फकीरडीह निवासी एक विवाहित युवती को टुंडी थाना क्षेत्र स्थित उनके सुसराल वालो ने बेरहमी से की मारपीट टुंडी थाना में शिकायत कराया गया है दर्ज गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के फकीरडीह निवासी एक विवाहित युवती को टुंडी थाना क्षेत्र स्थित उनके सुसराल वालो ने बेरहमी से की मारपीट टुंडी थाना में शिकायत कराया गया है दर्ज. पीड़ित युवती की मां ने शिकायत में कहा है कि मेरी पुत्री लेला खातुन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है, ओर उनका विवाह टुंडी थाना क्षेत्र के कांशीटांड़ निवासी मो० अजहरुद्दीन अंसारी के साथ हुआ है, मेरी पुत्री लेला खातुन को दहेज प्रताड़ित कर जान से मारने का प्रयास किया गया है, अथवा उसके ससुराल वालों के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जहां उसे इलाज के लिए गोबिंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डाक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए SNMMCH रेफर कर दिया गया, जहां अभी भी पीड़ित युवती का इलाज किया जा रहा है, परिवार वालों ने सुसराल वालो के ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है
फकीरडीह निवासी एक विवाहित युवती को टुंडी थाना क्षेत्र स्थित उनके सुसराल वालो ने बेरहमी से की मारपीट टुंडी थाना में शिकायत कराया गया है दर्ज गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के फकीरडीह निवासी एक विवाहित युवती को टुंडी थाना क्षेत्र स्थित उनके सुसराल वालो ने बेरहमी से की मारपीट टुंडी थाना में शिकायत कराया गया है दर्ज. पीड़ित युवती की मां ने शिकायत में कहा है कि मेरी पुत्री लेला खातुन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है, ओर उनका विवाह टुंडी थाना क्षेत्र के कांशीटांड़ निवासी मो० अजहरुद्दीन अंसारी के साथ हुआ है, मेरी पुत्री लेला खातुन को दहेज प्रताड़ित कर जान से मारने का प्रयास किया गया है, अथवा उसके ससुराल वालों के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जहां उसे इलाज के लिए गोबिंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डाक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए SNMMCH रेफर कर दिया गया, जहां अभी भी पीड़ित युवती का इलाज किया जा रहा है, परिवार वालों ने सुसराल वालो के ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है
- निरसा में भाजपा की भव्य तिरंगा शोभायात्रा, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम निरसा। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत निरसा में भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में पांड्रा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के जयकारे लगाते हुए पांड्रा मोड़ मुख्य मार्ग से गुजरे। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के मन में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों में तिरंगा लगाएं और विशेष रूप से बच्चों के हाथों से तिरंगा फहराकर उनमें देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन-बान और शान का प्रतीक है।4
- देश,राज्य मे शिक्षा #paperleak #student #education #system1
- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया पबिया मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पबिया बाजार से शुरू हुई तिरंगा यात्रा अम्बेडकर चौक, मोहलीडीह समेत कई शक्ति केंद्रों से होकर गुजरी। यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कनिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इसके सम्मान और देश की प्रगति के लिए सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पबिया मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता महेंद्र मंडल, राजू मंडल, निमाई सेन, जितेंद्र मंडल, पहलू मंडल, मोहन मंडल, नरेश राय, , अजय मंडल, राजीव मंडल, प्रदीप दास, सुभाष मंडल और बिरबल कोल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।1
- तिरंगे की शान में सजेगा जामताड़ा गांधी मैदान, डीसी-एसपी ने लिया परेड के अंतिम अभ्यास का जायजा जामताड़ा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान उपायुक्त आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली।1
- स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी-एसपी ने परखी तैयारियां जामताड़ा:शहर के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को पैरेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने पूरे कार्यक्रम का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उपायुक्त और एसपी आवासीय कार्यालय से शहर के विभिन्न महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का पूर्वाभ्यास करते हुए गांधी मैदान पहुंचे। वीर कुंवर सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित किया गया।परेड के फाइनल रिहर्सल में कुल 15 प्लाटून शामिल हुआ। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने सलामी मंच पर पहुंचकर पैरेड की सलामी ली। उपायुक्त और एसपी निरीक्षण वाहन पर सवार होकर विभिन्न प्लाटूनों के पैरेड का निरीक्षण किया। रिहर्सल के दौरान राष्ट्रगीत के बाद उपायुक्त आलोक कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रगीत और ध्वजारोहण की पूरी प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया। रिहर्सल के बाद उपायुक्त आलोक कुमार ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गांधी मैदान में साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, साउंड सिस्टम और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा। वीआईपी प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को गांधी मैदान में आवारा पशुओं का प्रवेश रोकने के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने को कहा। वहीं एसपी शम्भू कुमार सिंह ने सार्जेंट मेजर और प्लाटून कमांडरों को पैरेड से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराए जाने से पहले राष्ट्रगीत गायन को लेकर प्लाटून को विशेष रूप से ब्रीफ किया और प्रक्रिया में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए पर्याप्त रिहर्सल कराने का निर्देश दिया। जामताड़ा के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राष्ट्रध्वज फहराएंगे। समारोह को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।2
- हडिया पियब नही झारखण्ड, रांची छात्रों के समर्थन मे गित गाया। #paperleak #jpsc #jssc #ranchi #jharkhand #news #song1
- ग्राहक बनकर आए दो ठग, सिद्धि ज्वेलर्स से एक लाख के जेवर लेकर फरार जामताड़ा शहर के सुमित्रा मार्केट स्थित सिद्धि ज्वेलर्स में बुधवार शाम करीब 5:15 बजे ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने दुकानदार को झांसा देकर करीब एक लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना श्री कृष्णम वस्त्रालय के समीप स्थित दुकान की है। सूचना मिलने पर जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू की। दुकानदार दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि दो युवक दुकान पर पहुंचे और कान के टॉप्स व मंगलसूत्र के पेंडेंट दिखाने को कहा। कई आभूषण देखने के दौरान दोनों ने कथित रूप से दो पेंडेंट चुपके से गायब कर दिए। इसके बाद दोनों ने दुकानदार को दो हजार रुपये दिए और महिला रिश्तेदार को साथ लेकर लौटने की बात कहकर दुकान से निकल गए। दोनों के जाने के बाद आभूषणों का मिलान करने पर दो पेंडेंट गायब मिले। दुकानदार ने बाहर निकलकर उनकी तलाश की, लेकिन तब तक दोनों फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि एक युवक सफेद शर्ट और टोपी पहने था, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति जैसा लग रहा था। दोनों अलग-अलग दिशाओं से दुकान में पहुंचे थे। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवकों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।1
- कतरास थाना अंतर्गत शाखा टांड़ रेलवे फाटक के पास में हत्यारा स्कार्पियो ने एक साइकिल सवार को रौंदा हुई मौत आगे क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,,,,,,,।1