सात समंदर पार से शिकोहाबाद आया दूल्हा: जर्मन युवक ने रचाई शिकोहाबाद की खुशी से शादी.. शिकोहाबाद में एक अनोखी अंतरराष्ट्रीय शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहाँ सात समंदर पार जर्मनी से आए गुस्ताव ने स्थानीय युवती खुशी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। शेरवानी और साफे में सजे जर्मन दूल्हे ने जहाँ अपनी पत्नी के नाम की मेहंदी रचाई, वहीं दुल्हन ने लाल जोड़े में सबका मन मोह लिया। 2023 में गुस्ताव भारत घूमने आए थे। जयपुर के एक होटल में खुशी को स्विमिंग सीखते देख दोनों की पहली मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। विदेशी मेहमानों का उत्साह: शादी में जर्मनी से आए परिजनों ने भारतीय परंपराओं का आनंद लिया। भाषा की बाधा दूर करने के लिए 4 ट्रांसलेटर लगाए गए थे। भारत पर दूल्हे के बोल: गुस्ताव ने भारतीय मेहमाननवाजी की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ के लोग बहुत अच्छे हैं और छोटे शहर (शिकोहाबाद) का अनुभव बेहद प्यारा है।

- शिकोहाबाद में एक अनोखी अंतरराष्ट्रीय शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहाँ सात समंदर पार जर्मनी से आए गुस्ताव ने स्थानीय युवती खुशी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। शेरवानी और साफे में सजे जर्मन दूल्हे ने जहाँ अपनी पत्नी के नाम की मेहंदी रचाई, वहीं दुल्हन ने लाल जोड़े में सबका मन मोह लिया। 2023 में गुस्ताव भारत घूमने आए थे। जयपुर के एक होटल में खुशी को स्विमिंग सीखते देख दोनों की पहली मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। विदेशी मेहमानों का उत्साह: शादी में जर्मनी से आए परिजनों ने भारतीय परंपराओं का आनंद लिया। भाषा की बाधा दूर करने के लिए 4 ट्रांसलेटर लगाए गए थे। भारत पर दूल्हे के बोल: गुस्ताव ने भारतीय मेहमाननवाजी की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ के लोग बहुत अच्छे हैं और छोटे शहर (शिकोहाबाद) का अनुभव बेहद प्यारा है।1
- Post by Gurnam singh Singh1
- chankadi1
- Post by Anish Yadav1
- जनपद -मैनपुरी रिपोर्टर -नफीस अली मो-9897500102 स्लोगन -यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म पर रोक की मांग, यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन एंकर-मैनपुरी जनपद में फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला यादव महासभा मैनपुरी ने फिल्म के शीर्षक और उसके कथानक पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसके प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की अपील की है। महासभा का आरोप है कि फिल्म की कहानी एक मुस्लिम युवक और यादव समाज की युवती के प्रेम प्रसंग पर आधारित है। फिल्म को विवादित 'लव-जिहाद' जैसे संदर्भों में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक हो सकता है। फिल्म का शीर्षक और इसकी प्रस्तुति यादव समाज की सामूहिक पहचान और सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है। इस प्रकार की विवादास्पद सामग्री से जनपद में सामाजिक तनाव उत्पन्न होने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल आशंका है। फिल्म के प्रदर्शन और प्रचार पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही फिल्म की विषयवस्तु की गहन जांच कर आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जाएं। वाइट — इंजीनियर शुभम सिंह जिला अध्यक्ष यादव महासभा3
- मैनपुरी ब्रेकिंग दिनदहाड़े सब्जी विक्रेता को बाइक सवार ने मारी गोली गोली लगने से सब्जी विक्रेता हुआ गंभीर रूप से घायल लहू लुहान हालत में सब्जी विक्रेता को पहुंचाया गया अस्पताल घटना को अंजाम देकर बाइक सवार आरोपी हुए फरार मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी नवीन गल्ला मंडी से घर जा रहा था सब्जी विक्रेता करहल थाना क्षेत्र के सैफई बाईपास की घटना बाइट- सब्जी विक्रेता1
- जसवंतनगर में रमज़ान के पहले जुमे पर मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। इमाम हाजी हाफिज मोहम्मद सईद आलम अशरफी करहलवी ने रोज़े के महत्व पर प्रकाश डाला। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के लिए सतर्क रहा।1
- फ़िरोज़ाबाद जनपद के सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम भारौल में शुक्रवार दोपहर एक अनोखी 'शाही विदाई' चर्चा का विषय बनी रही। सैनिक पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरविंद कुमार ने अपनी पुत्री ज्योति को कार के बजाय हेलीकॉप्टर से विदा किया। दिल्ली सचिवालय में कार्यरत दूल्हे शिव शंकर के साथ दुल्हन ने महज 20 मिनट में 80 किमी का सफर तय कर आगरा के मदरा गाँव पहुँचकर ससुराल में कदम रखा। बेटी के प्रति अगाध प्रेम व्यक्त करते हुए पिता ने बताया कि इस विदाई को यादगार बनाने के लिए उन्होंने विशेष रूप से 3.5 लाख रुपये में हेलीकॉप्टर बुक किया था। आसमान से हुई इस विदाई को देखने के लिए ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिन्होंने इसे बेटियों के सम्मान का प्रतीक बताया।1