाला नेता अब नहीं रहा!” — CPM नेताओं ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
बांका में आज CPM जिला कमेटी द्वारा पूर्व जिला सचिव स्वर्गीय कामरेड जमील अहमद के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक अजय कुमार, केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार और जिला सचिव इंजीनियर आशिक सिद्दीकी सहित कई नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जमील अहमद जीवनभर गरीब, पिछड़े और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ते रहे और अपने संघर्ष से बांका में एक अलग पहचान बनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी दोहराया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और भावुक माहौल में अपने नेता को अंतिम नमन किया।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को बांका जिले में पहुंचे। वे ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज बांका पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस के पास स्थित होटल मधुवन विहार में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि अप्रैल, मई, जून इन आने वाले 3 महीनों में जन सुराज राज्य भर में संगठन को फिर से पुनर्गठित करेगा। वहीं जुलाई से राज्य भर में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। वहीं प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था। उस समय जन सुराज की ओर से यह घोषणा की गई थी कि बिहार में बनी नई सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए 6 महीने का समय दिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि इसके बाद ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ के तहत जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित कर रहे हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में 60 से 70 करोड़ रुपये खर्च कर वोट खरीदे हैं। उन्होंने कहा कि इसका परिणाम यह है कि 202 विधायकों के समर्थन के बावजूद नीतीश कुमार को 3 महीने में ही मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत नीतीश कुमार या एनडीए की लोकप्रियता की जीत नहीं है, बल्कि पैसे और चुनाव आयोग की मदद का परिणाम है। इस मैन्युफैक्चर्ड परिणाम के कारण ही उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ रहा है। बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री कोई भी बने, नीतीश कुमार के बाद बिहार चलाने वाले लोग के लिए बिहार से ज्यादा गुजरात की चिंता होगी। उन्होंने आगे कहा कि नए मुख्यमंत्री की चिंता यह होगी कि गुजरात की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों की कमी न हो।
    1
    जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को बांका जिले में पहुंचे। वे ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज बांका पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस के पास स्थित होटल मधुवन विहार में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि अप्रैल, मई, जून इन आने वाले 3 महीनों में जन सुराज राज्य भर में संगठन को फिर से पुनर्गठित करेगा। वहीं जुलाई से राज्य भर में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 
वहीं प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था। उस समय जन सुराज की ओर से यह घोषणा की गई थी कि बिहार में बनी नई सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए 6 महीने का समय दिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि इसके बाद ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ के तहत जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित कर रहे हैं।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में 60 से 70 करोड़ रुपये खर्च कर वोट खरीदे हैं। उन्होंने कहा कि इसका परिणाम यह है कि 202 विधायकों के समर्थन के बावजूद नीतीश कुमार को 3 महीने में ही मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत नीतीश कुमार या एनडीए की लोकप्रियता की जीत नहीं है, बल्कि पैसे और चुनाव आयोग की मदद का परिणाम है। इस मैन्युफैक्चर्ड परिणाम के कारण ही उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ रहा है।
बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री कोई भी बने, नीतीश कुमार के बाद बिहार चलाने वाले लोग के लिए बिहार से ज्यादा गुजरात की चिंता होगी। उन्होंने आगे कहा कि नए मुख्यमंत्री की चिंता यह होगी कि गुजरात की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों की कमी न हो।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • तारापुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की प्रेस वार्ता में गैस आपूर्ति की समस्या को लेकर नेताओं ने आवाज उठाई। राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि अनुमंडल और नगर पंचायत बनने के बावजूद तारापुर को शहरी श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद गैस बुकिंग की सुविधा मिल रही है, जबकि अन्य शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का अंतराल है। आईटी सेल जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजा गया है। एजेंसी संचालक रत्नेश्वर प्रसाद सिंह के अनुसार 23 हजार उपभोक्ताओं को एक समान 45 दिन की अवधि झेलनी पड़ रही है। समस्या से आम लोग और व्यवसायी परेशान हैं।
    1
    तारापुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की प्रेस वार्ता में गैस आपूर्ति की समस्या को लेकर नेताओं ने आवाज उठाई। राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि अनुमंडल और नगर पंचायत बनने के बावजूद तारापुर को शहरी श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद गैस बुकिंग की सुविधा मिल रही है, जबकि अन्य शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का अंतराल है।
आईटी सेल जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजा गया है। एजेंसी संचालक रत्नेश्वर प्रसाद सिंह के अनुसार 23 हजार उपभोक्ताओं को एक समान 45 दिन की अवधि झेलनी पड़ रही है। समस्या से आम लोग और व्यवसायी परेशान हैं।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • kya harkat kam kar raha hai neta sab naukari ke chakkar mein ladkiyon ke barbad kar raha hai aurat sabko ya apna bataiye jitna public log ho iska kya Saja mil sakta hai ki nahin mil sakta hai sirf comment mein likhkar bolna dhanyvad
    1
    kya harkat kam kar raha hai neta sab naukari ke chakkar mein ladkiyon ke barbad kar raha hai aurat sabko ya apna bataiye jitna public log ho iska kya Saja mil sakta hai ki nahin mil sakta hai sirf comment mein likhkar bolna dhanyvad
    user_India Bihar newsAfshar Raja
    India Bihar newsAfshar Raja
    बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • तारापुर में रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी बस स्टैंड परिसर में करीब 38 करोड़ 74 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षदों ने फूल-माला व बुके देकर उनका स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तारापुर में लंबे समय से बस स्टैंड के जीर्णोद्धार की मांग थी, जिसे अब प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि बस स्टैंड का विस्तार और आधुनिकीकरण जल्द शुरू होगा। साथ ही नगर क्षेत्र में अन्य विकास योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि तारापुर और खड़गपुर अनुमंडल में ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर है। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बस स्टैंड निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया तथा अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की।
    1
    तारापुर में रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी बस स्टैंड परिसर में करीब 38 करोड़ 74 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षदों ने फूल-माला व बुके देकर उनका स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तारापुर में लंबे समय से बस स्टैंड के जीर्णोद्धार की मांग थी, जिसे अब प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि बस स्टैंड का विस्तार और आधुनिकीकरण जल्द शुरू होगा। साथ ही नगर क्षेत्र में अन्य विकास योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई है।
उन्होंने बताया कि तारापुर और खड़गपुर अनुमंडल में ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर है।
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बस स्टैंड निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया तथा अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां एक बार फिर जिले ने पूरे बिहार में अपना परचम लहराया है… बिहार बांका -की बेटी पुष्पांजलि ने इतिहास रच दिया है… जी हां, पुष्पांजलि बिहार की स्टेट टॉपर बन गई हैं… बताया जा रहा है कि पुष्पांजलि रजौन प्रखंड के एक शिक्षक की बेटी हैं… और उन्होंने सिमुलतला आवासीय विद्यालय से पढ़ाई करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है… पुष्पांजलि ने कुल 492 अंक हासिल कर पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है… जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई… वहीं गांव और इलाके में भी जश्न का माहौल बन गया है… बेटी की इस सफलता से माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है… स्थानीय लोगों का कहना है कि पुष्पांजलि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और हमेशा कुछ बड़ा करने का सपना देखती थीं… खास बात ये है कि पुष्पांजलि का सपना वैज्ञानिक बनने का है… और वह आगे चलकर देश और दुनिया के लिए कुछ नया करने की सोच रखती हैं… उनकी इस सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे बांका जिले का नाम रोशन कर दिया है… फिलहाल, पुष्पांजलि को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं… और उनकी इस कामयाबी की कहानी अब दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा बनती जा रही है… कैमरामैन के साथ, संवाददाता बिकाश शर्मा, बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल…
    1
    बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां एक बार फिर जिले ने पूरे बिहार में अपना परचम लहराया है…
बिहार बांका -की बेटी पुष्पांजलि ने इतिहास रच दिया है… जी हां, पुष्पांजलि बिहार की स्टेट टॉपर बन गई हैं…
बताया जा रहा है कि पुष्पांजलि रजौन प्रखंड के एक शिक्षक की बेटी हैं… और उन्होंने सिमुलतला आवासीय विद्यालय से पढ़ाई करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है…
पुष्पांजलि ने कुल 492 अंक हासिल कर पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है… जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई… वहीं गांव और इलाके में भी जश्न का माहौल बन गया है…
बेटी की इस सफलता से माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है… स्थानीय लोगों का कहना है कि पुष्पांजलि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और हमेशा कुछ बड़ा करने का सपना देखती थीं…
खास बात ये है कि पुष्पांजलि का सपना वैज्ञानिक बनने का है… और वह आगे चलकर देश और दुनिया के लिए कुछ नया करने की सोच रखती हैं…
उनकी इस सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे बांका जिले का नाम रोशन कर दिया है…
फिलहाल, पुष्पांजलि को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं… और उनकी इस कामयाबी की कहानी अब दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा बनती जा रही है…
कैमरामैन के साथ, संवाददाता बिकाश शर्मा, बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल…
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Ajay Sharma
    4
    Post by Ajay Sharma
    user_Ajay Sharma
    Ajay Sharma
    बांका, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.