logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_Ashok Sondhiya
Ashok Sondhiya
Paan shop Sohagpur, Shahdol•
4 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राहुल सिंह राणा, 9407812522, 6260146722 शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। होली जैसे सांस्कृतिक पर्व के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा कथित रूप से अश्लील और आपत्तिजनक गानों पर डांस किए जाने के वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान “लवडिया लंदन से लाएंगे”, “मुहवा डाल के चदरिया” और “लहरिया लूटा ए राजा” जैसे गानों पर छात्रों ने खुलेआम नृत्य किया। शिक्षा के केंद्र माने जाने वाले संस्थान में इस तरह के माहौल को लेकर अभिभावकों और आम नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण का प्रतीक होना चाहिए, लेकिन इस तरह के वीडियो सामने आने से संस्थान की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे होली का उत्साह बता रहे हैं, तो कई इसे अनुशासनहीनता मान रहे हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या विश्वविद्यालय प्रशासन को ऐसे आयोजनों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय नहीं करने चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि सांस्कृतिक आयोजनों की अनुमति देते समय उनकी गरिमा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है, ताकि शैक्षणिक वातावरण प्रभावित न हो। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि प्रशासन कोई कदम उठाता है, तो आगे स्थिति स्पष्ट हो
    1
    राहुल सिंह राणा, 9407812522, 6260146722 शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। होली जैसे सांस्कृतिक पर्व के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा कथित रूप से अश्लील और आपत्तिजनक गानों पर डांस किए जाने के वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान “लवडिया लंदन से लाएंगे”, “मुहवा डाल के चदरिया” और “लहरिया लूटा ए राजा” जैसे गानों पर छात्रों ने खुलेआम नृत्य किया। शिक्षा के केंद्र माने जाने वाले संस्थान में इस तरह के माहौल को लेकर अभिभावकों और आम नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण का प्रतीक होना चाहिए, लेकिन इस तरह के वीडियो सामने आने से संस्थान की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे होली का उत्साह बता रहे हैं, तो कई इसे अनुशासनहीनता मान रहे हैं।
अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या विश्वविद्यालय प्रशासन को ऐसे आयोजनों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय नहीं करने चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि सांस्कृतिक आयोजनों की अनुमति देते समय उनकी गरिमा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है, ताकि शैक्षणिक वातावरण प्रभावित न हो।
फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि प्रशासन कोई कदम उठाता है, तो आगे स्थिति स्पष्ट हो
    user_राहुल सिंह राणा
    राहुल सिंह राणा
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • एमसीबी जिला के केल्हारी क्षेत्र में एमपी–सीजी सीमा पर बहने वाली बरने नदी अब सिर्फ रेत के लिए नहीं, बल्कि एक युवक की मौत के कारण चर्चा में है। अवैध उत्खनन की आशंका, पुलिस पर गंभीर आरोप और ग्रामीणों का विरोध—पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सुबह रेत लेने गया, बन गया मौत का मामला ग्रामीण सोनू चक्रधारी सुबह ट्रैक्टर लेकर बरने नदी गया था। परिजनों का कहना है कि वह प्रधानमंत्री आवास (PM आवास) निर्माण के लिए रेत लेने गया था। सीमा क्षेत्र में रेत निकालना पहले से विवादों में रहा है,कुछ ही देर बाद खबर फैली कि सोनू की मौत हो गई है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा तेज है कि युवक की मौत कथित रूप से एमपी पुलिस की पिटाई से हुई। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।मध्यप्रदेश के जैतपुर थाना की पुलिस की गाड़ी नदी किनारे फंसी मिली जिसे छत्तीसगढ़ की केल्हारी पुलिस ने थाना लाया । घटना के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जैतपुर थाना क्षेत्र की दरशीला पुलिस चौकी की एक गाड़ी बरने नदी के पास फंसी हुई मिली। वही ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस टीम वाहन छोड़कर वापस लौट गई। यह सवाल खड़ा हो रहा है कि यदि कार्रवाई हो रही थी तो पुलिस वाहन मौके पर क्यों छूटा क्या वहां किसी प्रकार की झड़प हुई? इन सवालों ने मामले को और उलझा दिया है। ग्रामीणों का फूटा गुस्सा जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण बरने नदी और आसपास के क्षेत्र में जमा हो गए। नारेबाजी और विरोध शुरू हो गया। ग्रामीणों की मांग है: मौत की न्यायिक जांच हो पोस्टमार्टम पारदर्शी तरीके से कराया जाए , यदि पिटाई से मौत हुई है तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज हो, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया। अवैध रेत उत्खनन का पुराना खेल बरने नदी का यह इलाका लंबे समय से रेत उत्खनन को लेकर संवेदनशील रहा है। सीमा क्षेत्र होने के कारण अधिकार क्षेत्र को लेकर अक्सर भ्रम की स्थिति बनती है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर अवैध उत्खनन चलता है। इस घटना ने फिर वही सवाल खड़ा कर दिया है— क्या रेत का कारोबार कानून से बड़ा हो गया है? क्या सीमा क्षेत्र में जवाबदेही तय करना मुश्किल है? राजनीतिक हलचल तेज घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए हैं। पूरे मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशासन से उच्चस्तरीय जाँच की मांग की वही मौके पर पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह भी पहुंच कर सभी पहलुओं की जाँच के आदेश दिए है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है
    4
    एमसीबी जिला के केल्हारी क्षेत्र में एमपी–सीजी सीमा पर बहने वाली बरने नदी अब सिर्फ रेत के लिए नहीं, बल्कि एक युवक की मौत के कारण चर्चा में है। अवैध उत्खनन की आशंका, पुलिस पर गंभीर आरोप और ग्रामीणों का  विरोध—पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
सुबह रेत लेने गया,  बन गया मौत का मामला
ग्रामीण सोनू चक्रधारी सुबह ट्रैक्टर लेकर बरने नदी गया था। परिजनों का कहना है कि वह प्रधानमंत्री आवास (PM आवास) निर्माण के लिए रेत लेने गया था। सीमा क्षेत्र में रेत निकालना पहले से विवादों में रहा है,कुछ ही देर बाद खबर फैली कि सोनू की मौत हो गई है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा तेज है कि युवक की मौत कथित रूप से एमपी पुलिस की पिटाई से हुई। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।मध्यप्रदेश के जैतपुर थाना की पुलिस की गाड़ी नदी किनारे फंसी मिली जिसे छत्तीसगढ़ की केल्हारी पुलिस ने थाना लाया ।  घटना के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जैतपुर थाना क्षेत्र की दरशीला पुलिस चौकी की एक गाड़ी बरने नदी के पास फंसी हुई मिली। वही ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस टीम वाहन छोड़कर वापस लौट गई। यह सवाल खड़ा हो रहा है कि यदि कार्रवाई हो रही थी तो पुलिस वाहन मौके पर क्यों छूटा क्या वहां किसी प्रकार की झड़प हुई?
इन सवालों ने मामले को और उलझा दिया है।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण बरने नदी और आसपास के क्षेत्र में जमा हो गए। नारेबाजी और विरोध शुरू हो गया।
ग्रामीणों की मांग है:
मौत की न्यायिक जांच हो
पोस्टमार्टम पारदर्शी तरीके से कराया जाए , यदि पिटाई से मौत हुई है तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज हो, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया।
अवैध रेत उत्खनन का पुराना खेल
बरने नदी का यह इलाका लंबे समय से रेत उत्खनन को लेकर संवेदनशील रहा है। सीमा क्षेत्र होने के कारण अधिकार क्षेत्र को लेकर अक्सर भ्रम की स्थिति बनती है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर अवैध उत्खनन चलता है।
इस घटना ने फिर वही सवाल खड़ा कर दिया है—
क्या रेत का कारोबार कानून से बड़ा हो गया है?
क्या सीमा क्षेत्र में जवाबदेही तय करना मुश्किल है?
राजनीतिक हलचल तेज
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए हैं। पूरे मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशासन से उच्चस्तरीय जाँच की मांग की वही मौके पर पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह भी पहुंच कर सभी पहलुओं की जाँच के आदेश दिए है 
फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • कोरिया जिले के टेंगनी प्राथमिक स्कूल के बच्चे बाथरूम एवं गंदगी के समस्या जुझ रहे सुध लेने वाला कोई नहीं
    1
    कोरिया जिले के टेंगनी प्राथमिक स्कूल के बच्चे बाथरूम एवं गंदगी के समस्या जुझ रहे सुध लेने वाला कोई नहीं
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • *केल्हारी* *पसौरी की घटना पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो पहुंचे मौके पर* *गुलाब कमरो ने पसौरी में हुई युवक की मौत की खबर मिलते ही तत्काल घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीणजनों से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद एवं निंदनीय घटना है।* *बलरामपुर के बाद अब एमसीबी जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार की घटना होना भाजपा सरकार की जनता के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है।* *पूर्व विधायक ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और जिन पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही यदि जनता की जान लेने लगें तो यह अत्यंत चिंताजनक है।* *उन्होंने निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की।*
    3
    *केल्हारी*
*पसौरी की घटना पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो पहुंचे मौके पर*
*गुलाब कमरो ने पसौरी में हुई युवक की  मौत की खबर मिलते ही तत्काल घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीणजनों  से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद एवं निंदनीय घटना है।*
*बलरामपुर के बाद अब एमसीबी जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार की घटना होना भाजपा सरकार की जनता के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है।*
*पूर्व विधायक ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और जिन पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही यदि जनता की जान लेने लगें तो यह अत्यंत चिंताजनक है।*
*उन्होंने निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की।*
    user_Sacchi Gathna
    Sacchi Gathna
    Advertising Photographer चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • मनेन्द्रगढ़/एमसीबी: रंगों के पावन पर्व होली पर इस बार नई लेटरी वार्ड नंबर 9 का गणेश पंडाल भक्ति, उल्लास और लोकसंस्कृति की मधुर स्वर लहरियों से सराबोर हो उठा। वार्ड के पार्षद विकास दीवान के प्रयासों से आयोजित विशेष फगवा गीत कार्यक्रम ने पूरे नगर को एक भावनात्मक उत्सव में बांध दिया। मशहूर उधनापुर की फगवा गीत टीम जब मंच पर पहुंची तो ढोल-मंजीरे की थाप के साथ वातावरण में ऐसा रंग घुला कि हर चेहरा मुस्कान से खिल उठा। वहीं धरती माता टीम ने भगवा कर्मा और सैला गीतों की प्रस्तुति देकर लोक परंपरा की जीवंत झलक पेश की। उनके सुरों में मिट्टी की खुशबू और संस्कृति की आत्मा साफ झलक रही थी। नई लेटरी वार्ड नंबर 9 के गणेश पंडाल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई फगवा गीतों की मस्ती में झूमता नजर आया। तालियों की गड़गड़ाहट और “होली है” के उल्लासपूर्ण स्वर देर रात तक गूंजते रहे। यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने वाला भावनात्मक उत्सव बन गया। होली की इस मधुर संध्या ने यह साबित कर दिया कि जब लोकगीतों की धुन बजती है, तो दिलों की दूरियां अपने आप मिट जाती हैं और पूरा शहर एक परिवार की तरह रंगों में रंग जाता है।
    4
    मनेन्द्रगढ़/एमसीबी:
रंगों के पावन पर्व होली पर इस बार नई लेटरी वार्ड नंबर 9 का गणेश पंडाल भक्ति, उल्लास और लोकसंस्कृति की मधुर स्वर लहरियों से सराबोर हो उठा। वार्ड के पार्षद विकास दीवान के प्रयासों से आयोजित विशेष फगवा गीत कार्यक्रम ने पूरे नगर को एक भावनात्मक उत्सव में बांध दिया।
मशहूर उधनापुर की फगवा गीत टीम जब मंच पर पहुंची तो ढोल-मंजीरे की थाप के साथ वातावरण में ऐसा रंग घुला कि हर चेहरा मुस्कान से खिल उठा। वहीं धरती माता टीम ने भगवा कर्मा और सैला गीतों की प्रस्तुति देकर लोक परंपरा की जीवंत झलक पेश की। उनके सुरों में मिट्टी की खुशबू और संस्कृति की आत्मा साफ झलक रही थी।
नई लेटरी वार्ड नंबर 9 के गणेश पंडाल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई फगवा गीतों की मस्ती में झूमता नजर आया। तालियों की गड़गड़ाहट और “होली है” के उल्लासपूर्ण स्वर देर रात तक गूंजते रहे।
यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने वाला भावनात्मक उत्सव बन गया। होली की इस मधुर संध्या ने यह साबित कर दिया कि जब लोकगीतों की धुन बजती है, तो दिलों की दूरियां अपने आप मिट जाती हैं और पूरा शहर एक परिवार की तरह रंगों में रंग जाता है।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • 🔥 ‘मंगल भवन’ पर कब्जे की कोशिश नाकाम होगी! गाँव की जागरूकता ने उठाया भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल 🔥 📍 कटनी / बहोरीबंद जब जनता जागती है, तो भ्रष्टाचार की जड़ें हिलती हैं। बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत कुंडा (मर्दा) में बने ‘मंगल भवन’ को लेकर उठे विवाद ने यह साबित कर दिया है कि अब ग्रामीण अपने हक के प्रति सजग हैं और किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेंगे। 🏗️ समाजसेवा की मिसाल, विवाद की वजह क्यों? वर्ष 2017 में स्वर्गीय सूरज प्रसाद राय ने अपनी जमीन (खसरा नंबर 629/1 व 629/2) समाजहित में दान दी थी, ताकि गरीब परिवारों के विवाह व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी व्यवस्था हो सके। शासन ने करीब 38 लाख रुपये की लागत से यहाँ ‘मंगल भवन’ का निर्माण कराया। यह भवन गांव की सामूहिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है। ⚖️ आरोप और प्रशासन की जिम्मेदारी कुछ ग्रामीणों ने सरपंच पति पर राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी और निजी उपयोग के आरोप लगाए हैं। हालांकि, मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर मांग की है कि— भूमि का रिकॉर्ड स्पष्ट रूप से शासकीय मद में दर्ज हो। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता पाई जाए तो उसे तत्काल सुधारा जाए। भवन का उपयोग केवल सार्वजनिक हित में सुनिश्चित किया जाए। 🚨 “भ्रष्टाचार नहीं, पारदर्शिता चाहिए” गाँव के लोगों का साफ कहना है कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था की पारदर्शिता के लिए है। “हम चाहते हैं कि प्रशासन निष्पक्ष जांच करे। यदि कोई दोषी है तो कार्रवाई हो, और यदि आरोप गलत हैं तो सच सामने आए।” — ग्रामीण 🛑 सख्त संदेश यह मामला स्पष्ट संकेत देता है कि अब पंचायत स्तर पर भी जनता जवाबदेही चाहती है। सरकारी योजनाओं और भवनों का उपयोग केवल जनहित में हो—इसी भावना के साथ ग्रामीण एकजुट हैं। अब निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं। यदि समय रहते स्थिति स्पष्ट कर दी गई, तो यह मामला पंचायतों में पारदर्शिता और सुशासन की नई मिसाल बन सकता है। 🔎 संदेश साफ है—गांव की संपत्ति, गांव के काम आएगी।
    1
    🔥 ‘मंगल भवन’ पर कब्जे की कोशिश नाकाम होगी! गाँव की जागरूकता ने उठाया भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल 🔥
📍 कटनी / बहोरीबंद
जब जनता जागती है, तो भ्रष्टाचार की जड़ें हिलती हैं। बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत कुंडा (मर्दा) में बने ‘मंगल भवन’ को लेकर उठे विवाद ने यह साबित कर दिया है कि अब ग्रामीण अपने हक के प्रति सजग हैं और किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
🏗️ समाजसेवा की मिसाल, विवाद की वजह क्यों?
वर्ष 2017 में स्वर्गीय सूरज प्रसाद राय ने अपनी जमीन (खसरा नंबर 629/1 व 629/2) समाजहित में दान दी थी, ताकि गरीब परिवारों के विवाह व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी व्यवस्था हो सके। शासन ने करीब 38 लाख रुपये की लागत से यहाँ ‘मंगल भवन’ का निर्माण कराया।
यह भवन गांव की सामूहिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है।
⚖️ आरोप और प्रशासन की जिम्मेदारी
कुछ ग्रामीणों ने सरपंच पति पर राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी और निजी उपयोग के आरोप लगाए हैं। हालांकि, मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर मांग की है कि—
भूमि का रिकॉर्ड स्पष्ट रूप से शासकीय मद में दर्ज हो।
यदि किसी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता पाई जाए तो उसे तत्काल सुधारा जाए।
भवन का उपयोग केवल सार्वजनिक हित में सुनिश्चित किया जाए।
🚨 “भ्रष्टाचार नहीं, पारदर्शिता चाहिए”
गाँव के लोगों का साफ कहना है कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था की पारदर्शिता के लिए है।
“हम चाहते हैं कि प्रशासन निष्पक्ष जांच करे। यदि कोई दोषी है तो कार्रवाई हो, और यदि आरोप गलत हैं तो सच सामने आए।” — ग्रामीण
🛑 सख्त संदेश
यह मामला स्पष्ट संकेत देता है कि अब पंचायत स्तर पर भी जनता जवाबदेही चाहती है। सरकारी योजनाओं और भवनों का उपयोग केवल जनहित में हो—इसी भावना के साथ ग्रामीण एकजुट हैं।
अब निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं। यदि समय रहते स्थिति स्पष्ट कर दी गई, तो यह मामला पंचायतों में पारदर्शिता और सुशासन की नई मिसाल बन सकता है।
🔎 संदेश साफ है—गांव की संपत्ति, गांव के काम आएगी।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    4 hrs ago
  • राहुल सिंह राणा, 9407812522, 6260146722, शहडोल। जिले के अमलाई ओसीएम क्षेत्र में कार्यरत कोयला मजदूर सभा (HMS) ने ठेका मजदूरों के कथित शोषण के विरोध में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने आरकेटीसी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि आरकेटीसी कंपनी द्वारा मनमाने ढंग से आठ ठेका श्रमिकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। उनका आरोप है कि जब मजदूर अपनी सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों और अन्य समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हैं, तो कंपनी प्रबंधन उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देता है। इससे श्रमिकों में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है। एचएमएस ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की जानकारी सब एरिया मैनेजर को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघ ने कंपनी प्रबंधन पर श्रमिक हितों की अनदेखी करने और श्रम कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। संघ पदाधिकारियों ने पूर्व की एक घटना का भी उल्लेख किया, जिसमें कथित लापरवाही के चलते डोजर और ऑपरेटर सहित एक कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई थी। उनका कहना है कि इसके बावजूद कंपनी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं किए हैं। कोयला मजदूर सभा ने प्रशासन से मांग की है कि बर्खास्त किए गए श्रमिकों को तत्काल बहाल किया जाए, श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और कंपनी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा.
    1
    राहुल सिंह राणा, 9407812522, 6260146722, शहडोल। जिले के अमलाई ओसीएम क्षेत्र में कार्यरत कोयला मजदूर सभा (HMS) ने ठेका मजदूरों के कथित शोषण के विरोध में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने आरकेटीसी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
संघ पदाधिकारियों का कहना है कि आरकेटीसी कंपनी द्वारा मनमाने ढंग से आठ ठेका श्रमिकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। उनका आरोप है कि जब मजदूर अपनी सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों और अन्य समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हैं, तो कंपनी प्रबंधन उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देता है। इससे श्रमिकों में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है।
एचएमएस ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की जानकारी सब एरिया मैनेजर को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघ ने कंपनी प्रबंधन पर श्रमिक हितों की अनदेखी करने और श्रम कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
संघ पदाधिकारियों ने पूर्व की एक घटना का भी उल्लेख किया, जिसमें कथित लापरवाही के चलते डोजर और ऑपरेटर सहित एक कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई थी। उनका कहना है कि इसके बावजूद कंपनी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं किए हैं।
कोयला मजदूर सभा ने प्रशासन से मांग की है कि बर्खास्त किए गए श्रमिकों को तत्काल बहाल किया जाए, श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और कंपनी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा.
    user_राहुल सिंह राणा
    राहुल सिंह राणा
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • एमसीबी ज़िले के केल्हारी क्षेत्र अंतर्गत पसौरी ग्राम से लगभग तीन किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश बॉर्डर स्थित बरने नदी में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। जहां मध्यप्रदेश पुलिस ने रेत लेजाने को लेकर सोनू चक्रधारी नामक व्यक्ति को डंडे से मार मार कर मार डाला बताया जा रहा है कि सोनू चक्रधारी अपने निजी ट्रैक्टर से आवास निर्माण के लिए रेत लेने गया था। इसी दौरान मौके पर मध्यप्रदेश पुलिस पहुंची। और रेत लेजाने को लेकर व्यक्ति से सवाल-जवाब के दौरान पुलिस ने सोनू चक्रधारी के साथ डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों का हुजूम घटनास्थल पर पहुंच गया। मृतक का शव देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही केल्हारी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
    1
    एमसीबी ज़िले के केल्हारी क्षेत्र अंतर्गत पसौरी ग्राम से लगभग तीन किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश बॉर्डर स्थित बरने नदी में एक दर्दनाक घटना सामने आया  है।
जहां मध्यप्रदेश पुलिस ने रेत लेजाने को लेकर सोनू चक्रधारी नामक व्यक्ति को डंडे से मार मार कर मार डाला 
बताया जा रहा है कि सोनू चक्रधारी अपने निजी ट्रैक्टर से आवास निर्माण के लिए रेत लेने गया था। इसी दौरान मौके पर मध्यप्रदेश पुलिस पहुंची। और रेत लेजाने को लेकर व्यक्ति से सवाल-जवाब के दौरान पुलिस ने सोनू चक्रधारी के साथ डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों का हुजूम घटनास्थल पर पहुंच गया। मृतक का शव देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और विवाद की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही केल्हारी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.