युवाओं की सकारात्मक सोच से होगा देश का विकास : यशवीर सिंह : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर पंचायत मूसानगर के दशरथ धाम में युवा व्यवसायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवा व्यवसायियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि इटावा के विभाग प्रचारक यशवीर सिंह ने कहा कि देश और समाज के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। जब तक युवा आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तब तक विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ देश व प्रदेश की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को प्रकृति के प्रति सचेत रहना चाहिए। जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के लिए मिलकर काम करने से ही समाज का जीवन सुखमय बन सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय पाल सिंह ने की। संघ के अमरोधा जिला संघचालक अमित मल्होत्रा और जिला बौद्धिक प्रमुख वीरेश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। संचालन वीरेश तिवारी ने किया। इस दौरान नीरज पांडे, विनोद निषाद, गोविंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, अखिलेश सोनकर व दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
युवाओं की सकारात्मक सोच से होगा देश का विकास : यशवीर सिंह : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर पंचायत मूसानगर के दशरथ धाम में युवा व्यवसायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवा व्यवसायियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि इटावा के विभाग प्रचारक यशवीर सिंह ने कहा कि देश और समाज के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। जब तक युवा आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तब तक विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ देश व प्रदेश की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को प्रकृति के प्रति सचेत रहना चाहिए। जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के लिए मिलकर काम करने से ही समाज का जीवन सुखमय बन सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय पाल सिंह ने की। संघ के अमरोधा जिला संघचालक अमित मल्होत्रा और जिला बौद्धिक प्रमुख वीरेश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। संचालन वीरेश तिवारी ने किया। इस दौरान नीरज पांडे, विनोद निषाद, गोविंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, अखिलेश सोनकर व दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
- युवाओं की सकारात्मक सोच से होगा देश का विकास : यशवीर सिंह : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर पंचायत मूसानगर के दशरथ धाम में युवा व्यवसायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवा व्यवसायियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि इटावा के विभाग प्रचारक यशवीर सिंह ने कहा कि देश और समाज के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। जब तक युवा आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तब तक विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ देश व प्रदेश की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को प्रकृति के प्रति सचेत रहना चाहिए। जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के लिए मिलकर काम करने से ही समाज का जीवन सुखमय बन सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय पाल सिंह ने की। संघ के अमरोधा जिला संघचालक अमित मल्होत्रा और जिला बौद्धिक प्रमुख वीरेश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। संचालन वीरेश तिवारी ने किया। इस दौरान नीरज पांडे, विनोद निषाद, गोविंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, अखिलेश सोनकर व दुर्गेश आदि मौजूद रहे।1
- झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक नहर के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा सोमवार को पुलिस टीम के साथ नहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक लेकर मंडी समिति की ओर से गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने मंडी समिति के पास पहुंचकर सतर्कता से चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद बाइक सवार युवक वहां से गुजरता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोलू निवासी बुद्धनगर, कस्बा झींझक बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा करीब 4:00 बजे बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया2
- किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघ सिकंदरा की ओर से KCC कैंप, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष रविंद्र सचान मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल सचान, संचालक नरेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के जीएम कानपुर, कस्बा सिकंदरा नगर अध्यक्ष सीमा पाल सहित राजपुर बैंक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान साथी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सहकारी बैंक एवं अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। खबर कानपुर देहात पत्रकार—इकबाल अहमद4
- 🚨 संदलपुर में लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत, चौकी पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कानपुर देहात। संदलपुर कस्बे में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात राजीव पुत्र शिव स्वरूप के घर से अज्ञात चोर बकरी चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद रात के समय पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस द्वारा नियमित रूप से गश्त और संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कब तक रोक लग पाती है। 🚨 संदलपुर में लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत, चौकी पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कानपुर देहात। संदलपुर कस्बे में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात राजीव पुत्र शिव स्वरूप के घर से अज्ञात चोर बकरी चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद रात के समय पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस द्वारा नियमित रूप से गश्त और संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कब तक रोक लग पाती है।2
- झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को झींझक नहर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद बाइक को भी कब्जे में ले लिया। झींझक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ सोमवार को नहर पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर मंडी समिति की ओर से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मंडी समिति के पास पहुंचकर सतर्कता के साथ वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस की चेकिंग देखकर युवक ने अचानक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू निवासी बुद्धनगर, कस्बा झींझक बताया है । पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके पास मौजूद बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें बाइक चोरी की होने की जानकारी सामने आई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने सोमवार शाम करीब पांच बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।1
- सिकंदरा में दो दिन से लापता किशोरी बरामद, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन से लापता किशोरी सोमवार रात सिकंदरा की काशीराम कॉलोनी में एक मुस्लिम परिवार के घर मिली। सूचना पर शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी के साथ मिले राजा खान नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोप है कि राजा खान नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया था और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिव शक्ति अखाड़ा के विभाग संयोजक शिवम बाजपेई ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार रात करीब 10 बजे उसके सिकंदरा में होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मंगलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रशांत अवस्थी, रोहित दिवाकर, शिवम बाजपेई, पराग बाजपेई, कुलदीप सिंह, लालू सिंह, विक्कू चौबे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। किशोरी की पहचान सुरक्षित रखी गई है।1
- सिकंदरा-झींझक मार्ग पर रविवार रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास एक मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे में डंपर चालक और सिकंदरा-झींझक मार्ग पर रविवार रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास एक मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे में डंपर चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। डंपर चालक सुनील के मुताबिक, वह रविवार को जालौन जनपद से डंपर में मौरंग लादकर हरदोई जा रहा था। उसके साथ परिचालक आशीष भी मौजूद था। रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से अचानक एक कंटेनर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे के बाद चालक सुनील और परिचालक आशीष सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।1
- झींझक में मुख्य मार्ग पर ऑटो ई रिक्सा संचालको की मनमानी से राहगीर परेशान झींझक कस्बे के मुख्यमार्ग आटो इरिक्सा संचालक जबरिया विठाते उतारते है जिससे राहगीरो को समस्या होती है ।1